Thursday, 6 February 2014

SONY:सोनी करेगी पर्सनल कंप्यूटर का कारोबार बंद ,5 हजार कर्मचारियों की छंटनी,कंपनी का 1.08 अरब डॉलर के सालाना घाटे का हवाला

SONY:सोनी करेगी पर्सनल कंप्यूटर का कारोबार बंद ,

5 हजार कर्मचारियों की छंटनी,

कंपनी का 1.08 अरब डॉलर के सालाना घाटे का हवाला

कंप्यूटर कारोबार बंद करेगी सोनी

Sony Exits PCs operations


इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली जापान की दिग्गज कंपनी सोनी 1.08 अरब डॉलर के सालाना घाटे का हवाला देते हुए पर्सनल कंप्यूटर का कारोबार बंद करने के साथ ही करीब 5 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

खबर है कि कपंनी अपना पर्सनल कंप्यूटर कारोबार एक निवेशक कंपनी जापान इंडस्ट्रीयल पार्टनर को बेचने जा रही है।

हालांकि यह सौदा कितने में हो रहा है इसका खुलासा नहीं किया गया है, पर कयास लगाए जा रहे हैं कि संभवत यह सौदा 40 करोड़ डॉलर में तय हुआ है।

कंपनी देर रात तक इसकी औपचारिक घोषणा कर देगी।

कंपनी के अध्यक्ष काजुओ हिरारी ने कहा है कि कंपनी को मजबूरन जापान में डेढ़ हजार कर्मचारियों को और अन्य देशों में अपने साढे़ तीन हजार कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ रही है।

इससे कंपनी के खर्च में सालाना एक अरब डॉलर की कमी आएगी।

हालांकि कंपनी वायो लैपटॉप के कारोबार से जुडे़ ज्यादातर कर्मचारियों को अपने अन्य कारोबार में स्थानांतरित करने का विकल्प तलाश रही है और बचे हुए लोगों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के जरिए सेवा मुक्त करने की योजना बना रही है।

सोनी की ओर से यह बयान ग्लोबल साख निर्धारक संस्था मूडीज द्वारा उसकी साख एक स्तर घटाए जाने के एक दिन बाद आया है।

मूडीज ने कंपनी की ऋण साख को घटाकर निवेश के नजरिए से सबसे खराब मानी जाने वाली जंक श्रेणी में डाल दिया है।

मूडीज ने कहा है कि सोनी के प्ले स्टेशन और ब्राविया टेलीविजन के घटते कारोबार के कारण कंपनी की बैलेंस शीट बुरी हालत में पहुंच गई। इसे सुधारने के लिए कंपनी को अपने वित्तीय पुनगर्ठन की नई योजना पर चलानी पड़ेगी।

डिजिटल प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर अमेरिका की दिग्गज कंपनी गूगल और एप्पल से मिल रही तगड़ी चुनौती के कारण भी सोनी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Wednesday, 5 February 2014

एलन पीस:'मिस्टर बॉडी लैंग्वेज' से सीखिए नौकरी पाने के गुर "जब आप साक्षात्कार दे रहे होते हैं तो आप एक तरह से अपनी योगयताओं को बेच रहे होते हैं जिससे नियोक्ता आपको नौकरी देने पर मजबूर हो जाए."

एलन पीस:'मिस्टर बॉडी लैंग्वेज' से सीखिए नौकरी पाने के गुर

एलन ने  बात करते हुए कहा,"जब आप साक्षात्कार दे रहे होते हैं तो आप एक तरह से अपनी योगयताओं को बेच रहे होते हैं जिससे नियोक्ता आपको नौकरी देने पर मजबूर हो जाए."

 बुधवार, 5 फ़रवरी, 2014 को 23:24 IST तक के समाचार

नौकरी के लिए साक्षात्कार
"अगर आप नौकरी के लिए कोई साक्षात्कार देने जा रहें हैं तो साक्षात्कार के पहले चार मिनट आपके लिए बहुत ही अहम हैं. लगभग चार मिनट में यह तय हो जाता है कि आपका चयन होगा या नहीं."
यह कहना है रूस के राष्ट्रपति को शरीर के संकेतों की क्लिक करें भाषा यानि बॉडी लैंग्वेज सिखाने वाले एलन पीस का.
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बन में रहने वाले एलन पीस ने शरीर के संकेतों की भाषा पर कई प्रसिद्द किताबें लिखी हैं और अपने करियर के दौरान उन्होंने बहुत से सेलेब्रिटीज और राजनेताओं को भी बॉडी लैंग्वेज के गुर सिखाए हैं.
1950 के दशक में एलन को बॉडी लैंग्वेज सीखने का शौक पैदा हुआ. उनके पिता एक लाइफ इंशुरेंस के एजेंट थे. वह नौ - दस साल की उम्र से ही एलन को अपने साथ ले जाते थे. एलन कहते हैं, "पिता के साथ मैंने जाना कि वह कैसे पूर्वानुमान लगा लेते थे कि कोई उनसे इंशुरेंस स्कीम लेगा या नहीं."
इसके बाद एलन ने दस साल की उम्र से ही सेल्समैन का काम शुरू कर दिया और वह घर घर जाकर सामान बेचा करते थे. वह बताते हैं, "वहाँ मैंने जाना कि आप कैसे अपनी बॉडी लैंग्वेज से इस तरह का माहौल बना सकते हैं जिससे कोई आपका सामान खरीदने या आपकी बात मानने को सहमत हो जाए."

साक्षात्कार

व्लादिमीर पुतिन
एलन पीस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक बार बताया था कि सार्वजिक रूप से आक्रमक नहीं भरोसेमंद नज़र आना चाहिए.
एलन ने  बात करते हुए कहा,"जब आप साक्षात्कार दे रहे होते हैं तो आप एक तरह से अपनी योगयताओं को बेच रहे होते हैं जिससे नियोक्ता आपको क्लिक करें नौकरी देने पर मजबूर हो जाए."
एलन पीस कहते हैं आजकल जब ह्यूमन रिसोर्स वाले किसी व्यक्ति को क्लिक करें नौकरी पर रखते हैं तो वह निजी प्रस्तुति को सबसे ऊपर आंकते हैं, आत्मविश्वास दूसरे स्थान पर नंबर दिलाने वाला होता है और इसके बाद बारी आती है आपकी शैक्षणिक शैक्षणिक योगयता और अनुभव की.
एलन पीस का कहना है कि साक्षात्कार देने जाते समय दफ्तर में घुसने से पहले ही आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान देना होता है. उन्होंने कहाँ, "कई कंपनियां पार्किंग से ही आपका आंकलन कर सकती हैं. आपको ध्यान रखना चाहिए कि दफ्तर में घुसने से पहले आप सिर या पीठ ना खुजाएं, नाख़ुन ना कुतरें, शर्मीले न दिखें."
एलन दफ्तर के भीतर पहुँचने पर रिसेप्शन पर भी अपनी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान देने की सलाह देते हैं. एलन ने बताया," रिसेप्शन पर आपसे सोफे पर बैठने को कहा जाएगा. मेरी सलाह यह है कि आप वहाँ बैठने की बजाए खड़े रहें. अगर आप घबराए हुए हैं तो बैठने से आपकी अंतर्मुखी की तरह व्यवहार कर सकते हैं. जबकि खड़े रहने पर आपकी ऊर्जा बनी रहेगी."

बॉडी लैंग्वेज

नौकरी
एलन पीस का कहना है कि साक्षात्कार कक्ष का दरवाज़ा एक झटके में खोलें और मुस्कुराते हुए सीधे उसी गति से कमरे में प्रवेश करें जिस गति आप चले हुए आ रहे हैं.
उन्होंने बताया,"आपकी बारी आने पर आपको बुलाया जाएगा. आजकल दफ्तर में शीशे के दरवाज़े होते हैं. इसलिए साक्षात्कार कक्ष की तरफ आप लंबे डग भरते हुए आत्मविश्वास से बढ़ें. अगर आपको ऑफिस के अंदर का रास्ता नहीं पता है तो पहले भी पता कर लें."
एलन पीस का कहना है कि साक्षात्कार कक्ष का दरवाज़ा एक झटके में खोलें और मुस्कुराते हुए सीधे उसी गति से कमरे में प्रवेश करें जिस गति आप चले हुए आ रहे हैं. साक्षात्कार कक्ष में घुसने के बाद पहले चार मिनट निर्णायक होते हैं. इस दौरान आपकी बॉडी लैंग्वेज से और आत्मविश्वास स्तर के अनुसार नियोक्ता आपके बारे में लगभग निर्णय ले चुके होते हैं.
वह कहते हैं,"अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और सामान बाएं हाथ में पकड़ें ताकि हाथ मिलाने के लिए दायाँ हाथ खाली रहे. हाथ मिलाते हुए उतना ही ज़ोर डालें जितना दूसरा व्यक्ति ज़ोर डाल रहा है और यह अभ्यास से ही आता है. बोलते हुए अटकें नहीं। हाथ से कोई सामान न गिराएं."
उन्होंने बताया, "कुर्सी पर बैठने पर अपनी बाहों और पैरों को एक दूरसे में न लपेटें हाँ, अंगूठे ऊपर रखते हुए उँगलियों को ज़रूर एक दूसरे में बाँध सकते हैं. इसे स्टेपल पोस्चर कहा जाता है और इससे आप आत्मविश्वास से भरे लगते हैं. आँखों में सीधे देख कर बात करें और किसी बात पर सहमत होने पर बहुत ही सहज तरीके से एक बार में तीन बार हामी सिर हिलाएं."

Tuesday, 4 February 2014

माह(Feb to Dec 2014) राशि व वर्ष 2014 राशि: आपके नाम का पहला अक्षर किस राशि के अंर्तगत आता है?देखें और पड़ें आपके नाम का राशिफल

माह(Feb to Dec 2014) राशि व वर्ष 2014 राशि: आपके नाम का पहला अक्षर किस राशि के अंर्तगत आता है?देखें और पड़ें आपके नाम का राशिफल

राशि अनुसार जानिए फरवरी से दिसंबर के बीच आप मालामाल होंगे या नहीं

धर्म डेस्क | Feb 04, 2014, 13:43PM  Comment























उज्जैन। नए वर्ष 2014 का एक माह बीत चुका है। नए साल की शुरुआत के साथ ही हमारे मन में कई प्रश्न लगातार चलते रहते हैं, जैसे इस वर्ष हमें धन लाभ होगा या नहीं, नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलेगा या नहीं, हमारा घर बनेगा या नहीं, स्वास्थ्य कैसा रहेगा, घर-परिवार का वातावरण कैसा रहेगा, जो लोग विवाह योग्य हैं और अविवाहित हैं वे अपने विवाह को लेकर मंथन करते हैं कि इस वर्ष विवाह होगा या नहीं, विवाहित लोगों को संतान सुख मिलेगा या नहीं। ऐसे कई सवाल हमारे मन में सदैव चलते रहते हैं।

यदि आप भी अपने इन सवालों का जवाब चाहते हैं तो यहां आपकी राशि अनुसार 2014 के शेष 11 माह का राशिफल दिया जा रहा है।


आपके नाम का पहला अक्षर किस राशि के अंर्तगत आता है...
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ.
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
कन्या- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
धनु- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
मीन- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची


राशि अनुसार जानिए फरवरी से दिसंबर के बीच आप मालामाल होंगे या नहीं



फरवरी का राशिफल
मेष राशि- चंद्रमा एकादश भाव में रहेगा। केमिकल, तेल, लोहा, चमड़े, औषधियों का कार्य करने वालों के लिए शुभकारी समय होगा। न्यायलयीन विवादों में पक्ष मजबूत होगा एवं कई प्रकार के कार्य एक साथ करने पड़ सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों से सावधान रहना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष राशि- यह समय आपका सोच-विचार में बीतेगा। कोई नया कार्य करने जा रहे हैं तो अच्छी तरह सोचकर एवं सलाह लेकर आगे बढें। मित्रों से सहयोग मिलेगा एवं परिवार पूरी तरह आपके पक्ष में रहेगा। बेरोजगारों के लिए समय अच्छा है। रोजगार प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि- मेहमानों का आगमन हो सकता है। कार्य की अधिकता रहेगी एवं नई योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। अधिकारियों द्वारा अनावश्यक दबाव दिया जा सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण का योग भी है।
कर्क राशि- शुरुआत में संतान से संबंधित व्यय में वृद्धि हो सकती है। विरोधियों को भी संभालना पड़ेगा एवं आय के उतार-चढ़ाव भी चिंता बढ़ाने वाले होंगे। 7 फरवरी की शाम के बाद स्वयं के अनुभवों एवं प्रयास से स्थितियों पर नियंत्रण कर लेंगे।
सिंह राशि- व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी एवं यात्रा लाभदायक होगी। आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। कला एवं वाणिज्य के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी। पैरों में दर्द एवं पेट संबंधी शिकायत हो सकती है। अच्छे-बुरे में अंतर कर स्वयं की रक्षा करें एवं अनावश्यक कार्यों में समय व्यय नही करें। विरोधियों द्वारा भ्रमित करने का प्रयास किया जा सकता है।
कन्या राशि- 1 से 5 तक का समय शुभ रहेगा। बीच में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिनसे आप स्वयं निपटने में सक्षम होंगे। मन के अनुसार कार्य नहीं होने से चिंता बढ़ेगी, किंतु साहस से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं इसे टालने का प्रयास करें।
तुला राशि- तेजी से व्यापार में विस्तार होगा। नए सौदे लाभकारी होंगे। मेडिकल वस्तुओं एवं केमिकल के व्यापारियों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। अन्य लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी। मानसिक अशांति हो सकती है। दिखावा हानिकारक हो सकता है।
वृश्चिक राशि- जीवन-साथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। उत्साह बना रहेगा एवं आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। प्रभुत्व बढ़ेगा एवं बाहरी स्थानों पर कार्य के लिए जाना पड़ सकता है। कचहरी आदि के मामलों में सफलता मिलेगी एवं ऋणों से छुटकारा पाने के रास्ते प्राप्त होंगे। निर्णय सही रहेंगे।
धनु राशि- परिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। नई व्यापारिक योजना पर विचार होगा। नए वाहन खरीदने का मन होगा। सम्मान की प्राप्ति होगी। नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा। सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निराधार बातों के लिए आपको प्रताड़ित किया जा सकता है। थोडा संयम एवं धैर्य रखें।
मकर राशि- प्रथम सप्ताह में धन लाभ की संभावना बनी हुई है। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिकूलता बनी रहेगी। आय-व्यय में समानता रहेगी। मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भूमि से संबंधित कार्य करने वालों को लाभ होगा।
कुंभ राशि- हर तरफ से सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा एवं अनुकूलता रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी एवं आत्मबल में वृद्धि होगी। करियर के प्रति आशान्वित रहेंगे। मांगलिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। लौकिक एवं धार्मिक सुखों को प्राप्त करेंगे।
मीन राशि- घरेलू मामलों को सुलझाने में सफल होंगे। अतिथियों का आगमन होगा। संपर्कों का लाभ लेने में सफल होंगे। आय प्राप्ति का जरिया बेहतर होगा। उम्मीद के पूरा होने पर प्रसन्नता मिलेगी एवं समस्याओं के निदान में सफल होंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति के अवसर मिलेंगे।

मार्च का राशिफल
मेष राशि- अमावस्या के साथ माह की शुरुआत में चंद्र एकादश रहेगा। पिछले समय से ज्यादा अच्छा यह समय होगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। नए मित्र एवं संपर्क बनेंगे। यात्रा भी लाभदायी होगी। मन में धैर्य रहेगा एवं संतुष्टि का अहसास करेंगे।
वृष राशि- न्यायालयीन कार्यों में विजय मिलेगी एवं पक्ष मजबूत होगा। यात्राओं से लाभ होगा एवं नए कार्यों का आरंभ होगा। किसी अटके कार्य के बन जाने से स्थिति दृढ़ होगी एवं सफलताएं मिलेगी। जीवन-साथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है।
मिथुन राशि- चंद्रमा नवम होने से विदेश यात्रा का योग बन रहा है। इन दिनों में धन के लाभ के आसार के साथ ही परिवारिक सुख भी प्राप्त करेंगे एवं सभी विवादों से छुटकारा मिलेगा। मनचाहे कार्य होंगे एवं संपर्कों का लाभ मिलेगा। मित्रों एवं संबंधियों से भी लाभ मिलेगा।
कर्क राशि- व्यापारिक यात्रा लाभदायक हो सकती है। कार्यस्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम बेहतर होंगे। अध्ययन में समय व्यतीत होगा। भोजन के प्रति अरुचि एवं पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे एवं जीवन-साथी के साथ भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि- जीवन साथी के साथ तनाव हो सकता है। ठीक तरह से बातचीत कर शंकाओं का समाधान करें। कार्य क्षेत्र में उम्मीद से अधिक सफलताएं मिलेंगी एवं चिंताओं का अंत होगा। समय सादगीपूर्ण एवं अध्यात्म से पूर्ण रहेगा। सही समय पर सही कार्य करने एवं संयमपूर्ण वाणी से सभी का हृदय जीतने में सफल होंगे। 18 एवं 19 मध्य के दो दिन अत्यंत व्यस्त रहेंगे।
कन्या राशि- किसी भारी नुकसान से बचने में सफल होंगे। संतान से सहयोग मिलेगा एवं आर्थिक स्रोतों का विस्तार करने की योजना पर विचार होगा। एक साथ कई प्रकार के कार्य संभालने पड़ सकते हैं। 9 एवं 10 को आर्थिक तंगी का अहसास होगा।
तुला राशि- शुरुआत बेहतरीन होगी। विदेश से लाभ होगा। योजनाओं को गुप्त रखकर सुविधानुसार लागू करने में सफल होंगे। नए वाहनों में व्यय होने की संभावना है। बेहतर ढंग से अपना कार्य करने में सक्षम होंगे एवं आधुनिक संसाधनों में वृद्धि करने का प्रयास करेंगे।
वृश्चिक राशि- भाग्य का साथ बना हुआ है। ऐसे विचारों की उत्पत्ति होगी जो कभी सोचे ही नहीं। सब कुछ अच्छा एवं नया लगेगा। उमंग-उत्साह बना रहेगा। विचारों को यथार्थ में बदलने के प्रयास भी सफल होंगे एवं आगे जाकर लाभदायी भी रहेंगे। आर्थिक रूप से लाभदायी समय है।
धनु राशि- जो आज आप चाहते हैं, वही होगा। सभी ओर से सफलतादायक समाचार मिलेंगे। अचानक धन लाभ से हर्ष होगा। अनजाने में आपसे किसी का अहित हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मित्रों के साथ भ्रमण पर जाने का मन होगा। सबके साथ मिलकर चलें, आपको लाभ मिलेगा।
मकर राशि- राजनीतिज्ञों के लिए यह समय ठीक नहीं है। पद में अवनति हो सकती है। आवास परिवर्तन हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी एवं परिणाम अनुकूल होंगे। धन के मामले सुलझेंगे। मानसिक उथल-पुथल के दौर से गुजरना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानी एवं संघर्ष रहेगा।
कुंभ राशि- नई वस्तुओं की प्राप्ति होगी एवं उपहार मिलेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा एवं कीमती धातु खरीदने का मन बनेगा। विरोधियों से सावधान रहें एवं कौशलपूर्ण कार्य करें। अपने कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ें। वर्तमान का निर्णय भविष्य पर असर दिखाएगा, अत: सोचकर कर कार्य करें।
मीन राशि- साधारण एवं सात्विक समय रहेगा एवं अधिकतम वक्त संतान के साथ बीतेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी तथा घनिष्ठ मित्रों एवं संबंधियों से बातचीत होगी। पुराना किया कोई निवेश लाभ देने की स्थिति में आएगा। वर्चस्व में वृद्धि के योग हैं। स्वयं के निर्णयों को ही बदलना पड़ सकता है।

अप्रैल का राशिफल
मेष राशि- चंद्र स्वराशि में गोचर करेगा जो लाभकारी स्थिति मानी जा सकती है। हालांकि, निर्णय लेने में कठिनाई होगी। प्रयासों से समस्याओं का अंत करने में सफल होंगे। किसी बड़े मुनाफे के आसार भी बन रहे हैं। मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। नौकरी के मामलों में अनिश्चितता का माहौल रहेगा। विरोध का शमन करने में सफल रहेंगे एवं यात्राओं को टालना उचित होगा।
वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी होने से लाभदायक कार्यों से आप पीछे हट जाएंगे। बिना प्रयास किए अवसरों को न जाने दें। अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे तो आपको लाभ अवश्य प्राप्त होगा। लाभ की स्थितियां आलस्य में गवां सकते हैं। मेहनत से लाभ प्राप्त होगा एवं सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि- सोचने से नहीं करने से कार्य संपन्न होंगे। इरादों को मजबूत करें एवं आगे बढ़ें। सभी कार्य बनेंगे। कार्यशैली में भी बदलाव करना होगा। योजनाओं में बदलाव संभव है। यात्रा टलने के योग बनेंगे। किसी के सहयोग की अपेक्षा नहीं करें।
कर्क राशि- आवश्यकता से अधिक प्रयास करने के पश्चात् भी नाम नहीं मिलने से खीझ होगी। विरोधियों से अत्यधिक सतर्कता बरतनी होगी एवं वाहनादि के प्रयोग में भी सावधानी रखनी होगी। 5 से 8 तारीख के मध्य का समय कुछ राहत देने वाला होगा एवं बिगड़ते कार्यों को सहारा मिलेगा। आर्थिक कमजोरी रहेगी।
सिंह राशि- ये समय आश्चर्यजनक सफलताएं एवं शुभ संदेशों की प्राप्ति कराने वाला होगा। योग्यता को पहचान मिलेगी एवं लगातार बढ़ता कार्य उत्साहित बनाए रखेगा। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्नता रहेगी एवं रूठे लोगों को मनाने में सफल होंगे। माता-पिता का सहयोग एवं धन की प्राप्ति सुगमता से होगी।
कन्या राशि- आकस्मिक लाभ के आसार बनेंगे। इन दिनों हर सुबह लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। जमीन-जायदाद से लाभ एवं विवादों में विजय प्राप्त होगी। शत्रुओं पर नियंत्रण रखने में सफल होंगे। शांति एवं संयम बना रहेगा।लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। अधीनस्थों की मदद प्राप्त होगी एवं वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला राशि- अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापारिक यात्रा का योग है। अंतिम परिणाम पक्ष में होंगे एवं कार्यों की सराहना होगी। जीवन-साथी की आपके प्रति उदासीनता रहेगी। नाराजगी संभव है। कार्यों के विस्तार को विराम देकर परिवार पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि- कार्य के प्रति समर्पित रहें। भटकाव को रोकेंगे तो बेहतर सफलता प्राप्त करेंगे। अधीनस्थों पर नियंत्रण रखें। योग्यता के दम पर परिणाम को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। डायबिटीज वालों को सावधान रहना चाहिए।
धनु राशि- आश्चर्यजनक शुभ सूचना प्राप्त होगी। मांगलिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। पुराने नुकसान की भरपाई होगी। अचानक धन प्राप्ति का योग है। स्वयं को मानसिक रूप से तरो-ताजा महसूस करेंगे। कार्यों में व्यवधान समाप्त होंगे। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे।
मकर राशि- करियर में बदलाव की संभावना हैं। वर्तमान स्थान से कहीं और जाना पड सकता है। अवांछित लोगों से मिलना होगा। प्रेम के लिए यह समय अनुकूल है। नए कारोबार में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह महत्वपूर्ण होगी। धार्मिक कार्यों में व्यय हो सकता है।
कुंभ राशि- समय लाभकारी है, किंतु दिखावे पर ज्यादा व्यय होने से बचत के आसार कम होंगे। साझेदारों से चले आ रहे विवादों का समय पर समाधान होगा। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कहीं से निराशा भरा समाचार प्राप्त हो सकता है। कुटुंब का सहयोग मिलेगा एवं योग्यता के दम पर लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे।
मीन राशि- व्यय की अधिकता चिंतित कर सकती है। व्यापार में साधारण रूप से सफलता मिलेगी एवं कार्यस्थल पर अधीनस्थों पर दबदबा बनाए रखने में सक्षम होंगे। किसी की भी आर्थिक मदद करने से बचें। अन्यथा, धन वापस मिलने में परेशानी होगी।

मई का राशिफल
मेष राशि- चंद्रमा द्वितीय भाव में संचार करेगा। परेशानियों को हल करने के लिए अत्यधिक प्रयास करने होंगे। सप्तम राहु एवं शनि बारंबार नए संकट पैदा करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी एवं धन की कमी को स्वयं के प्रयास से पूरा करने में समर्थ होंगे। परिवार मुसीबत के वक्त साथ में खड़ा रहेगा। कारोबार को विस्तार देने का मन में विचार बनेगा।
वृष राशि- जमीन-जायदाद से लाभ एवं न्यायालयादि एवं अन्य विवादों में विजय मिलने का संकेत है। धन की उपलब्धता भी आसानी से होगी। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। 8-9 मई को विरोधियों के प्रबल होने से कुछ कठिनाई उत्पन्न हो सकती है एवं व्यय में भी वृद्धि होगी। गोपनीय बातों के उजागर होने से परेशानियां बढ़ेंगी। समस्या के समाधान के लिए सभी का सहयोग नहीं मिलेगा।
मिथुन राशि- शुरुआत में परेशानियों का सामना होगा, किंतु धीरे-धीरे बात संभल जाएगी। आगे के समय में किसी बड़े फायदे के आसार भी बनेंगे। मांगलिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। न्यायालयीन एवं विवादास्पद मामलों में पक्ष मजबूत होगा।
कर्क राशि- घाटे से उबरने में मदद मिलेगी एवं ऋण की उपलब्धता होगी। नौकरी के अंतर्गत कार्यों में सुधार होगा। नए दोस्त बनेंगे एवं मददगार होंगे। साधन एवं सामग्रियों की कमी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मामूली थकावट हो सकती है। पूरा समय आपके लिए अनुकूल स्थितियां निर्मित करेगा। राजपक्ष से सहायता एवं मित्रों का समर्थन मिलेगा।
सिंह राशि- बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। व्यापार में नए सौदे मिलेंगे। अपने क्षेत्र को छोड़ने का विचार नुकसानदायक हो सकता है। ऋण संबंधी समस्या का समाधान होगा। त्वचा संबधी समस्या हो सकती है। जीवन-साथी का साथ एवं संतान का सुख मिलेगा। अत्यधिक सफलताएं उत्साहवर्धन के साथ गर्व भी उत्पन्न कर सकती हैं।
कन्या राशि- परिणाम पक्ष में रहेंगे। सभी ओर से सहयोग मिलेगा एवं कार्य पूर्ण होंगे। संतान का सहयोग मिलेगा एवं विवाह योग्य को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार के प्रति नए विचार उत्पन्न होंगे एवं बड़ी व्यावसायिक योजना की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
तुला राशि- मनचाहे कार्य नहीं होने से व्यथित हो सकते हैं। पिता के साथ तनाव उत्पन्न होने की संभावना है। आपका व्यवहार बनते कार्यों को बिगाड़ सकता है। स्वयं की प्रशंसा से बचें। विरोधियों से सावधानी आगे के लिए सुरक्षा प्रदान करेगी। वाहन चलाने में भी सावधानी बरतें एवं अनजान लोगों की बातों पर विश्वास नहीं करें।
वृश्चिक राशि- सामाजिक जागरूकता रहेगी एवं परिवार की समस्याओं को निपटाने के लिए सजग रहेंगे। अशुभ ग्रहों के कारण कुछ बाधाएं अवश्य आएंगी, किंतु आप समस्याओं को दूर करने में सफल होंगे। 8 से 10 के मध्य बहुत ही अच्छा समय रहेगा। मनचाहे कार्यों को करने में सफल होंगे।
धनु राशि- प्रसन्नतापूर्वक माह की शुरुआत होगी। जोखिम में सफल होंगे। समाज में वर्चस्व स्थापित होगा। धन लाभ होगा। नए मित्रों से मुलाकात होगी। कार्यों की सर्वत्र प्रशंसा होगी। कार्य क्षमता का विकास होगा। नौकरी में पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा। अधिकारी आपकी कार्यशैली से खुश होंगे। प्रभाव बढ़ेगा।
मकर राशि- विद्यार्थियों के लिए ज्ञान पाने का उपयुक्त समय है। नए अनुसंधानों में सफल होंगे एवं घर में सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का आगमन होगा। अतिथि आएंगे एवं परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों की व्यस्तता अधिक रहेगी एवं प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक नहीं है। भूमि के मामलों में विवेक से कार्य करें।
कुंभ राशि- कारोबार संबंधी मामलों में सावधानी रखें एवं सोच-समझकर कार्य करें। अनचाहे मेहमानों का आगमन हो सकता है। कला की ओर आकर्षण बढ़ेगा। सहयोग की किसी से अपेक्षा नहीं करें। भूमि से संबंधित विवाद हो सकता है। कुछ ही समय में मामला आपके पक्ष में आ जाएगा।
मीन राशि- व्यवहार में सौम्यता आएगी। जमीन-जायदाद से धन की प्राप्ति होगी। आपके कार्य में भी निखार आएगा तथा वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ की स्थिति में रहेंगे। कार्यस्थल पर वर्चस्व बढ़ेगा तथा व्यापार स्थिर रहेगा। वरिष्ठों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में सफल होंगे एवं निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे।

जून का राशिफल
मेष राशि- चतुर्थ चंद्रमा व्यय की वृद्धि करेगा। धन के अटक जाने से आगे आने वाले समय में भुगतान की समस्या बढ़ जाएगी। सहयोगी भी सहायक नही होंगे एवं मानसिक परेशानियों की वृद्धि होगी। आय में फेरबदल होगा। अनुमानित योजनाओं में भी बदलाव करना पड़ सकता है। देर रात को अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।
वृष राशि- चिंताओं से मुक्त रहेंगे एवं हर समस्या का सामना करने को उत्साहित रहेंगे। स्वयं की मेहनत एवं प्रयास से अपने को स्थापित करने में सफल होंगे। बाहरी मामलों में आपको सावधानी रखना चाहिए। कार्यस्थल पर हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। नौकरी में व्यस्तता रह सकती है।
मिथुन राशि- आत्मविश्वास प्रबल होगा एवं कई कार्यों मे आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। विरोधियों का पराभव होगा एवं सर्वत्र विजय प्राप्ति के साथ मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। उपलब्ध साधनों को ठीक ढंग से प्रयोग करने में सक्षम होंगे। 9 व 10 जून का समय लाभदायक रहेगा।
कर्क राशि- लगातार बढ़ती हुई समस्याओं से निजात मिलेगी। भूमि या भवन से आय होने की संभावना है। कार्यों को निश्चित समय पर करने में सफल होंगे। न्यायालयीन एवं अन्य विवादों में उलझने की संभावना है। इस समय को धैर्यपूर्वक बिताएं। 10 जून के आस-पास आर्थिक मामलों में सुधार होगा।
सिंह राशि- ये समय पक्ष का रहेगा। आप किसी भी प्रकार के कार्यों को करने में सक्षम हैं तथा जो भी करेंगे, उसमें ही लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होंगे एवं सम्मान प्राप्त होगा। योजनाओं का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक करेंगे। सहयोगियों एवं मित्रों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश लाभकारी होंगे।
कन्या राशि- वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें एवं किसी भी चोट को मामूली नहीं समझें। तुरंत इलाज कराएं। जीवन-साथी का सहयोग संबल प्रदान करेगा। प्रेम में निराशा मिल सकती है। किसी से सहयोग की ज्यादा अपेक्षा नहीं करें। समय अनुकूल आ गया है। शुभचिंतकों एवं परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा।
तुला राशि- अप्रत्याशित सफलताएं मिलेंगी। सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। सम्मानित व्यक्तियों से मुलाकात होगी। व्यापार एवं नौकरी में लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार की संपत्ति का सुख मिलेगा।
वृश्चिक राशि- मन भटकने की संभावना है। कार्य को लेकर चिंतित होने के बजाय मेहनत पर ध्यान देना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। अपने से वरिष्ठों की सलाह को मान दें एवं जिद में आकर कोई कार्य ऐसा नहीं करें जिससे नुकसान होने की संभावना हो।
धनु राशि- यह समय अब तक का सबसे अच्छा समय होगा। सभी सोचे कार्य समय पर बन जाएंगे एवं परिवार का सुख भी प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर वर्चस्व बनेगा एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी में सुखद परिवर्तन भी हो सकता है। व्यापार बदलने का विचार नही करें एवं किसी बड़े निवेश का चयन नही करें।
मकर राशि- व्यवहार कुशल होने से रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा पर व्यय अधिक होने की संभावनाएं हैं। स्वयं के पराक्रम से स्थितियों पर नियंत्रण करने में सफल होंगे। संतान के साथ समय व्यतीत होगा एवं परिवार से खुशियों की प्राप्ति होगी। मित्र-मिलन होगा एवं रोगों से मुक्ति मिलेगी।
कुंभ राशि- महिलाओं के लिए यह माह आशापूर्ण समाचार लेकर आएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं परिवार से संबल प्राप्त होगा। गलती होने की संभावनाएं कम होंगी एवं वाहन सुख की प्राप्ति होगी। राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा भी सुखदायक होगी।
मीन राशि- कार्यों के तरीकों में सुधार होगा एवं कनिष्ठों को सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक लाभदायक यात्राएं होने का योग है। कारोबार में व्यवस्थाओं के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। निर्णय सटीक होंगे एवं पुरस्कार मिलने की संभावनाएं हैं।

जुलाई का राशिफल
मेष राशि- प्रथम तीन दिन पंचम चंद्रमा रहेगा। यह सभी मामलों के लिए यह उत्तम समय रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे एवं अटके हुए कार्य समय पर संपन्न होंगे। मित्रों एवं परिवार से लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए समय अच्छा है। जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी एवं नए कार्यों का प्रारंभ होगा।
वृष राशि- अपने कार्यों से संतुष्टि नहीं होगी एवं कई महत्वपूर्ण कार्यों को टालने की प्रवृत्ति रहेगी। इससे नुकसान होने की संभावना भी प्रबल होगी। जीवन-साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रोजगार संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
मिथुन राशि- पूरे समय किसी प्रकार की कोई परेशानी एवं अचानक व्यय का सामना नही होगा, किंतु अंत में थोड़ा सचेत रहना आवश्यक होगा। धनलाभ की गति सामान्य बनी रहेगी। परिवार एवं मित्रों में वर्चस्व बनेगा। अतिथियों का आगमन होगा एवं पुराने ऋण से छुटकारा प्राप्त होगा। दीर्घकालीन निवेश से फायदा नहीं होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ प्रमोशन के भी योग हैं।
कर्क राशि- लाभ होने के आसार हैं। नौकरी में तनाव हो सकता है। 7 से 9 जुलाई की अवधि में प्रयोगात्मक कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे। सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में उदासीनता रह सकती है। अंतर्मन के विचार उत्तम नही रहेंगे एवं बार-बार उपेक्षित होने का अहसास होगा। सांसारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी एवं लक्ष्यों को पाने में अधीरता बाधा उत्पन्न करेगी।
सिंह राशि- कार्यस्थल पर पूर्व नियोजित योजनाओं में बदलाव करना होगा। अत: विकल्प खुले रखें। निवेश आदि एवं कोई नया कार्य करने के लिए समय उत्तम है। पुराने रोग से छुटकारा पाने में सफल होंगे। वैवाहिक संबंधों में सुधार होगा एवं प्रेम में विवाद संभव है।
कन्या राशि- प्रसन्नता के अवसर प्राप्त होंगे। उत्साह बना रहेगा एवं साहसिक कार्य करने का मन होगा। मित्रों एवं परिवार से सहयोग मिलेगा। साथ ही, कार्य का विस्तार करने का विचार उत्पन्न होगा। न्यायलयीन एवं भूमि संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी।
तुला राशि- कार्यों को गति प्राप्त होगी एवं समस्याओं का निदान होगा। विवादों के अंत के साथ ही परिवार एवं समाज में सौहार्द्र निर्मित होगा। 5 एवं 6 जुलाई के मध्य में वाहन चलाने में सचेत रहें एवं जोखिमपूर्ण कार्यों को नहीं करें। तत्पश्चात भाग्य प्रबल होगा एवं मनचाहे कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि- अकारण यात्रा का योग बन सकता है। वैचारिक स्थिति मजबूत रहेगी एवं कार्यस्थल पर कोई नई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहें। जो कार्य दिया गया है, उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा एवं उत्साह में वृद्धि होगी। न्यायालयीन एवं संपत्ति के मामलों में विजय प्राप्त होगी। प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर वातावरण मनमाफिक रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। उत्साह बना रहेगा एवं प्रमोशन का मौका मिलेगा।
मकर राशि- कोई नया कार्य करने का विचार कर रहे हैं तो अभी कुछ समय इसे टालने का प्रयास करें। संतान के किसी मामले में हस्तक्षेप करना पड़ सकता है। परिवार की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। सगे-संबंधियों का सहयोग मिलेगा एवं आत्मविश्वास प्रबल रहेगा। कार्य के प्रति उत्साहित रहेंगे।
कुंभ राशि- आदर एवं सम्मान में कमी हो सकती है। कारोबार का विस्तार करने जा रहे हैं तो प्रतीक्षा करें। प्रायोगिक कार्यों को सफलतापूर्वक समय पर करने में सफल होंगे। नवीन वस्तु की प्राप्ति होगी। अधीनस्थों को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। परिवार का साथ मिलेगा।
मीन राशि- घनिष्ठ संबंधियों एवं मित्रों से मुलाकात होगी। ऋण प्राप्त करने जा रहे हैं तो उसमें आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। खुशियां प्राप्त होंगी तथा परिवार में समृद्धि रहेगी। किसी बड़े कार्य के होने से हर्ष होगा एवं व्यवहार सरल होगा। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को सफलता मिलेगी।


Did this Post help you? Share your experience below.
Use the share button to let your friends know about this update.




WANT TO DONATE FOR SITE?

 

DONATE! GO TO LINK: http://kosullaindialtd.blogspot.in/p/donate.html 




अगस्त का राशिफल
मेष राशि- षष्ठम चंद्रमा व्यापार में वृद्धि के साथ व्यय में भी वृद्धि करेगा। नौकरी वालों को ऐसी जगह कार्य करना पड़ सकता है जो मनचाही नहीं हो। वाहन से परेशानी एवं रोगों की बहुलता का समय होगा। दूसरों की परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। गृहस्थों को परिवार के प्रति अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। किसी भी अनुचित कार्य से दूर रहें, अन्यथा यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।
वृष राशि- उपहारों की प्राप्ति होगी एवं मांगलिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों मे शामिल होने का मौका मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। संबंधियों से मेल-जोल बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। संतान के लिए समय निकालना होगा एवं उनकी उपलब्धियों में शामिल होना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें एवं लेन-देन में होशियारी बरतें।
मिथुन राशि- कठिन कार्यों को अपनी मेहनत एवं समझदारी से आसान बना लेंगे एवं अप्रत्याशित सफलता प्राप्त करेंगे। जमीन-जायदाद के कार्यों में पक्ष मजबूत होगा एवं उसमें वृद्धि की संभावना बनेगी। स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी एवं सुव्यवस्थित समय व्यतीत करने में सफल होंगे। सुगंधित वस्तुओं के व्यापार में लाभ होगा एवं व्यापारिक यात्रा लाभदायक होगी।
कर्क राशि- धन-लाभ के आसार हैं। वर्चस्व बढ़ने के साथ ही विरोधियों का शमन करने में सफल होंगे। स्वभाव चंचल रहेगा एवं कई कार्यों को एक साथ करने का हौसला बना रहेगा। संसाधनों को स्वीकार करेंगे एवं नई स्फूर्ति से बाधाओं को नष्ट करने में सफल होंगे। आर्थिक लाभ के आसार हैं। रहस्यमयी एवं सूक्ष्म अध्ययन में रुचि होगी। कुशलता का विकास होगा। जकड़न संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
सिंह राशि- इस समय स्थानांतरण का योग बनेगा। कार्यों का अनावश्यक विस्तार नही करें। निवेश एवं पूर्व नियोजित योजनाओं के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार के क्षेत्र में बाधाएं समाप्त होंगी। मानसिक थकान एवं पेट, दांतों में समस्या हो सकती है। जीवन-साथी के साथ वियोग का योग है एवं वैचारिक तनाव भी हो सकता है।
कन्या राशि- नकारात्मकता हावी हो सकती है। कोई कार्य करने का मन नहीं होगा एवं असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। उत्साह भी कम रहेगा। 8 अगस्त के बाद कुछ सुधार हो सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने से हौसला बढ़ेगा।
तुला राशि- सामाजिक कार्यों में भागीदारी होगी एवं सभी जातकों के लिए प्रतियोगी परिणाम सुखद रहेंगे। शानदार समय है। महीने की शुरुआत में भाग्य का पूर्ण समर्थन मिलेगा एवं 7 से 9 अगस्त के मध्य में अत्यधिक कार्य के साथ लक्ष्य प्राप्ति करने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि- कार्य में मन नहीं लगेगा। कार्यों के अटकने से परेशानी होगी। बेकार बहस में अपना समय बर्बाद नहीं करें। 8 के बाद सुख की प्राप्ति होगी। नए कारोबार की शुरुआत का मन बनेगा। सुविधा एवं विलास के साधनों पर व्यय करेंगे।  दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।
धनु राशि- माह की शुरुआत में चंद्र का संचरण विरोधियों को परास्त करने के लिए उपयोगी होगा। नौकरी में थोड़ी बाधा के बाद सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। मनचाहे कार्य के अवसर मिलेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक संबंधों में निखार आएगा। व्यापार में तरक्की करेंगे।
मकर राशि- साझेदारों से समझौता होगा एवं आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अटके कार्य पूरे होंगे। भविष्य के प्रति आशान्वित होंगे एवं आत्मविश्वास प्रबल रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। सरकारी कार्यों में असुविधा हो सकती है। इस समय निराशा हावी हो सकती है। विरोधी प्रबल होंगे। उनसे सावधान रहें।
कुंभ राशि- हानि की संभावनाओं को अपने पुरुषार्थ से कम करने में सफल होंगे। अस्वस्थता का योग है। कोई पुराना रोग भी उभर सकता है। लालच दिलाने वाली योजनाओं से दूरी बनाकर रखें। कार्य का विस्तार उतना ही करें, जितना आप संभाल सकते हैं।
मीन राशि- कई यात्राएं इस समय करनी होगी। विवादों के निपटारे में सफल होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सुख की प्राप्ति होगी। परिवार का समर्थन बड़ी सफलता दिलाने में सहायक होगा। कार्य में तेजी रहेगी। अत्यधिक कार्य से स्वभाव में खिन्नता उत्पन्न हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
  






सितंबर का राशिफल
मेष राशि- अष्टम चंद्रमा कष्टों में वृद्धि का कारक होगा, किंतु स्वयं के प्रयास से मुसीबतों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में कमजोरी के बावजूद धन की आवक को पूर्ण करने में समर्थ होंगे। विवादित मामलों को टालने का प्रयास करें। दिनांक 5 के बाद से तनाव में कुछ राहत मिलेगी एवं स्थितियों में सुधार संभव है। अधिकारियों से भी संभल कर व्यवहार करना उचित होगा।
वृष राशि- अत्यधिक कार्य करने से थकावट एवं परेशानी हो सकती है। नौकरी में मनचाहा कार्य एवं प्रमोशन नहीं मिलने से खीझ होगी एवं प्रयत्नों से भी फल प्राप्त नहीं होगा। निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में कठिनाई होगी। वैवाहिक जीवन में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। विचारों में भिन्नता के कारण तनाव बना रहेगा।
मिथुन राशि- कार्यों में बाधाएं आने के साथ ही चिंताओं में वृद्धि होगी। 5 एवं 6 सितंबर को वाहन प्रयोग में सावधानी रखना उचित होगा। शेष दिनों में परिस्थितियों में सुधार होगा, किंतु जोखिम लेना ठीक नहीं होगा। निवेश से बचें एवं अपरिचित पर भरोसा नहीं करें। अधिकारी परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
कर्क राशि- आत्मविश्वास बना रहेगा एवं बिगड़ते मामलों को स्वयं के दम पर संभालने की क्षमता विकसित होगी। उपेक्षा एवं विरोध करने वालों मे भी आपका वर्चस्व बनेगा। अत्याधुनिक साधनों को अपनाने की प्रबल इच्छा होगी एवं उसको जुटाने के प्रयास भी सफल होंगे।
सिंह राशि- यह समय सभी प्रकार से अनुकूल रहेगा। हर वह कार्य कर सकेंगे जो करना चाहते हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय अच्छा होगा, शेष में संघर्ष करना पड़ सकता है। कार्य के प्रति अनिच्छा का भाव रहेगा एवं अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
कन्या राशि- निवेशादि से बचें एवं नए कार्यों को टालने का प्रयास करें। नौकरी में बदलाव का विचार त्याग दें एवं संभलकर रहें। लेन-देन संबंधी छोटी से छोटी बात को भी नजरंदाज नहीं करें। सभी कार्य समय पर करें। यह समय सफलता दिलाने वाला हो सकता है। चंद्रमा भी लाभ के योग निर्मित कर रहा है।
तुला राशि- आत्मनिर्भर बनें एवं दूसरों पर भरोसा करना छोड़ दें तो ज्यादा लाभ होगा। शारीरिक एवं मानसिक थकान रहेगी। त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वैवाहिक समस्याओं का अंत होगा। बेहतरीन अवसर प्राप्त करेंगे। समयनुसार सभी कार्यों को ठीक ढंग से करने में सफल होंगे।
वृश्चिक राशि- नौकरी एवं व्यवसाय में सुधार आएगा। लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है। निर्णयों में सटीकता नहीं रहेगी। विवादित संबंधों में सुधार होगा एवं कठोर परिस्थितियों से सामना हो सकता है।
धनु राशि- विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। कोई बड़ी सफलता के मिलने का योग है। नए कार्यों की शुरुआत एवं व्यापारिक सफलताएं मिलेंगी। आय के कई नए स्रोत बनेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। समय अच्छा बीतेगा। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा।
मकर राशि- कारोबारी साझेदारों से मिलकर चलें तो बेहतर होगा। निवेश के पूर्व सलाह अवश्य करें एवं जोखिमपूर्ण निवेश का त्याग करें। क्रोध के कारण अपमान हो सकता है। नई नौकरी की तलाश निराशापूर्ण परिणाम प्रदान करेगी। व्यय की अधिकता होगी एवं पराक्रम के अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होने से निराशा हो सकती है।
कुंभ राशि- कार्यशैली का विकास होगा। आमदनी बढ़ेगी एवं अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा। अप्रत्याशित सफलता मिलने का समय है। परिवार सहयोग करेगा एवं संतान को मनचाही वस्तु प्रदान करने में सफल होंगे। विलासिता पर ध्यान जा सकता है।
मीन राशि- कार्य ज्यादा एवं लाभ कम रहेगा, किंतु बहुत दिनों बाद किसी कार्य के सपंन्न होने की या शुरू होने की प्रक्रिया होगी। संतान के रवैये से निराशा हो सकती है। अधिकारियों का सहयोग रहेगा। योजनाएं सफल होने से लक्ष्य प्राप्ति करने में सफल होंगे। विदेश से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

अक्टूबर का राशिफल
मेष राशि- चंद्रमा नवम होने के साथ माह का आरंभ होगा। आगे स्थितियों में सुधार होगा एवं माह का आरंभ भी बढ़िया संयोगों से युक्त होगा। एक साथ कई कार्य करने पड़ सकते हैं एवं नए कार्यों की शुरुआत भी होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा एवं यात्रा लाभदायक होगी। आर्थिक स्थिति भी उत्तम रहेगी।
वृष राशि- अपनों से ही दु:ख प्राप्त हो सकता है। साझेदारी में तनाव एवं नौकरी में स्थानातंरण का योग बन रहा है। बोलचाल में सुधार की आवश्यकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले मित्रों की सलाह अवश्य लें। संतान से सुख प्राप्त होगा।
मिथुन राशि- खुशियां एवं राहत महसूस करेंगे। बिगड़े कार्यों को बनाने में सफलता मिलेगी। रूठे लोग पुन: संपर्क करेंगे। उपलब्धियों को हासिल करने का समय है। धन लाभ एवं कई प्रयोजनों की सिद्धि होगी। प्रशासन से भी सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि- ये समय जमीन-जायदाद वालों के लिए एवं उससे संबंधित कार्य करने वालों के लिए शुभ है। नौकरी में तरक्की के साथ स्थानांतरण का योग है। समय उपलब्धियों से पूर्ण रहेगा। सम्मान मिलेगा एवं वाक् शैली का विकास होगा। रोगों में लाभ होगा एवं समय आनंद से पूर्ण रहेगा।
सिंह राशि- निवेश से बचें। नौकरी में परिवर्तन का मन बना रहे हैं तो अभी प्रतीक्षा करना श्रेष्ठ रहेगा। साझेदारों के साथ कार्य को लेकर वैचारिक मतभेद रहेगा। ज्यादा समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। थकान एवं कमर दर्द भी हो सकता है।
कन्या राशि- असंतुष्टि वाला माहौल रहेगा, फिर भी भविष्य के प्रति आशान्वित रहेंगे। भाग्य का सहयोग साथ में बना हुआ है। चंद्र की गति आशातीत सफलता दिलाने वाली होगी। नए कार्यों को करने का मौका मिलेगा एवं यात्राओं पर जाने का मौका भी मिल सकता है।
तुला राशि- वैवाहिक जीवन खुशियों से पूर्ण रहेगा। बहुत दिनों से अटका कार्य इस समय पूरा होने की संभावनाएं बन रही हैं। अपेक्षानुरूप परिणाम प्राप्त होंगे एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। अप्रत्याशित सफलताएं भी मिल सकती हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी।
वृश्चिक राशि- नए संपर्कों से लाभ प्राप्त होगा। आपके कार्य में आने वाली बाधाओं का नाश होगा। सहयोगियों एवं परिवार से आपको पूरा साथ मिलेगा तथा प्रत्येक कार्य में सफल होंगे। आपके निर्णयों की सर्वत्र प्रशंसा होगी। अधीनस्थ आपका सम्मान करेंगे। कार्य समय पर पूर्ण होंगे।
धनु राशि- किसी आरोप का सामना करना पड़ सकता है। स्वयं के प्रयास से एवं सलाह मशविरा करने से समाधान प्राप्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्य नहीं करें एवं धन के मामले में सावधान रहें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा एवं व्यय की अधिकता होगी। पूर्व में सोचे कार्य बन सकते हैं।
मकर राशि- निषेध वाले कार्यों को नहीं करें, अन्यथा यह परेशानी का कारण बन सकता है। अधिकारी अचानक निरीक्षण कर सकते हैं, सावधान रहें। व्यवसाय में सुरक्षित महसूस करेंगे एवं आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी हो सकती है।
कुंभ राशि- सुखद परिणाम प्राप्त होंगे एवं लंबे समय से अटके कार्यों में गति आएगी। व्यापार में किए गए सार्थक प्रयास असर दिखाएंगे एवं लाभ की स्थिति बनाएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। किसी काम में शीघ्रता प्रदर्शित नहीं करें। विरोधियों के प्रयास विफल होंगे एवं यात्रा में तकलीफ हो सकती है।
मीन राशि- किसी को नीचा दिखाने का प्रयास स्वयं के लिए हानिकारक हो सकता हैं। भ्रमित करने वालों से सावधान रहें। किसी के प्रलोभन में नहीं आएं। किसी भी कार्य को करने के पूर्व मित्रों एवं अनुभवियों की सलाह अवश्य लें। कार्यक्षेत्र का बदलाव संभव है। माता-पिता को महत्व प्रदान करें।

नवंबर का राशिफल
मेष राशि- चंद्रमा एकादश भाव में स्थित होगा। कई सफलताएं प्राप्त होंगी एवं मनोरंजन के साधन आदि की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्राओं के साथ कारोबारी यात्राएं भी होंगी एवं सफलताएं प्राप्त होंगी। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। महिलाओं को आत्मविश्वास में वृद्धि होगी एवं सफलताएं मिलेंगी। शत्रुओं का पराभव करने में सफल होगें एवं भूमि संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे।
वृष राशि- भ्रमण में समय व्यतीत होगा। व्यापार में कुछ नया कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी एवं नए कारोबार की शुरुआत करने में सफल होंगे। नए मकान एवं वाहन प्राप्ति का योग भी बन रहा है। विवादास्पद मामलों में विजय प्राप्त होगी।
मिथुन राशि- आत्मबल बढ़ेगा एवं कार्य क्षमता का विकास होगा। प्रयत्नों से कामयाबी मिलेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी एवं प्रशंसा एवं सम्मान मिलेगा। अध्यात्म संबंधी कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय के लिए लाभदायक यात्रा होगी। नौकरी में अधिकारी एवं अधीनस्थ अनुकूल रहेंगे।
कर्क राशि- प्रतिष्ठित होने के साथ ही अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। बाधित कार्य पूर्ण होंगे एवं अनपेक्षित सफलताएं प्राप्त होंगी। विदेश जाने वालों को आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। निर्णय सही होंगे एवं परिवार के सहयोग से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।
सिंह राशि- आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं कार्यों में गति आएगी। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। अतिथियों का आगमन भी होगा। भूमि संबंधी मामलों में पक्ष मजबूत होगा एवं व्यय पर नजर रखनी होगी।
कन्या राशि- नए लोगों के साथ व्यापार का मौका मिलेगा। नौकरी में आकस्मिक तरक्की का योग है। योजनाओं को बदलने का समय है एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए सहयोग प्राप्ति एवं दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए। परिवार एवं बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
तुला राशि- 1 से 10 नवंबर- कारोबार में नए सौदे प्राप्त होंगे एवं नौकरी में शांतिपूर्वक समय व्यतीत होगा। अपेक्षित परिणामों की प्राप्ति होगी। अधिकारियों से महत्व मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा एवं बाहर खान-पान से बचना होगा। वैवाहिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि- संयम एवं धैर्य रखें। धन के मामलों में निराशा रहेगी। कार्यों में रुकावट आने से आपका मन खिन्न रहेगा। कार्य-स्थल पर विरोध हो सकता है। अपने साहस एवं हिम्मत से आप हारी बाजी को भी जीत सकते हैं। आपके शुभचिंतक आपका साथ देंगे।
धनु राशि- यात्रा से लाभ होने की संभावना है। पिता से संबंध में कटुता आ सकती है। प्रतियोगिताओं में सफलता एवं करियर में परिवर्तन का योग है। असमंजस समाप्त होगा एवं अड़चनों को पार करने में सफल होंगे। आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। अपना कार्य दिखाने के लिए परिश्रम करना होगा।
मकर राशि- इस माह का प्रारंभ मनचाही खुशी के साथ होगा। अनुचित कार्यों की ओर आकर्षण हो सकता है। 4 एवं 5 दिनांक को कहीं से धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अर्नगल बातों में समय व्यतीत होगा एवं महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि- माह के आरंभ में किसी की सहायता करनी पड़ सकती है। परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। मानसिक तनाव हो सकता है एवं विवादों के कारण उलझनें बढ़ सकती हैं। संकोच करने से भारी नुकसान हो सकता है, अत: खुल कर बात करना श्रेष्ठ होगा। व्यर्थ के तर्क नहीं करें।
मीन राशि- परिवार का सहयोग एवं संबल बना रहेगा। महत्वपूर्ण आकांक्षाएं पूर्ण होने के संकेत हैं। 7 एवं 8 नवंबर के मध्य कोई बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। संयमपूर्वक कार्य करने से हानि को कम से कम करने में सफल होंगे। हर बात या कार्य का विरोध करने की स्थिति बनी रहेगी।

दिसंबर राशिफल

मेष राशि- द्वादश चंद्रमा भी व्यय का कारक होगा, किंतु यह स्थिति कुछ दिनों तक ही रहेगी। 3 तारीख के पश्चात स्थितियों में सुधार होगा। वरिष्ठों से सलाह लें, उनको नाराज नहीं करें। कारोबार के विस्तार का विचार कुछ दिनों के लिए टालना उचित होगा। निर्णयों में अस्थिरता बनी हुई रहेगी। रोगों को शमन करने में सफल होंगे एवं नए मित्र सहायक होंगे। संतान के प्रति सचेत रहना होगा।

वृष राशि- नए कारोबार का आरंभ करने वालों के लिए समय उपयुक्त है। धन की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी एवं यात्रा शुभदायक रहेगी। आर्थिक मामलों में मजबूती बनेगी एवं सभी कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- नौकरी में चुप रहकर कार्य करना उचित होगा एवं व्यापार में अच्छी सफलता मिलने में संदेह बना रहेगा। शिक्षार्थियों की अध्ययन में रुचि कम होगी। जीवन-साथी का सहयोग आत्मबल प्रदान करेगा। धनादि के मामलों में अच्छी सफलता मिलेगी। अपने व्यक्तिगत व्यवहार को और सरल बनाएंगे तो बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। बाधाएं समाप्त होंगी एवं उन्नतिकारक समय रहेगा।

कर्क राशि- दोहराव से परेशानी होगी एवं कार्य बदलने का मन होगा। वरिष्ठों एवं परिवारजनों से वैचारिक मतभेद होंगे। विचारों को प्रकट नहीं करने के कारण कुंठा हो सकती है। मित्रों को उपेक्षित व्यवहार भी आहत कर सकता है। कुछ राहत महसूस करेंगे। दिनों में कुछ बदलाव आया है। मन प्रसन्न रहेगा एवं दूसरों पर निर्भरता समाप्त होगी।

सिंह राशि- स्वयं पर विश्वास बढ़ेगा एवं चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे। सम्मान एवं प्रसिद्धि प्राप्त होगी। साथ ही, आर्थिक मामलों में सुधार होगा। किसी विशेष कार्य के हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। अन्य देश में जाने की इच्छा रखने वालों की बाधाएं दूर होंगी एवं परिवार में संबंधों में सुधार होगा।

कन्या राशि- इस काल में आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हो सकते हैं। हर वस्तु को एवं कार्य में सफलता पाने की लालसा रहेगी, किंतु ऐसा संभव नहीं है। अत: थोड़े ही में संतोष कीजिए एवं व्यवहार को संयमित करने का प्रयास कीजिए। आगे का समय उत्तम रहेगा।

तुला राशि- आत्मविश्वास बना रहेगा एवं दूसरों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त करते रहेंगे। दिनचर्या में कुछ व्यवधान अवश्य आ सकते है, किंतु नुकसान होने की संभावना नहीं है। परिवार के आंतरिक मामलों में किसी अन्य को शामिल नहीं करें। आपसे गलत फायदा उठाने वाले आसपास सक्रिय हैं।

वृश्चिक राशि- किसी पर भी ज्यादा विश्वास करना हानिकर हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। न्यायलयीन मामलों में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ की संभावनाएं हैं। बेकार बातों में समय नष्ट हो सकता है। शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। विवाद एवं नशे से दूर रहें।

धनु राशि- मानसिक तनाव एवं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता हो सकती है। किसी अनर्गल आरोप का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा एवं वित्त संबंधी समस्या हो सकती है। प्रिय वस्तु से बिछोह हो सकता है। घर में परेशानियां आ सकती हैं।

मकर राशि- इस माह में लाभ के आसार अधिक रहेंगे एवं रोजगार की प्राप्ति होगी। नए कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी वालों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे एवं अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम में मजबूती आएगी एवं आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह समय धैर्य से व्यतीत करें।

कुंभ राशि- इस माह परिवार के प्रति अत्यंत सचेत रहने की आवश्यकता है। कारोबार का विस्तार शुभ फलदायी है। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। 9 से 10 दिसंबर के मध्य अनर्गल आरोप का सामना भी करना पड़ सकता है। किसी पर निर्भर न रहें एवं अपना कार्य स्वयं करें। कर्मचारियों के प्रति लापरवाह नहीं रहें।

मीन राशि- अपेक्षानुरूप परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है, किंतु इसे हावी नहीं होने दें, क्योंकि माह के अंत तक बड़ी सफलताएं मिलने की आशा है। जुझारूपन से परेशानियों को टालने में सफल हो जाएंगे। मित्रों एवं परिजनों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में एवं संतान के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था करने में कामयाबी मिलेगी। इस समय निवेश से बचना चाहिए। वाहन प्रयोग में सचेत रहें।

Did this Post help you? Share your experience below.
Use the share button to let your friends know about this update.







WANT TO DONATE FOR SITE?

 

DONATE! GO TO LINK: http://kosullaindialtd.blogspot.in/p/donate.html 

Sunday, 2 February 2014

Check list of business interest rates of fixed deposit(fd) (all banks):एफडी की ब्याज दरें

Check list of business interest rates of fixed deposit(fd) (all banks):एफडी की ब्याज दरें

 
 
business-interest-rates-of-fd 
 
एफडी की ब्याज दरें
(15 लाख रुपये तक की राशि पर, प्रतिशत में)

बैंक 180-364 दिन 1-2 साल 2-3 साल 3-5 साल
इलाहाबाद बैंक 8.50 9.00 9.00 9.05
बैंक ऑफ बड़ौदा 7.30-8.25 9.10 9.10 9.10
बैंक ऑफ इंडिया 8.00 9.05 9.05 9.05
कॉरपोरेशन बैंक 8.00-9.00 9.00 9.00 9.00
इंडियन बैंक 7.50-8.75 9.00 9.00 9.00
ओरियंटल बैंक 9.00 9.00 9.00 8.75
पंजाब नेशनल बैंक 7.50-8.00 9.00 9.00 9.00
भारतीय स्टेट बैंक 7.00-7.50 9.00 9.00 9.00
सेंट्रल बैंक 8.25 8.75 8.75 8.50
आइडीबीआइ बैंक 8.50-9.10 9.00-9.30 9.00 9.00
एक्सिस बैंक 8.50-8.75 8.75-9.00 8.75 8.75
एचडीएफसी बैंक 8.25-8.75 8.75-9.00 8.75 8.75
आइसीआइसीआइ 7.75 8.00-9.00 8.75 8.75

सुप्रीम कोर्ट:अगर आप रेल की आरक्षित बोगी में यात्रा कर रहे हैं और आपका सामान चोरी हो जाता है तो आप रेलवे से हर्जाने का दावा कर सकते हैं

 सुप्रीम कोर्ट:अगर आप रेल की आरक्षित बोगी में यात्रा कर रहे हैं और आपका सामान चोरी हो जाता है तो आप रेलवे से हर्जाने का दावा कर सकते हैं

अगर आरक्षित बोगी में यात्रा कर रहे हैं तो आपको यह अधिकार भी है

नई दिल्ली। Mon, 03 Feb 2014 10:25 AM (IST)

 
अगर आरक्षित बोगी में यात्रा कर रहे हैं तो आपको यह अधिकार भी है

अगर आप रेल की आरक्षित बोगी में यात्रा कर रहे हैं और आपका सामान चोरी हो जाता है तो आप रेलवे से हर्जाने का दावा कर सकते हैं। रिजर्व कोच में अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश रोकना टीटीई (टिकट जांचने वाला) की जिम्मेदारी है और अगर वह इसमें नाकाम रहा तो रेलवे सेवा में खामी का जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के इस फैसले पर मुहर लगा दी है। अब रेलवे को 17 साल पहले चोरी हुए सामान का दो लाख रुपये हर्जाना देना होगा।
न्यायमूर्ति चंद्रमौलि कुमार प्रसाद व पिनाकी चंद्र घोष की पीठ ने रेलवे की याचिका खारिज करते हुए राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के फैसले में दखल देने से इन्कार कर दिया। रेलवे की दलील थी कि उपभोक्ता अदालत रेलवे के खिलाफ दावे पर सुनवाई ही नहीं कर सकती। ऐसे मामलों की सुनवाई सिर्फ रेलवे क्लेम टिब्यूनल में हो सकती है। जबकि, यात्री के वकील अजीत शर्मा का कहना था कि रेलवे टिब्यूनल में केवल उन दावों पर विचार होता है जो सामान रेलवे में बुक किए जाते हैं। यहां मामला भिन्न है और उपभोक्ता आयोग का फैसला बिल्कुल सही है। राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग ने भी रेलवे की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि इस बात में कोई विवाद नहीं है कि शिकायतकर्ता (डॉक्टर शोभा) अपनी बेटी के साथ आरक्षित बोगी में यात्र कर रही थीं। टीटीई की जिम्मेदारी थी कि वह सुनिश्चित करे कि कोई अनधिकृत व्यक्ति रिजर्व कोच में न घुसने पाए। टीटीई रात में अनधिकृत व्यक्ति का कोच में प्रवेश रोकने में नाकाम रहा इसलिए उपभोक्ता अदालत का रेलवे को सेवा में कमी का जिम्मेदार ठहराने का फैसला ठीक है। आयोग ने कहा कि इस तरह का मामला रेलवे क्लेम टिब्यूनल के तहत नहीं आता और उसके आधार पर उपभोक्ता अदालतों का क्षेत्राधिकार बाधित नहीं होता।

मीडिया मोदी का समर्थक क्यों होता जा रहा है? Narendra Modi run away from studio during interview by Karan Thapar

मीडिया मोदी का समर्थक क्यों होता जा रहा है?

Narendra Modi run away from studio during interview by Karan Thapar

 


नरेंद्र मोदी
पिछले हफ़्ते दिल्ली में जब आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ संसद के पास की सड़क पर धरना दिया था तो उन्हें शुरुआत में मीडिया में ज़बर्दस्त कवरेज मिली.
और मीडिया का रवैया भी पूरी तरह सकारात्मक रहा लेकिन धरना जैसे ही दूसरे दिन में दाखिल हुआ लगभग सारे ही टीवी चैनल अचानक केजरीवाल और उनके धरने के विरोधी हो गए.
मीडिया का विरोध इतना अचानक, सामूहिक और स्पष्ट था कि ख़ुद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि मीडिया को अचानक क्या हो गया.

आम आदमी पार्टी अभी एक साल पहले अस्तित्व में आई है और ख़ुद उसे इस बात का भ्रम या गुमान तक नहीं था कि वह पहले ही चुनाव में दिल्ली में सत्ता में आ जाएगी.
अब वह संसदीय चुनाव के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के उम्मीदवार निर्धारित करने और उससे भी अधिक महत्वपूर्ण घोषणा पत्र या भविष्य का दृष्टिकोण पत्र तैयार करने में व्यस्त है.
इस वक़्त किसी को भी मालूम नहीं है कि आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में क्या भूमिका निभाएगी लेकिन इतना ज़रूर है कि पार्टी ने एक भी नेता और उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे बिना भारत का राजनीतिक परिदृश्य ही बदल दिया है.
इस नई ने पार्टी कांग्रेस और भाजपा से लेकर सभी क्षेत्रीय दलों तक में एक बेचैनी सी पैदा कर दी है.

भारत का मीडिया

मोदी समर्थक
दूसरी ओर भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है और प्रधानमंत्री पद के लिए उनका रास्ता दिन प्रतिदिन आसान होता जा रहा है. मोदी के लिए बेहतर अवसरों के लिहाज से अब भारत का मीडिया भी रंग बदलता जा रहा है और लगभग सभी टीवी चैनलों पर समाचारों और विश्लेषणों में अचानक मोदी की ओर झुकाव दिखने लगा है.

कुछ विश्लेषणात्मक रिपोर्टों के अनुसार कई कॉर्पोरेट मालिकों ने अपने चैनलों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि वे मोदी के विरोध से बचें और मोदी विरोधी विश्लेषकों और विशेषज्ञों को चर्चा में कम शामिल करें.
देश की एक प्रमुख पत्रिका ने अपने एक लेख में लिखा है कि पिछले कुछ हफ़्तों में कम से कम पांच प्रमुख संपादकों को तटस्थ रहने या मोदी विरोधी विचारों के कारण उनके पदों से हटा दिया गया है.
यही नहीं टीवी चैनलों पर अचानक ऐसे विश्लेषकों और पर्यवेक्षकों की संख्या बढ़ गई है जो दक्षिणपंथी विचारधारा वाले हैं.
गुजरात दंगों की पृष्ठभूमि में नरेंद्र मोदी अधिकांश अंग्रेजी मीडिया को शक शुबहे की नज़र से देखते रहे हैं. मीडिया के प्रति उनका रवैया बेहद अहंकारपूर्ण और एकतरफा रहा है. वह अभी तक पत्रकारों से बचते रहे हैं और साक्षात्कार केवल उसी पत्रकार को देते हैं जिसे वे चाहते हैं.

राजनीति की बिसात

मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी
साक्षात्कार से पहले वह पत्रकार से सारे सवाल भी मांगते हैं और पत्रकार को यह भी बताया जाता है कि इनमें कौन से सवाल पूछा जाएगा और कौन सा नहीं. भारत के एक प्रमुख पत्रकार ने कुछ साल पहले एक साक्षात्कार के दौरान जब मोदी से गुजरात दंगों के बारे में सवाल किया तो वे बेहद नाराजगी से साक्षात्कार से उठकर चले गए.

watch video: http://youtu.be/QHS_eSoOBzg

Narendra Modi run away from studio during interview by Karan Thapar





इसके बाद किसी भारतीय पत्रकार ने आमतौर उनसे दंगों के बारे सवाल करने का साहस नहीं किया और अब भी भारतीय मीडिया अपने इस रवैये पर कायम है.
भारत के कॉरपोरेट हाउस और बड़े औद्योगिक घराने धार्मिक नरसंहार, जातिवाद, धार्मिक भेदभाव और अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर शायद ही कभी कोई स्टैंड लिया हो और इन मुद्दों पर वे हमेशा ही चुप रहे हैं.
मोदी उन्हें एक खुली अर्थव्यवस्था के वाहक और सुधारवादी नेता नज़र आते हैं.
मोदी का साथ देना इसलिए भी उनके लिए स्वाभाविक है कि वे मौजूदा चुनावी राजनीति की बिसात पर पराजित मोहरों के साथ प्रतिबद्धता दिखा कर कोई जोखिम नहीं लेना चाहेंगे. भारतीय मीडिया भी अचानक इसलिए मोदी के रंग में रंगा जा रहा है.

मारुति के मानेसर प्लांट में जुलाई 2012 को हिंसक झड़प पर: सुषमा का गर्भ तब तीन महीने का था,'पति जेल में, तो अच्छा हुआ बच्चा गिर गया'

मारुति के मानेसर प्लांट में जुलाई 2012 को हिंसक झड़प पर: सुषमा का गर्भ तब तीन महीने का था,'पति जेल में, तो अच्छा हुआ बच्चा गिर गया'


सुषमा का गर्भ तब तीन महीने का था, जब मारूति के क्लिक करें मानेसर प्लांट में हिंसा और उसमें एक मैनेजर की मौत के आरोप में कंपनी के 148 कर्मचारियों को गिरफ़्तार कर लिया गया.
तीन साल तक डॉक्टरों के चक्कर काटने और इलाज करवाने के बाद सुषमा आख़िरकार गर्भवती हुईं थी, कि पति गिरफ़्तार हो गए.
फिर गर्भ में ही बच्चे की धड़कन बंद होने से गर्भपात करवाना पड़ा. तीन साल तक बच्चा न होने पर ख़ूब ताने देनेवाले ससुरालवालों ने भी किनारा कर लिया.

अब डेढ़ साल बीत चुका है. सुषमा के पति सोहन अब भी जेल में हैं और बेऔलाद सुषमा बिल्कुल अकेलीं, पर अब ख़ुद को बदनसीब नहीं, ख़ुशनसीब समझती हैं.
आंसूओं को पलकों में समेटते हुए मुझे बोलीं, “जब गर्भपात हुआ तब मैं अंदर से बिल्कुल टूट गई थी, पर अब लगता है कि अच्छा हुआ कि बच्चा नहीं हुआ, फिर तो मैं सड़क पर आ जाती, नौकरी ही नहीं कर पाती तो ख़र्चा कैसे चलता, अकेले बच्चे को कैसे पालती?”
सुषमा जैसी कई औरतें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग गांवों से क्लिक करें मारूति के मानेसर प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों से ब्याहीं और गुड़गांव में रहने लगीं थी.
साल 2012 में जब मारूति के 148 कर्मचारी जेल गए तो उस बड़े शहर में किराए के कमरों में पीछे रह गईं यही पत्नियां और बच्चे.
मानेसर प्लांट में हिंसा से पहले कर्मचारी कई बार हड़ताल पर गए थे.

अकेली औरत

बड़े शहर की खुली सोच और आधुनिक गति ने सुषमा और सोहन के जीवन को नई दिशा दी थी. इसलिए सोहन के जेल जाने के बाद भी सुषमा अपने रूढ़ीवादी ससुराल के पास गांव नहीं गई.
अब छोटे से दफ़्तर की कम तनख़्वाह की नौकरी और किराए का छोटा सा कमरा है, जहां रोज़ दफ़्तर से लौटकर सिलाई-बुनाई का काम करती हैं.
और बहुत सारा अकेलापन है, कहती हैं, “जब वो नौकरी करते थे, तब भी आने-जाने का ठिकाना नहीं था, बहुत लंबी ड्यूटी होती थी, पर साथ तो था, अब तो व़क्त काट रही हूं, ज़िन्दगी जीना है तो जी रही हूं, किसी पर जल्दी विश्वास भी नहीं कर पाती अब.”
25 साल की सुषमा की मुस्कान, पहनावा, हावभाव इस सारे कशमकश को सामने आने नहीं देते. पर धीरे-धीरे जब ये दीवार गिरती है तो आंसूओं की महीन धारा के साथ सारा ग़ुबार बह निकलता है.
मेरा हाथ पकड़कर सुषमा कहती हैं, “अकेली औरत हूं, अगर हिम्मती नहीं दिखूंगी तो लोग ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे, जेल भी जाना होता है, अदालत भी, अस्पताल भी, जब कोई ध्यान रखनेवाला नहीं होता तो ख़ुद ही अपना ध्यान रखना पड़ता है.”
बताती हैं कि डेढ़ साल के इंतज़ार ने उनके पति और बाक़ी कर्मचारियों के हौसले को तोड़ दिया है, पर चाहती हैं कि सोहन चाहे पांच-छह साल बाद बाहर आएं, पर निर्दोष साबित होने के बाद, ताकि वो दोनों फिर सर उठा कर जी सकें.

‘ऐसे जीना भी क्या जीना’

हेमा के पति जेल में नहीं हैं. मुकेश मारूति के मानेसर प्लांट के उन 2,300 कर्मचारियों में से हैं जिन्हें जुलाई 2012 में हुई हिंसा के कुछ समय बाद निकाल दिया गया था.
उस वक़्त हेमा का दूसरा बेटा तीन महीने का था, पिछले डेढ़ साल से वो उसे गोद में लिए हर प्रदर्शन में जाती रही हैं, बताती हैं कि ‘मां’ के बाद उसने ‘ज़िन्दाबाद’ और ‘मुर्दाबाद’ बोलना ही सीखा.
मुकेश की नौकरी गई तो पहले कुछ महीने इस उम्मीद में ही निकल गए कि कर्मचारियों और मारूति के बीच कुछ समझौता हो जाएगा, नौकरी वापस मिल जाएगी, पर लगातार प्रदर्शनों से भी बात नहीं बनी.
बारहवीं तक पढ़ीं हेमा के मुताबिक़ पिछले दो सालों ने हिम्मती और होशियार बना दिया है, “मैं उम्मीद नहीं छोड़ती, हर रैली में जाती हूं, लगता है कि शायद मेरे जाने से ही कुछ बदलेगा, मोहल्ले में ‘प्रदर्शन वाली’ के नाम से मशहूर हो गई हूं.”
हरियाणा के कैथल शहर में राज्य के उद्योग मंत्री के घर के बाहर एक प्रदर्शन में पुलिस के लाठीचार्ज में हेमा चोट भी खा चुकी हैं, बताती हैं कि तब भगदड़ में दोनों बच्चे कुछ देर के लिए खो गए थे, पर फिर भी चली आती हैं.
हेमा कहती हैं, “ज़्यादा से ज़्यादा क्या होगा, मर जाऊंगी, ऐसे ज़िन्दगी में भी क्या जीना, घर बैठने से कुछ नहीं होता, बाहर जाने लगी हूं तो औरों को देखकर समझ आता है, इस सबमें मरी तो नाम तो होगा कि प्रदर्शन करते-करते जान गई.”
मारुति के मानेसर प्लांट में जुलाई 2012 को हिंसक झड़पें हुईं थी.

उम्मीद

घर में पैसे ना हों, तो आंदोलन करना आसान नहीं, नौकरी से हटाए जाने पर मारूति ने जो पैसे दिए थे उनसे हेमा ने कुछ समय घर चलाया फिर अपनी मां से मदद ली और अब घर में ही कुछ सिलाई का काम करने लगीं हैं.
मारूति से निकाले जाने के बाद मुकेश को नौकरी मिलने में बहुत दिक्क़त हुई, गुड़गांव-मानेसर की कंपनियों में मारूति के बर्ख़ास्त कर्मचारियों के लिए कोई जगह नहीं थी. तीन महीने पहले आख़िर एक नौकरी मिली तो मारूति के मुक़ाबले आधी से भी कम तन्ख़्वाह पर.
हेमा कहती हैं, “तब इन्हें 18-20,000 रुपए मिलते थे, परमानेन्ट हो गए थे, बरकत की उम्मीद थी तो दूसरा बच्चा भी कर लिया, पता होता कि ऐसे दिन देखने पड़ेंगे तो कभी परिवार ना बढ़ाते, अब 8,000 की तन्ख़्वाह में गुड़गांव जैसे शहर में गुज़र कैसे करें?”
मुकेश की नौकरी गई तो सबसे पहले बड़े बेटे का स्कूल बदला – प्राइवेट की जगह अब वो सरकारी स्कूल में जाता है. खाना-कपड़ा, दवा इलाज सबका स्तर बदल गया.
ना शहर छूटता है, ना मारूति की नौकरी वापस मिलने की आस, हेमा बताती हैं कि उनके बच्चों के साथ ऐसा ना हो, उनका कल बेहतर हो, इसीलिए लगी हुई हैं.
मुझे कहती हैं, “पढ़-लिख जाती तो कुछ और कर लेती, अब तो सिर्फ़ न्याय के लिए चलकर प्रयास कर सकती हूं, तो वो करती रहूंगी.”

राम्या की मौत के बाद कठघरे में भारत के "एडवेंचर स्पोर्टस्"

राम्या की मौत के बाद कठघरे में  भारत के  "एडवेंचर स्पोर्टस्"

 सोमवार, 3 फ़रवरी, 2014 को 08:51 IST तक के समाचार

राम्या विनोद, राम्या की स्काईड्राइविंग करने के दौरान मृत्यु हो गई.
दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु के सेलम ज़िले में गुरुवार को स्काईडाइविंग के दौरान 26 वर्षीय आईटी पेशवर की मौत के बाद 'एडवेंचर स्पोर्टस्' साहसिक खेलों से जुड़े लोग सदमे में हैं.
ये क्षेत्र अभी विकास की शुरुआती अवस्था में है और फ़िलहाल किसी नियम क़ानून के ज़रिए नहीं चल रहा है.
इस दुर्घटना में राम्या विनोद कथित रूप से आपातकालीन पैराशूट नहीं खुल पाने के चलते 10,000 फीट की ऊंचाई से नीचे जा गिरीं. इतनी ऊंचाई से धरती पर गिरने बाद अस्पताल ले जाते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
बंगलौर में रहने वाला ये जोड़ा अपनी शादी की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए सेलम आया था.
एक आउटडोर एडवेंचर कंपनी नेचर ऐडमायर के देव बालाजी ने  बताया, "ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि राम्या की मौत की वजह क्या थी, पैराशूट की तकनीकी समस्या या एक दुर्घटना या कोई स्वाभाविक कारण. लेकिन इस मामले ने हमें ध्यान दिलाया है कि भारत में क्लिक करें एडवेंचर स्पोर्टस् खेलों के लिए कोई नियम नहीं हैं."

प्रशिक्षण की कमी

बालाजी ने कहा, "छलांग लगाने से पहले राम्या ने सिर्फ एक टेंडम जंप (प्रशिक्षण के दौरान लगाई गई छलांग) लगाई थी. पहले 20 दिनों तक ज़मीनी प्रशिक्षण दिया जाता था. ज़ाहिर है कि ऐसे साहसिक खेलों में किसी व्यक्ति को शामिल होने की अनुमति देने के लिए कोई नियम या प्रक्रिया नहीं है."
जो लोग स्काईडाइविंग के रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं, उनके लिए बनाए जाने वाले नियमों को लेकर स्पष्ट रूप से मतभेद हैं.
राम्या विनोद. राम्या की स्काईड्राइविंग करने के दौरान मृत्यु हो गई.
दिल्ली स्थित स्काईडाइवर डॉक्टर आंचल खुराना कहती हैं, "वास्तव में स्काईडाइविंग बेहद सुरक्षित है. अगर आप तयशुदा सुरक्षा नियमों या स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हैं, तो इसमें मामूली से जोखिम ही शामिल होते हैं."
आंचल खुराना बताती हैं, "इसके लिए अमरीकी पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन (यूएसपीए) के नियमों का पालन किया जाता है. निर्देशकों को यूएसपीए ही प्रशिक्षित करता है. अगर कोई दुर्घटना होती है तो निर्देशक को यूएसपीए से मिला लाइसेंस रद्द कर दिया जाता है. संघ प्रत्येक आयोजन का ब्यौरा लेता है और ये एक काफ़ी सख़्त संगठन है. इसलिए वास्तव में किसी दूसरी नियामक संस्था की ज़रूरत नहीं है."

सख़्ती की ज़रूरत

बालाजी कहते हैं, "ज़्यादातर संगठन आवश्यक योग्यता नहीं रखते हैं, हालांकि हो सकता है कि उनके पास पेशेवर स्काईडाइवर हो. एक गलत अवधारणा ये है कि भारत सरकार के सिविल एविएशन विभाग का स्काइडाइवर्स को मान्यता देने से कोई लेना देना है."
बालाजी ने बताया, "वास्तव में स्काईडाइविंग के लिए कोई नियम नहीं हैं. प्रत्येक 180 दिन में पैराशूट की जांच होनी चाहिए, लेकिन ऐसा किया नहीं जाता है."
यह बिंदु इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सलेम में एक बड़े पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया कि "ऐसा लगता है कि पैराशूट में ख़राबी थी."
इस दुर्घटना के बावजूद इस उद्योग से जुड़े दूसरे लोग जोर देकर कहते हैं कि साहसिक खेलों से डरने की ज़रूरत नहीं है.
एक्सक्यूबेटरडॉटकॉम का संचालन करने वाले आईआईएम के पूर्व छात्र गुहेश रामनाथन कहते हैं, "अगर आप सुरक्षा के बुनियादी नियमों का पालन करते हैं तो साहसिक खेल पूरी तरह से सुरक्षित हैं. अगर आप स्कूबा डाइविंग करना चाहते हैं तो आपको पहले दो दिनों तक स्विमिंग पूल में तैराकी का अभ्यास करना चाहिए."

दुर्घटना के आंकड़ें

राम्या विनोद. राम्या की स्काईड्राइविंग करने के दौरान मृत्यु हो गई.
रामनाथन के मुताबिक़, "ये बुनियादी बात है. स्कूबा डाइविंग या स्काईडाइविंग के मुक़ाबले कहीं अधिक लोगों की मृत्यु क्लिक करें सड़क दुर्घटना या गर्भावस्था के दौरान होती है. इस बात को साल दर साल के आंकड़े साबित करते हैं."
रामनाथन के मुताबिक़ साल 2000 में दुनिया भर में 1.16 लाख लोगों में से सिर्फ एक व्यक्ति की मौत क्लिक करें स्काईडाइविंग के दौरान हुई. इसी तरह 2010 में 2.12 लाख लोगों में सिर्फ एक व्यक्ति की मौत स्कूबा डाइविंग से हुई. दूसरी ओर प्रत्येक 5,555 लोगों में एक की मौत कार चलाने के दौरान हुई.
रामनाथन इस बात से सहमत हैं कि साहसिक खेलों में सभी गतिविधियों के लिए सुरक्षा निर्देशों का पालन एक बुनियादी शर्त है लेकिन इसकी निगरानी के लिए कोई भी नियम या नियामक संस्था नहीं है.

कारोबार में तेज़ी

बालाजी बताते हैं, "एडवेंचर स्पोर्टस् काफ़ी तेज़ी से बढ़ रहे हैं. एक मोटे अनुमान के मुताबिक़ भारत में इसका बाज़ार प्रतिवर्ष क़रीब 250 करोड़ रुपए है."
हॉलीडे आईक्यू के संस्थापक सीईओ हरी नायर के मुताबिक़, "यह क्षेत्र तेज़ी से बढ़ रहा है क्योंकि भारत की आबादी में युवाओं की हिस्सेदारी 47 प्रतिशत से अधिक है. इसके बावजूद देश में साहसिक यात्राओं का आयोजन कराने वालों में शायद पांच प्रतिशत से अधिक लोग पंजीकृत नहीं हैं. कोई भी उद्योग संगठन इसकी देख रेख नहीं करता है."
नायर कहते हैं कि देश में एडवेंचर स्पोर्टस्, यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों को तत्काल नियमों के दायरे में लाने की आवश्यकता है और इस बारे में राज्य और केंद्र सरकारों को आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि नियम प्रणाली का गठन किया जा सके.

हेलिकॉप्टर डील: सोनिया, मनमोहन , प्रणब मुखर्जी, वीरप्पा मोइली...को टार्गेट करने की थी साजिश!

हेलिकॉप्टर डील: सोनिया, मनमोहन , प्रणब मुखर्जी, वीरप्पा मोइली...को टार्गेट करने की थी साजिश!

  नई दिल्ली, 2 फरवरी 2014 | अपडेटेड: 18:14 IST
टैग्स: वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाला| सोनिया गांधी| मनमोहन सिंह
 
 
 
वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले के कथित बिचौलियों में से एक ने भारत में अपने एक संपर्क सूत्र से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तत्कालीन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम के नारायण को निशाना बनाने को कहा था ताकि सौदा हासिल किया जा सके. इस बात का खुलासा इतालवी अदालत में सौंपे गए एक दस्तावेज में किया गया है.
आधिकारिक सूत्रों ने इतालवी अधिकारियों द्वारा बरामद दस्तावेजों और जनवरी की शुरूआत में अदालत के समक्ष पेश किए गए दस्तावेज के हवाले से कहा कि क्रिश्चियन माइकल ने अपने संपर्क सूत्रों को इस संबंध में एक फैक्स भेजा था. वे कथित तौर पर अगस्ता वेस्टलैंड के भारत के कार्यालय के साथ काम कर रहे थे. माइकल कथित तौर पर हेलिकॉप्टर घोटाले में मुख्य बिचौलिया था.
माइकल ने कथित तौर पर अपने संपर्क सूत्र पीटर फुलेट से गांधी, मनमोहन सिंह, प्रणब मुखर्जी, वीरप्पा मोइली, ऑस्कर फर्नांडिस, एम के नारायणन और विनय सिंह से सौदा हासिल करने के लिए लक्षित करने को कहा था.
दस्तावेज में बिचौलिये ने अपने संपर्क सूत्र से अपने देश के उच्चायुक्त को निर्देश देने को कहा है कि वे 'सोनिया गांधी और उनके करीबी परामर्शदाताओं' को टार्गेट करने को कहा.
सूत्रों के अनुसार उसने कहा कि गांधी एमआई-8 हेलिकॉप्टर में अब और यात्रा नहीं करेंगी और वीआईपी हेलिकाप्टर के पीछे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. इस नोट को इतालवी अधिकारियों ने अपने भारतीय समकक्षों के साथ साझा किया है.