Pages

Tuesday, 10 September 2013

भारतीय जेलों में बंद है 386 पाकिस्तानी

भारतीय जेलों में बंद है 386 पाकिस्तानी
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:10-09-13 10:43 PM

 Image Loading

करीब आठ हजार पाकिस्तानी नागरिक विभिन्न देशों की जेलों में बंद है जिसमें भारत की जेलों में 386 पाकिस्तानी बंद हैं। गृह मंत्रालय से संबंधित सीनेट स्थायी समिति को जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानियों पर आतंकवाद, हत्या, अवैध प्रवास, बलात्कार, तस्करी और वीजा उल्लंघन जैसे आरोप हैं।

सऊदी अरब इस सूची में शीर्ष पर है जहां पाकिस्तान के 1920 कैदी बंद हैं। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात है जहां 800 पाकिस्तानी बंद हैं। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय जेलों में 386 पाकिस्तानी बंद हैं। ज्यादातर पर वीजा और आव्रजन कानून के उल्लंघन का आरोप है।

No comments:

Post a Comment