Monday, 17 November 2014

#CarlsenAnand #Chess: After 122 moves and 6 1/2 hours, #Carlsen vs #Anand game 7 ends in a thrilling draw

#CarlsenAnand Chess: 
After 122 moves and 6 1/2 hours, Carlsen vs Anand game 7 ends in a thrilling draw

New Delhi, November 17, 2014
In the seventh game of the World Chess Championship Viswanathan Anand playing with black pieces drew with Magnus Carlsen.
Game 7 is by far the best tactical game of this World Championship. The game went on for 6 1/2 hours and ended in a draw after 122 moves, just two moves short of the longest World Cup game ever played. Magnus' plan to tire out Anand and elicit mistakes failed at the end with the game ending in a slightly disappointing draw for Carlsen.     

Game Board

Opening
Ruy Lopez opening - 1. e4 e5 2. Nf3 Nc6 3. Bb5 - was played in game 7. An opening both the players knew very well and had played against each other often. Read about Ruy Lopez opening here.

Ruy Lopez
The first 25 moves were played in a hurry with Anand and Carlsen taking only 30 and 20 minutes respectively. The board looked like this after the first 25 moves.
Bishop sacrifice and relentless pressure
In move 31, Anand sacrificed his white square bishop to conquer two of Carslen's pawns. This nullified the Norwegian's chances to pose a threat later in the game by walking his pawns up the board backed by stronger pieces.
At the end of this sacrifice, Carlsen had a knight, a rook and two pawns, while Anand had four pawns and a rook.

It looked like a dead-draw, but Magnus as usual didn't relent. He pressed on, posing threat after threat keeping Anand on his toes. But Anand was unruffled. 
Magnus the 'boa constrictor' was on display in game 7. Only Carlsen can play with full enthusiasm when a chess board looks like this.

There was nothing much to play for in this postion, but Carlsen kept on improving his pieces by putting them in better squares and piled up pressure. He didn't have any winning plan in general but he was waiting for Anand to lose concentration and err which never happened till the end.
Magnus wanted to tire Anand out and elicit mistakes from the 44-year-old. The commentators pointed out during the game, "The plan seems to be to tire out Anand and give him a false sense of security that everything is all right and pounce at the smallest of errors".
Susan Polgar, a famous chess commentator pointed out during the game that in 'Rook + Knight vs Rook' end games, if the rooks are traded-off then white wins, if not it's a draw.
Tactical thriller
After move 34, no pieces were captured in the game until the very end. Move 34 was played at the end of 2 1/2 hours and the game ended after 6 1/2
So for almost 4 hours and for another 88  moves the game went on and on with the white knight jumping to occupy almost every square in the board backed by the white rook. Anand defended successfully almost all the threats with his rook.
The commentators at the very end said, "When it comes to defence, Vishy is best in business." He proved even at 44 he still can defend a game for more than six hours.
Then after sometime all the pawns were off the board and Vishy had one rook while Magnus had a rook and a knight. Magnus pressed on even then. Apparantly Magnus had won one game from this positon in the past.
Polgar tweeted, "For the fans who said it's stupid to play out, wrong. I have won R+N v R and GMs do lose R vs R+N. Not as easy as people think."
The longest ever World Cup game was played between Karpov vs Korchnoi which lasted for 124 moves. This game was short by just two moves.
Post-match presser

Magnus said in the post-match press conference, "Initally I thought I had the moves to press for a win, so I went for it, but then it was not."
When Anand was asked why he sacrificed his bishop, he said, "It seemed to me that my pawns were slower and so sacrifincing the bishop was the only option. I considered a rook-end game but it was bad for black."

मोदी से ज़्यादा स्मार्ट निकले शी जिनपिंग?एक तरफ़ नरेंद्र मोदी को लेकर ऑस्ट्रेलिया में समारोहों और सार्वजनिक कार्यक्रमों का दौर,तो दूसरी तरफ़ शी जिनपिंग अपनी यात्रा में बिना शोरग़ुल के सबसे अहम व्यापार समझौते करने में व्यस्त

मोदी से ज़्यादा स्मार्ट निकले शी जिनपिंग?एक तरफ़ नरेंद्र मोदी को लेकर ऑस्ट्रेलिया में समारोहों और सार्वजनिक कार्यक्रमों का दौर,तो दूसरी तरफ़ शी जिनपिंग अपनी यात्रा में बिना शोरग़ुल के सबसे अहम व्यापार समझौते करने में व्यस्त

17 nov 2014
जिनपिंग और मोदी
एशिया के दो शक्तिशाली आर्थिक देशों के प्रमुख इस समय ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग.
एक तरफ़ नरेंद्र मोदी को लेकर ऑस्ट्रेलिया में समारोहों और सार्वजनिक कार्यक्रमों का दौर चल रहा है तो दूसरी तरफ़ शी जिनपिंग अपनी यात्रा में बिना शोरग़ुल के सबसे अहम व्यापार समझौते करने में व्यस्त हैं.

किसको कितनी सफलता

ऑस्ट्रेलिया में चीनी मूल के लोगों की संख्या भारतीय मूल के लोगों से बहुत अधिक है.
ऑस्ट्रेलिया ब्यूरो ऑफ़ स्टेटिक्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की कुल दो करोड़ 35 लाख लोगों की आबादी में चीनी मूल के लोगों की संख्या 1.8 प्रतिशत, जबकि भारतीय मूल के लोगों की संख्या 1.6 प्रतिशत है.
मोदी, ब्रिस्बेन
सोमवार को नरेंद्र मोदी की सिडनी में एक सार्वजनिक सभा आयोजित की जा रही है. सभा स्थल तक लोगों को पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं.
मोदी ने रविवार को जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद ब्रिस्बेन में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया.
मोदी की ऐसी ही सभाएं पर्थ और मेलबर्न में आयोजित होने वाली हैं. इन आयोजनों को लेकर भारतीय मीडिया में विशेष कवरेज प्रकाशित प्रसारित हो रहे हैं.

शी जिनपिंग

उधर, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को राजधानी कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित किया और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में उनके संबोधन को प्रमुखता से जगह मिली.
टोनी एबट और शी जिनपिंग
चीन निवेश के लिए ऑस्ट्रेलिया के बाज़ार को आज़माना चाह रहा है और जिनपिंग की इस यात्रा में उसे कुछ हदतक यह सफलता हासिल भी हुई.
चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए सबसे अहम मुक्त व्यापार समझौते के तहत ऑस्ट्रेलियाई किसानों, वाइन उत्पादकों और डेयरी उत्पादों के उत्पादकों को चीन के बाज़ार तक पहुंच बनाना आसान हो जाएगा.
अगले चार से 11 वर्ष में इन क्षेत्रों में टैक्स पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे.
ऑस्ट्रेलियाई वाइन उत्पादक 30 प्रतिशत तक टैक्स देने के बावजूद हर वर्ष 20 करोड़ डॉलर की वाइन चीन को निर्यात करते हैं. टैक्स छूट के बाद इसमें भारी इज़ाफ़ा होने की संभावना है.
इसके बदले चीन को ऑस्ट्रेलिया में निवेश रुकावटों से निजात मिलेगी. अख़बार 'चाइना डेली' के अनुसार, ''इस समझौते से चीन ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार देश हो जाएगा.''

मोदी

मोदी
मोदी के इस दौरे पर उम्मीद थी कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम आपूर्ति को लेकर अहम समझौता होगा, लेकिन यह फ़िलहाल टल गया है.
ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के अनुसार, अब इस पर 2015 के मध्य तक कोई समझौता होने की उम्मीद है.
मोदी समर्थक
हालांकि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट के साथ मोदी की 'आतंकवाद', साइबर सुरक्षा आदि पर बातचीत हुई है.
लेकिन यदि कुछ आर्थिक समझौतों की बात करें तो अभी तक मोदी और उनकी टीम को ऑस्ट्रेलिया से कोई अहम प्रगति हाथ नहीं लगी है.

विवाह कानून: नए कानून का मसौदा तैयार, तलाक के बाद अचल संपत्ति में भी मिलेगा बीवी-बच्चों को हिस्सा

विवाह कानून:
 नए कानून का मसौदा तैयार, तलाक के बाद अचल संपत्ति में भी मिलेगा बीवी-बच्चों को हिस्सा
 नई दिल्ली, 17 नवम्बर 2014
symbolic image
symbolic image
केंद्र सरकार ने विवाह कानून में बदलाव की तैयारी कर ली है. प्रस्तावित कानून के तहत तलाक की स्थिति में पति की अचल संपत्ति में से महिला-बच्चों को भी हिस्सा मिलेगा. इसकी राशि पर फैसला कोर्ट करेगी. कानून मंत्रालय ने विवाह कानून (संशोधन) बिल पर कैबिनेट नोट तैयार किया है. इस पर मंत्रालयों से राय मांगी गई है. फीडबैक मिलने के बाद नए कानून मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा इस मसौदे को अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट में ले जाएंगे.
  ड्राफ्ट बिल के मुताबिक, तलाक के लंबित मामलों में तेजी लाने के लिए अदालतों के अधिकार भी बढ़ाए गए हैं. इसके मुताबिक, तलाक के लिए अदालत पहुंचे पति या पत्नी को अधिकतम तीन साल के भीतर एक और ज्वाइंट एप्लीकेशन देनी होगी. इस पर दोनों पक्षों की सहमति (तलाक के लिए) होनी चाहिए. ऐसा होने पर कोर्ट खुद फैसला सुना सकती है. लेकिन यदि ज्वाइंट एप्लीकेशन दायर कर दी जाती है तो पति-पत्नी के लिए छह से 18 महीने का वेटिंग पीरियड कायम रहेगा.

पास नहीं करवा पाई थी यूपीए सरकार
यूपीए सरकार चार साल तक इस बिल को पारित करवाने के लिए संघर्ष करती रही. राज्यसभा में 2010 में पहली बार इसे पेश किया गया था. संशोधनों के लिए चार बार तत्कालीन कैबिनेट में गया. आखिरकार अगस्त 2013 में राज्यसभा में यह बिल पारित हुआ. लेकिन लोकसभा में अटक गया. 15वीं लोकसभा भंग होते ही विधेयक भी रद्द हो गया.

मौजूदा मसौदा भी पुराने बिल की तर्ज पर ही बना है. मंत्रालयों की राय के बाद इसमें कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. इस प्रस्ताव के जरिए हिंदू मैरिज एक्ट 1955 और स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 में संशोधन किए जाने हैं. इसमें पहली बार शादी बचाने की सभी संभावनाओं के खत्म होने पर तलाक का विकल्प शामिल किया गया है.
 
wife and children will get share in immovable property after divorce
Keyword : divorce, family, relationship, wife, children, husband, immovable property, Marriage Laws (Amendment) Bill

जापान की अर्थव्यवस्था गई मंदी में, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान अप्रत्याशित रुप से मंदी का शिकार हो गई है.

किस देश की अर्थव्यवस्था गई मंदी में?

जापान की अर्थव्यवस्था गई मंदी में, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान अप्रत्याशित रुप से मंदी का शिकार हो गई है.

17-11-2014
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अप्रत्याशित रुप से मंदी का शिकार हो गई है.
जी हां हम जापान की बात कर रहे हैं जहां की अर्थव्यवस्था लगातार दूसरी तिमाही में सिकुड़ी है और तकनीकी रुप से मंदी में चली गई है.
जापान का सकल घरेलू उत्पाद जुलाई से सितंबर के महीने में 1.6 प्रतिशत रहा जबकि अनुमान था कि यह आकड़ा 2.1 प्रतिशत बढ़ेगा.
दूसरी तिमाही में अर्थव्यस्था में 7.3 प्रतिशत की गिरावट हुई है जो मार्च 2011 में जापान में आए भूकंप और सूनामी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है.

सेल्स टैक्स का चक्कर

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री शिंजो अबे बिक्री कर में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी में देरी करने के उद्देश्य से अगले महीने ही चुनाव का आह्वान कर सकते हैं जबकि चुनाव अगले साल 2015 में होने हैं.
बिक्री कर के संबंध मे कानून पुरानी सरकार ने 2012 में बनाया था ताकि जापान के कर्ज़ को कम किया जा सके.
अप्रैल के महीने में बिक्री कर पांच प्रतिशत बढ़ाया गया जिसका असर विकास पर पड़ा और लगता है कि अभी भी इसी कारण से अर्थव्यवस्था मंदी में गई है.
नए आकड़ों के अनुसार लोगों के खान पान और वस्तुओं के इस्तेमाल में भी बड़ी कमी आई है जो अर्थव्यवस्था का 60 प्रतिशत है.

Tuesday, 11 November 2014

विश्व शतरंज चैंपियनशिप: आनंद ने कार्लसन से तीसरी बाजी जीती

विश्व शतरंज चैंपियनशिप: आनंद ने कार्लसन से तीसरी बाजी जीती

Anand Magnus
आनंद ने तीसरी बाजी में मैगनस को हराकर खिताब में वापसी कर ली है।
सोचि (रूस)। विश्वनाथन आनंद ने सही समय पर अपने कौशल का बेहतरीन इस्तेमाल करके आज यहां मौजूदा चैंपियन मैगनस कार्लसन के खिलाफ तीसरी बाजी जीतकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप में शानदार वापसी की।
सफेद मोहरों से खेल रहे भारतीय स्टार आनंद ने अपनी शुरुआती चालों से ही साफ कर दिया था कि वह जीत क लिए खेल रहे हैं और आखिर में 34वीं चाल में नार्वे के कार्लसन ने हार स्वीकार कर ली। आनंद ने इस जीत से 12 बाजियों के मुकाबले को 1.5 – 1.5 से बराबरी पर ला दिया है।
इस मुकाबले की पहली बाजी ड्रॉ छूटी थी जबकि कार्लसन ने सफेद मोहरों से खेलते हुए दूसरी बाजी में जीत दर्ज की थी। नार्वे का यह खिलाड़ी कल फिर सफेद मोहरों से खेलेगा।

आनंद ने आज की जीत से कार्लसन के खिलाफ क्लासिकल शतरंज में पिछले चार साल से चला आ रहा जीत का सूखा भी समाप्त कर दिया। इस प्रारूप में पांच बार के विश्व चैंपियन ने नार्वे के खिलाड़ी को इससे पहले 2010 में हराया था।
काले मोहरों से खेल रहे कार्लसन ने क्वीन गैम्बिट अपनाया लेकिन आनंद ने अपने वैरीएशन से उन्हें हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बाद में कार्लसन ने माना कि उन्होंने अच्छी शुरुआत नहीं की।
कार्लसन ने कहा, ‘‘आनंद ने इस बाजी के लिए बेहतर तैयारी की थी और वह जीत का हकदार था। यह ऐसी बाजी थी जिसमें मेरे लिये शुरू से ही सब कुछ गलत हो रहा था।’’
दोनों खिलाड़ियों ने लेवोन आरोनियन और माइकल एडम्स के बीच 2013 में खेली गयी बाजी को अपनाया लेकिन लग रहा था कि कार्लसन इस बाजी के लिये अच्छी तरह से तैयार होकर नहीं आये हैं। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में पहली बार आनंद के खिलाफ सैद्धांतिक जंग की चलने की रणनीति अपनायी लेकिन खेल से साफ हो गया कि भारतीय स्टार इसके लिये भी बेहतर तैयारी के साथ आया है।
कार्लसन पर समय कम होने का दबाव भी था और बीच में उन्होंने बाजी बराबरी पर लाने की कोशिश भी की लेकिन आनंद ने उनकी एक नहीं चलने दी।
भारतीय स्टार ने शुरू से ही कार्लसन को घेरने की रणनीति अपनायी और 17वीं चाल में अपने घोड़े की चाल से कार्लसन को घेर भी दिया था। आनंद ने 20वीं चाल में नयी तरकीब अपनायी जिससे उनकी स्थिति काफी मजबूत हो गयी। आलम यह था कि नार्वे के खिलाड़ी को अपनी चाल चलने के लिये लंबा समय लेना पड़ा।

भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि सतर्कता भी बरती और सीधे आक्रमण की रणनीति नहीं अपनायी। उन्होंने कार्लसन को चारों तरफ से घेरकर उन पर दबाव बनाया और नार्वे के खिलाड़ी के अंदाज में ही उन्हें कड़ा सबक सिखाया।
कार्लसन लगातार हार की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन वह आखिर तक मौका तलाशते रहे। आनंद ने हालांकि उन्हें कोई मौका नहीं दिया। इस बीच कार्लसन 28वीं चाल के बड़ी गलती कर गये और आखिर में 34वीं चाल में उन्होंने घुटने टेक दिये। विश्व चैंपियनशिप में यह पहला अवसर है जबकि कार्लसन को बाजी गंवानी पड़ी।

छत्तीसगढ़ नसबंदीः डॉक्टरी लापरवाही- मरने वालों की संख्या 13 हुई | स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर में जाने के लिए महिलाओं को किया बाध्य , ‘भेड़-बकरियों की तरह ढकेलते हुए ले गए उन्हें’

छत्तीसगढ़ नसबंदीः डॉक्टरी लापरवाही- मरने वालों की संख्या 13 हुई 

स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर में जाने के लिए महिलाओं को किया बाध्य , ‘भेड़-बकरियों की तरह ढकेलते हुए ले गए उन्हें’



12 nov

छत्तीसगढ़ नसबंदी, महिलाएं

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नसबंदी चिकित्सा शिविर में महिलाओं की मौत की संख्या बढ़कर 13 हो गई है.
बिलासपुर शहर के चार अस्पतालों में भर्ती 60 से अधिक महिलाओं में से कम से कम 20 की हालत अब भी चिंताजनक है.
शनिवार को बिलासपुर के पेंडारी में सरकारी चिकित्सा शिविर में 83 महिलाओं की नसबंदी के बाद हालत खराब हो गई थी. इसके बाद से ही महिलाओं की मौत का सिलसिला जारी है.
नसबंदी में हुई मौत के सिलसिले में राज्य सरकार ने न केवल चार डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है बल्कि उनके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं.
राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह को पद से हटाया गया है और मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपए का मुआवज़ा देने की घोषणा की है.

छत्तीसगढ़ बंद

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टर लाखन सिंह ने महिलाओं की मौत की संख्या और बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया है.

छत्तीसगढ़ नसबंदी
उन्होंने कहा, "हम दिन-रात महिलाओं को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं. पूरा मेडिकल स्टाफ़ इसमें जुटा हुआ है."
इधर राज्य में विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है, जिसे राज्य के चेंबर ऑफ कामर्स समेत दूसरी संस्थाओं ने भी समर्थन दिया है.
बंद का असर बिलासपुर शहर में नज़र आ रहा है. स्कूलों में अघोषित छुट्टियां नज़र आ रही हैं. आंशिक तौर पर परिवहन सेवा भी प्रभावित हुई है.

आंखों-देखी

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान के आईसीयू में जिन पांच महिलाओं का इलाज चल रहा है वे होश में हैं और उनकी हालत स्थिर है.
लेकिन जब वे यहां लाई गई थीं तब उन्हें लगातार उल्टी और निम्न रक्तचाप की शिकायत थी.
हालांकि डॉक्टर बताते हैं कि सभी महिलाओं की हालत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है, इसलिए ये कहना मुश्किल है कि वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं. उनकी उम्र 20 से 35 साल के बीच है.

छह घंटे में 83 ऑपरेशन


छत्तीसगढ़ नसबंदी
आईसीयू में भर्ती पांच महिलाओं में से एक 26 साल की रीति सिरवास है. उनके तीन बच्चे हैं.
रीति ने बताया, "ऑपरेशन में केवल पांच मिनट लगे. मुझे कोई तकलीफ नहीं हुई. बाद में दवाएं भी मिलीं. लेकिन जब घर जाने लगी तो उल्टियां शुरू हो गईं."
डॉक्टरों के मुताबिक महिलाओं की नसबंदी के लिए उनका 'लेप्रोस्कोपिक ट्यूबेक्टोमी' ऑपरेशन किया गया. वे बताते हैं कि इसमें केवल चंद मिनट लगते हैं, लेकिन ऑपरेशन के पहले मरीज को तैयार करने और ऑपरेशन के बाद उसकी बेहोशी पर नजर रखने में कम से कम 25 मिनट लग जाते हैं.
छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के मेडिकल सुपरिटेंडेंट रमेश मूर्ति ने नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन में एक डॉक्टर नसबंदी के केवल 35 ऑपरेशन ही कर सकता है.
जबकि नसबंदी के नियम के विपरीत आरोप है कि एक डॉक्टर ने मात्र छह घंटे में 83 महिलाओं की नसबंदी कर डाली.

मौत की जिम्मेवारी


छत्तीसगढ़ नसबंदी
नसबंदी मौत मामले में कांग्रेस ने बंद बुलाया है.
दूसरी ओर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने दोहराया है कि वे नैतिक रूप से इस घटना के लिए ज़िम्मेवार हैं और सीधे तौर पर ज़िम्मेवार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.
अमर अग्रवाल ने कहा, “ हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे. संकट की इस घड़ी में कांग्रेस बजाए पीड़ितों के दुख-दर्द दूर करने में सहयोग करने के, लाशों पर राजनीति कर रही है. आज का छत्तीसगढ़ बंद इसी का नमूना है और जनता ने इसे ख़ारिज कर दिया है.”
दूसरी ओर राज्य में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री अगर ज़िम्मेवारी ले रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा भी देना ही होगा.

छत्तीसगढ़ नसबंदी मामला: ‘भेड़-बकरियों की तरह ढकेलते हुए ले गए उन्हें’

Chhattisgarh sterilisation tragedy
डॉक्टरी लापरवाही की शिकार बनी महिलाओं के परिजनों ने बातचीत में साफ तौर पर कहा कि स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर में जाने के लिए महिलाओं को किया बाध्य

बिलासपुर। बिलासपुर में नसबंदी शिविर से कुछ दिन पहले नेम बाई ने एक बच्चे को जन्म दिया था। उसका परिवार नहीं चाहता था कि वह ऑपरेशन कराए। लेकिन स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के दबाव के आगे वह मजबूर हो गई और ऑपरेशन के बाद अब वह इस दुनिया में नहीं है।
चंदाकली पुणे में अपमे पति के साथ मजूरी करती थी। वह यहां अपने घर आई थी। घर वाले नहीं चाहते थे कि वह नसबंदी कराए। लेकिन बाद में वे राजी हो गए। ये दोनों उन ग्यारह बदनसीब महिलाओं में हैं, जिनकी नसबंदी ऑपरेशन के कारण अब तक मौत हो चुकी है। हालांकि वे कभी नहीं चाहती थीं कि वे यह ऑपरेशन कराएं। इनके अलावा कई अन्य महिलाएं, जो चिकित्सकीय लिहाज से ऑपरेशन के लायक नहीं थीं, अब भी मौत और जिंदगी के बीच झूल रही हैं। इस समय पचास महिलाएं ऑपरेशन के कारण अस्पताल में दाखिल हैं।
मंगलवार को चंदाकली की बेटियां सत्यवती और सरस्वती छत्तीसगढ़ के अस्पताल के शवगृह के बाहर बैठी अपनी मां की पार्थिव देह का इंतजार कर रही थीं। चंदाकली का पति पुणे से चल पड़ा था।
हालांकि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने इस बात से इनकार किया कि नसबंदी ऑपरेशन के लिए इन महिलाओं को प्रलोभन दिया गया। लेकिन डॉक्टरी लापरवाही की शिकार बनी महिलाओं के परिजनों ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में साफ तौर पर कहा कि स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर में जाने के लिए महिलाओं को बाध्य किया। हर महिला को नसबंदी के लिए 600 रुपए दिए जाने थे। स्वास्थ्य कर्मी को प्रति महिला के हिसाब के हिसाब से डेढ़ सौ रुपए मिलते हैं। सर्जन को 75 रुपए और एनस्थीसिया देने वाले को प्रति ऑपरेशन 25 रुपए मिलते हैं। अगर कोई एनस्थीसिया वाला नहीं आता तो पूरा पैसा सर्जन की जेब में जाता है।
bilaspur-hospital
नेम बाई के देवर महेश सूर्यवंशी ने बताया कि उसे बिना हमसे पूछे ले गए। हमने बार-बार कहा कि उसने हाल में बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं सुनी। बोले-कुछ नहीं होगा। छोटा-सा ऑपरेशन है। भेड़-बकरियों की तरह ढकेलते हुए उन्हें ले गए।
नेम बाई का परिवार बिलासपुर के भराड़ी गांव में रहता है। महेश ने बताया कि जिस समय वे लोग उसे ले गए, उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। जब वह लौटी तो उसकी हालत और बिगड़ चुकी थी।
women-dead
लोगों ने बताया कि आॅपरेशन के लिए जिन महिलाओं को ले जाया गया, उनमें से कई की सेहत ठीक नहीं थी। कुछ को शुगर की बीमारी थी। कुछ को दमा था और कुछ दिल की मरीज थीं। चिकित्सा के किसी कायदे या मापदंड का पालन नहीं किया गया।
हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी मौतों का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। उनका कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पहली नजर में लगता है कि ये महिलाएं शारीरिक कमजोरी के कारण नसबंदी के लायक नहीं थीं और ऑपरेशन के बाद उनकी चिकित्सकीय देखभाल ठीक से नहीं हो पाई।

Monday, 10 November 2014

Women Got The Right To Be Make-Up Artist In Film Industry | महिलाओं को मिला फिल्म इंडस्ट्री में मेक-अप आर्टिस्ट बनने का अधिकार

Women Got The Right To Be Make-Up Artist In Film Industry

महिलाओं को मिला फिल्म इंडस्ट्री में मेक-अप आर्टिस्ट बनने का अधिकार

Nov 11, 2014, 09:32AM IST

(ये हैं चारू जिन्होंने चुपके से किया था रावण फिल्म में अभिषेक का मेकअप।)
 
नई दिल्ली. ये फिल्म इंडस्ट्री में महिला मेकअप आर्टिस्ट के हक की नहीं, बल्कि महिलाओं से भेदभाव के खिलाफ जीत है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की भी ऐसी ही टिप्पणी थी। इस जीत के पीछे बड़ा रोल था चारू खुराना का। जो खुद मेकअप आर्टिस्ट थीं। जानिए, इस लड़ाई की पूरी कहानी...
 
कैलिफोर्निया से मेकअप का कोर्स करने वाली चारू खुराना का सपना था बॉलीवुड में बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम करना। इसके लिए उन्होंने 2009 में  सिने कॉस्ट्यूम्स मेकअप आर्टिस्ट एंड हेयर ड्रेसर एसोसिएशन (सीसीएमएए) की सदस्यता के लिए आवेदन किया।  लेकिन आवेदन खारिज हो गया। चारू ने एसोसिएशन को फिर पत्र लिखा और आवेदन खारिज करने की वजह पूछी। उन्हें एसोसिएशन के महासचिव की ओर से जल्द ही इसका लिखित जवाब भी मिला।

महासचिव हेनरी जे मार्टिस ने लिखा- 1955 में संगठन के बनने के बाद से आज तक किसी महिला को मेकअप आर्टिस्ट कार्ड नहीं दिया गया है। क्योंकि महिलाओं को यह कार्ड दिया गया तो पुरुष बेरोजगार हो जाएंगे। उन्हें परिवार को चलाने में मुश्किलें आएंगी।
 
इस जवाब से चारू सकते में थीं। चारू ने बताया- जो महिला मेकअप आर्टिस्ट इस दिशा में कोशिश भी करती, तो उसे धमकियां दी जाती थीं। इसके बाद चारू ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एम्प्लॉइज़ की सदस्यता ली। ताकि विज्ञापनों और म्यूजिक एल्बम के लिए काम कर सकें। लेकिन कुछ ही दिनों बाद फेडरेशन को धमकी मिली कि चारू की सदस्यता रद्द करो, वर्ना कड़े कदम उठाए जाएंगे।इस तरह का भेदभाव कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद में भी था। 
 
चारू ने कहा कि मैं जब चेन्नई में कमल हसन की फिल्म में मेकअप आर्टिस्ट थीं, तो चेन्नई के एसोसिएशन ने धमकी दी कि इसे बाहर निकालो। लेकिन कमल हसन के प्रभाव की वजह से वे मुझे निकाल नहीं पाए। हालांकि मुझे वहां काम करने के लिए बतौर डोनेशन एसोसिएशन को 26,500 रुपए देने पड़े। इसके बाद मैंने मणिरत्नम की रावण में चुपके से काम किया।
 
चारू बताती हैं-मैं इस भेदभाव से तंग आ चुकी थी। मैंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अंतत: सोमवार को मुझे सुकून मिला। जब सुप्रीम कोर्ट ने 59 साल पुरानी इस  भेदभावपूर्ण परंपरा को खत्म कर दिया। कोर्ट ने सीसीएमएए के नियमों को असंवैधानिक करार दिया। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि हम 2014 में रह रहे हैं न कि 1935 में। इस तरह की परंपरा एक दिन भी जारी नहीं रहनी चाहिए।

खुशखबरी: पेंशन के लिए अब नहीं लगाने होंगे चक्कर

खुशखबरी: पेंशन के लिए अब नहीं लगाने होंगे चक्कर

पेंशनधारकों को मोदी सरकार का तोहफा
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के एक करोड़ से अधिक सेवानिवृत्त कर्मियों को बड़ी राहत दी है।

अब पेंशधारकों को अपनी पेंशन जारी रखने को हर साल अधिकारियों के सामने शारीरिक उपस्थिति दर्ज या विशेष अधिकारियों द्वारा जारी जीवित रहने का प्रमाण पत्र पेश नहीं कराना होगा। वे बस अपनी मौजूदगी का डिजिटल सबूत पेश कर पेंशन जारी करवा सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पेंशनधारकों के लिए आधार आधारित डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ‘जीवन प्रमाण’ योजना का शुभारंभ किया। स्व प्रमाणन के बाद आम जनता को लाभ पहुंचाने के लिए यह योजना मददगार साबित होगी।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रस्तावित डिजिटल प्रमाणन पेंशनधारकों को हर साल नवंबर में शारीरिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की जरूरत को खत्म करेगा। पहले पेंशन जारी रखने के लिए हर साल सक्षम अधिकारी के सामने शारीरिक उपस्थिति दर्ज करानी होती थी।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग ने एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन तैयार किया है जोकि पेंशनधारकों का आधार नंबर और बायोमीट्रिक जानकारी उनके मोबाइल डिवाइस या कंप्यूटर से रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा।

तिथि, समय और बायोमीट्रिक जानकारी समेत पेंशनधारकों की महत्वपूर्ण सूचना वास्तविक समय पर केंद्रीय डाटाबेस में अपलोड हो जाया करेगी। इससे यह पता चल जाएगा कि पेंशनधारक अभी भी जीवित है।

मौजूदा समय में 50 लाख लोग केंद्र सरकार से अकेले पेंशन ले रहे हैं। इतनी ही संख्या में लोग प्रदेश और केंद्र शासित सरकारों से भी पेंशन उठा रहे हैं।
 

Tags »

pension pensioners pm modi modi government
Modi government gift for pensioners.. National News in Hindi by

जमीनी हकीकत: दागियों के मामले में UPA से भी आगे मोदी सरकार,मोदी कैबिनेट में एक तिहाई मंत्री दागी, कैसे पूरा होगा दागीमुक्त संसद का वादा

जमीनी हकीकत:दागियों के मामले में UPA से भी आगे मोदी सरकार,मोदी कैबिनेट में एक तिहाई मंत्री दागी, कैसे पूरा होगा दागीमुक्त संसद का वादा

| नई दिल्ली, 11 नवम्बर 2014 | 
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
हत्या की कोशिश, राज्य के खिलाफ युद्ध, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी. ये वे मामले हैं जिनमें नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट के मंत्री फंसे हुए हैं. नरेंद्र मोदी ने संसद को दागीमुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कहीं दूर है. संसद तो दूर, उनके खुद के मंत्रिमंडल में करीब एक तिहाई मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. रविवार को शपथ लेने वाले 21 में से सात मंत्रियों के खिलाफ भी अदालत में आपराधिक केस चल रहे हैं. यानी अब 66 सदस्यीय कैबिनेट में दागी मंत्रियों का अनुपात बढ़कर करीब एक तिहाई हो गया है.
दागियों के मामले में UPA से भी आगे मोदी सरकार
मोदी कैबिनेट में कम से कम पांच मंत्रियों के खिलाफ रेप और सांप्रदायिक हिंसा जैसे गंभीर मामले पेंडिंग हैं. हालांकि सोमवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सफाई देते हुए कहा कि कैबिनेट में अपराधियों के शामिल होने की बात 'पूरी तरह निराधार' है. उन्होंने कहा, 'ये मामले आरोप आधारित हैं, अपराध आधारित नहीं.' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं इन मंत्रियों की भली-भांति जांच की है.

हालांकि आगरा से सांसद और मोदी सरकार में नए मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया के खिलाफ 20 से ज्यादा आपराधिक मामले हैं. इनमें हत्या की कोशिश और धार्मिक और जातीय विद्वेष बढ़ाने जैसे गंभीर आरोप भी हैं. कठेरिया के दफ्तर से उनका जो नंबर मिला, वह बंद था. इसलिए वह प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हो सके.
जाहिर है, ऐसे मंत्रियों की आमद नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार और अपराध विरोधी नारे के प्रतिकूल है. बल्कि मोदी कैबिनेट में दागियों की तादाद पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के मुकाबले करीब दोगुनी है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना भी हो रही है.
हंसराज अहिर पर भी 20 से ज्यादा मामले
नए रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री हंसराज अहिर पर भी 20 से ज्यादा मामले चल रहे हैं. इनमें राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने, धमकाने और विद्रोह को उकसाने जैसे गंभीर मामले भी हैं. अहिर भी बातचीत के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए. लेकिन उनके सचिव ने कहा कि उनके खिलाफ मामले राजनीति से प्रेरित थे. बीजेपी प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मंत्रियों पर लगे आरोप सही हैं या नहीं, इसका फैसला कोर्ट करेगा. उन्होंने कहा कि कई आरोप राजनीतिक विरोधियों की साजिश हैं.

वहीं बिहार के नवादा से सांसद गिरिराज सिंह भी आलोचना के दायरे में हैं. उन्होंने अपने घर पर 50 हजार रुपये चोरी होने की रपट लिखाई थी, लेकिन पुलिस ने चोरों को 1 करोड़ 14 लाख रुपये के साथ धर दबोचा. गिरिराज ने सफाई देते हुए कहा कि यह पैसा उनका नहीं, उनके भतीजे का था. इसके बाद आयकर विभाग मामले की जांच कर रहा था. तब से इस मामले में कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है. गिरिराज सिंह अब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिए गए हैं.
याद रहे कि सत्तारूढ़ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ भी फर्जी एनकाउंटर का केस चल रहा है और मामले में एक बार वह गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं. एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक दागी सांसदों की संख्या बीते दो दशकों में दोगुनी से ज्यादा हो गई है.

चेन्नई के पास बनेगी सर्न जैसी प्रयोगशाला

चेन्नई के पास बनेगी सर्न जैसी प्रयोगशाला

Published: Tue, 11 Nov 2014 12:49 AM
और जानें : India-based Neutrino Observatory | Pottipuram village | Theni | |

चेन्नई। ब्रह्मांड के मूल कणों के गुणों के अध्ययन की भारत की महत्वपूर्ण परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी का इंतजार है। 15 सौ करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत तमिलनाडु के मदुरै में जमीन से करीब सवा किलोमीटर अंदर प्रयोगशाला बनाकर अध्ययन किया जाएगा। यह हिग्स बोसोन (गॉड पार्टिकल्स) की खोज के लिए स्विट्जरलैंड में बनी सर्न प्रयोगशाला जैसी होगी।
इंडियन न्यूट्रिनो आब्जर्वेटरी (आईएनओ) परियोजना के प्रमुख नाबा के. मोंडल ने बताया कि तमिलनाडु की थेनी जिले के मदुरै में फेंसिंग, आवश्यक भवन निर्माण जैसे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन मुख्य परियोजना के पहले चरण के लिए पीएमओ की मंजूरी का इंतजार है।
मोंडल इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेंस की रविवार को संपन्न 80वीं सालाना बैठक में भाग लेने यहां आए थे। इसमें उन्होंने आईएनओ परियोजना पर शोध पत्र पढ़ा।
ब्रह्मांड के कणों का होगा अध्ययन
परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन इस परियोजना में थेनी जिले में मदुरै के निकट पोट्टिपुरम में जमीन में 1300 मीटर (सवा किमी) अंदर भूमिगत प्रयोगशाला में ब्रह्मांडीय कणों के गुणों का अध्ययन किया जाएगा। इससे न्यूट्रिनो के आकार-प्रकार का सूक्ष्म विश्लेषण किया जाएगा।
परियोजना के चरण
- पहले चरण में 83 करोड़ आवंटित कए गए थे। इससे परियोजना स्थल पर पूर्व तैयारियां की गई।
- दूसरे चरण में दो भूमिगत प्रयोगशाला बनाई जाएगी। इसमें करीब 1 किलोमीटर के चट्टानी क्षेत्र के नीचे डिटेक्टर्स और नियंत्रण उपकरण लगाए जाएंगे। इसमें आवाजाही के लिए पहाड़ के नीचे दो किमी लंबी सुरंग बनाई जाएगी।
आठ साल पिछड़ी परियोजना
मोंडल ने बताया कि परियोजना पहले स्थल चयन व पर्यावरणीय मंजूरी के लिए अटकी रही। कुल मिलाकर इसमें सात-आठ साल की देरी हो चुकी है। यदि यह पहले शुरू हो जाती तो अब तक काफी काम हो चुका होता।
शोध में सहभागी
आईएनओ परियोजना में देश के 30 से ज्यादा शोध संस्थान सहभागी हैं। इनमें इंस्टीट्यूट ऑफ मैथेमेटिकल साइंसेज चेन्नई, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च मुंबई, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई, साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स कोलकाता, इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च कलपक्कम, हरिशचंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट इलाहाबाद तथा कुछ आईआईटी भी इसमें समन्वय कर रहे है।
क्या है परियोजना
भारत में स्थित न्यूट्रिनो वेधशाला (आईएनओ) कण भौतिकी में शोध के लिए निर्मित विज्ञान परियोजना है। इसका उद्देश्य ब्रह्मांडीय न्यूट्रिनो का अध्ययन करना है। न्यूट्रिनो सृृष्टि के मूल कण होते हैं जिनका सूर्य, तारों एवं वायुमंडल में प्राकृतिक रूप से निर्माण होता है।
सर्न के बाद बड़ा प्रयोग
पिछले साल स्विट्जरलैंड में नाभिकीय अनुसंधान के यूरोपीय संगठन (सर्न) द्वारा हिग्स बोसोन (गॉड पार्टिकल) की खोज के लिए किए गए प्रयोग के बाद यह दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। हालांकि सर्न के प्रयोग में खोजे गए हिग्स बोसोन को गॉड पार्टिकल मानने पर मतभेद उभर रहे हैं।