Monday, 1 July 2013

अमेरिका में भारतीय दूतावास की हुई जासूसी: रिपोर्ट

अमेरिका में भारतीय दूतावास की हुई जासूसी: रिपोर्ट

 पीटीआई-भाषा संवाददाता 17:40 HRS IST लंदन..वाशिंगटन, 1 जुलाई :भाषा:



 अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी :एनएसए: ने वाशिंगटन स्थित जिन 38 देशों के दूतावासों की जासूसी की, उनमें भारतीय दूतावास भी शामिल था। एडवर्ड स्नोडेन द्वारा लीक दस्तावेजों में यह दावा किया गया है।

लंदन स्थित समाचार पत्र ‘द गार्जियन’ ने लीक गई रिपोर्ट के हवाले से खबर दी है कि अमेरिका जासूसी के लिए व्यापक तरकीबों का इस्तेमाल कर रहा था।

from pti news

कश्मीर मुद्दा भारत का आंतरिक मामला : खुर्शीद

कश्मीर मुद्दा भारत का आंतरिक मामला : खुर्शीद


पीटीआई-भाषा संवाददाता 17:19 HRS IST श्रीनगर, 28 जून :भाषा:


कश्मीर मुद्दा भारत का आंतरिक मामला - खुर्शीद-पीटीआई फोटो

विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद ने आज कश्मीर मुद्दे को भारत का आंतरिक मामला करार देते हुए कहा कि तमाम मुद्दों के हल के लिए देश के अंदर तंत्र मौजूद है और बाहरी ताकतों को उनमें दखलअंदाजी करने की कोई जरूरत नहीं है।

खुर्शीद ने कहा, ‘‘किसी बाहरी को हम पर उंगलियां उठाने की कोई जरूरत नहीं है कि हमें क्या करना है या हमने थोड़ी गलती की। यह परिवार के अंदर का मामला है।

from pti news

उत्तराखंड: 580 मृत घोषित, तो कहां हैं शव?

उत्तराखंड: 580 मृत घोषित, तो कहां हैं शव?

 1 जुलाई 2013 4:55 PM 
580 dead in uttarakhand but where are dead bodies
उत्तराखंड में कुदरत की मार के बाद अब सरकारी मशीनरी भी लोगों के साथ बेरुखी दिखाने पर तुल गई है। मृतकों की संख्या को लेकर राज्य सरकार के ही अलग-अलग आंकड़ों ने सरकार पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

राज्य सरकार ने हालांकि प्राकृतिक आपदा से 580 लोगों के मरने की पुष्टि की है, लेकिन इन लोगों में 100 लोगों का भी विवरण आपदा प्रबंधन या पुलिस के पास नहीं है।

कानूनी तौर पर किसी को मृत तभी घोषित किया जा सकता है, जब पुलिस या प्रशासन के पास उसकी मृत्यु से संबंधित प्रमाण हों। अभी तक केदारनाथ धाम और हरिद्वार में केवल 94 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया है।

पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि जब उनके के पास लोगों के शव ही नहीं हैं तो उनकी मृत्यु का क्या प्रमाण है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि अगर उनके पास प्रमाण हैं तो यह ब्यौरा ऑनलाइन क्यों नहीं दिया गया।

छह लाख लोगों के रोजगार पर चोट
चारधाम यात्रा ठप होने से उत्तराखंड को दो वर्षों में 32 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका जताई गई है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में पर्यटन और तीर्थाटन से जुड़ी आर्थिक गतिविधियां तो ठप हो चुकी हैं। साथ ही ऋषिकेश, हरिद्वार और अन्य जिलों के लोगों का रोजगार भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नींबू-पानी बेचने वाले से लेकर एयर टिकट बुक करवाने वाले एजेंट तक इसकी चपेट में हैं

12 हजार करोड़ की आर्थिक गतिविधियां ठप
पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड को 16 हजार करोड़ की आय चारधाम यात्रा से होती है। अगर शुरू के दो माह में चार हजार करोड़ की कमाई मान भी ली जाए तो करीब 12 हजार करोड़ रुपये की चारधाम से जुड़ी आर्थिक गतिविधियां ठप हुई हैं।

कैबिनेट में हो सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
कैबिनेट बैठक में क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों को जल्द ठीक कराने, निशुल्क खाद्यान्न वितरित कराने और पुनर्वास में तेजी लाने पर बातचीत हो सकती है। इसके अलावा नंदादेवी राजजात यात्रा के होने या ना होने पर भी चर्चा संभव है।

मंदिर पुनर्निर्माण के संबंध में फैसला संभव
केदारना‌थ में शवों की तलाश कर उनका दाह-संस्कार करवाने के लिए टीम भेजी जा सकती है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने केदारघाटी में 200 लोगों की टीम भेजने की बात कही है। अगर मौसम ठीक रहता है तो एएसआई का दल केदारना‌‌‌थ जाएगा। यह टीम केदारना‌थ के पुनर्निर्माण के उपायों पर गौर करेगी और जरूरी सुझाव देगी।


from amarujala

उत्तराखंडः नदी किनारे मकान और होटल बनाने पर पाबंदी

उत्तराखंडः नदी किनारे मकान और होटल बनाने पर पाबंदी

1 जुलाई 2013 6:46 PM
ban on construction along river banks in uttarakhand
उत्तराखंड में भारी तबाही के बाद प्रशासनिक नाकामी को लेकर लगातार आलोचना झेल रही बहुगुणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने प्रदेश में नदी के किनारे किसी भी तरह के निर्माण (घर और व्यावसायिक) पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

इसका मतलब साफ है कि अब नदी किनारे किसी भी तरह के होटल और घर नहीं बनेंगे। प्राकृतिक आपदा में सबसे बड़ी तबाही ऐसे इलाकों में ही हुई है।

580 मृत घोषित, तो कहां हैं शव?

इसके अलावा मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने रिहैबिलिटेशन एंड रिकंस्ट्रक्‍शन अथॉरिटी बनाने का ऐलान किया है। इसके जिम्मे बाढ़ प्रभावित इलाकों में विकास और अन्य कामों को अंजाम दिया जाएगा।

बहुगुणा ने पत्रकारों को बताया कि इस समिति में अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस कमेटी के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री होंगे। समिति यह सुनिश्चित करेगी कि प्रदेश और केंद्र द्वारा आवंटित धन को प्रभावित इलाकों में पीड़ितों तक सही तरीके से कैसे पहुंचाया जाए।

राहत का लगा भंडार, फिर क्यों हैं लोग भूखे-प्यासे?

इस मौके पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सूबे के पुनर्निमाण के लिए एक हजार करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। वर्ल्ड बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक भी प्रभावित इलाकों में पुणर्निमाण के लिए 2,500-3,000 करोड़ रुपये मदद देने पर विचार कर रही है।
 
from amarujala

Google Reader closes today

Google Reader closes today

Millions of Google Reader users are preparing for its closure today by transferring RSS feeds to new platforms.

Google logo in Washington DC
Google will close its popular RSS platform, Google Reader, today. 
01 Jul 2013
Google announced plans to shut down the RSS reader in March, claiming that the company wanted to focus on fewer products.
The internet search giant admitted at the time that Google Reader had "a devoted following who will be very sad to see it go" and gave users a three month transition period to find an alternative feed-reading service.
Google Reader was created in 2005 and became one of the most popular RSS readers, allowing users to see a stream of updates from their selected websites.
RSS stands for Really Simple Syndication and updates content from multiple sources into one feed, so users can quickly scan stories from many different websites.
Despite Google Reader's many fans, Google said in its March blog post that use of the RSS service had declined, and provided instructions for how to export data to a different RSS platform.
Google software engineer Alan Green said: "Usage of Google Reader has declined, and as a company we’re pouring all of our energy into fewer products.
"We think that kind of focus will make for a better user experience."
Loyal followers who rely on Google Reader tried to persuade the company to reverse its decision. A petition calling on Google to save the aggregator received more than 100,000 signatures in a few days, but without success.
Several alternative RSS feeds have gained followers since Google's announcement in March. Digg Reader, built explicitly as an alternative to Google Reader, allows users to import their old Google feeds as a first step when they create an account.
Digg's president, Andrew McLaughlin asked users for their thoughts on how the feed should look and wrote: "As daily (hourly) users of Google Reader, we’re convinced that it’s a product worth saving."
"We hope to identify and rebuild the best of Google Reader’s features (including its API), but also advance them to fit the Internet of 2013."
Another platform, Feedly, created an option to view streams in a similar layout to Google Reader and developed a one-click tool for users to transfer their old content.
In a blog post, Feedly said millions of users signed up to their service in the 100 days after Google's announcement.
The company wrote: "A lot of undecided Google Reader users are looking for a home." 

from telegrafh

Sunday, 30 June 2013

देश का पहला नेवीगेशन सेटेलाइट आज होगा लांच

01 Jul 2013 05:49 AM

01_07_2013-isro29
देश का पहला नेवीगेशन सेटेलाइट आज होगा लांच
चेन्नई। भारत का अपना और पहला नेवीगेशनल सेटेलाइट आइआरएनएसएस-1ए सोमवार मध्यरात्रि के करीब श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा। इसे समुद्री नौवहन और तटीय सीमा की निगरानी के काम के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म करने की राह में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष अभियान की अहम कड़ी पीएसएलवी-सी22 रॉकेट के जरिये इसे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रात 11.41 बजे छोड़ा जाएगा। इसरो प्रवक्ता देवीप्रसाद कार्णिक ने रविवार को बताया कि प्रक्षेपण के लिए साढ़े चौसठ घंटों की काउंटडाउन शनिवार सुबह 7.11 बजे पर शुरू हुई थी। 1425 किलो वजनी आइआरएनएसएस-1ए इंडियन रीजनल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम का पहला उपग्रह है। दस साल सेवा देने वाला यह सेटेलाइट भारत और उसके 1500 किमी के दायरे में रियल टाइम पोजीशन और टाइमिंग की सटीक जानकारी देगा। आइआरएनएसएस-1ए में दो तरह के पेलोड होंगे जिन्हें 20 मिनट के अंतराल में अंतरिक्ष में छोड़ा जाएगा। इस श्रृंखला के सात सेटेलाइट 2015 तक चरणबद्ध तरीके से छोड़े जाएंगे। पूरी परियोजना पर 1420 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
कार्णिक के मुताबिक, इस सेटेलाइट से जमीनी, हवाई और समुद्री नेवीगेशन, आपदा प्रबंधन, वाहनों की निगरानी, फ्लीट मैनेजमेंट समेत तमाम फायदे मिलेंगे। आइआरएनएसएस सिस्टम के तहत तीन सेटेलाइट जियो स्टेशनरी और चार जियोसिनक्रोनस कक्षा में 36,000 किमी ऊंचाई पर स्थापित किए जाएंगे। इस प्रक्षेपण के लिए पीएसएलवी का उन्नत संस्करण एक्सएल का इस्तेमाल किया जा रहा है जो इस रॉकेट का 24वां मिशन होगा।
वर्ष 1993 के पहले मिशन को छोड़कर इस साल फरवरी तक पीएसएलवी के सभी 22 प्रक्षेपण सफल रहे हैं। इसके पहले चंद्रयान प्रथम, जीसैट-12 और रिसैट-1 में एक्सएल का उपयोग किया गया था। सेटेलाइट में दो सोलर पैनल भी होंगे।

FROM DENIK JAGRAN

30_06_2013-30cnt09
नासा ने 25 दिन पहले दे दिए थे तबाही के संकेत
देहरादून [सुमन सेमवाल]। काश! अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के 25 दिन पहले जारी किए गए सेटेलाइट चित्रों के संकेत को भांप लिया जाता तो केदारघाटी में मची तबाही से बचा जा सकता था।

नासा ने जो चित्र जारी किए थे, उनसे साफ हो रहा है कि किस तरह केदारनाथ के ऊपर मौजूद चूराबारी व कंपेनियन ग्लेशियर की कच्ची बर्फ सामान्य से अधिक मात्रा में पानी बनकर रिसने लगी थी।

लेकिन भारतीय वैज्ञानिक यह भांपने में नाकाम रहे तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर ऐसी भीषण तबाही का कारण बन सकती हैं।
नासा ने लैंडसेट-8 सेटेलाइट के जरिये हादसे से पहले 22 मई को केदारनाथ क्षेत्र के चित्र लिए, जिसमें पता चला कि ग्लेशियर के अल्पाइन जोन से लगे भाग की बर्फ कम होती जा रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह तभी होता है जब ग्लेशियर की कच्ची बर्फ के पिघलने व जमने का अनुपात गड़बड़ा जाता है। नासा की तस्वीरों के अनुसार, इसी वजह से करीब 25 दिन पहले से ही केदारनाथ घाटी में ग्लेशियर से निकलने वाले पानी का बहाव तेज होने लगा था। यदि तंत्र तभी सक्रिय हो जाता, तो हादसा होने से पहले ही उचित आपदा प्रबंधन किए जा सकते थे।

इन चित्रों का अध्ययन करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ की दुरहम यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ जियोग्राफी के प्रो. दवे पेटले ने भी एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक गर्मियों के शुरुआती महीनों में इस तरह ग्लेशियर से बर्फ पिघलने की स्थिति खतरे का संकेत थी, फिर भी इससे ज्यादा खतरा नहीं होता, यदि भारत में मानसून करीब 10 दिन पहले नहीं आता। बाकी का काम 14 से 16 जून के बीच हुई, जबरदस्त बारिश ने कर दिया। यदि मानसून समय से पहले नहीं आता तो बर्फ पिघलने की वह दर और तेज नहीं होती।
प्रो. दवे की रिपोर्ट में दोनों ग्लेशियर की जलधाराओं के मध्य एक अन्य जलधारा शुरू होने का भी जिक्र है। हालांकि खुद को केदारनाथ क्षेत्र के भौगोलिक स्वरूप से अनजान बताते हुए उन्होंने अपनी रिपोर्ट में सिर्फ इतना कहा कि तबाही का जमीनी अध्ययन भी जरूरी है।
इस रिपोर्ट पर वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डीपी डोभाल का कहना है कि 'हमने प्रो. दवे की रिपोर्ट का अध्ययन किया था। उसमें नासा के चित्रों के आधार पर ग्लेशियर से अधिक जलस्राव की आशंका व्यक्त की गई थी। हमारी टीम ने चार जून को ग्लेशियर का अध्ययन किया, लेकिन ऐसी आशंका नहीं थी कि ये पानी भीषण तबाही का कारण बन जाएगा।'
मौसम विभाग के कठघरे में सरकार
देहरादून। दैवीय आपदा से सक्षमता के साथ निपटने में नाकाम साबित हुई उत्तराखंड सरकार को अब मौसम विभाग की चेतावनी को नजरअंदाज करने के आरोप का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य का कहना है कि सरकार का कहना है कि कम समय में जितना हो सकता था, उतने कदम उठाए थे। दरअसल, मौसम विभाग ने 15 जून को जारी अपने बुलेटिन में जिक्र किया था कि उत्तराखंड में अगले 72 घंटों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 17 जून को भीषण बारिश की चेतावनी दी गई थी। सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि अगर वह चेतावनी पर ध्यान देती तो तबाही को कम किया जा सकता था।


 

OPERATION HOPE & SMILE





FROM DENIK JAGRAN

तबाही के 15 दिन बाद भी बद्रीनाथ में फंसे हैं 900 श्रद्धालु, रुद्रप्रयाग में कई घर बहे

1 जुलाई 2013

उत्तराखंड में कुदरत की तबाही के पंद्रह दिन बाद भी 900 श्रद्धालु और स्थानीय लोग बद्रीनाथ में फंसे हुए हैँ. मौसम खराब होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही है. उत्तराखंड सरकार के मुताबिक रविवार को करीब 1459 सैलानियों को बद्रीनाथ से निकाला गया. उधर आपदा में मारे गए लोगों के शवों को निकालने की कवायद भी शुरू हो गई है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि शवों को निकालने के लिए विभिन्न विभागों के 200 लोगों की टीम एनडीआरएफ से मिले साजो सामान के साथ केदारनाथ और रामबाड़ा भेजी जा रही है. बारिश की वजह से एनडीआरएफ की टीम रविवार को केदारनाथ नहीं पहुंच सकी थी.
खराब मौसम से शवों के अंतिम संस्कार में बाधा
खराब मौसम केदारनाथ में शवों के अंतिम संस्कार में भी बाधा बनकर खड़ी हो गई है. पहले दो दिनों में 34 शवों का दाह संस्कार हुआ था, लेकिन पिछले दो दिनों से ये काम रुका है. उत्तराखंड के डीजीपी सत्यव्रत बंसल के मुताबिक 55 से 60 शव अभी भी नजर आ रहे हैं, महामारी के खतरे को देखते हुए जिनका अंतिम संस्कार तुरंत जरूरी है.
मंदाकिनी में आए उफान से रुद्रप्रयाग में कई घर बहे
मंदाकिनी नदी में आए उफान से रुद्रप्रयाग से करीब पच्चीस किलोमीटर दूर चंद्रपुरी गांव अलग-थलग पड़ गया है. नदी की धारा में गांव के करीब 36 मकान बह गए. करीब पांच सौ लोग मंदाकिनी नदी के एक किनारे फंस गए हैं, इनमें डेढ़ सौ लोग बेघर हैं जिनके घर सैलाब में बह गए. आजतक की टीम ने इलाके का दौरा किया तो पाया कि गांव में जरूरी चीजों की भी बेहद कमी है.
दाह संस्कार के तरीकों पर रामदेव ने उठाए सवाल
योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तराखंड की त्रासदी में मारे गए लोगों के दाह संस्कार के तरीकों पर सवाल खड़े किए हैँ. उन्होंने कहा कि शवों का अंतिम संस्कार पूरे वैदिक तरीके से होना चाहिए. केदारनाथ मंदिर और रामबाड़ा में खुले में पड़े शवों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए रामदेव ने कहा कि त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए शवों को तुरंत इकट्ठा कर वैदिक तरीके से अंतिम संस्कार करना चाहिए.
हरिद्वार स्थित शान्ति कुंज में शिवराज सिंह चौहान
उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा में मारे गए लोगों को सांत्वना देने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरिद्वार स्थित शान्ति कुंज पहुंचे. बाढ़ पीडितों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने शांति कुंज में आपदा राहत कैंप की स्थापना कर रखी है, साथ ही मध्य प्रदेश के लोगों को स्पेशल फ्लाईट के जरिये भोपाल भेजा जा रहा है. शिवराज सिंह चौहान ने देहरादून जाकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से भी मुलाकात की और उत्तराखंड के पुननिर्माण में हरसंभव मदद का भरोसा दिया.



 

OPERATION HOPE & SMILE






FROM AAJTAK

Saturday, 29 June 2013

DONATE FOR UTTARAKHAND FLOOD 2013


OPERATION HOPE & SMILE



HUMBLE REQUEST

Dear all readers Its time to donate some money for Uttarakhand Flood Victims. helping the Uttarakhand Flood Victims by donate them.i want to help them immediately and it is not possible without your help.i want to give smile them.

Be a part of my little hope.I think if your small help is using by any one victim of flood then obviously  it is the win of your positive thoughts.

WE PROUD TO BE AN HUMAN 



ARE YOU WANT TO GIVE SMILE FOR VICTIM OF FLOOD?

 DONATE IN GIVEN BELOW BANK A/C 'S






 ACCOUNT DETAILS FOR DONATION

NAME: BHUPESH KUMAR MANDAL
A/C NUMBER1: 1175001500021272
BANK: PUNJAB NATIONAL BANK
BRANCH: DEHRADUN ,KAULAGARH ROAD - UTTARAKHAND, INDIA
IFSC CODE: PUNB0117500 (5TH Character is zero)
MICR CODE: 248024012
BRANCH CODE: 117500 
A/C TYPE: SAVING  





NAME: BHUPESH KUMAR MANDAL
A/C NUMBER2: 00000033064417652
BANK : STATE BANK OF INDIA
BRANCH:  SHAKTIFARM , U. S. NAGAR - UTTARAKHAND , INDIA
IFSC CODE: SBIN0004550 (Used for RTGS and NFFT Transaction)
MICR CODE: 219002104
BRANCH CODE: 004550
A/C TYPE: SAVING 






MOTTO OF LIFE   
-Always Live & Enjoy Every Moments of Life.
-Help Some One In a Month Who Have Rely Need.
-Give Smile and Live for other :)
 

ACHIEVEMENT: 
CONTRIBUTION IN BIHAR FLOOD 2008 AS ONE TRUCK COTTONS AND APPROX 8 THOUSAND RUPEE IN COLLEGE STUDY TIME



GIVE THEM A POWER TO FLY IN SKY THROUGH HIS/HER WING'S




SOME IMPORTANT WEB SITES RELATED TO FLOOD
 ____________________________________________________

Website started by armed forces for updates of relief and rescue operations/missing persons/helpline no's, please share.

WEBSITE:   http://suryahopes.in/
Uttarakhand Government Relife and Rescue operation's website:   http://dms.uk.gov.in/
Armed forces Relife and Rescue operation's website:   http://suryahopes.in/
Google Person Finder : http://google.org/personfinder/2013-uttrakhand-floods?gl=in
Maps related to the flood : http://google.org/crisismap/2013-uttrakhand-floods?gl=in
Uttarakhand Government official website's:  http://uk.gov.in/ 






Want To Contact With Us?



Address:
Noida , Sector-49
E-Mail ID: bhupeshmandal84@gmail.com , bhupesh_mandal@yahoo.com
Mob No: +91-9716015884 , +91-9311464711
Web Address: kosullaindialtd.blogspot.com
 http://www.greenleapdelhi.org.in/wp-content/uploads/2012/10/SavePaperSaveTrees_header11.jpg