Pages

Thursday, 12 September 2013

मोदी पर घमासान: शिवराज ने राजनाथ का न्यौता ठुकराया

मोदी पर घमासान: शिवराज ने राजनाथ का न्यौता ठुकराया

Updated on: Fri, 13 Sep 2013 11:52 AM (IST)
narendra modi
मोदी पर घमासान: शिवराज ने राजनाथ का न्यौता ठुकराया
नई दिल्ली। भाजपा में कई दिनों से नरेंद्र मोदी के नाम पर चल रहे घमासान पर शुक्रवार को विराम लगने की पूरी उम्मीद है। हालांकि खुद मोदी आज होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। इस बैठक के बाद पांच बजे नरेंद्र मोदी को पीएम पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, आडवाणी का रुख पार्टी को परेशान कर रहा है। दरअसल, पूरा माहौल देखने के बावजूद संसदीय बोर्ड की बैठक में भी वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आज दिल्ली आने से मना कर दिया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार उन्हें संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने फोन पर न्यौता दिया था। लेकिन वह जन- आशीर्वाद यात्रा के लिए उमरिया जा रहे हैं।

आज शाम होने वाली भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी के शामिल न होने की भी खबरें हैं। हालांकि पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें बैठक में शामिल होने को कहा है। दरअसल सुषमा स्वराज के आज हरियाणा जाने का प्रोग्राम पहले से ही तय था। वहीं मुरली मनोहर जोशी को आज मध्य प्रदेश जाना है। आरएसएस पहले ही अपनी पंसद पार्टी अध्यक्ष को बता चुका है। वहीं विहिप भी मोदी के नाम पर अपनी मुहर लगा चुका है। अब फैसला राजनाथ सिंह को करना है। लेकिन राजनाथ फैसले में सबको इकट्ठा करने की कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। लिहाजा, गुरुवार को दिनभर अलग-अलग स्तर से सर्वसम्मति बनाने की कोशिश होती रही।

राजनाथ आडवाणी और जोशी से बुधवार को ही मिल चुके थे। गुरुवार को उन्होंने सुषमा से भी लंबी चर्चा की। बताते हैं कि जोशी ने संकेत दे दिया कि वह पार्टी के फैसले के साथ खड़े हैं। सुषमा जरूर विधानसभा चुनाव तक फैसले को टालने के पक्ष में थीं, लेकिन उनका रुख आडवाणी की तरह अडिग नहीं है। ऐसे में शुक्रवार को ही मोदी को बतौर प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने में कोई अड़चन नहीं बची।

No comments:

Post a Comment