Tuesday, 4 March 2014

RETURN OF Kalyan Singh: Today He Made BJP vice-president of INDIA

RETURN OF Kalyan Singh: Today He Made BJP vice-president of INDIA

Keywords: Kalyan Singh, BJP vice-president
Kalyan Singh
Kalyan Singh
The former Uttar Pradesh Chief Minister, Kalyan Singh, who rejoined the Bharatiya Janata Party (BJP) on Sunday, was appointed national vice-president. Party president Rajnath Singh announced Mr. Singh’s new appointment on Monday.
The former Uttar Pradesh Chief Minister was welcomed into the party fold at the Lucknow rally addressed by Gujarat Chief Minister and party’s prime ministerial candidate Narendra Modi. A bigger role for Mr. Singh within the party was hinted at by Mr. Modi.
Mr. Singh was the Chief Minister when the Babri mosque was demolished in 1992. He is a former Member of Parliament from Etah constituency and has already resigned from the Lok Sabha.

Monday, 3 March 2014

KNOW NEW RULES FOR UTTARAKHAND DOMICILE:केवल ये लोग होंगे उत्तराखंड के मूल निवासी

KNOW NEW RULES FOR UTTARAKHAND DOMICILE:केवल ये लोग होंगे उत्तराखंड के मूल निवासी

स्थाई निवास व जाति प्रमाण पत्र के हकदार होंगे ये

स्थाई निवास व जाति प्रमाण पत्र के हकदार होंगे ये

वर्ष 1985 से उत्तराखंड प्रदेश की सीमा के भीतर वास करने वाला प्रत्येक व्यक्ति स्थाई निवास व जाति प्रमाण पत्र पाने का हकदार होगा।

इस मामले में सुनवाई के दौरान एक याचिका को खारिज करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने नैनीताल हाई कोर्ट के फैसले को बहाल रखा।

उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्णय को चुनौती

जस्टिस सुधांशु ज्योति मुखोपाध्याय व जस्टिस कुरियन जोसफ की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान देहरादून निवासी रविंद्र जुगरान की उस याचिका को खारिज कर दिया।

जिसमें उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्णय को चुनौती दी गई थी। सर्वोच्च न्यायालय ने मूल निवास, स्थाई निवास व जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हर उस व्यक्ति को पात्र माना जो 1985 से उत्तराखंड राज्य (राज्य का गठन 2000 में हुआ) में निवास कर रहा है।

रविंद्र जुगरान ने उच्च न्यायालय केइस निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इस दलील को इसलिए भी खारिज कर दिया क्योंकि इसी विषय की एक याचिका पहले भी खारिज हो चुकी है।

यह है मामले की पृष्ठभूमि

- 17 अगस्त 2012 को नैनीताल उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि जो व्यक्ति राज्य गठन के समय नौं नवम्बर 2000 से निवास कर रहा है उसे मूल, स्थाई निवास के साथ ही जाति प्रमाण पत्र पाने का अधिकार है।

- 25.05.2013 को उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने एकल पीठ के इस निर्णय में बदलाव करते कट-आफ-डेट केरूप में वर्ष 1985 को समय सीमा माना।

- याचिकाकर्ता ने सितम्बर 2013 में उच्च न्यायालय के निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी।
- 03 मार्च 2014 को सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने इस याचिका को खारिज करते हुए उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्णय को बहाल रखा।

मुझे आज काफी उम्मीद थी लेकिन निर्णय मेरे विषय के अनुकूल नहीं आ सका। इसलिए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ मैं रिव्यू दाखिल करुंगा।
- रविंद्र जुगरान, याचिकाकर्ता
  

40 फीसदी आबादी वंचित थी अभी तक

उत्तराखंड के नैनीताल व देहरादून जिले के मैदानी भाग और हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर जिले में प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे थे।

क्योंकि इस बात का दबाव था कि जो व्यक्ति 1950 से राज्य में रह रहा है उसे ही यह हक मिले। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद चार मैदानी जिलों में वास करने वाली राज्य की लगभग 40 फीसदी आबादी को इसका लाभ मिलेगा।

अब वह हर व्यक्ति उपरोक्त प्रमाण पत्रों को पाने का हकदार होगा जो कि 1985 से वर्तमान उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक सीमाओं के भीतर निवास कर रहा है।

इन्हें सरकारी नौकरी व शिक्षण संस्थाओं में दाखिले के लिए इन प्रमाण पत्रों से लाभ मिलेगा। जिससे अभी तक ये लोग वंचित थे। 

 

Two faces of Gujarat riots

Two faces of Gujarat riots

Keywords: 2002 Gujarat riots, anti-muslim riots, Qutubuddin Ansari, Ashok Mochi, CPI(M)
PEACE NOW: Qutubuddin Ansari (right) and Ashok Mochi, two faces of the 2002 Gujarat violence, at a function at Taliparamba in Kannur on Monday.
The Hindu PEACE NOW: Qutubuddin Ansari (right) and Ashok Mochi, two faces of the 2002 Gujarat violence, at a function at Taliparamba in Kannur on Monday.
Twelve years since 2002, two representative faces of the Gujarat riots met each other at a function held at Taliparamba under the aegis of the Communist Party of India (Marxist).
Qutubuddin Ansari, whose frightened face in a famed news photo of the violence became emblematic of the Gujarat communal violence, and Ashok Mochi, a former Bajrang Dal activist, met each other, shook hands and exchanged pleasantries and flowers on the stage. Both of them, now in their forties, stood there in front of the crowds to trigger memories of the riots.
The picture of Mr. Ansari with his folded hands and agonised expression of helplessness is still afresh in the minds of the people who gathered there.
Equally strong was the image of Mr. Mochi shouting slogans carrying an iron rod.
Both of them were the guests at a public seminar titled ‘12 years after the genocide,’ organised by CPI(M)-sponsored cultural organisations at Taliparamba.
The seminar was inaugurated by CPI(M) leader and former Minister T.K. Hamza.
At the function, Ansari’s autobiography in Malayalam Njaan Qutubuddin Ansari, prepared by Saheed Rumi, was released by CPI(M) district secretary P. Jayarajan.

Diabetes:FOOD FOR CONTROL YOUR DIABETES(डायबिटिज से बचने के घरेलू नुस्खे)

Diabetes:FOOD FOR CONTROL YOUR DIABETES(डायबिटिज से बचने के घरेलू नुस्खे)

MAR 04, 2014 at 12:30pm


नई दिल्ली। डायबिटिज एक ऐसी बीमारी है जिसके मरीज पूरी दुनिया में हैं। अकेले भारत में साढ़े 4 करोड़ लोग इस बीमारी के शिकार हैं। डायबिटीज मेटाबॉलिज़म से संबंधित बीमारी है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोज का ऑक्सिडाइज़ेशन पूर्ण रूप से नहीं हो पाता है। डायबिटिज एक ऐसी बीमारी है जिससे दूसरी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है जैसे बीपी, किडनी से जुड़ी बीमारियां।

क्या हैं बीमारी के कारण
डायबिटिज की मुख्य वजह है खानपान में लापरवाही, तनाव, ज्यादा मोटापा, और एक्सरसाइज नहीं करना।

कैसे करें बीमारी से बचाव
डायबिटिज के मरीजों के लिए नियमित व्यायाम बहुत जरूरी है। अगर व्यायाम नहीं कर सकते तो रोज कम से कम 30 मिनट टहले। डायबिटिज से बचाव के लिए खानपान पर भी विशेष ध्यान दें। जैसे पालक, गोभी, करेला, अरबी, लौकी यह कैलोरी में कम और विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और मैगनीशियम में ज्यादा होती हैं, जिससे मधुमेह ठीक होता है।
डायबिटिज के मरीजों के लिए मछली भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि मधुमेह को कम करता है। साथ शरीर में ट्राईग्लीटसराइड को कमकर के यह एचडीएल कोलेस्ट्रॉमल को बढता है।
करेले का जूस भी डायबिटिज के मरीजों के लिए काफी अच्छा होता है। रोजाना एक कप करेले का जूस लें।
वैसे तुलसी के पत्ते भी कई बीमारियों के लिए रामबाण का काम करते हैं। रोजाना 5 तुलसी के पत्ते खाने से काफी हद तक डायबिटिज पर काबू पाया जा सकता है।

UP छोड़ टाटा मोटर्स ने पकड़ी उत्तराखंड की राह:25 हजार परिवारों को रोजी रोटी बंद

UP छोड़ टाटा मोटर्स ने पकड़ी उत्तराखंड की राह:25 हजार परिवारों को रोजी रोटी बंद

 Mar 03, 2014 at 06:17pm

लखनऊ। यूपी में करीब 25 हजार परिवारों को रोजी रोटी मुहैया करा रही टाटा मोटर्स लखनऊ में अपनी एक यूनिट बंद करने जा रही है। इस यूनिट से भारी ट्रकों का उत्पादन होता है। कंपनी अब यही काम उत्तराखंड से करेगी। कंपनी की मानें तो यूपी में सरकारों के रवैये चलते उसे मजबूरी में ये फैसला लेना पड़ा है। टाटा ने मुलायम सरकार की निवेश प्रोत्साहन योजना को देखते हुए 2006 में ये यूनिट शुरू की थी और इस काम में करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
भारी ट्रकों का उत्पादन करने वाली टाटा मोटर्स की ये यूनिट मार्च के बाद लखनऊ में अपना काम बंद कर देगी। हर साल 10 हजार ट्रक बनाने वाली ये यूनिट अब उत्तराखंड चली जाएगी। यूनिट बंद होने का सीधा असर करीब 25 हजार परिवारों की रोजी रोटी पर पड़ेगा। साथ ही सरकार को सालाना 500 करोड़ के राजस्व का नुकसान होगा।
टाटा मोटर्स में वेंडर मोहित सूरी ने कहा कि ये धक्का मुलायम सिंह के विजन को होगा जिन्होंने सात साल पहले इस संकट का आभास कर लिया था, लेकिन अब उनके विजन को अखिलेश की वजह से झटका लगेगा। वहीं आईआईए के डिविजनल चेयरमैन प्रशांत भाटिया ने कहा कि जो सरकार चाहती है औद्योगिकरण बढ़े, प्रदेश आगे बढ़े उसमें झटका लगेगा। कारखाने बंद होने से बेरोजगारी बढ़ेगी। 40 इंड्रस्टीज के बंद होने से पूरे प्रदेश का वातावरण खराब होगा।
टाटा ने ये यूनिट 2006 में लगाई गई थी। तब मुलायम सरकार ने निवेश प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। जिसके तहत उद्यमियों को तमाम तरह की रियायतें दी गई थीं। लेकिन 2007 में मायावती सरकार ने ये योजना बंद कर दी। लिहाजा यूनिट लगाने में खर्च हुई करीब 1200 करोड़ की रकम पर टाटा को कोई खास मुनाफा नहीं हुआ।
प्लांट हेड आलोक सक्सेना का कहना है कि हमें वहां पर बेहतर इंसेन्टिव्स मिल रहे हैं इसलिए हम जा रहे हैं। वहां पर बेहतर सुविधाएं हैं। टाटा को उम्मीद थी कि अखिलेश सरकार में उसकी यूनिट को निवेश प्रोत्साहन योजना का फायदा मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि कारखाना नही हटेगा। उन्हें जो सुविधा देनी थी उसके लिए एक पॉलिसी बनी थी, जिसकी मदद उन्हें नही मिली। जिस कारण उन्हें लगा कि यहां से चले जाएंगे। समाजवादी पाप्टी उस दिशा में फैसला लेगी। पिछली सरकार ने पांच साल में कोई फैसला नहीं लिया। मिनिस्टरों की एक कमेटी बनाई थी सुझाव आया है जिस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।
कंपनी की मानें तो उत्तराखंड में उत्पादन शुरू करने पर उसे हर ट्रक पर डेढ़ लाख रूपए की बचत होगी। एक तरफ अखिलेश सरकार उद्यमियों को लुभाने की लगातार कोशिशें कर रही है। वहीं, राजधानी लखनऊ में ही टाटा मोटर्स की इस बड़ी यूनिट के बंद होने से सरकार की साख को बट्टा तो लगेगा ही, निवेशकों का भरोसा भी टूटेगा।
ये यूपी का सौभाग्य है कि पिछले दस सालों में यहां पूरे बहुमत की सरकारें आई हैं, लेकिन ये यूपी का दुर्भाग्य भी है कि इन दस सालों में सूबे का औधोगिक विकास तो नहीं हुआ, बल्कि हजारों परिवारों की रोजी रोटी का जरिया बनी एक इंडस्ट्री भी अब यूपी को अलविदा कहने जा रही है।

Sunday, 2 March 2014

रोहित शेखर की मां उज्ज्वला शर्मा(नारायण दत्त तिवारी) ने कहा: एनडी तिवारी सिर्फ़ मेरे बेटे के पिता हैं आखिर कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी ने मान लिया रोहित शेखर को अपना बेटा

 रोहित शेखर की मां उज्ज्वला शर्मा(नारायण दत्त तिवारी) ने कहा:  एनडी तिवारी सिर्फ़ मेरे बेटे के पिता हैं

आखिर कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी ने मान लिया रोहित शेखर को अपना बेटा

 मंगलवार, 4 मार्च, 2014 को 12:20 IST तक के समाचार

नारायण दत्त तिवारी
नारायण दत्त तिवारी ने रोहित शेखर को अपना बेटा मान लिया है
तक़रीबन छह साल से कांग्रेस नेता एनडी तिवारी को अपना पिता साबित करने के लिए अदालती लड़ाई लड़ रहे रोहित शेखर को आख़िरकार जीत मिली.
पितृत्व से जुड़े विवाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता क्लिक करें नारायण दत्त तिवारी को अदालत के आदेश पर अपना डीएनए टेस्ट कराना पड़ा. इसमें यह साबित हुआ कि एनडी तिवारी ही 34 साल के रोहित शेखर के पिता हैं.
समाचार  ने रोहित शेखर की मां उज्ज्वला शर्मा से बात की.
उज्ज्वला शर्मा ने कहा, ''मेरे लिए यह बहुत बड़ी राहत है. हम बहुत बड़े तनाव से गुज़र रहे थे. अदालत में लड़ाई लड़ना बेहद जटिल और कठिन काम है. लंबा संघर्ष करना पड़ा.''

क़ानूनी दर्जा

एनडी तिवारी के ख़िलाफ़ रोहित शेखर साल 2008 में पहली बार अदालत गए थे. वहां उन्होंने दावा किया कि वो अपनी मां उज्ज्वला शर्मा और कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी के क़रीबी रिश्ते से पैदा हुए हैं.
रोहित की मां मानती हैं कि कम साधन संपन्न होने की वजह से उन्हें काफ़ी जद्दोजहद करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि जैसे-तैसे करके हम लोगों ने न्याय की इस लड़ाई को लड़ा है.
क्या उज्ज्वला शर्मा और उनके बेटे रोहित की लड़ाई बेटा मान लिए जाने तक ही सीमित रहेगी, उज्ज्वला बताती हैं, ''काफ़ी हद तक लड़ाई का मक़सद पूरा हुआ है. अभी एनडी तिवारी जी ने बेटा स्वीकार करने की जो बात कही है, अदालती प्रक्रिया पूरी होने के बाद रोहित को उनके पुत्र होने का क़ानूनी दर्जा मिल जाएगा.''
"रोहित और एन डी तिवारी जी के बीच पिता-पुत्र का रिश्ता तो है मगर मेरे साथ उनका रिश्ता सह-अभिभावक का रहेगा."
उज्ज्वला शर्मा, रोहित शेखर की मां
वे मानती हैं कि एनडी तिवारी का रोहित शेखर को बेटा मान लेना बेहद सकारात्मक क़दम है और इस पर विश्वास किया जा सकता है.
वे कहती हैं, ''तिवारी जी ने रोहित को एक छोटे समूह के सामने नहीं बल्कि पूरे भारत के सामने, पूरी मीडिया के सामने बेटा स्वीकारा है. इसलिए मुझे पूर्ण संतोष है.''

पितृत्व परीक्षण

दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर एनडी तिवारी को 2012 में क्लिक करें पितृत्व परीक्षण कराना पड़ा था. अदालत ने कहा था कि अगर एनडी तिवारी नमूना न दें और ज़रूरत पड़े तो इसमें पुलिस की सहायता ली जाए. इसके ख़िलाफ़ एनडी तिवारी सुप्रीम कोर्ट तक गए थे. लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली.
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी रोहित शेखर के दावों को ग़लत बताते रहे हैं.
अब जब उन्होंने ये रिश्ता ख़ुद स्वीकार किया तो पिता के अपने पुत्र के साथ इस रिश्ते को वे किस तरह परिभाषित करेंगी. इस सवाल के जवाब में रोहित की मां ने कहा, ''रोहित और एनडी तिवारी जी के बीच पिता पुत्र का रिश्ता तो है मगर मेरे साथ उनका रिश्ता एक सह-अभिभावक का रहेगा.''
रोहित को अपना बेटा मान लेने के बाद कई समीकरण बदल जाएंगे. अब घर में परिवार के बीच संवाद की एक नई स्थिति उत्पन्न होगी.
रोहित की मां उज्ज्वला शर्मा कहती हैं, ''चूंकि तिवारी जी ज़्यादा ताक़तवर हैं तो यह संवाद उनके रवैये पर निर्भर करेगा. उनका रिस्पॉन्स यदि सही होगा तो संवाद की स्थिति भी संतुलित रहेगी.''
"हालांकि बेटा मान लेने मात्र से परिवार की अनुभूति तो नहीं आई है. बस रोहित की एक शुरूआत हुई है. जहां तक मेरा सवाल है, हमने हमेशा उन्हें परिवार की तरह माना है. मगर जब उन्होंने मजबूर कर दिया तो हमें अदालत का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा."
उज्जवला शर्मा, रोहित शेखर की मां
उन्होंने इस रिश्ते के प्रति अपनी आशा जताते हुए कहा, ''हालांकि बेटा मान लेने मात्र से परिवार की अनुभूति तो नहीं आई है. बस रोहित की एक शुरूआत हुई है. जहां तक मेरा सवाल है हमने हमेशा उन्हें परिवार की तरह माना है. मगर जब उन्होंने मजबूर कर दिया तो हमें अदालत का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा.''

बस मिठास!

छह साल की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद अब क्या क्लिक करें पुराने मतभेद भुला दिए जाएंगे. उज्ज्वला शर्मा बताती हैं कि अब यदि कोई रिश्ता होगा तो वह सौहार्द्र का होगा, हम अपने मतभेद भुला देंगे.
तो क्या एनडी तिवारी, रोहित शेखर और उज्ज्वला शर्मा अदालत अपनी लड़ाई, सारी खट्टी बातें भूल जाएंगे?
वे कहती हैं, ''व्यक्ति का रिश्ता मान लेना बहुत बड़ी बात होती है. लड़ाई तो तब की थी कि व्यक्ति रिश्ता ही न माने. रिश्ता मान लेने के बाद तो परिवार के लिए प्यार-दुलार वाला ही रिश्ता होगा. क्योंकि परिवार सहनशीलता और परस्पर क्षमा पर ही टिका होता है.''
वे इस जीत को राष्ट्र की महिलाओं की, एक नागरिक और सच्चाई की जीत मानती हैं.

 

 

आखिर कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी ने मान लिया रोहित शेखर को अपना बेटा

नई दिल्ली, 3 मार्च 2014 | अपडेटेड: 12:35 IST
टैग्स: एन डी तिवारी| रोहित शेखर| दिल्ली हाई कोर्ट| उज्वला शर्मा| पितृत्व मामला
नारायण दत्त तिवारी
नारायण दत्त तिवारी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी (एन.डी. तिवारी) ने रोहित शेखर को अपना बेटा स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही 2008 से चल रहे पितृत्व मामले का निपटारा हो गया लगता है. 89 वर्षीय तिवारी ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘मैंने स्वीकार कर लिया है कि रोहित शेखर मेरा बेटा है. डीएनए रिपोर्ट ने भी यह साबित किया है कि वो मेरा जैविक बेटा है.’
इस पर रोहित ने प्रतिक्रिया दी, ‘मैं अचंभित हूं कि एन डी तिवारी ने अंततः मुझे अपना बेटा स्वीकार लिया है.’
एन डी तिवारी का यह बयान हाई कोर्ट द्वारा मध्यस्थता की गुजारिश खारिज करने के कुछ दिनों बाद आया.
शेखर की मां उज्वला शर्मा ने इस मामले में मध्यस्थता की गुजारिश को यह कहते हुए नकार दिया था कि यह उनकी प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला नहीं बल्कि केवल इतना है कि शेखर उनका बेटा है.
उज्वला शर्मा ने कहा, ‘डीएनए रिपार्ट ने यह साबित कर दिया था कि वो ही शेखर के पिता हैं. वो तभी इस पर बीच का रास्ता निकाल सकते थे लेकिन वो कोर्ट चले गए.’
हालांकि अब लगता है कि पिछले छह सालों से चला आ रहा इस विवाद का निपटारा हो गया है. सूत्रों के मुताबिक तिवारी ने रोहित शेखर को इस पर बात करने के लिए अपने घर बुलाया है.
गौरतलब है कि नारायण दत्त तिवारी आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.


एनडी ‌तिवारी ने रोहित शेखर पर किया बड़ा खुलासा

बाप-बेटे पर विवाद का अंत?‍

बाप-बेटे पर विवाद का अंत?‍


छह साल से जारी कानूनी लड़ाई अब अंत की ओर बढ़ चली है। इसमें भावनात्मक दलीलें भी दी गईं और डीएनए टेस्ट की भी चर्चा हुई। मामला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी से जुड़ा है।

एक तरफ रोहित शेखर दावा कर रहे थे कि वह एनडी तिवारी के बेटे हैं और उन्हें यह स्वीकार करना चाहिए। दूसरी तरफ वरिष्ठ नेता बार-बार कह रहे थे कि ऐसा कुछ नहीं है।

रोहित और उनकी मां ने तस्वीरों समेत कई सबूत सामने रखे, मामला अदालत तक गया और फिर शुरू हुई ऐसी लड़ाई, जिस पर देश भर की निगाह थी। लेकिन अब एनडी तिवारी ने रोहित शेखर को बड़ा खुलासा कर दिया है।

एनडी ने माना रोहित को बेटा

एनडी ने माना रोहित को बेटा


भावनात्मक दलीलों और डीएनए टेस्ट वाली छह साल लंबी कानूनी जंग के बाद कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता एनडी तिवारी ने आखिरकार मान लिया है कि जो नौजवान उन्हें कोर्ट तक घसीट ले गया, वो उनका ही बेटा है।

34 वर्षीय रोहित शेखर और उनकी मां उज्‍ज्वला शर्मा को पहली बार स्वीकारते हुए एनडी तिवारी ने एक चैनल से बातचीत में कहा, "मैं स्वीकार करता हूं कि रोहित शेखर मेरे बेटे हैं। डीएनए टेस्ट ने भी साबित किया है कि वह मेरे बायोलॉजिकल बेटे हैं।"

रविवार रात को तिवारी ने रोहित को अपने घर बुलाया और कई साल में पहली बार उनसे बातचीत की। तिवारी ने कथित तौर पर उनसे कहा कि वह लड़ते-लड़ते थक चुके हैं।

अब एनडी को परिवार पर गर्व


एनडी तिवारी ने रोहित को अपना बेटा स्वीकार करने के साथ-साथ इस परिवार को लेकर अपना रुख भी पूरी तरह बदल दिया है। 89 वर्षीय नेता ने कहा, "मुझे इस बढ़िया परिवार के साथ रिश्ता रखने पर गर्व महसूस हो रहा है।"

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पदभार संभाल चुके ‌एनडी तिवारी अपने बेटे से कानूनी जंग लड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक गए और उसके बाद तय किया कि अब वो सभी एक परिवार की तरह बैठ सकते हैं।

रोहित शेखर ने साल 2008 में तिवारी के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ यह चाहते हैं कि उनके पिता उन्हें बेटा स्वीकार करे। तिवारी ने रोहित की ‌बर्थडे पार्टी में शिरकत की और बचपन में उनके साथ खेले भी।

मैं नहीं चाहता कोई और ये सब झेलेः रोहित


मैं नहीं चाहता कोई और ये सब झेलेः रोहित
दिल्ली उच्च न्यायालय अब भी इस मामले की सुनवाई कर रहा है, लेकिन रोहित का कहना है कि उन्हें जो चाहिए था, अब मिल चुका है। उन्हें यहां तक पहुंचने में लंबा वक्‍त लगा है।

साल 2012 में तिवारी को दिल्ली उच्च न्यायालय ये चेतावनी मिलने के बाद पैटरनिटी टेस्ट से गुजरना पड़ा था। कोर्ट का कहना था कि अगर जरूरत पड़े, तो पुलिस यह जांच जबरन भी करा सकती है।

रोहित ने कहा, "जिससे मैं और मेरी मां गुजरी हैं, वो जख्म, वो दर्द... मैं नहीं चहाता कि कोई और इन सभी चीजों से गुजरे। मुझे उम्‍मीद है कि हम जख्म भर पाएंगे।"
पिता के साथ वक्‍त गुजारने की चाहत

पिता के साथ वक्‍त गुजारने की चाहत


रोहित शेखर का कहना है कि इस कानूनी जंग के बीच में उन्हें दिल का दौरा पड़ चुका है और क्रोनिक इनसोमनिया भी है। यानी रात में सोते वक्‍त उन्हें काफी दिक्कत रहती है।

उन्होंने स्वीकार किया कि पति का स्वीकार किया जाना, सही दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा, "ये जख्म जाएंगे नहीं, भले में ऐसा ऊपर से दिखाऊं। लेकिन अब मैं सिर्फ अपने पिता के साथ वक्‍त गुजारना चाहता हूं। हमारे मामले ने उदाहरण पेश किया है और उम्‍मीद है कि उन लोगों को इससे मदद मिलेगी, जो ऐसे ही दौर से गुजरे हैं।"

यह पूछने पर कि क्या वो अपने नए बेटे के साथ ज्यादा वक्त गुजारना चाहेंगे, एनडी तिवारी ने जवाब में कहा, "क्यों नहीं?" जाहिर है, अब दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है।
हाई कोर्ट ने खारिज की थी अर्जी

हाई कोर्ट ने खारिज की थी अर्जी


खास बात यह है कि एनडी तिवारी और रोहित शेखर के बीच सहमति बनने से दो दिन पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पूर्व राज्यपाल की वो याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उन्होंने पैटरनिटी मामले में मध्यस्‍थता की मांग की थी।

2008 से यह जंग लड़ रहे तिवारी ने अर्जी दाखिल करते हुए कहा था कि वह मध्यस्‍थता के जरिए 'सौहार्द्रपूर्ण समाधान' की संभावनाएं खंगालना चाहते हैं, ताकि न्याय हो सके।

27 जुलाई, 2012 को उच्च न्यायालय ने इस मामले में डीएनए रिपोर्ट पढ़ी थी, जिसके मुताबिक यह साबित हुआ कि एनडी तिवारी ही शेखर के बायोलॉजिकल पिता हैं।
 


CLOUD NEWS Till 03 Mar 2014:Blog Archive 2014 & 2013(Full NEWS In ONE Place Till 03 Mar 2014)

CLOUD NEWS Till 03 Mar 2014:Blog Archive 2014 & 2013(Full NEWS In ONE Place Till 03 Mar 2014)

 


 

Blog Archive 2014 & 2013 Are Given Below

: All News In One Place  

CLICK FOR MORE


Blog Archive 2014

 

Blog Archive 2013

▼  2013 (695)
▼  06/02 - 06/09 (7)










OLD NEWS TILL 24 AUG 2013

CISCO Certification Courses 2014 | Training | CCNA www.cisco.com

CISCO Certification Courses 2014 | Training | CCNA www.cisco.com

CISCO System Pvt. Ltd. offers certification program of routing and switching to the network engineers. If you are looking for job oriented hardware and networking course, then it will be a great opportunity for those candidates.

Cisco Certified Network Associate (CCNA) is one of the highly demanded courses, comes under Cisco training.

CISCO Products:

Routers, Wireless, Optical Networking, Physical Security, Conferencing, Interfaces and Modules, etc. are the main products and services provided.

CISCO Training/courses:

1.    Track Certifications
2.    Train your networking staff
3.    Learn about Career Paths
4.    Jobs with Cisco Partners
5.    Locate a learning Partner
6.    Learn about Networking Academy
7.    Small Business University
8.    Partner Education 


CISCO Certifications:

1.    Entry level – CCENT
2.    Associate – CCNA, CCDA, CCNA Security
3.    Professional – CCNP, CCSP, CCVP, CCDP
4.    Architect – Cisco Certified Architect
5.    Expert – CCIE, CCDE

CISCO Certification Exam:

1.    Interconnecting Cisco networking devices part – 1
2.    Cisco certified network Associate
3.    Implementing Cisco IP Routing
4.    Implementing Cisco IP switched Networks
5.    CCIE Collaboration Written Exam
6.    Introducing Cisco Data Center Technologies
7.    Troubleshooting Cisco Unified Computing (DCUCT)
8.    Designing Cisco Data Center Unified Fabric (DCUFD)
http://www.cisco.com/web/learning/exams/list.html 




Cisco Certified Network Associate Routing and Switching Certification: 

OFFICIAL LINK: https://learningnetwork.cisco.com/community/certifications/ccna

CCNA
For network engineers who need to increase their value to employers and stay current with advances in networking knowledge and skills, the Cisco CCNA Routing and Switching certification program provides the education and training required for installing, monitoring, and troubleshooting network infrastructure products designed by the industry leader in IP networking.






CCNA Routing and Switching Overview

 http://www.cisco.com/web/learning/certifications/associate/ccna/index.html#~Exam

Learn more about the benefits and requirements associated with achieving a CCNA Routing and Switching certification. (6:16 min)
Certification Listing CCNA

Cisco Certified Network Associate (CCNA) Routing and Switching is a certification program for entry-level network engineers that helps maximize your investment in foundational networking knowledge and increase the value of your employer's network. CCNA Routing and Switching is for Network Specialists, Network Administrators, and Network Support Engineers with 1-3 years of experience. The CCNA Routing and Switching validates the ability to install, configure, operate, and troubleshoot medium-size routed and switched networks.

Prerequisites

No prerequisites

Exams & Recommended Training

Required Exam(s) Recommended Training
200-120 CCNA Interconnecting Cisco Networking Devices: Accelerated (CCNAX)
OR
100-101 ICND1 Interconnecting Cisco Networking Devices Part 1 (ICND1)
200-101 ICND2 Interconnecting Cisco Networking Devices Part 2 (ICND2)

To earn this Cisco certification, you must pass the following exam(s):

Option 1: CCNA Composite

200-120 CCNA
CCNA Composite Exam: The 200-120 CCNA is the composite exam associated with the Cisco CCNA Routing and Switching certification. Candidates can prepare for this exam by taking the Interconnecting Cisco Networking Devices: Accelerated (CCNAX) course. This exam tests a candidate's knowledge and skills required to install, operate, and troubleshoot a small to medium size enterprise branch network. The topics include all the areas covered under ICND 1 and ICND2 Exams.

Option 2: ICND1 and ICND2

100-101 ICND1
The 100-101 Interconnecting Cisco Networking Devices Part 1 (ICND1) is the exam associated with the Cisco Certified Entry Network Technician certification and a tangible first step in achieving the CCNA Routing and Switching certification. Candidates can prepare for this exam by taking the Interconnecting Cisco Networking Devices Part 1 (ICND1) course. This exam tests a candidate's knowledge and skills required to successfully install, operate, and troubleshoot a small branch office network. The exam includes topics on the Operation of IP Data Networks; LAN Switching Technologies; IP Addressing (IPv4 & IPv6); IP Routing Technologies; IP Services (DHCP, NAT, ACLs); Network Device Security; Basic Troubleshooting.
AND
200-101 ICND2
The 200-101 Interconnecting Cisco Networking Devices Part 2 (ICND2) is the exam associated with the CCNA Routing and Switching certification. Candidates can prepare for this exam by taking the Interconnecting Cisco Networking Devices Part 2 (ICND2) course. This exam tests a candidate's knowledge and skills required to successfully install, operate, and troubleshoot a small to medium size enterprise branch network. The exam covers topics LAN Switching Technologies; IP Routing Technologies; IP Services (FHRP, Syslog, SNMP v2 and v3); Troubleshooting; WAN Technologies.



CCNA


From Wikipedia, the free encyclopedia
http://en.wikipedia.org/wiki/CCNA
CCNA (Cisco Certified Network Associate) is an IT certification from Cisco.
CCNA certification is a first-level Cisco Career certification. CCNA certification validates the ability to install, configure, operate, and troubleshoot medium-size routed and switched networks, including implementation and verification of connections to remote sites in a WAN.[1]
The Cisco exams have changed several times; for example, in 2013, Cisco announced an update to its certification program that "aligns certification and training curricula with evolving industry job roles."[2] There are now several different types of Cisco-Certified Network Associate, with the original CCNA certification being re-designated as "CCNA Routing and Switching."[3]
The content of the exams is proprietary.[4] Cisco and its learning partners offer a variety of different training methods,[5] including books published by Cisco Press, and online and classroom courses available under the title "Interconnecting Cisco Network Devices."
To achieve CCNA Routing and Switching certification, one must earn a passing score on Cisco exam #200-120, or combined passing scores on both the "Interconnecting Cisco Network Devices" ICND1 #100-101 and ICND2 #200-101 exams. Passing the ICND1 grants one the Cisco Certified Entry Networking Technician (CCENT) certification. Passing scores are set by using statistical analysis and are subject to change. At the completion of the exam, candidates receive a score report along with a score breakout by exam section and the passing score for the given exam. Cisco does not publish exam passing scores because exam questions and passing scores are subject to change without notice.[6]
The 200-120 CCNA is the composite exam associated with the Cisco Certified Network Associate Routing & Switching certification. This exam tests a candidate's knowledge and skills required to install, operate, and troubleshoot a small to medium size enterprise branch network. The topics include connecting to a WAN; implementing network security; network types; network media; routing and switching fundamentals; the TCP/IP and OSI models; IP addressing; WAN technologies; operating and configuring IOS devices; extending switched networks with VLANs; determining IP routes; managing IP traffic with access lists; establishing point-to-point connections; and establishing Frame Relay connections.

The Available Exams

To receive the CCNA certification, one must pass either:
  • the ICND1 Exam (100-101) and the ICND2 (200-101)
  • the combined CCNA Exam (200-120)

Material Covered In Each Exam

The ICND1 covers "Network Types, Network Media, Switching Fundamentals, TCP/IP, IP Addressing and Routing, WAN Technologies, Operating and Configuring IOS Devices, and Managing Network Environments."
The ICND2 covers "Extending Switched Networks with VLANS, Determining IP Routes, Managing IP traffic with Access Lists, Establishing Point-to-Point connections, and Establishing Frame Relay Connections." The combined CCNA covers all topics covered under the ICND1 and ICND2.

References

External links



TOP 10 FREE PHOTO EDITING WEBSITES: ये हैं इंटरनेट पर FREE फोटो एडिटिंग वेबसाइट्स

TOP 10 FREE PHOTO EDITING WEBSITES: ये हैं इंटरनेट पर FREE फोटो एडिटिंग वेबसाइट्स

Mar 02, 2014, 14:04PM
 
 
 
LIST OF TOP 10 FREE PHOTO EDITING WEBSITES:
 
 
Email Print Comment

* Photoshop Express:
 
अगर आप फोटोशॉप पर बनाई गई तस्वीरों के शौकीन हैं और खुद भी इसका उपयोग करना चाहते हैं तो फोटोशॉप एक्सप्रेस आपकी मदद कर सकता है। यह आपको Photoshop.com पर मिलेगा। इस एडिटर की मदद से फोटोज को और बेहतर बनाया जा सकता है।
 
इस एडिटर में ऐसे कई टूल्स मिलेंगे जिनका इस्तेमाल कर फोटो में अपनी क्रिएटिविटी दिखाई जा सकती है। क्रॉप करना, कलर बदलना और ऐसे कई काम इस फोटो एडिटर के जरिए किए जा सकते हैं।
 
* Befunky:
 
बी फंकी एक लोकप्रिय ऑनलाइन फोटो एडिटिंग एप्लिकेशन वेबसाइट है। इसका इस्तेमाल करने के लिए blog.befunky.com पर जाना होगा। इस एप्लिकेशन में आपको फोटो एडिटिंग के लिए 20 से ज्यादा इफेक्ट मिलेंगे। इसी के साथ, फोटो के लिए कई फोटो फ्रेम्स हैं जो किसी भी तस्वीर में साइज के हिसाब से फिट किए जा सकते हैं। अगर आप फोटो एडिटिंग के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं तो यह एप्लिकेशन आपकी मदद कर सकती है। बी फंकी में फोटो एडिटिंग के अलावा कई आर्टिकल्स भी मिलेंगे जो नए यूजर्स को फोटो एडिटिंग सिखाने के लिए सहायक होंगे। 

* Pic Monkey:
 
 
PicMonkey.com एक ऑनलाइन फ्री फोटो एडिटिंग साइट है जो आपको बिना किसी झंझट के अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका देती है। इसकी मदद से फोटो क्रॉप, रोटेट, फ्रेम्स या टच अप इफेक्ट दिए जा सकते हैं। इसी के साथ, यह यूजर को कई फोटो एक साथ जोड़कर डिजाइन करने की भी सुविधा देती है। फेसबुक टाइमलाइन कवर खुद डिजाइन करने के लिए यह एक आकर्षक साइट साबित हो सकती है।
 
* Pixlr O Matic:
 
अगर आप इस फोटो एडिटर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको pixlr.com/o-matic पर जाना होगा। इस साइट पर फोटो एडिटिंग तीन स्टेप्स में विभाजित की जाती है। पहले रेड एरिया से फिल्टर, फिर ब्लू एरिया में अन्य इफेक्ट्स और आखिरी में यलो एरिया से फ्रेम चुनकर अपनी फोटो को एडिट करना होता है। इस स्टेज के बीच आप किसी भी समय आगे या पीछे जा सकते हैं। इसी के साथ यह साइट आपको सीधे वेब कैमरा के जरिए फोटो अपलोड करने की सुविधा देती है।
 
 
* Foto Flexer:
 
fotoflexer.com को सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन फोटो एडिटिंग वेबसाइट में से एक माना जाता है। इस वेबसाइट पर कई सारे फीचर्स और टूल्स मिल जाएंगे। इसी के साथ इस वेबसाइट के जरिए एडिट करने के बाद फोटो सीधे सोशल नेटवर्किंग साइट (फेसबुक आदी) पर डाली जा सकती है। यह वेबसाइट उन लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकती है जिन्हें इंटरनेट ब्राउजिंग की आदत है और सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो डालने का शौक रखते हैं।
 
* PhotoVisi:
 
www.photovisi.com एक आसान ऑनलाइन सर्विस है जो टेम्प्लेट बनाकर आपकी कई फोटोज को एकसाथ जोड़ती है। इस ऑनलाइन सर्विस के जरिए फोटो कोलॉज बनाया जा सकता है। इसके द्वारा बनाए गए फोटो कोलॉज कुछ-कुछ पिकासा फोटो एडिटिंग टूल के जैसे दिखते हैं।
 
 
* Pizap:
 
पाईजैप (www.pizap.com) एक ऐसी वेबसाइट है जो आपको फनी और कुछ हटके फोटोज एडिट करने की सुविधा देती है। इस वेबसाइट के जरिए स्टिकर्स, बैकग्राउंड और भी कई तरह के इफेक्ट्स का फोटो में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वेबसाइट पर एडिट की हुई फोटोज को कुछ ही मिनटों में अपने दोस्तों के साथ शेयर भी किया जा सकता है।
 
* Photofunia:
 
photofunia.com अपने अजीबो-गरीब फोटो फ्रेम्स के लिए मश्हूर इस वेबसाइट पर कई तरह से फोटो एडिटिंग की जा सकती है। जो लोग अपनी फोटो के साथ कुछ फनी कारस्तानी करना चाहते हैं उनके लिए इस वेबसाइट पर 150 से अधिक बैकग्राउंड इफेक्ट और स्टिकर्स मिलेंगे। कट, कॉपी और पेस्ट करने की जगह यह एप्लिकेशन खुद आपकी फोटो में से कोई चेहरा चुनकर उसे किसी एक सीन (बैकग्राउंड) के साथ लगा देगी।
 
 
* Fun Photo Box:
 
FunPhotoBox.com अपने नाम की ही तरह एक रोचक वेबसाइट है जो ऑनलाइन फोटोज को कुछ इस तरह से एडिट करने की सुविधा देती है कि उन्हें देखकर आप हंसे बिना रह नहीं पाएंगे। फोटोफनिया.कॉम की तरह यह भी एक लोकप्रिय वेबसाइट है।
 
* Blingee:
 
blingee.com एनिमेटेड फोटोज और ग्राफिक्स के लिए एक आकर्षक वेबसाइट है। इस वेबसाइट के जरिए एनिमेटेड फोटोज बनाई जा सकती हैं। इस साइट पर किसी भी फोटो में कई सेलेब्स कार्टून भी मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनी फोटो के साथ जोड़ सकते हैं। किसी फोटो को बिगाड़ने के लिए भी इस वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है।