Thursday, 1 August 2013

एडवर्ड स्नोडेन ने मॉस्को एयरपोर्ट 'छोड़ा'

एडवर्ड स्नोडेन ने मॉस्को एयरपोर्ट 'छोड़ा'

उन्हें शेरेमेत्येवो एयरपोर्ट के ट्राज़िंट ज़ोन से रूस के इलाक़े में जाने के लिए ज़रूरी काग़ज़ात मिल गए हैं.

 
 गुरुवार, 1 अगस्त, 2013 को 18:53
एडवर्ड स्नोडेन
अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के पूर्व कॉन्ट्रैक्टर एडवर्ड स्नोडेन ने मॉस्को एयरपोर्ट छोड़ दिया है. उनके वकील ने बीबीसी को ये जानकारी दी है.
स्नोडेन जून से ही मॉस्को एयरपोर्ट में रुके हुए थे.
स्नोडेन के वकील अनातोली कुशेरेना ने कहा कि उन्हें शेरेमेत्येवो एयरपोर्ट के ट्राज़िंट ज़ोन से रूस के इलाक़े में जाने के लिए ज़रूरी काग़ज़ात मिल गए हैं.
एयरपोर्ट प्रेस ऑफिस ने बीबीसी को बताया कि एडवर्ड स्नोडेन स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 2 बजे (भारतीय समय के मुताबिक दोपहर क़रीब 3.30 बजे) एयरपोर्ट से रवाना हुए. एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया को भी उनके एयरपोर्ट से निकलने का पता नहीं चल सका.

स्नोडेन को शरण?

मॉस्को से बीबीसी के संवाददाता डेनियल सैंडफर्ड के मुताबिक अभी ये साफ़ नहीं हो पाया है कि स्नोडेन को अस्थायी शरण मिली है या नहीं.
बराक ओबामा
अमरीका का कहना है कि स्नोडेन ने ख़ुफ़िया जानकारी लीक की
अगर स्नोडेन को अस्थायी शरण मिलती है तो वो रूस में एक साल तक रुक सकेंगे और इसके बाद वो फिर से शरण के लिए अर्ज़ी दे सकेंगे. बीबीसी संवाददाता का कहना है कि इस बात की संभावना है कि उन्हें शरण मिल जाएगी.
अमरीका का आरोप है कि एडवर्ड स्नोडेन ने इलेक्ट्रॉनिक निगरानी कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी लीक की.
स्नोडेन ये जानकारी लीक करने के बाद 23 जून को हांगकांग से मॉस्को गए थे.
स्नोडेन के ख़ुफ़िया जानकारी लीक करने के बाद पूरी दुनिया में राजनयिक तनाव बढ़ा.
बीबीसी संवाददाता का कहना है कि अमरीका अब इस बारे में कड़ी प्रतिक्रिया दे सकता है.
अमरीका के अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर ने मॉस्को को भरोसा दिलाया था कि अगर स्नोडेन को अमरीका प्रत्यर्पित किया जाता है तो उन्हें मौत की सज़ा नहीं दी जाएगी लेकिन रूस सरकार का कहना है कि वो स्नोडेन को नहीं सौंपने वाले हैं.

Edward Snowden leaves Moscow airport, gets refugee status in Russia

Edward Snowden leaves Moscow airport, gets refugee status in Russia

Edward Snowden leaves Moscow airport, gets refugee status in Russia
Moscow: Fugitive former US spy agency contractor Edward Snowden slipped quietly out of Moscow's Sheremetyevo airport today after Russia granted him temporary asylum, ending more than a month in limbo in the transit area.

A Russian lawyer who has been assisting Snowden said the American, who is wanted in the United States for leaking details of secret government intelligence programmes, had gone to a secure location which would remain secret.

After weeks staying out of sight from hordes of reporters desperate for a glimpse of him, Snowden managed to slip away in a taxi without being spotted. Grainy images of his passport showed he had been granted asylum for a year from July 31.


"He is the most wanted man on planet Earth. What do you think he is going to do? He has to think about his personal security. I cannot tell you where he is going," his lawyer, Anatoly Kucherena, told Reuters.

"I put him in a taxi 15 to 20 minutes ago and gave him his certificate on getting refugee status in the Russian Federation," he said. "He can live wherever he wants in Russia. It's his personal choice."

He said Snowden was not going to stay at any embassy in Moscow, although three Latin American countries have offered to shelter him. Snowden was well, he added.

Snowden was accompanied by Sarah Harrison, a representative of the anti-secrecy group WikiLeaks, which confirmed he had left the airport.

"We would like to thank the Russian people and all those others who have helped to protect Mr. Snowden. We have won the battle - now the war," WikiLeaks said on Twitter.

30-year-old Snowden arrived in Moscow from Hong Kong on June 23. Nicaragua, Bolivia and Venezuela have offered him refuge but there are no direct commercial flights to Latin America and he was concerned the United States would intercept his flight to prevent him reaching his destination.

Snowden's case has caused new strains in relations between Russia and the United States which wants him extradited to face espionage charges.

The White House has signalled that President Barack Obama could consider boycotting a planned summit with Russian President Vladimir Putin in Moscow in early September.

But a senior Kremlin official said ties between Russia and the United States would not suffer because of what he said was a "relatively insignificant" case.

"Our president has ... expressed hope many times that this will not affect the character of our relations," Yuri Ushakov, Putin's top foreign policy adviser, told reporters.

He said there was no sign that US President Barack Obama would cancel the planned visit in

Wednesday, 31 July 2013

'बेशर्म' पाकिस्तानः कैप्टन सौरभ कालिया की शहादत पर बोला सफेद झूठ

'बेशर्म' पाकिस्तानः कैप्टन सौरभ कालिया की शहादत पर बोला सफेद झूठ

  इस्लामाबाद, 1 अगस्त 2013 | अपडेटेड: 04:58
 
 
 
पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया है. कारगिल जंग के दौरान शहीद हुए कैप्टन सौरभ कालिया के बारे में पाकिस्तान ये कहता रहा कि उनका शव गड्ढे में मिला था, लेकिन इंटरनेट पर तेजी से फैल रहे एक वीडियो से जाहिर हो गया है कि कैप्टन कालिया और उनके 5 साथी, पाकिस्तानी सैनिकों की बेरहमी का शिकार हुए थे.

 भारत के वीर सपूत कैप्टन सौरभ कालिया की शहादत को लेकर पाकिस्तान अब तक बोलता आ रहा है, लेकिन पाकिस्तानी सैनिक के यू ट्यूब पर पोस्ट हुए वीडियो ने इस झूठ की पोल खोल दी है.
कैप्टन सौरव कालिया ने करगिल में पाकिस्तानी सैनिकों की बड़ी घुसपैठ का सामना किया था. 5 मई 1999 को कैप्टन कालिया और उनके 5 साथियों को पाकिस्तानी फौजियों ने बंदी बना लिया था. 20 दिन बाद वहां से भारतीय जवानों के शव वापस आए तो अटॉप्सी रिपोर्ट से पता चला कि भारतीय जवानों के साथ पाकिस्तान में हद दर्जे की बेरहमी की गई थी. उन्हें सिगरेट से जलाया गया था. उनके कानों में लोहे की सुलगती छड़ें घुसेड़ी गई थीं.
पाकिस्तान की बेशर्मी देखिए, उसने कभी नहीं माना कि कैप्टन कालिया और उनकी टीम को पाक फौजियों ने शहीद किया था. उलटे पाकिस्तान ये कहता रहा कि उनके शव एक गड्ढे में पड़े मिले थे, लेकिन कारगिल जंग में शामिल रहे इस पाकिस्तानी सैनिक का बयान, सारी कहानी साफ कर देता है.
वीडियो में नायक भूले ने बताया, ‘13 मई 1990 को भारत से हमारे ऊपर हमला हुआ. भारत की ओर से छह लोग हमारी ओर बढ़ रहे थे. वे लोग रेकी गश्त पर थे. वे हमारी चौकी पर कब्जा करना चाहते थे और अगर वे सफल हो जाते तो लेह की ओर जाने वाले रास्ते पर उनका कब्जा हो जाता.’
उसने बताया, ‘उनकी योजना सफल नहीं हुई और हमने उन्हें मार गिराया.’ भूले ने बताया, ‘जब वे करीब आए तब हमने उन्हें पकड़ना चाहा लेकिन वे हमसे दूर भाग गए और तब हमने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी.’
उसने बताया कि हमनें नियंत्रण रेखा के उस पार भारतीय बलों को आने और मृत सैनिकों के शव को ले जाने की आवाज लगाई, लेकिन उनके लोगों के पास उनके शव को ले जाने का साहस ही नहीं था.
कारगिल जंग के बाद पाकिस्तान में आयोजित सेना के एक समारोह का ये वीडियो यू ट्यूब पर शेयर किया गया है. इस कार्यक्रम में कारगिल जंग में शामिल रहे पाकिस्तानी फौजियों ने अपना तजुर्बा बयान किया है. अब इंतजार है कि इस खुलासे पर पाकिस्तान के हुक्मरान क्या सफाई देते हैं.


watch video: 


Now we have great witness for claim now pakistani army is automatically got guilty ...
Where is our government?...
 


ब्रैडली मैनिंग : पद छोटा लेकिन जानकारियां बड़ी थी मैनिंग के पास

ब्रैडली मैनिंग : पद छोटा लेकिन जानकारियां बड़ी थी मैनिंग के पास

 बुधवार, 31 जुलाई, 2013 को 15:27
ब्रैडली मैनिंग पर सेना के सर्वर से गोपनीय दस्तावेज चोरी करने का अपराध साबित हो गया है.
अमरीकी सेना के प्राइवेट फर्स्ट क्लास अधिकारी ब्रैडली मैनिंग पर सेना के कंप्यूटरों से हजारों वर्गीकृत दस्तावेजों को डाउनलोड करने का अपराध साबित हो गया है. मैंनिग के कंप्यूटर हैकर दोस्त ने इस बात की तस्दीक की है.
विकीलीक्स को गुप्त दस्तावेज मुहैया कराने के आरोप में ब्रैडली मैनिंग को गिरफ्तार किया गया था.
इस 25 वर्षीय सैनिक पर ख़ुफ़िया जानकारी सार्वजनिक करने के संबंध में लगे 22 आरोपों में से 20 के साबित होने के बाद अब उसे 136 साल की कैद का सामना करना होगा. हालांकि उन्हें 'शत्रु की सहायता' के सबसे गंभीर आरोप से मुक्त कर दिया गया है.
अमरीकी सेना के ख़ुफ़िया विश्लेषकों के मुताबिक मैनिंग की पहुंच अत्यधिक संवेदनशील सूचनाओं तक थी.
लेकिन प्राइवेट फर्स्ट क्लास के रूप में उसकी रैंक काफी कम थी और साथ ही वेतन भी मामूली था.
उसके दोस्त के मुताबिक वह सैन्य पेशे से असंतुष्ट था और इस कारण निष्क्रीय हो गया था.

निजी जीवन

मैनिंग का शुरुआती जीवन काफी कठिनाइयों भरा था.
साल 2009 में उसकी नियुक्ति इराक में होने के कारण उसका निजी जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ.
प्राइवेट मैनिंग कम वेतन की नौकरियों से गुजरते हुए 2007 में सेना में शामिल हुआ थे.
वह ओकलाहोमा के एक छोटे कस्बे क्रीसेंट में पले-बढ़े. बताया जाता है कि उनके पिता ने सेना में पांच साल गुजारे थे.
लेकिन जब वह छोटे थे, उनके माता-पिता के बीच तलाक हो गया था और वह अपनी मां के साथ ब्रिटेन के दक्षिण-पश्चिम वेल्स में स्थित हैवरफोर्डवेस्ट में चले गये.
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक उनके शुरुआती दिन काफी मुश्किलों से भरे थे. अक्सर उनका मजाक उड़ाया जाता था.
वेल्स में उनके स्कूल के दिनों के एक दोस्त जेम्स क्रिकपैट्रिक ने बीबीसी को बताया कि वह काफी मजाकिया व्यक्ति था, जो हमेशा कंप्यूटरों से चिपका रहता था.
कुछ रिपोर्टों का कहना है कि वेल्स में उनका समय काफी कठिनाईयों भरा था और उसे समलैंगिक होने के कारण गालियों का सामना भी करना पड़ता था.

सेना में प्रवेश

मैनिंग को अमरीका में कई लोगों का समर्थन भी मिला.
स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वह अमरीका लौट आया और सेना में शामिल हो गया.
उसे 2009 में इराक में नियुक्त किया गया. लेकिन फेसबुक पर उसके संदेशों से पता चलता है कि वह वहाँ जाकर खुश नहीं था.
उसकी कुछ पोस्टों से संबंधों में उसके अलगाव का पता भी चलता है.
इसके बाद अमरीकी सेना के अधिकारियों ने गोपनीय सूचनाओं की चोरी के संदेह में उसे गिरफ्तार कर लिया.
कंप्यूटर हैकर एड्रियन लामो ने स्वयं मीडिया के सामने कबूल किया कि प्राइवेट मैनिंग ने किस तरह इंटरनेट पर बातचीत के दौरान आंकड़ों की चोरी की बात स्वीकार की थी.
उनके संदेशों के ट्रांसस्क्रिप्ट के मुताबिक प्राइवेट मैनिंग ने कहा, “एक कमजोर सर्वर, कमजोर लॉगिंग, कमजोर भौतिक सुरक्षा, कमजोर खुफिया तंत्र, असावधान संकेत विश्लेषण... धावा बोलने के लिए सही मौका.”
लामो ने बताया कि इसके बाद उसने अधिकारियों को संदेश दिखाए.

चोरी के आरोप

मैनिंग को शत्रु की मदद के गंभीर आरोप से मुक्त कर दिया गया है, लेकिन उस पर 20 आरोप सही साबित हुए हैं.
जुलाई 2010 को प्राइवेट पर गोपनीय सूचनाओं की चोरी के अपराध में कई आरोप लगाए गए.
वह गोपनीयता विरोधी संगठन विकीलीक्स के उस वीडियो फुटेज को लीक करने का भी आरोपी था, जिसमे 2007 में एक अपाचे हैलीकॉप्टर के जरिए बगदाद में 12 नागरिकों को मारते हुए दिखाया गया है.
विकीलीक्स ने अफगानिस्तान युद्ध से संबंधित कई हजार दस्तावेज जारी किए हैं.
वर्ष 2011 में अमरीकी सेना ने प्राइवेट मैनिंग पर 22 आरोप लगाए जो अनाधिकृत रूप से 7,20,000 से अधिक राजनयिक और सैन्य दस्तावेजों को हथियाने और उसके वितरण से संबंधित थे.
प्राइवेट मैनिंग ने इन आरोपों से इनकार नहीं किया और फरवरी 2012 में उस पर लगाए गए 22 आरोपों में से उसे 10 में दोषी पाया गया, लेकिन शत्रु को सहायता का सबसे गंभीर आरोप साबित नहीं हो सका.
उसने अदालत को बताया कि उसने इन दस्तावेजों को इसलिए लीक किया क्योंकि वह अमरीका में सेना की भूमिका और अमरीकी विदेश नीति पर सार्वजनिक बहस शुरू करना चाहता था.
इसके बाद जुलाई 2013 में प्राइवेट मैनिंग पर 20 आरोप सही साबित हुए, जिसमें जासूसी, चोरी और कंप्यूटर धोखाधड़ी शामिल थे.
लेकिन न्यायाधीश कर्नल डेनिस लिंड ने उसे शत्रु को मदद के सबसे गंभीर आरोप से मुक्त कर दिया. साथ ही न्यायाधीश ने माना की जेल में उसके साथ किया गया व्यवहार कठोर था और इसलिए क्षतिपूर्ति के रूप में उसकी सजा में 112 दिन कम कर दिए गए.

मिल्खा के अलावा और भी हैं स्टार एथलीट

मिल्खा के अलावा और भी हैं स्टार एथलीट

 बुधवार, 31 जुलाई, 2013 को 10:12
मिल्खा सिंह रोम ओलंपिक
(सभी तस्वीरें लेखक के निजी संग्रह से)
मिल्खा सिंह की ज़िंदगी पर बनी फ़िल्म 'भाग मिल्खा भाग' बाकी फ़िल्मों की ही तरह किसी को बहुत अच्छी लगी तो किसी को ठीक ठाक.
लेकिन इस बात से कोई नहीं इनकार कर सकता कि इस फ़िल्म ने उस खेल को आम जनता तक पहुंचा दिया जिसने भारत को मिल्खा के अलावा और कई स्टार दिए लेकिन वे लोगों के दिलों तक नहीं पहुंच सके.
आइए हम नज़र डालते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों और उनके योगदान पर.

गुरबचन सिंह रंधावा

बहुत लोगों को यह पता ही नहीं कि गुरबचन सिंह रंधावा ने भी रोम ओलंपिक में हिस्सा लिया था.
उन्होंने रफेर जॉनसन और सी के यंग जैसे दिग्गज क्लिक करें एथलीटों के साथ डेकेथलन मे भाग लिया था.
वह बहुत प्रतिभावान थे और एक साथ जैवलिन, हाइ जंप, लॉन्ग जंप और हर्डल्स के राष्ट्रीय चैंपियन थे.
जब 1964 के खेलों में उन्होंने 110 मीटर हर्डल में पाँचवाँ स्थान हासिल किया तो दुनिया के बड़े-बड़े कोचों ने उनके प्रदर्शन को सराहा था.
सीआरपीएफ से डीआईजी के ओहदे से रिटायर होकर आजकल वह कोचिंग कर रहे हैं. टोकियो में दो बार उन्होंने 14 सेकेंड का समय निकाला था, जो आज भी भारतीय एथलीटों के लिए चुनौती है.

श्रीराम सिंह

मिल्खा और रंधावा 60 के दशक के हीरो थे, तो 70 का दशक श्रीराम सिंह के नाम था.
श्रीराम 1970 के बैंकाक एशियाई खेलों में 800 मीटर का रजत पदक और 1974 में तेहरान में स्वर्ण लेकर वह 1976 के मॉन्ट्रियल ओलंपिक के लिए तैयार थे.
लेकिन जब दुनिया के बाकी एथलीट यूरोप और अमरीका में प्रतियोगिताओं में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे, श्रीराम सिंह जुलाई की भरी बारिश के बीच दिल्ली के नेशनल स्टेडियम के बाहर पानी से भरे घास के मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे थे.
indian_athlete_shriram_singh
श्रीराम सिंह अब जयपुर में रहते हैं
मॉन्ट्रियाल से पहले उन्होंने कभी टार्टेन ट्रैक पर पाँव भी नहीं रखा था लेकिन वह फाइनल में पहुँचे और 1:45.77 का समय निकाल कर सातवें स्थान पर रहे.
उसी रेस में नया विश्व रिकॉर्ड बना जिसका श्रेय रेस जीतने वेल आलबर्टू जुआंटोरना ने श्रीराम सिंह को दिया.
आज भी क्यूबा के जुआंटोरना श्रीराम को याद करते हैं.
मज़े की बात यह है कि 1:45.77 के समय से श्रीराम आज भी वर्ष 2013 की रैंकिंग में दुनिया में 57 नंबर पर हैं. यह बड़ी बात है.
उनका यह एशियाई रिकॉर्ड 32 साल तक कायम रहा और भारत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तो अब भी है.
ऐसे मे श्रीराम सिंह क्या किसी अन्य भारतीय एथलीट से कम हैं?
सेना से रिटायरमेंट लेकर श्रीराम एनआइएस बने और वहां से भी रिटायर होकर अब जयपुर में रहते हैं.
मॉस्को ओलंपिक में 800 मीटर का गोल्ड जीतने वेल स्टीव ओवेट के कोच हैरी विल्सन का मानना था कि अगर श्रीराम मॉन्ट्रियल से कुछ महीने पहले इंग्लैंड में उनके पास या भारत के बाहर कहीं और ट्रेनिंग कर लेते तो मॉन्ट्रियल में गोल्ड भी जीत सकते थे.

शिवनाथ सिंह

श्रीराम की ही तरह सेना के एक और एथलीट थे शिवनाथ सिंह. उन्होंने मॉन्ट्रियल खेलों मे हिस्सा लिया.
शिवनाथ सिंह मॉन्ट्रियल में मैराथन में 2 घंटे 16 मिनट और 22 सेकंड का समय निकालकर 11वें स्थान पर रहे.
रेस में 60 एथलीटों ने हिस्सा लिया था और शिवनाथ ने न्यूज़ीलैंड के जाने-माने धावक जेक फॉस्टर को भी पछाड़ दिया था.
श्रीराम की तरह मॉन्ट्रियल जाने से एक हफ़्ते पहले शिवनाथ भी दिल्ली में भागने के लिए ठीक जगह ढूंढ रहे थे जबकि दुनिया के बाकी खिलाड़ी एक महीने पहले मॉन्ट्रियल के मैराथन रूट का जायज़ा ले रहे थे.
ऐसे में शिवनाथ का प्रदर्शन हर हाल में विश्वस्तरीय था.
शिवनाथ सिंह
सेना छोड़कर वह टिस्‍को में शामिल हो गए थे लेकिन कुछ साल पहले उनकी मृत्यु हो गई.

डी वालसम्मा

भारतीय एथलेटिक्स के लिए 80 का दशक अहम रहा.
दिल्ली में 1982 में आयोजित एशियाई खेल में एम डी वालसम्मा ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता.
वालसम्मा कमलजीत संधु के बाद एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला थीं.
ख़ास बात यह है कि वालसम्मा को देख कर ही पी टी उषा ने हर्डल्स में हिस्सा लेने का मन बनाया.
वालसम्मा ने लॉस एंजेलेस ओलंपिक में भारत की 4x400 रिले को सातवाँ स्थान दिलवाने में अहम् भूमिका निभाई.
अर्जुन अवॉर्ड और पद्मश्री से नवाज़े जाने के बाद वालसम्मा रेलवे में सीनियर कॉंमर्शियल ऑफ़िसर के रूप में काम कर रही हैं.
हालांकि उनके बाद पी टी उषा ने काफी नाम कमाया लेकिन सही मायनों में भारतीय महिला एथलीटों की क्लिक करें प्रेरणा वालसम्मा ही थीं.

शाइनी विल्सन

अंजू बॉबी जॉर्ज
पेरिस विश्व चैंपियनशिप में पदक लेने के बाद खड़ीं अंजू बॉबी जॉर्ज
पी टी उषा और शाइनी का नाम 80 के दशक में साथ लिया जाता था. दोनों केरल की थीं और दोनों का ही एशिया में दबदबा था.
लेकिन शाइनी की बदकिस्मती ही कही जा सकती थीं कि उन्हें लंबे समय तक कोई ठीक कोच ही नहीं मिला.
1984 में 800 मीटर की रेस के सेमी फाइनल में पहुंचना किसी भारतीय खिलाड़ी के लिए बड़ी बात थी.
वह रिले टीम का भी हमेशा हिस्सा रहीं लेकिन उषा के साथ होने से ज़्यादा नाम उषा का ही हुआ.
शाइनी ने 1995 में 1:59.85 का समय निकाला था. अपने उस प्रदर्शन से वह उस साल की विश्व रैंकिंग में 21 स्थान पर थीं.
ऐसे में शाइनी को विश्वस्तरीय खिलाड़ी कहना और भारत के महान एथलीटों मे गिनना गलत नहीं होगा.
शाइनी आजकल फूड कॉर्पोरेशन में जनरल मैनेजर के पद पर हैं.

अंजू जॉर्ज

ठंडे दिमाग से सोचा जाए तो अंजू बॉबी जॉर्ज का प्रदर्शन किसी भी भारतीय एथलीट से थोड़ा ज़्यादा ही होगा.
पेरिस विश्व चैंपियनशिप में काँस्य पदक, वर्ल्ड फाइनल में रजत पदक, कॉमनवेल्थ खेलों मे काँस्य पदक, दोहा एशियाई खेलों में स्वर्ण और एथेंस ओलंपिक में छठा स्थान.
ये सब ऐसे खिताब हैं जिन्हें अंजू के अलावा किसी भारतीय एथलीट ने नहीं जीता है लेकिन एथलेटिक्स में विडंबना यह है कि ट्रैक के इवेंट को ज़्यादा भाव दिया जाता है क्योंकि वह लोगों को दिखता है.
लॉन्ग जंप में जब तक बोर्ड पर अंतिम परिणाम न दिखे लोगों को मज़ा नहीं आता. वरना अंजू- मिल्खा, रंधावा या उषा से किसी भी बात मे कम नहीं हैं.
माँ बनने के बाद अंजू ने हाल ही में एथलेटिक्स छोड़ा है और बैंगलूर में कस्टम ऑफिसर हैं.

4X400m महिला रिले टीम

indian_women_relay_team_seol
भारतीय महिला रिले टीम ने सियोल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था
इन सितारों के साथ-साथ भारतीय महिला रिले टीम भी किसी से कम नहीं है.
रिले टीम का सिलसिला शुरू हुआ था लॉस एंजेलेस ओलंपिक खेलों से जहाँ वंदना राव, शाइनी विलसन, वालसम्मा और पी टी उषा ने फाइनल मे पहुँचकर सबको चौंका दिया था.
हालाँकि फाइनल में टीम आठवें स्थान पर रही लेकिन 3:32.49 का समय एशियाई रिकॉर्ड था.
उसके बाद इसी टीम ने सोल एशियाई गेम में स्वर्ण पदक जीता.
एशियाई स्तर पर तो भारतीय टीम ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है और विश्व रैंकिंग में रही है.

प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार
और अब बात एथलेटिक्स के उस सितारे की जिसने मिल्खा सिंह से बहुत पहले बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में कदम रखा.
प्रवीण कुमार की शिकायत यह है कि उन्हें लोग एथलेटिक्स के लिए नहीं बल्कि महाभारत धारावाहिक में भीम के उनके किरदार के लिए जानते हैं.
प्रवीण कुमार डिस्कस थ्रो में कई साल नेशनल चैंपियन रहे, एशियाई चैंपियन रहे और मैक्सिको ओलंपिक भी गए लेकिन उनका कहना है कि उन्हें भीम के नाम से ज़्यादा लोग जानते हैं.
वैसे भी खेल अधिकारियों से वो इतना तंग आए कि मैक्सिको से लौटते ही उन्होंने अपना ओलंपिक का ब्लेज़र सूटकेस में रख दिया और आज तक दोबारा नहीं पहना.
ऐसे में अगर लोग भारतीय एथलीटों को भूल जाएं तो अफसोस की बात तो है ही.

मेजर जनरल कुलदीप सिंह बरार पर हमला: तीन दोषी करार (operation blue star in amritsar swaen mandir)

मेजर जनरल कुलदीप सिंह बरार पर हमला: तीन दोषी करार

 गुरुवार, 1 अगस्त, 2013 को 03:29
मनदीप सिंह संधू, दिलबाग सिंह, हरजीत कौर और बरजिंदर सिंह सांगा
ब्रिटेन की एक अदालत ने भारत के पूर्व लेफ़्टिनेंट जनरल कुलदीप सिंह क्लिक करें बरार पर हुए हमले के मामले में दो पुरुषों और एक महिला को दोषी ठहराया है.
लंदन के सदर्क स्थित कोर्ट ने बर्मिंघम के 34 वर्षीय मनदीप सिंह संधू, लंदन के 37 वर्षीय दिलबाग सिंह और 39 वर्षीय हरजीत कौर को इस मामले में दोषी ठहराया है.
33 वर्षीय बरजिंदर सिंह सांगा ने इस मामले में अपना दोष पहले ही स्वीकार कर लिया था.
इन्हें क्लिक करें जनरल बरार को चाकू मारने और घायल करने के आरोप में दोषी पाया गया है. 19 सितंबर को इन सबको सज़ा सुनाई जाएगी.
जनरल बरार ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में सैन्य कार्रवाई का नेतृत्व किया था.
पिछले साल सितंबर में छुट्टियाँ मनाने लंदन गए जनरल बरार के गर्दन में चाकू मारा गया था. वकीलों ने इसे सोच-समझकर किया गया हमला बताया.
वकीलों का कहना था कि 1984 में स्वर्ण मंदिर में हुई सैनिक कार्रवाई का बदला लेने के लिए ये हमला किया गया था.

हमला

जनरल बरार
पिछले साल 30 सितंबर को, जब बरार पर लंदन में हमला हुआ तब वह और उनकी पत्नी मीना छुट्टियाँ मना रहे थे. उन्हें चेहरे और गले पर गहरे घाव लगे थे.
बरार की अगुआई में ही सेना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था. बरार और उनकी पत्नी जब होटल लौट रहे थे तभी उन पर हमला हुआ था. भागने के दौरान हमलावरों में से एक का मोबाइल फ़ोन गिर गया जिससे पुलिस को अहम सुराग़ मिले.
स्वर्ण मंदिर के अंदर छिपे चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भारतीय सेना सिखों के सबसे पवित्र स्थानों में से एक स्वर्ण मंदिर में दाखिल हुई. इस कार्रवाई में सैकड़ों लोग मारे गए.
मरने वालों में जरनैल सिंह भिंडरावाला भी थे जिनके नेतृत्व में चरमपंथी सिखों के लिए एक अलग राज्य खालिस्तान की मांग कर रहे थे.
ऑपरेशन ब्लूस्टार को लगभग 30 वर्ष हो चुके हैं. लेकिन बरार को अब भी भारत में जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है.

कौन हैं जनरल 'ब्लू स्टार' बरार?

 मंगलवार, 2 अक्तूबर, 2012 को 16:10
बहुत कम लोगों को पता है कि ऑपरेशन ब्लूस्टार का नेत़ृत्व करने वाले तीन चोटी के जनरलों में से दो सिख थे. एक थे पश्चिमी कमान के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ लेफ़्टिनेंट जनरल रंजीत सिंह दयाल और दूसरे नवीं इनफ़ेंट्री डिवीज़न और स्वर्ण मंदिर में घुसने वाली सेना के कमांडर क्लिक करें मेजर जनरल कुलदीप सिंह बरार.
इन दोनों ने ही पश्चिमी कमान के प्रमुख जनरल सुंदर जी के साथ मिल कर ऑपरेशन ब्लू स्टार की योजना बनाई थी. उस समय भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल एएस वैद्य थे जिनकी चार साल बाद पुणे में सिख पृथकतावादियों ने हत्या कर दी थी.
जनरल दयाल और जनरल बरार दोनों को 'ज़ेड प्लस' की सुरक्षा दी गई थी. सुरक्षा कारणों से ही जनरल बरार ने अपने रिटायरमेंट के बाद उत्तरी भारत में न रह कर मुम्बई में रहने का फ़ैसला किया था.

1971 की लड़ाई के भी हीरो

जनरल बरार 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के भी हीरो थे. 16 दिसंबर 1971 को ढाका में प्रवेश करने वाले वह पहले भारतीय सैनिकों में से एक थे. जमालपुर की लड़ाई में असाधारण वीरता दिखाने के लिए उन्हें भारत का तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार वीर चक्र दिया गया था.
साल 1984 में जनरल बरार मेरठ में 9 इनफ़ेंट्री डिवीजन को कमांड कर रहे थे. तीस मई को उनके पास फ़ोन आया कि उन्हें 1 जून को एक बैठक के लिए चंडीगढ़ पहुँचना है. उसी रात वे अपनी पत्नी के साथ छुट्टियाँ मनाने मनीला जाने वाले थे. जब वह चंडीगढ़ पहुँचे तो उन्हें बताया गया कि उन्हें अमृतसर जाना है. उनसे ये भी कहा गया वह अपनी मनीला यात्रा स्थगित कर दें.
ऑपरेशन ब्लू स्टार
ऑपरेशन ब्लू स्टार ने पूरे सिख समुदाय को झकझोर कर रख दिया था.
उस समय तक स्वर्ण मंदिर की पूरी घेराबंदी हो चुकी थी. पाँच जून की सुबह साढ़े चार बजे उन्होंने हर बटालियन के पास जा कर करीब आधे घंटे तक जवानों से बात की. उन्होंने उन्हें बताया कि आप ये समझिए कि आप किसी पवित्र स्थल को बर्बाद नहीं करने जा रहे हैं बल्कि उसकी सफ़ाई करने जा रहे हैं.

टैंकों का इस्तेमाल

मंदिर में घुसने के 45 मिनटों के अंदर ही उन्हें अंदाज़ा हो गया कि पृथकतावादियों की तैयारी ज़बरदस्त थी. जब काफी देर तक भारतीय सैनिक स्वर्ण मंदिर में नहीं घुस पाए तो टैंकों का इस्तेमाल करने का फ़ैसला किया गया.
शुरू में उद्देश्य था कि टैंकों की 'हेलोजेन लाइट' के ज़रिए प़ृथकतावादियों की आँखों के चौंधिया दिया जाए लेकिन पहले ही टैंक की लाइट फ़्यूज़ हो गई. जब सुबह होने लगी और फ़ायरिंग में कोई कमी नही आई तो उन्होंने तय किया कि मीनार के ऊपरी हिस्से पर टैंक से फ़ायरिंग की जाए.
टैंक भेजने से पहले उन्होंने बख़्तरबंद गाड़ियों के ज़रिए सैनिकों को अंदर पहुंचाने की कोशिश की थी लेकिन भिंडरावाले के लोगों ने उसे रॉकेट लांचर से उड़ा दिया था.
छह जून की सुबह 10 बजे तक भिंडरावाले मारे जा चुके थे और उनके साथियों का मनोबल टूट गया था. इस पूरे ऑपरेशन में भारतीय सेना के 100 जवान और करीब तीन सौ सिख विद्रोही मारे गए थे इस घटना ने पूरे सिख समुदाय को झकझोर कर रख दिया.
इस ऑपरेशन के बाद जनरल बरार के मामा ने उनसे सारे संबंध तोड़ लिए और ताउम्र उनसे बात नहीं की. बीबीसी से बात करते हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार को उन्होंने अपने जीवन की सबसे कठिन लड़ाई बताया लेकिन उनका ये भी कहना था कि हालात

स्नोडन को पिता से मिलवाना चाहती है एफ़बीआई

स्नोडन को पिता से मिलवाना चाहती है एफ़बीआई

 बुधवार, 31 जुलाई, 2013 को 16:35
अमरीका के निगरानी कार्यक्रम के विरोधियों ने बर्लिन में एडवर्ड स्नोडन के पक्ष में प्रदर्शन किया
अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी के फ़रार कर्मचारी एडवर्ड स्नोडन के पिता का कहना है कि संघीय जांच एजेंसी एफ़बीआई ने उन्हें अपने बेटे से मिलने के लिए मॉस्को जाने को कहा है लेकिन अभी उन्हें विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है.
अमरीका के इलेक्ट्रानिक निगरानी कार्यक्रम की जानकारी सार्वजनिक करने वाले एडवर्ड स्नोडन को अमरीकी प्रशासन वापिस लाने के लिए प्रयासरत हैं.
रूस के सरकारी टेलीविज़न से बातचीत में लोनी स्नोडन ने कहा है कि उन्हें एडवर्ड के बारे में कई हफ़्ते पहले कहा गया था लेकिन वो एफ़बीआई के वास्तविक इरादे जानना चाहते हैं.
लोनी का कहना है कि अमरीका में उनके बेटे को निष्पक्ष तरीक़े से न्याय मिलने की उम्मीद कम है और अगर स्नोडन की जगह वे होते तो रूस में ही टिके रहते.
अपने बेटे को सच्चा देशभक्त बताते हुए स्नोडन के पिता ने कहा अमरीका के राष्ट्रीय निगरानी कार्यक्रम की जानकारी देकर उसने अमरीकी जनतंत्र को मज़बूती प्रदान की है.
स्नोडन पिछले एक महीने से भी ज़्यादा समय से मॉस्को हवाई अड्डे के ट्राज़िंट क्षेत्र में रह रहे हैं क्योंकि उनके पास यात्रा के लिए ज़रूरी काग़ज़ात नहीं हैं.

बेटे पर गौरवान्वित

रूसी टीवी पर सीधे प्रसारित किए गए इस इंटरव्यू में लोनी ने अपने बेटे को संबोधित करते हुए कहा ''एडवर्ड उम्मीद है तुम ये देख रहे हो. तुम्हारा परिवार ठीक है. हम सभी को तुमसे प्यार है.''
''हमें उम्मीद है कि तुम सेहतमंद हो. तुम्हे बहुत जल्दी देखने की कामना करता हूं लेकिन सबसे ज़्यादा ये चाहता हूं कि तुम सुरक्षित रहो. तुम्हे एक सुरक्षित जगह मिले.''
"किसी भी अन्य माता-पिता की तरह जो अपने बच्चों से प्यार करते हैं,मैं भी अपने बेटे से प्यार करता हूं.तुमने जो भी किया है उसके लिए मैं हमेशा तुम्हारा कृतज्ञ रहूंगा"
लोनी स्नोडन,एडवर्ड स्नोडन के पिता
लोनी स्नोडन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भी धन्यवाद देते हुए कहा ''रूसी सरकार और राष्ट्रपति पुतिन ने मेरे बेटे को सुरक्षा देने की जो हिम्मत और ताक़त दिखाई है उसके लिए मैं उनको धन्यवाद देना चाहता हूं.''
उन्होने कहा कि ''किसी भी अन्य माता-पिता की तरह जो अपने बच्चों से प्यार करते हैं,मैं भी अपने बेटे से प्यार करता हूं. तुमने जो भी किया है उसके लिए मैं हमेशा तुम्हारा कृतज्ञ रहूंगा.''
स्नोडन 23 जून को मॉस्को हवाओई अड्डे पहुंचे थे जहां उन्होने अपने पास उपलब्ध जानकारी सार्वजनिक की थी.उन्होने रूस से ये कहते हुए अस्थायी शरण की मांग की कि वे अततः लैटिन अमरीका जाना चाहते हैं.
स्नोडन ने अमरीकी निगरानी कार्यक्रम की सूचना देकर अमरीका के परंपरागत साथियों और शत्रुओं के लिहाज से कूटनीतिक संकट पैदा कर दिया.
अमरीकी अटॉर्नी जनरल ने आश्वासन दिया है कि अगर रूस स्नोडन को प्रत्यर्पित करता है तो उसे मौत की सज़ा नहीं दी जाएगी लेकिन रूस ने उसे सौंपने की कोई इच्छा ज़ाहिर नहीं की है.

ममनून हुसैन होंगे पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति

ममनून हुसैन होंगे पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति

 मंगलवार, 30 जुलाई, 2013 को 19:10
ममनून हुसैन
पीएमएल-एन के प्रत्याशी ममनून हुसैन की जीत तय मानी जा रही थी.
पाकिस्तान में ममनून हुसैन नए राष्ट्रपति चुने गए हैं. 73 वर्षीय ममनून हुसैन पेशे से कपड़ा कारोबारी हैं और प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के क़रीबी रहे हैं.
उनका जन्म भारत के ऐतिहासिक शहर आगरा में हुआ था और विभाजन के बाद वे पाकिस्तान चले गए थे. सितंबर में आसिफ अली जरदारी के पद छोड़ने के बाद ममनून हुसैन राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.
ममनून हुसैन लंबे समय से पीएमल-एन से जुड़े रहे हैं हालाँकि राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया. पाकिस्तान पीपुल्ज पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम में बदलाव का विरोध करते हुए राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार किया था.
क्लिक करें पाकिस्तान में राष्ट्रपति पद के चुनाव में संसद सदस्य और चार प्रांतों की विधानसभाओं के सदस्य मतदान करते हैं. पाकिस्तान में राष्ट्रपति के पास बहुत ज़्यादा अधिकार नहीं होते.
क्लिक करें पाकिस्तान में मई में हुए आम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पीएमएल-एन के क्लिक करें नवाज़ शरीफ़ प्रधानमंत्री बने थे. नवाज़ शरीफ़ की पार्टी ने पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली और पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले पंजाब प्रांत की एसेंबली में बहुमत प्राप्त किया था.

विवादों भरा कार्यकाल

आसिफ अली ज़रदारी
वर्तमान राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी का कार्यकाल आठ सितंबर को पूरा हो रहा है
ज़रदारी का पाँच साल का कार्यकाल आठ सितंबर को समाप्त हो रहा है.
ज़रदारी ने पूर्व सैनिक शासक परवेज़ मुशर्रफ़ के बाद यह पद ग्रहण किया था. ज़रदारी ने 2010 में पद ग्रहण करते समय कई संवैधानिक सुधार करने के लिए सहमति जताई थी जिसके तहत राष्ट्रपति के कई अधिकारों को प्रधानमंत्री को हस्तांतरित किया जाना शामिल था.
किसी भी नागरिक सरकार के दौरान अपना कार्यकाल पूरा करने वाला पहला राष्ट्रपति होने को ज़रदारी की मुख्य उपलब्धि मानी जा रही है.
ज़रदारी के कार्यकाल के दौरान सेना और न्यायपालिका के संग हुए विवाद चर्चित रहे थे. उनकी सरकार ने तालिबानी घुसपैठ से परेशान पाकिस्तान की बढ़ती हुई क्लिक करें आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के लिए कुछ खास प्रयास नहीं किए.


ममनून हुसैन के मन में आगरा का ख़ास मकाम

पाकिस्तान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति क्लिक करें ममनून हुसैन आगरा का नाम आते ही जज्बाती हो जाते हैं. हो भी क्यों न, इस शहर से उनका पुराना रिश्ता रहा है.
जैसा कि वे ख़ुद कहते हैं- हर इंसान जहाँ पैदा होता है या जहाँ उसकी पढ़ाई होती है, वहाँ से उसका जज़्बाती लगाव होता है.
बीबीसी के साथ विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौक़ा मिला तो वे भारत के साथ रिश्ते बेहतर करने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे.
"अगर मुझे मौक़ा मिला, तो मैं अपनी ओर से भरपूर कोशिश करूँगा. मेरी पैदाइश आगरा से है, मैं वहाँ से आया था, तो शायद मुझे इसमें शामिल भी किया जाए"
ममनून हुसैन
उन्होंने कहा, "अगर मुझे मौक़ा मिला, तो मैं अपनी ओर से भरपूर कोशिश करूँगा. मेरी पैदाइश आगरा से है, मैं वहाँ से आया था, तो शायद मुझे इसमें शामिल भी किया जाए."
ममनून हुसैन पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं. सितंबर में आसिफ अली जरदारी के पद छोड़ने के बाद ममनून हुसैन राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.
73 वर्षीय ममनून हुसैन पेशे से कपड़ा कारोबारी हैं और प्रधानमंत्री क्लिक करें नवाज़ शरीफ़ के क़रीबी रहे हैं. उनका जन्म भारत के ऐतिहासिक शहर आगरा में हुआ था और विभाजन के बाद वे पाकिस्तान चले गए थे.
ममनून हुसैन कहते हैं कि प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने तो पहले ही अपना इरादा स्पष्ट कर दिया है कि वे न सिर्फ़ हिंदुस्तान बल्कि सभी पड़ोसी देशों के साथ बेहतर रिश्ते चाहते हैं. क्योंकि वे मानते हैं कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते ख़राब करके कोई देश अच्छी तरह से आगे नहीं बढ़ सकता.

यादों का पिटारा

ताजमहल
राजनीति के बीच जैसे ही आगरा की बात आई, लगा जैसे उनकी यादों का पिटारा खुल गया हो.
आगरा की यादों में एकाएक खो गए ममनून हुसैन ने बताया, "जब मैं आगरा से पाकिस्तान आया था, तो मेरी उम्र साढ़े आठ साल थी. ज़ाहिर है इंसान जहाँ पैदा होता है, वहाँ से उसका जज्बाती लगाव होता है. मेरे जेहन में बचपन की बहुत सी यादें हैं."
"जब मैं आगरा से पाकिस्तान आया था, तो मेरी उम्र साढ़े आठ साल थी. ज़ाहिर है इंसान जहाँ पैदा होता है, वहाँ से उसका जज्बाती लगाव होता है. मेरे जेहन में बचपन की बहुत सी यादें हैं"
ममनून हुसैन
आगरा की बात हो और ताजमहल का ज़िक्र न आए, ऐसा कैसे हो सकता है. ममनून हुसैन ने बताया कि अक्सर सुबह के वक़्त उनके दादा उन्हें बग्घी में बैठाकर ताजमहल की सैर कराने ले जाते थे.
बातों-बातों में उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में आगरा जाने की इच्छा भी जता दी.
उन्होंने कहा, " मेरा ख्वाहिश होगी कि मैं वहाँ जाऊँ. ताजमहल देखने का उत्साह रहता है. मैं जब पहली बार पाकिस्तान से आगरा गया, तो मुझे ऐसा लगा कि जैसे मैं ख़्वाब देख रहा हूँ, जब मैंने ताजमहल को देखा."
ममनून हुसैन के जेहन में आगरा के लिए एक ख़ास मकाम है. उनका कहना है कि अगर आगरा के लोग उनके लिए अच्छे जज़्बात रखते हैं, तो उन्हें उनका इंतज़ार करना चाहिए.

X-Keyscore program: Newly leaked NSA program sees 'nearly everything' you do


X-Keyscore program: Newly leaked NSA program sees 'nearly everything' you do

The X-Keyscore program, which has been revealed by NSA leaker Edward Snowden, may be the "widest-reaching" intelligence system yet uncovered.






Edward Snowden
(Credit: The Guardian/Screenshot by CNET)
The National Security Agency has a secret program that allows it to see just about everything a person does on the Internet, according to a new report.
NSA leaker Edward Snowden, who is still holed up in a Moscow airport, has reportedly leaked to The Guardian new details on a high-powered, secret program run by the U.S. government, called X-Keyscore.





  













X-Keyscore

 The Guardian, which obtained slides of a presentation the NSA reportedly gave to employees, claims that the program is the "widest-reaching" intelligence system.
According to Snowden's files on X-Keyscore, NSA employees can, with just a few clicks, obtain everything from phone numbers to e-mail addresses. The agency also can see e-mail content, full Internet activity, browser history, and an IP address. According to the files and Snowden, the NSA can essentially see everything a person is doing on the Internet without the need for a warrant.

Debate rages over whether such information is accessible and is being used in any negative ways by the U.S. government. Lawmakers have argued that accessing data is only possible when a warrant is obtained and that the government consistently follows that protocol. Other lawmakers have argued that obtaining all of that information isn't even possible.
Despite the vast amounts of data the NSA can reportedly access, it is possible that it has not used against American citizens living within the U.S. The NSA documents, in fact, show that as of 2008, the X-Keyscore platform was used to nab 300 alleged terrorists around the world. Another describes how the NSA determines identities of alleged terrorists who access Internet forums.
Snowden has quickly become a thorn in the side of the U.S. government. For his first leaks, he's been charged with espionage and has had his U.S. passport revoked. He is currently holed up in a Moscow airport awaiting a decision by the Russian government on whether it will offer him temporary asylum. If so, he'll be able to safely reach any number of South American countries that have offered him full asylum.
The U.S. government, meanwhile, has dealt with the fallout from his leaks and has been criticized by foreign governments for its allegedly more-extensive-than-previously-believed intelligence programs. If the latest reports are true, the NSA could again come under fire from those critics.
Still, with the sheer amount of data available, it's not easy for user information to be stored for long, according to The Guardian. The leaked documents suggest that each day, between 1 billion and 2 billion records are added, requiring the NSA to free up space. The actual content is only available for three to five days, and metadata is kept for 30 days, according to the documents.
To solve that issue, the NSA has created other databases where "interesting" information can be offloaded to for safekeeping, according to the report. It's not clear exactly what information is offloaded, but it could be quite a bit. Last year, 41 billion records were allegedly collected and stored in X-Keyscore over a 30-day period.

केदारनाथः रुद्रप्रयाग के एसडीएम मंदाकिनी में बहे

केदारनाथः रुद्रप्रयाग के एसडीएम मंदाकिनी में बहे

देहरादून 31 जुलाई 2013 6:35 PM
Rudraprayag SDM Swept Away in Mandakini river
रुद्रप्रयाग जिले में बचाव कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। रुदप्रयाग के एसडीएम अजय अरोड़ा के बचाव कार्य के दौरान नदी में बहने की खबर आ रही है।

बुधवार को रुद्रप्रयाग के एसडीएम अजय अरोड़ा बचाव कार्य के लिए क्षेत्र में निकले हुए थे। जानकारी के मुताबिक पुल पार करते हुए एसडीएम मंदाकिनी नदी की चपेट में आ गए।

एसडीएम अजय अरोड़ा के मंदा‌किनी के चपेट में आने की पुष्टि गढ़वाल कमिश्नर सुबर्द्घन ने भी कर दी है। आयुक्त के मुताबिक एसडीएम अजय अरोड़ा मंदाकिनी नदी में उस वक्‍त बह गए जब वो पुल पार कर रहे थे।

आयुक्त ने बताया कि प्रशासन उनकी खोज में जुटा हुआ है लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।