Friday 19 September 2014

भारत में अल कायदा की शाखा हुई सक्रिय!, इसका प्रमुख अलीम उमर को नियुक्‍त किया गया है: #NIA

भारत में अल कायदा की शाखा हुई सक्रिय!, इसका प्रमुख अलीम उमर को नियुक्‍त किया गया है: #NIA 

Updated: Sat, 20 Sep 2014 10:27 AM
 और जानें : Al queda | brance | suspected terrorist | singapore | NIA | Modi | Muslims | |

नई दिल्‍ली। एनआईए ने खु‍लासा किया है कि अल कायदा ने भारत में अपनी शाखा खोल दी है। इसका प्रमुख अलीम उमर को नियुक्‍त किया गया है। एनआईए ने बताया कि सिंगापुर से एक संदिग्‍ध को गिरफ्तार किया है।
उस पर अल कायदा और आईएस को मदद करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि मुंबई के चार लड़कों को वह आईएस में शामिल होने के लिए भेज चुका है। एनआईए के अनुसार, आईएस के वीडियो का हिंदी अनुवाद करने वाला भटकल गांव का रहने वाला है।
यह खुलासा एनआईए ने उस वक्‍त किया है, जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि उन्‍हें भारतीय मुसलमानों पर पूरा भरोसा है। भारतीय मुसलमान जियेगा भी भारत के लिए और मरेगा भी भारत के लिए।
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही अल कायदा के प्रमुख अयमान अल जवाहरी ने एक वीडियो जारी कर भारत में अल कायदा की शाखा खोलने का आह्वान किया था। इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्‍त सतर्कता बरत रही थीं। इसी कड़ी में उन्‍हें यह सफलता मिली है।

No comments:

Post a Comment