Pages

Tuesday, 10 September 2013

मुजफ्फरनगर में दंगा नहीं जातीय संघर्ष हुआ: मुलायम

मुजफ्फरनगर में दंगा नहीं जातीय संघर्ष हुआ: मुलायम
आगरा, एजेंसी
First Published:10-09-13 06:50 PM
 
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा साम्प्रदायिक दंगा नहीं बल्कि जातीय संघर्ष था। यादव ने सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की पूर्वसंध्या पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा मुजफ्फरनगर और आसपास जो भी हुआ वह जातीय संघर्ष था। चाहे आप उसको दंगा कह लें या जातीय संघर्ष कहे। यह बहुत खतरनाक है, जो भी हुआ बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में जातीय संघर्ष हुआ। उसकी प्रतिक्रिया हुई, जो गांवों में फैल गई। यादव ने कहा कि समाज में अविश्वास पैदा हुआ है। यह स्थिति सिर्फ उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश में है। सपा साम्प्रदायिक ताकतों से लड़कर ही यहां तक पहुंची है। अब ये ताकतें फिर सिर उठा रही हैं।

No comments:

Post a Comment