Monday, 9 June 2014

Reliance Communications rolls out free national roaming offers




Reliance Communications rolls out free national roaming offers





RELATED KEYWORDS: roaming|Reliance communications|RCom|One India One Rate|Gurdeep Singh|Anil Ambani
Under One India, One Rate Plans, customers will be charged on their home plan tariffs, even while roaming anywhere in India and there will be no difference between Local, STD and roaming charges.

NEW DELHI: Reliance Communications Monday rolled out free national roaming offers to target corporate, SME and high-value post-paid and pre-paid GSM customers.

"The One India, One Rate Plans will help us attract customers in the high-value Corporate and SME roaming segments," Gurdeep Singh, chief executive officer, Consumer Business, Reliance Communications Limited, said in a statement.

Under One India, One Rate Plans, customers will be charged on their home plan tariffs, even while roaming anywhere in India and there will be no difference between Local, STD and roaming charges.

"RCOM's One India, One Rate Plans will help us break down the tariff barriers and extend unprecedented benefits to our roaming customers," Singh added.

The telco said that roaming rates as per the customer's existing home Circle billing plan will prevail, even when they are roaming in other locations in the country.

The company said that the offer is meant not just for frequent roamers, but also for infrequent roamers who can subscribe to these plans. The One India, One Rate pre-paid plan starts at Rs 45, which offers local, STD and roaming outgoing calls at 40 paise/minute, while incoming roaming is free. The pre-paid plan carries validity of 30 days.

RCom has introduced two plans for its post-paid customers in the country — One India, One Rate 350 and One India, One Rate 599.


(As per this plan RCom's customers will pay the same rate for local, STD and roaming calls from anywhere in India. )

Under One India, One Rate 350 plan, users will get 700 minutes of free outgoing calls (roaming, STD, local), post which roaming, STD and local outgoing calls will be made for 40 paise/minute. The pack also offers 200 free incoming national roaming minutes along with 1GB data and 100 SMSes free.

The One India, One Rate 599 plan offers 1,200 minutes of free outgoing calls (roaming, STD, local) with subsequent charge of 30 paise/minute for roaming, STD & local. It also offers free unlimited national incoming roaming along with 2GB data and 100 SMSes free.

Watch live Rape Public Experiment on Women Abuse in India :::: रोती-चीखती लड़की को अनसुना कर गए लोग, बलात्कार के एक लाइव किस्से में लोगों का रिएक्शन देखकर दंग रह जाएंगे आप

Watch live Rape Public Experiment on Women Abuse in India

:::: 

रोती-चीखती लड़की को अनसुना कर गए लोग, बलात्कार के एक लाइव किस्से में लोगों का रिएक्शन देखकर दंग रह जाएंगे आप

 9 Jun, 2014 Video, सोशल इश्यू में

बदलाव की बात तो हम सभी करते हैं लेकिन हम भी बदलाव का एक हिस्सा हैं. हमें कितना बदलाव चाहिए और और कितना बदलाव होगा यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि हम उस बदलाव के लिए खुद को कितना बदल रहे हैं. अगर हम नहीं बदलते तो बदलाव भी नहीं होगा.



पढ़ने वालों के लिए यह थोड़ा पेचीदा हो सकता है लेकिन बात बिल्कुल सटीक है. लड़कियों की इज्जत से खिलवाड़ होने पर लोग ऐसे लोगों को 50 गालियां देने से नहीं चूकते, सरकार को लड़कियों की सुरक्षा कर पाने में अक्षम बताते हुए निर्भया बलात्कार जैसे मामलों कैंडल मार्च, धरना करने, पुलिस की पानी की बौछारें खा सकते हैं लेकिन वही लोग अपने सामने किसी लड़की से होती छेड़कानी देखकर मुंह छिपाकर निकल जाते हैं या यह उनके लिए मजे की बात है. बलात्कार जैसे संवेदशील मुद्दे पर एक सोशल साइट द्वारा किए गए सोशल एक्सपेरिमेंट में लाइव बलात्कार पर लोगों का जो रिएक्शन नजर आया वह वास्तव में शर्मनाक है. अपनी बहन और बेटी की सुरक्षा के लिए हमेशा चौंकन्ने रहने वाला युवा वर्ग किसी गैर-लड़की की चीख को किस तरह अनसुना करता है यह देखकर चौंक जाएंगे आप. देखें वीडियो:

आप समझ ही गए होंगे कि यह वीडियो एक सोशल एक्सपेरिमेंट का हिस्सा है. खिड़कियों पर ब्लैक फिल्म लगी किराए की कार में एक मदद के लिए रोती-चीखती लड़की की एक फेक ऑडियो चलाकर छोड़ दी ताकि गुजरने वालों को लगे कि अंदर किसी लड़की के साथ कुछ बुरा किया जा रहा है. कई युवा गुजरे लेकिन इसे सुनकर भी किसी ने उसकी मदद करने की नहीं सोची. हां, कुछ युवा और एक बूढ़े चौकीदार में इतनी इंसानियत नजर आई कि लड़की के साथ होता अन्याय की आवाज सुन वे अपनी परवाह छोड उसकी मदद के लिए आए.

यह एक साधारण सोशल एक्सपेरिमेंट वीडियो है लेकिन हमारी सोशल मानसिकता का आइना है. जवाब है इस बात का अगर लोग कहते हैं बदलाव होना आसान नहीं. बदलाव होंगे लेकिन सिर्फ नारे लगाने से बदलाव नहीं हो सकते, इसके लिए सबसे हमें बदलना जरूरी है.
Web Title : social experiment video

Sunday, 8 June 2014

कोई नहीं जान पाएगा आपने इंटरनेट पर क्या सर्च किया :::: how do i clear my internet browser's search history


कोई नहीं जान पाएगा आपने इंटरनेट पर क्या सर्च किया 

:::: 

how do i clear my internet browser's search  history

सर्च हिस्ट्री को खंगाला जा सकता है।

सर्च हिस्ट्री को खंगाला जा सकता है।


इंटरनेट पर हम बहुत कुछ सर्च करते हैं। इनमें कई चीजें बेहद पर्सनल या फिर प्रोफेशनल कामकाज से जुड़ी हो सकती हैं, जिनका खुलासा होने से नुकसान हो सकता है।

सेहत से जुड़ी बातें, मानसिक स्थिति, रुचियां, ट्रैवल लोकेशन, आप किन चीजों की शॉपिंग करना पसंद करते हैं या फिर ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिनसे आप डरते हैं।


सर्च हिस्ट्री बनाएं प्राइवेट


इसलिए जरूरी है कि आप अपनी ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री को प्राइवेट रखें। हम जब भी इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करते हैं, वो अपने आप डाटाबेस में सेव हो जाता है, जिसे आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। इस तरह आपसे जुडे़ डाटा का इस्तेमाल दूसरे लोग किसी भी तरीके से कर सकते हैं।

गूगल, माइक्रोसॉफ्ट या फिर बिंग समेत दूसरी कंपनियां सर्च हिस्ट्री को डिलीट करने की सहूलियत देती हैं। गूगल ने पर्सनल वेब हिस्ट्री को सर्च करने, मैनेज करने या फिर डिलीट करने को आसान बना दिया है।

गूगल के लिए

गूगल के लिए


इसके लिए google.com/history में जाकर आपको अपने गूगल अकाउंट में लॉग-इन करना होगा। यहां पर आपको सर्च हिस्ट्री की पूरी जानकारी मिल जाएगी, जिसे आसानी से कैटेगरी के मुताबिक ब्राउज किया जा सकता है।

अगर आप इस हिस्ट्री को हटाना चाहते हैं, तो पेज के दाईं ओर ऊपर बने गियर आईकन को क्लिक करें और सेटिंग्स को चुनें। यहां आप सर्च हिस्ट्री को टर्न ऑफ कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद गूगल अपकी सर्च हिस्ट्री को सेव करना बंद कर देगा।

यही नहीं, गूगल डाटाबेस पर आप ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री से कुछ खास आइटम्स को डिलीट भी कर सकते हैं।

बिंग और याहू के लिए


बिंग और याहू के लिए 
इसी तरह माइक्रोसॉफ्ट बिंग पर भी वेब हिस्ट्री को टर्न ऑफ यानी बंद कर सकते हैं, या फिर इसे डिलीट कर सकते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट बिंग पर वेब सर्च हिस्ट्री पर कंट्रोल रखने के लिए bing.com/profile/history पर जाना होगा। जबकि याहू में सिर्फ भविष्य की सर्च हिस्ट्री को टर्न ऑफ किया जा सकता है।

याहू पर सर्च हिस्ट्री को टर्न ऑफ करने के लिए search.yahoo.com/preferences/ पर जाना होगा। याहू में पुरानी सर्च हिस्ट्री को डिलीट करने की सहूलियत नहीं मिलती, लेकिन फ्यूचर सर्च हिस्ट्री को टर्न ऑफ करके भविष्य के खतरों से बचे रह सकते हैं।

इंटरनेट पर सर्च हिस्ट्री आपके बारे में पूरा चिट्ठा खोलकर रख सकती है। इसलिए अपनी ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री पर कंट्रोल रखना जरूरी है।

दिल्‍ली में भीषण गर्मी, टूटा 62 साल का रिकॉर्ड

दिल्‍ली में भीषण गर्मी, टूटा 62 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्‍ली, 8 जून 2014 
टैग्स: दिल्‍ली| मौसम| तापमान| गर्मी| पारा| रिकॉर्ड| जयपुर| मध्‍यप्रदेश| यूपी| मानसून

जून के महीने में गर्मी तो हर साल पड़ती है लेकिन यह रिकॉर्ड टूटने का साल है. राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में रविवार दोपहर पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया. दिल्‍ली में प्रचंड गर्मी ने इस तरह 62 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. जयपुर में पारा 46 डिग्री के पार रहा, जबकि चुरू में 47.6 डिग्री सेल्सियस और पाली में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया. तेज गर्मी के साथ वातावरण में छाई धूल लोगों की परेशानी दोगुना कर रही है. थार रेगिस्तान से आ रही गरम हवाएं राजस्थान को तपा रही हैं तो वही हवाएं दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक गर्मी के लहर लेकर जा रही हैं. यूपी की राजधानी लखनऊ में 62 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया है. राज्‍य के बाकी जिलों में भी सूरत देवता का तेज बरकरार है.




































मध्य प्रदेश में भी रिकॉर्ड लगातार टूट रहे हैं. भोपाल में 48 साल का रिकॉर्ड टूट गया. कई जिले गर्मी से प्रभावित है. बिहार में भी गर्मी लोगों पर हावी है. ऊपर से घरों से बिजली नदारद लिहाजा जिसे जो समझ में आ रहा है वो कर रहा है. कुछ लोगों का सहारा तो पार्क बना है. जानकारों के मुताबिक हर राज्य में तापमान सामान्य के मुकाबले 4 से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर है. मैदान तो मैदान अब तो गर्मी पहाड़ों पर भी बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तापमान सामान्य के मुकाबले 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच रहे हैं. अगले कुछ दिनों तक हाल ऐसा ही रहेंगे.
मानसून में देरी बढ़ी तो नुकसान बढ़ जाएगा
गर्मी की मार झेल रहे हर एक व्यक्ति को यहीं लग रहा है कि आखिरकार ठंडी मई के बाद उबलता जून क्यों? इस सवाल में ही जवाब छुपा हुआ है. मई का महीना आमतौर पर साल का सबसे गरम महीना होता है. मई के महीने में गर्मी की वजह से भारतीय उपमहाद्वीप पर कम दबाव का क्षेत्र बनता है मौसम विज्ञान की भाषा में इसे 'हीट लो' कहते हैं. इस 'हीट लो' यानी मई की गर्मी से मॉनसून की हवाओं को ताकत मिलती है जो तेजी से भारत की तरफ बढ़ती हैं और मई खत्म होते-होते केरल में झमाझम बारिश देना शुरू कर देती हैं. लेकिन न इस बार मई में उतनी गर्मी पड़ी न मानसून ने तेजी पकड़ी. केरल में मानसून 1 जून के बजाए 6 जून को पहुंचा.
पाकिस्‍तान से आ रही गरम हवाएं
कमजोर मानसून की आहट से पाकिस्तान की तरफ से आने वाली गरम पछुआ हवाओं ने तेजी पकड़ी और राजस्थान समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत को अपनी चपेट में ले लिया. ऐसे में जून की शुरुआत में ही पारा तेजी से ऊपर चढ़ना शुरू हो गया. यह स्थिति अभी भी बनी हुई है और इस वजह से भीषण गर्मी से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है. मौसम के जानकारों का कहना है कि पछुआ हवाओं की रफ्तार में लगाम तभी लग सकती है जब मानसून दोबारा तेजी पकड़े और उत्तर भारत में नम हवाएं पहुंच कर झमाझम बारिश करें.
दूसरी ओर, केरल में हल्की हारिश बारिश ने पूरे देश, खासकर उत्तर भारत के लोगों की 'प्यास' बढ़ा दी है. सबके मन में यही सवाल है कि आग उगलते सूरज की गर्मी से कब मिलेगी राहत? लेकिन सच्चाई यह है कि मानसून केरल के तटीय इलाके से आगे नहीं बढ़ रही है. जानकार कहते है मानसून का आगाज ठीक नहीं है, लिहाजा को लेकर डर बढ़ने लगा है. अमूमन मानसून के दस्तक के बाद केरल के तटीय इलाकों में भारी बारिश होती है, लेकिन इस बार महज 1 सेमी से लेकर 4 सेमी तक ही बारिश हुई है.
क्‍या है कम बारिश के पीछे की वजह
जानकारों के मुताबिक मानसून की बारिश कमजोर रहने की आशंका के पीछे प्रशांत महासागर में बन रहे अल नीनो का हाथ है. दरअसल, दुनियाभर का मौसम समंदर के पानी और वायुमंडल के बीच होने वाले मेलमिलाप का नतीजा है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक भारत का मानसून हजारों किलोमीटर की दूरी पर मौजूद भूमध्यरेखा से चलने वाली हवाओं का नतीजा है. जब यहां प्रशांत महासागर की सतह का तापमान सामान्य से ज्यादा होता है तो इस स्थिति को लैटिन में अल नीनो कहते हैं.
अल नीनो का असर मानसून पर दिखने की आशंका ज्यादा है. ऐसे में मानसून की देरी से शुरुआत और उसके बाद रफ्तार पर लगाम लगना अच्छे दिनों के संकेत तो कतई नहीं माने जा सकते हैं. लिहाजा अरब सागर में हो रहे एक एक बदलाव पर मौसम वैज्ञानिक अपनी पैनी नजर रखे हुए हैं.

रणवीर फर्जी मुठभेड़ मामला : 17 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

रणवीर फर्जी मुठभेड़ मामला : 17 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Published: Mon, 09 Jun 2014 08:03 AM
और जानें : ranveer fake encounter case | declare sentence | 18 convicted | MBA student encounter | uttrakhand police | |

नई दिल्ली। एमबीए छात्र रणवीर सिंह फर्जी मुठभेड़ मामले में तीसहजारी कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए 17 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सीबीआई ने इस मामले में दोषी करार दिए गए उत्तराखंड पुलिस के सभी 17 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा देने की मांग की थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेपीएस मलिक ने शनिवार को सजा पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
अदालत ने इससे पहले शुक्रवार को 17 पुलिसकर्मियों को हत्या, अपहरण व आपराधिक साजिश रचने के मामले में दोषी करार दिया था।
एक अन्य पुलिसकर्मी जसपाल सिंह गोसांई को हत्या के मामले में तो बरी कर दिया था, लेकिन उसे गलत सरकारी रिकार्ड तैयार करने के मामले में दोषी करार दिया गया। आरोपी को जेल से रिहा कर दिया गया है क्योंकि वह अपने अपराध में दी जाने वाली सजा से अधिक समय जेल में बिता चुका है। इसलिए अदालत ने उसे मुचलका भरने का आदेश दिया था।

ब्रिटेन में गांधी की प्रतिमा पर पोती कालिख

ब्रिटेन में गांधी की प्रतिमा पर पोती कालिख

 Jun 09, 2014 at 08:09am

लंदन। ब्रिटेन के लिसेस्टर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के चेहरे को अज्ञात लोगों ने विकृत कर दिया और वहां भारत में सिख विरोधी हिंसा से संबंधित नारा लिख दिया। यह जानकारी मीडिया में दी गई है। लिसेस्टर मर्करी के मुताबिक, प्रतिमा को विकृत करने वालों ने प्रतिमा क आधार पर दोनों तरफ मोटे अक्षरों में '84 को नहीं भूलें' और 'हम 84 के लिए न्याय चाहते हैं' लिखा है।
लिसेस्टर सिटी काउंसिल के कर्मचारियों ने कांस्य की बनीं महात्मा गांधी की प्रतिमा को फिर से साफ कर दिया है। पुलिस ने इस मामलो में जांच शुरू कर दी है और इस नुकसान को आपराधिक माना है। इंग्लैंड के पूर्वी मिडलैंड के लिसेस्टर पूर्वी से भारतीय मूल के सांसद कीथ वाज ने कहा है कि अपराधियों को अपने आप पर शर्मिंदा होना चाहिए। वाज ने कहा कि दुनियाभर से लोग यहां आते हैं और इस प्रतिमा को नमन करते हैं इसे कालिख से गंदा करना राजनीतिक रूप से क्षतिग्रस्त करने वाली कार्रवाई है।

सेंसेक्स 25,601 अंक की नई ऊंचाई पर

सेंसेक्स 25,601 अंक की नई ऊंचाई पर

 
 
Read More : सेंसेक्स | निफ्टी | एशियाई बाजार | निक्केई | ताइवान इंडैक्स
सेंसेक्स 25,601 अंक की नई ऊंचाई पर

मुंबई: एशियाई बाजारों में मजबूत रूख के बीच विदेशी कोषों व छोटे निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 25,601.07 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि नैशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी पहली बार 7,600 अंक का स्तर पार कर गया। पिछले दो कारोबारी सत्रों में 590.63 अंक की बढ़त हासिल कर चुका सेंसेक्स आज 204.61 अंक उछलकर 25,601.07 अंक की नई रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

इसी तरह, नैशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 7,600 अंक का स्तर पार कर 62.85 अंक की बढ़त के साथ 7,646.25 अंक पर पहुंच गया।

बंगाल में लीची सिंड्रोम से 7 बच्चों की मौत! :::: लीची सिंड्रोम वायरस लिची फल में पाया जाता है और यह मस्तिष्क में सूजना पैदा करता है। जिसके प्रभाव से अचानक मौत हो जाती है।

बंगाल में लीची सिंड्रोम से 7 बच्चों की मौत! :::: लीची सिंड्रोम वायरस लिची फल में पाया जाता है और यह मस्तिष्क में सूजना पैदा करता है। जिसके प्रभाव से अचानक मौत हो जाती है।

 

बंगाल में लीची सिंड्रोम से 7 बच्चों की मौत!

 Jun 07, 2014 at 12:29pm

कोलकाता| पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पिछले पांच दिनों के अंदर लिची सिंड्रोम के संक्रमण से सात बच्चों की मौत हो गई। लीची सिंड्रोम एक वायरल संक्रमण है, जिसके प्रभाव से अचानक मौत हो जाती है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी। मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दम तोड़ने वाले इन बच्चों की उम्र दो से चार साल के बीच है।
कॉलेज के उप प्रधानाचार्य व संचालन अधिकारी एम.ए.रशीद ने बताया की तीन जून से सात जून सुबह आठ बजे तक सात बच्चों की मौत हो गई है। 2012 में उत्पन्न हुआ और यह असाधारण संक्रमण कहा जा सकता है। राशिद ने बताया कि यह वायरस लिची फल में पाया जाता है और यह मस्तिष्क में सूजना पैदा करता है। इसका उद्भव चीन में बताया जाता है। भारत के उत्तरी इलाके में यह संक्रमण गर्मियों में फैलता है।
उन्होंने कहा की मातापिता ने बच्चों को बुखार से तपते और उन्हें उल्टी करते देखा जो तेज हो गई और उनके शरीर में ऐंठन होने लगी, जिससे पांच-छह घंटे के अंदर उनकी मौत हो गई। राशिद ने कहा की लक्ष्ण अचानक नजर आते हैं। कोलकाता के स्कूल ऑफ ट्रोपिकल मेडिसिन के विशेषज्ञों की एक टीम और इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च की एक टीम इलाके का शनिवार को दौरा करेगी।

Karachi airport siege-Narendra Modi's 'new security team' is responsible for the attack on the Karachi airport: JuD chief Hafiz Saeed :::: India-Pak verbal duel after Karachi airport siege;


Karachi airport siege-Narendra Modi's 'new security team' is responsible for the attack on the Karachi airport: JuD chief Hafiz Saeed 

:::: 

India-Pak verbal duel after Karachi airport siege

India-Pak verbal duel after Karachi airport siege; JuD chief blames Modi



READ MORE Jud chief Hafiz Saeed|JuD chief blames Modi|India-Pak verbal duel after Karachi airport siege
India-Pak verbal duel after Karachi airport siege; JuD chief blames Modi
Army units from the nearby Malir cantonment base, ASF commandos, paramilitary rangers and police had carried out the joint operation to control the situation.


LUCKNOW: After the Karachi airport siege unfolded, it was bizarre accusations doing rounds on Twitter with tweeples busy presenting their views on the search and rescue operations even as Pakistani security forces battled it out to secure the Karachi international airport.



The social networking website suddenly saw "independent reporters" offering inside scoops.

Sample this: Breaking News. DG Rangers says Indian made weapons recovered from terrorists | Modi's name was inscribed in Sanskrit!

JuD chief Hafiz Saeed, who is believed to be the mastermind of the 26/11 Mumbai attacks, took to Twitter to allege that Narendra Modi's 'new security team' is responsible for the attack on the Karachi airport. Saeed said that Pakistan knew who the 'real enemy' was and called on the Pakistani government to 'show some spine' and 'end exchange of gifts with India'.




The first tweet by Geo TV (@geonews_english) — (Breaking News) DG Rangers says Indian made weapons recovered from terrorists #KarachiAirport — drew sharp reactions with both sides staging verbal war. And with the tweet, many chose to add their part of the report. @afsarjan23 countered the tweet with, "@geonews_english they wear Made in China Jackets and Nike shoes too! :/"

@aey shared that it was indeed Indian-made weapons as he tweeted, "Respect for all Indians who are replying & defending, but unfortunately our Rangers officials confirmed that weapons r India made. #KarachiAirport."

Many theories behind the attacks and source of weapon were floated.



@wah_bhayee tried to ask for reactions while he tagged tweets to Indian accounts. He asked, "Weapons made by your country (India) were found with attackers at Khi Airport. What's your take on it."

But, there were others who tried to be sensible enough not to jump the gun. @AYJamal_ tweeted:



A few others tried to put it into perspective — pun intended. @Ritatornad tweeted, "If I had a dollar every time India and Pakistan blamed each other for their problems..... #KarachiAirport."

In between, Syed Saim A Rizvi who was inside one of the flight that was ready for departure was live tweeting the scenes from nearby the runway. @saim_riz's tweet, "Huge blast !!!!!! I do not know whats going on outside — heavy firing started again — full panic on board!" was retweeted hundreds of times and soon came under scanner as he was apparently asked by the authorities not to mention position information.

Later, when the operation ended, Rizvi tweeted:



After news reports first confirmed the end of the operation, thereby resulting in lesser number of India-Pak verbal war, @gauravsakhuja tweeted, "Morons making fun of #karachiairport. Seems they do not (have) anything to do now. Go plot for another plot."

Commenting on the verbal duel, Ravi Nitesh, core member of India-Pak peace initiative Mission Bhartiyam, said that the existing jingoism, extreme nationalism and misunderstanding among the people of both the sides are diluting the peace process. "As far as relations are concerned, we should ensure that relations of both the countries should not get hurt with these things," said Nitesh.

LIVE: कराची एयरपोर्ट पर फिर फायरिंग, 23 की मौत, तीन आतंकी अब भी अंदर :::: कराची हवाई अड्डे पर आतंकी हमले के पीछे मोदी का हाथ: हाफिज मोहम्मद सईद

LIVE: कराची एयरपोर्ट पर फिर फायरिंग, 23 की मौत, तीन आतंकी अब भी अंदर 

::::

कराची हवाई अड्डे पर आतंकी हमले के पीछे मोदी का हाथ: हाफिज मोहम्मद सईद

कराची हवाई अड्डे पर हमला: हाफिज मोहम्मद सईद ने किया ट्वीट, कहा - आतंकी हमले के पीछे मोदी की नई सिक्योरिटी टीम का हाथ. पाकिस्तान अपने असल दुश्मन को जानता है. हाफिज मोहम्मद सईद आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का प्रमुख है. सईद मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है. 

Read More : पाकिस्‍तान | कराची | जिन्‍ना एयरपोर्ट | सीरियल ब्‍लास्‍ट | आतंकी हमला






 

 

कराची हवाई अड्डे पर आतंकी हमले के पीछे मोदी का हाथ: हाफिज मोहम्मद सईद

कराची हवाई अड्डे पर हमला: हाफिज मोहम्मद सईद ने किया ट्वीट, कहा - आतंकी हमले के पीछे मोदी की नई सिक्योरिटी टीम का हाथ. पाकिस्तान अपने असल दुश्मन को जानता है. हाफिज मोहम्मद सईद आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का प्रमुख है. सईद मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है. 

कराची: पाकिस्तान में कराची शहर के जिन्ना इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर रविवार रात हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हमले में 5 सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 6 लोग मारे गए।

रात 2 बजे तक पाकिस्तानी फौज ने आप्रेशन की कमान संभाल ली थी। टी.वी. रिपोट्र्स के अनुसार एयरपोर्ट पर 2 विमानों में आग लग चुकी थी, जबकि 5 अन्य को नुक्सान पहुंचने की सूचना है। एक आतंकी के विमान में छुपे होने की भी अपुष्ट सूचनाएं मिल रही हैं। कुछ रिपोट्र्स में दावा किया गया कि आतंकवादियों ने विमान को हाईजैक करने की नाकाम कोशिश की थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों की वर्दी पहने करीब 5 से 8 लोग एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल की फोक्केर इमारत में घुस गए। इनके पास विस्फोटक और दूसरे हथियार थे। एक पुलिस सूत्र ने पी.टी.आई. को बताया, हवाई अड्डा सुरक्षा बल के 5 कर्मी मारे गए हैं। एक आतंकवादी को भी मार गिराया गया है। पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ ने खबर दी है कि एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल पर एक हथगोला भी फैंका गया है।

पुलिस और रेंजर्स के जवानों ने हवाई अड्डे को घेर लिया है और आसपास के रास्तों को बंद कर दिया है। एयरपोर्ट पर उड़ानों का परिचालन भी निलंबित कर दिया गया है। खबर है कि हमलावरों के पास फर्जी पहचान पत्र थे और इसकी मदद से वे हवाई अड्डे के इलाके में प्रवेश कर गए। टैलीविजन की फुटेज में दिखाया गया है कि पुराने टर्मिनल से धुआं उठ रहा है।

LIVE: कराची एयरपोर्ट पर फिर फायरिंग, 23 की मौत, तीन आतंकी अब भी अंदर
इस्‍लामाबाद. पाकिस्‍तान के सबसे व्‍यस्‍त एयरपोर्ट में से एक कराची स्थित जिन्‍ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार देर रात कुछ आतंकवादियों ने हमला बोल दिया। इनके और पाक सुरक्षा बलों के बीच करीब साढ़े 5 घंटे तक गोलीबारी चली, जिसमें 13 नागरिकों की मौत हो गई। दस आतंकवादी भी ढेर कर दिए गए। अधिकारियों ने सोमवार सुबह ऑपरेशन खत्‍म होने का एलान किया, लेकिन एक पाक न्‍यूज चैनल ने कहा है कि एयरपोर्ट पर एक बार फिर फायरिंग शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन आतंकवादी अभी भी इमारत के अंदर हैं।
हर जगह हाई अलर्ट 
पुलिस की यूनिफॉर्म में आए ये आतंकवादी मशीनगन और रॉकेट लॉन्‍चरों से लैस थे। अधिकारियों का कहना है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पाक के सभी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, भारत में भी सभी हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया गया। 
विस्‍फोटकों से लदे थे आतंकी 
एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि सभी आतंकवादी हवाई अड्डों की सुरक्षा में तैनात एयरफोर्स सिक्‍ुयरिटी फोर्स की वेषभूषा में पहुंचे थे। उनके शरीर पर भारी मात्रा में विस्‍फोटक भी लगे हुए थे। सुरक्षा बलों ने जब इन्‍हें गोली मारी तो इनके शरीर में धमाका हो गया। एयरपोर्ट एरिया में दाखिल होने के बाद आतंकवादियों ने दो अलग हिस्‍सों में मोर्चा ले लिया था। बाद में आतंकवादियों के खात्‍मे के बाद सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में लॉन्‍चर, हथगोले, मशीनगन वगैरह बरामद किए।

तहरीक-ए- तालिबान ने ली जिम्‍मेदारी 
आतंकवादी संगठन तहरीक-ए- तालिबान ने इस हमले के लिए जिम्‍मेदारी ली है। यह हमला ऐसे वक्‍त में हुआ है, जब पाक की नवाज शरीफ सरकार स्‍थानीय तालिबानी धड़े से शांति वार्ता करने वाली है। आतंकवादी हमला इतना जबर्दस्‍त था कि रात भर धमाके और गोेलियां की आवाजें सुनाई देती रहीं। काफी दूर से ही एयरपोर्ट पर आग की लपटें उठती नजर आईं। एयरपोर्ट के वीआईपी टर्मिनल पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को पाक सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
PICS# पाक के कराची एयरपोर्ट पर आतंकी हमला: सभी आतंकवादी ढेर, कुल 23 लोगों की मौत
आतंकवादियों के हमले की खबर मिलते ही सेना भी मौके पर पहुंच गई। 
वीआईपी टर्मिनल पर काबू करना चाहते थे आतंकी 
सिंध प्रांत के मुख्‍यमंत्री कईम अली शाह ने बताया कि सभी आतंकवादी पूरी तरह प्रश‍िक्षित थे और उन्‍होंने बेहद योजनाबद्ध तरीके से हमला बोला। मुख्‍यमंत्री ने यह भी बताया कि आतंकवादियों की मंशा एयरपोर्ट पर खड़े विमानों को तबाह करना था, लेकिन वे ऐसा करने में नाकाम रहे। वहीं, पाक मिलिट्री का कहना है कि पूरे एयरपोर्ट के सैन‍िटेशन की प्रक्रिया जारी है ताकि सिविल एविएशन अथॉरिटी और एयरपोर्ट पुलिस को वापस से संचालन की कमान सौंपी जा सके।  



PICS# पाक के कराची एयरपोर्ट पर आतंकी हमला: सभी आतंकवादी ढेर, कुल 23 लोगों की मौत
आतंकवादियों के मारे जाने के बाद उनके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया। 
PICS# पाक के कराची एयरपोर्ट पर आतंकी हमला: सभी आतंकवादी ढेर, कुल 23 लोगों की मौत
आतंकवादियों के शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिए गए
PICS# पाक के कराची एयरपोर्ट पर आतंकी हमला: सभी आतंकवादी ढेर, कुल 23 लोगों की मौत
हमले की सूचना मिलते ही स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
PICS# पाक के कराची एयरपोर्ट पर आतंकी हमला: सभी आतंकवादी ढेर, कुल 23 लोगों की मौत
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्‍पताल पहुंचाया गया। 
PICS# पाक के कराची एयरपोर्ट पर आतंकी हमला: सभी आतंकवादी ढेर, कुल 23 लोगों की मौत
सड़कों पर सुरक्षा बल और राहत कर्मियों के वाहन दूर तक खड़े नजर आए। 
  

PICS# पाक के कराची एयरपोर्ट पर आतंकी हमला: सभी आतंकवादी ढेर, कुल 23 लोगों की मौत
हमले के दौरान धमाकों और गोलीबारी की आवाजें काफी दूर से भी सुनाई देती रहीं। 
PICS# पाक के कराची एयरपोर्ट पर आतंकी हमला: सभी आतंकवादी ढेर, कुल 23 लोगों की मौत
एयरपोर्ट एरिया से धुआं उठता नजर आया। 
PICS# पाक के कराची एयरपोर्ट पर आतंकी हमला: सभी आतंकवादी ढेर, कुल 23 लोगों की मौत
घटना होते ही भारी तादाद में सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।
PICS# पाक के कराची एयरपोर्ट पर आतंकी हमला: सभी आतंकवादी ढेर, कुल 23 लोगों की मौत
पाक सेना ने भी एयरपोर्ट सिक्‍युरिटी फोर्स के साथ कमान संभाली । 

PICS# पाक के कराची एयरपोर्ट पर आतंकी हमला: सभी आतंकवादी ढेर, कुल 23 लोगों की मौत
आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा के कई घेरे तैयार किए गए थे ताकि आम नागरिकों को किसी भी हालत में नुकसान न पहुंचे।