Kosulla India is a professional webdesign company.we are working on website development , website design , website seo , website maintenance , website hosting , website domain registration and many more - Bhupesh Kumar Mandal ( www.kosullaindia.com )
Pages
▼
Monday, 15 September 2014
अमानवीय:तस्करों ने डुबोई अवैध प्रवासियों से भरी नाव, 500 मरे
अमानवीय:तस्करों ने डुबोई अवैध प्रवासियों से भरी नाव, 500 मरे
Publish Date:Tue, 16 Sep 2014
तस्करों ने डुबोई अवैध प्रवासियों से भरी नाव, 500 मरे
रोम। मानव तस्करों ने एक बेहद अमानवीय हरकत में अफ्रीकी शरणार्थियों से
खचाखच भरी नौका डुबो कर सैकड़ों लोगों की जान ले ली। ये लोग इटली में अवैध
रूप से घुसने की कोशिश कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संस्था (आइओएम) ने
बचे हुए लोगों के बयान के आधार पर दावा किया कि हादसे में लगभग 500 लोग
मारे गए हैं। हालांकि, मारे गए लोगों की संख्या को लेकर मीडिया रिपोर्टो
में अलग-अलग दावे किए गए हैं। किसी ने मरने वालों की संख्या 700 तो किसी ने
900 बताई है। आइओएम ने बचाए गए लोगों के हवाले से कहा कि दूसरी नाव में बैठने से
इन्कार किए जाने से नाराज मानव तस्करों ने ही नौका को डुबो दिया। इटली
पुलिस ने इन दावों की जांच शुरू कर दी है। इस नौका में सीरिया, फलस्तीन,
मिस्त्र व सूडान के लोग सवार थे। यह सभी मिस्त्र के डेमिटा से निकले थे।
आइओएम प्रवक्ता फ्लावियो डि गियाकोमो ने आशंका जताई कि यह सभी मारे गए हैं। दरअसल, दो फलस्तीनी नागरिकों को एक जहाज ने माल्टा के नजदीक समुद्र से
बचाया था। उन्हें सिसली लाया गया, जहां उन्होंने बताया कि उनकी नौका में
करीब 500 लोग थे जिसे तस्करों ने डुबा दिया। नौ अन्य लोगों को ग्रीस व
माल्टा के जहाजों ने बचाया। मगर बाकी लोगों का कुछ पता नहीं चल रहा। नौसेना ने बताया कि एक हफ्ते के दौरान इटली में घुसने की कोशिश करते
हुए करीब 2,380 लोग पकड़े गए हैं। पिछले साल अक्टूबर में 400 लोगों की मौत
के बाद नौसेना ने समुद्री सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी थी।
No comments:
Post a Comment