Tuesday, 28 July 2015

संजीव चतुर्वेदी-अंशु गुप्ता को एशिया का नोबेल 'मैगसेसे अवॉर्ड'

संजीव चतुर्वेदी-अंशु गुप्ता को एशिया का नोबेल 'मैगसेसे अवॉर्ड'

Published: Wed, 29 Jul 2015 
 

नई दिल्ली। इस साल के मैगसेसे अवॉर्ड के लिए संजीव चतुर्वेदी और अंशु गुप्ता के नामों का चयन किया गया है। संजीव 2002 बैच के वन सेवा अधिकारी है। उन्होंने एम्स में सीवीओ पद पर रहते हुए कई अनियमितताएं उजागर की थीं।
साथ ही संजीव यह सम्मान पाने वाले दूसरे सर्विंग ब्यूरोक्रेट हैं। इससे पहले किरण बेदी ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

एशिया का नोबेल

  • रेमन मैगसेसे पुरस्कार को एशिया में नोबेल पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है।

  • इससे पहले भारत से आचार्य विनोबा भावे, जयप्रकाश नारायण, मदर टेरेसा, अरुण शौरी, टी एन शेषन, किरण बेदी और पी साईनाथ भी इस पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।

  • मैगसेसे पुरस्कार हर वर्ष छह श्रेणियों में दिया जाता है। यह पुरस्कार फिलीपींस के तीसरे राष्ट्रपति रेमन मैगसेसे की याद में दिया जाता है जिनकी विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

  • रेमन मैगसेसे फाउंडेशन की शुरुआत 1957 में की गई थी।

गूगल प्लस को अलविदा कहने की तैयारी

गूगल प्लस को अलविदा कहने की तैयारी

Publish Date:29 Jul 2015 

ह्यूस्टन। फेसबुक के सामने गूगल एक बार फिर हथियार डालता दिखाई दे रहा है। सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ऑर्कुट को बंद करने के बाद गूगल ने अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट गूगल प्लस को भी अब समेटने की शुरुआत कर दी है। गूगल ने चार साल पहले इसे फेसबुक का मुकाबला करने के लिए लांच किया था।
पिछले कई महीनों से गूगल गूगल प्लस के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों को हटाने में लगा है। सोमवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए कंपनी ने गूगल प्लस को तोड़ने का एलान कर दिया। अगले कुछ महीनों में इसे रीस्ट्रक्चर करके दो हिस्सों में बांट दिया जाएगा, जिसमें से एक वेब स्ट्रीमिंग के लिए और दूसरा फोटो के लिए होगा।
गूगल ने कहा है कि आने वाले महीनों में आपको यूट्यूबल चैनल, लोगों से संवाद करने और अन्य चीजों के लिए केवल एक ही गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ेगी। गूगल के फोटोज एंड शेय¨रग के वाइस प्रेसीडेंट ब्रेडली होरोवित्ज ने कंपनी के ब्लॉग पर लिखा, 'लोगों का कहना है कि सभी गूगल सेवाओं के लिए एक खाता होना इसे आसान बनाता है।'
गूगल ने यह भी एलान किया कि वह गूगल प्लस कलेक्शन नाम से सोशल नेटवर्किग में नए फीचर्स शामिल करेगी। ये बदलाव सांकेतिक रूप से सोशल नेटवर्किंग साइट के तौर पर गूगल प्लस को बंद करने का संकेत भी हैं।
घट रहे थे यूजर्स
गूगल की कुछ अन्य सेवाओं के लिए लोगों को जबरन गूगल प्लस से जुड़ने के लिए बाध्य करने की कोशिश ने यूजर्स को भड़काने का काम किया। गूगल ने दावा किया था कि 2013 के अंत में उसके पास 30 करोड़ सक्रिय यूजर्स थे, जबकि डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी स्टोन टेंपल कंसल्टिंग ने बताया है कि इस साल अप्रैल में यह संख्या सिर्फ 11.1 करोड़ रह गई थी।
मुफ्त इंटरनेट का विस्तार कर रहा फेसबुक
न्यूयॉर्क। इंटरनेट से जुड़ी कुछ सेवाओं को निशुल्क देने की दिशा में फेसबुक अपनी इंटरनेट डॉट ओआरजी को विस्तार देने में लगा हुआ है। इस पहल की पहली सालगिरह के मौके पर ज्यादा से ज्यादा मोबाइल ऑपरेटरों को इससे जोड़ने के लिए फेसबुक ने पोर्टल लांच किया है।
फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट पर लिखा, 'हम दूसरे साल में प्रवेश कर रहे हैं। इस मौके पर हम मूल इंटरनेट सेवाओं को निशुल्क प्रदान करने की दिशा में जुड़ने वाले किसी मोबाइल ऑपरेटर के लिए इसे आसान बनाने के लिए तैयार हैं।' इंटरनेट डॉट ओआरजी की पहल के बाद से नेट न्यूट्रैलिटी को लेकर बहस छिड़ी हुई है।

windows10: आ गया माइक्रोसॉफ्ट का नया ऑपरेटिंग सिस्टम 'विंडोज 10'

windows10: आ गया माइक्रोसॉफ्ट का नया ऑपरेटिंग सिस्टम 'विंडोज 10'

Publish Date:Wed, 29 Jul 2015
 

ऑरलैंडो। माइक्रोसॉफ्ट ने अाज विश्व स्तर पर अपने लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज का नया वर्जन 'विंडोज-10' लांच कर दिया। इस दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी के सीईओ सत्य नडेला ने दावा किया है कि नया ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर कंप्यूटर प्रणाली इस्तेमाल के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।
विंडोज-10 को पूरे धूम-धड़ाके के साथ लांच कर दिया गया। साथ ही इसके लिए नया वैश्विक प्रचार अभियान शुरू कर दिया गया है। भारत माइक्रोसॉफ्ट के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। माइक्रोसॉफ्ट ने भारत समेत 13 अन्य देशों में इस ऑपरेटिंग सिस्टम को एक साथ लांच किया।
भारतीय मूल के नडेला के फरवरी 2014 में माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनने के बाद से विंडोज-10 पहला प्रमुख उत्पाद है। इसे पेश करने के लिए नई दिल्ली के साथ सिडनी, टोक्यो, सिंगापुर, बीजिंग, दुबई, नैरोबी, बर्लिन, जोहानिसबर्ग, मैड्रिड, लंदन, साओ पाउलो और न्यूयॉर्क में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

'विंडोज 10' फ्री में होगा डाउनलोड
विंडोज 7 या 8 या 8.1 कंप्यूटर, टैबलेट और स्मार्टफोन पर विंडोज 10 फ्री में अपग्रेड होगा। विंडोज 10 को लेकर कंपनी की काफी बड़ी योजना है, लेकिन कंपनी पहले चाहती है कि सारे लोग एक ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म पर आ सकें।


कैसे करें विंडोज 10 अपडेट
1. इसे शुरू करने के लिए विंडोज लोगो/स्टार्ट बटन पर क्लिक करें।
2. फिर एप्प विंडो में 'रिजर्व योर फ्री अपग्रेड' पर क्लिक करें।
3. आप अपने लाइव और आउटलुक ईमेल को रिजर्वेशन निश्चित करने के लिए डालें।
4. जब आप इसे रिजर्व कर चुके हों, तो आपके इलाके में उपलब्ध होने पर विंडो अपग्रेड हो जाएगा।
5. जब अपग्रेड पूरा हो जाएगा तो आपको एक सूचना मिलेगी।
6. जब यह एक बार इंस्टॉल हो जाएगा, आप विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर पाएंगे।


हालांकि, यूजर्स इस बात का ध्यान रखें कि अपग्रेड के लिए 3जीबी डाउनलोड की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, अपग्रेड करने के लिए किए गए रिजर्वेशन को कैंसिल भी किया जा सकता है। विंडोज 10 के रिलीज होने के बाद एक साल के भीतर ही इसे फ्री में अपग्रेड किया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम का नवीनतम वर्जन मुफ्त अपग्रेड के तौर पर उपलब्ध होगा। इस फ्री अपग्रेड की पेशकश विंडोज 7 और 8 और 8.1 उपकरणों के लिए होगी।

कलाम: सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि और आलोचना भी... #kalam भारतीय फ़ासीवादियों के पोस्टर बॉय!

कलाम: सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि और आलोचना भी... #kalam भारतीय फ़ासीवादियों के पोस्टर बॉय!

  • 29 जुलाई 2015
पुूर्व राष्ट्रपति डॉ्क्टर एपीजे अब्दुल कलाम
दिवंगत राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की मृत्यु पर फ़ेसबुक पर प्रतिक्रियाएं.
उन्होंने डॉक्टर कलाम के साथ अपने बिताए क्षणों की तस्वीरें भी भेजीं. कुछ तस्वीरें, कुछ विचार.

दक्षा वेदकर

पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम से मिलती हुई दक्षा वेदकर
मैं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से दो बार मिली, 2010 और 2012 में. एक पत्रकार के रुप में मुझे उनका इंटरव्यू करना था. मुझे जो बात सबसे अच्छी लगी वह थी, डॉक्टर कलाम की वो सरलता और ज़मीन से जुड़ा होना. वो हर व्यक्ति से प्यार से मिल रहे थे. हर आदमी से मुस्कुरा कर बात कर रहे थे. हमारे दफ़्तर में उन्होंने चपरासी से भी हाथ मिलाया. सबको ऑटोग्राफ़ दिया. दुनिया में ऐसे इंसान कम होते हैं.

शशांक विक्रम सिंह

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से मिलते हुए शंशाक विक्रम सिंह
ख़ाली कुर्सी वाली वह तस्वीर देख कर आंखें भर आईं.

माधवेंद्र सिंह चौहान

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से मिलते हुए मानवेंद्र सिंह
मुझे भारत के पूर्व राष्ट्रपति से उनके घर मिलने का सौभाग्य एक महीने की मेहनत के बाद मिला. मैं 11 सितम्बर 2012 को जब उनसे मिलने उनके घर पहुंचा, मेरा मक़सद था, ग्रामीण भारत पर शुरू की गई मासिक पत्रिका की एक प्रति उन्हें सौंपना और उनका आशीर्वाद लेना. बातचीत के दौरान उन्होंने मासिक पत्रिका के बारे में पूछा, “यह कहां से प्रकाशित होती है?”
मैंने बताया, दिल्ली से. उस पर उन्होंने कहा, “अगर सही में ग्रामीण भारत को कवर करना चाहते हो तो गांवों में जाओ, थोड़े पांव गंदे करो, तब आपको ग्रामीण जीवन की परेशानियों का असल में पता चलेगा. दिल्ली में रहकर ये पत्रकारिता नहीं हो पाएगी. उनकी वो बात मेरे दिल को छू गई. ग्रामीण विषयों की जितनी गहरी समझ उन्हें थी, अगर उसका कुछ अंश भी हमें मिल पाये तो जीवन धन्य हो जाए.

चंचल भू

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को चंचल भू की श्रद्धांजलि
सदियों के लिए प्रेरणा रहोगे कलाम. पीढियां नाज करेगी. नमन.

मोहम्मद मेराज

कहते हैं खुदा ने इस जहा में सभी के लिए, किसी न किसी को बनाया है हर किसी के लिए. तेरा इस दुनिया में आना तो रब का इशारा समझूं, तुझको अल्लाह ने पैदा किया हिन्दोस्तां के लिए.

आलोचना

हालांकि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम की आलोचना भी की है. फ़ेसबुक पर कुमार सुंदरम लिखते हैं, "ओडीशा में वेदांता को मंज़ूरी देना. देश के लिए बेहद हानिकारक रिवर लिकिंग परियोजना, परमाणु बम जैसे विनाशकारी हथियारों को बढ़ावा देना, गुजरात दंगों पर चुप्पी साधना, हेडगेवार और संघ के दूसरे नेताओं के आगे सर झुकाना. अपने आकाओं के लिए डॉ. कलाम का बलिदान उन्हें महान बनाता है. श्रद्धांजलि.

ललित शुक्ला

"डॉ. कलाम को मेरी श्रद्धांजलि. आप मेरे लिए कभी प्रेरणा स्त्रोत नहीं रहे. परमाणु हथियार, परमाणु ऊर्जा, रिवर लिकिंग परियोजना और ओडीशा में वेदांता पर आपने हामी भरी. मैं गुजरात दंगों पर भी आपको चुप्पी को कभी बर्दाश्त नहीं कर पाया. आप भारतीय फ़ासीवादियों के पोस्टर बॉय रहे हो. हालांकि मैं आपकी सरलता को सलाम करता हूं."

तत्काल टिकट-बदले नियम: पहचान में क्रेडिट कार्ड भी चलेगा

तत्काल टिकट-बदले नियम: पहचान में क्रेडिट कार्ड भी चलेगा

  • 29 जुलाई 2015
भारतीय रेल
ट्रेन के तत्काल टिकट पर यात्रा करने के लिए अब पहचान पत्र के तौर पर क्रेडिट कार्ड भी मान्य होगा.
भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट के लिए ज़रूरी पहचान पत्रों के नियम में बदलाव का ऐलान कर दिया है.
बदले नियम के मुताबिक़ तत्काल टिकट, काउंटर से या इंटरनेट से बुक कराते वक़्त किसी भी तरह के पहचान पत्र या उसकी फोटो कॉपी की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.
आपको ऑनलाइऩ टिकट बुक कराते समय भी अपने किसी पहचान पत्र या उसके नंबर का ज़िक्र करने की ज़रूरत नहीं है.
अगर एक से ज़्यादा यात्री, यात्रा कर रहे हैं तो ट्रेन में ही किसी एक यात्री को अपना मूल पहचान पत्र दिखाना होगा.

पहचान पत्र

भारतीय रेल
बदले हुए नियमों के तहत अब इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र मान्य होगा.
1. वोटर आईडी कार्ड
2. पासपोर्ट
3. पैन कार्ड
4. ड्राइविंग लाइसेंस
5. आधार कार्ड
6. फ़ोटो आईकार्ड (केंद्र या राज्य सरकार की ओर से जारी नंबर सहित)
7. फ़ोटो आईकार्ड (ज़िला, तहसील प्रशासन या ग्राम पंचायत की ओर से जारी नंबर सहित)
8. मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज से जारी छात्र पहचान पत्र
9. राष्ट्रीय बैंक से जारी फ़ोटो युक्त पासबुक
10. बैंकों से जारी लैमिनेटेड फ़ोटो युक्त क्रेडिट कार्ड

डॉक्टर कलाम मामूली वैज्ञानिक थे: एक्यू ख़ान (पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक)

डॉक्टर कलाम मामूली वैज्ञानिक थे: एक्यू ख़ान (पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक)

  • 29 जुलाई 2015
पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक कहे जाने वाले डॉक्टर एक्यू ख़ान भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम को मामूली वैज्ञानिक क़रार देते हैं.
एक्यू ख़ान ने बातचीत में कहा, "कलाम साहब सादगी पसंद व्यक्ति और एक मामूली वैज्ञानिक थे."
पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम का सोमवार को निधन हो गया था. डॉक्टर एक्यू ख़ान ने पाकिस्तान से फ़ोन पर कहा कि उन्हें याद नहीं आता कि डॉक्टर अब्दुल कलाम ने कुछ बहुत ही बड़ा किया था.
एक्यू ख़ान का कहना था, 'भारत का मिसाइल प्रोग्राम रूस की सहायता से विकसित किया गया था.'

'मुसलमानों का वोट ... '

डॉक्टर अब्दुल कलाम डीआरडीओ के प्रमुख थे और भारत के सैटेलाइट कार्यक्रम के वो जनक माने जाते हैं.
आज भारत इस क्षेत्र में अग्रणी है और कई मुल्कों के सैटेलाइट भी लॉन्च कर रहा है.
डॉक्टर अब्दुल कलाम 2002 में बीजेपी सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रपति बने.
इस पर भी एक्यू ख़ान कहते हैं, 'उन्हें राष्ट्रपति इसलिए बनाया गया था क्योंकि बीजेपी मुसलमानों का वोट पाना चाहती थी.'

#tigerday: बांग्लादेश को सुंदरबन में मिले सिर्फ 106 बाघ.सुंदरबन के भारतीय हिस्से में करीब चौहत्तर बाघ ही बचे.2004 में किए गए एक सर्वे के दौरान सुंदरबन में बाघों की संख्या करीब 440 बताई गई थी.

#tigerday: बांग्लादेश को सुंदरबन में मिले सिर्फ 106 बाघ.सुंदरबन के भारतीय हिस्से में करीब चौहत्तर बाघ ही बचे.2004 में किए गए एक सर्वे के दौरान सुंदरबन में बाघों की संख्या करीब 440 बताई गई थी.

29 july 2015
royal bengal tiger
दुनिया के सबसे विशाल मैनग्रोव वन बांग्लादेश के सुंदरबन में अब सिर्फ 100 छह बाघ बचे हैं.
बांग्लादेश के उच्च वन अधिकारी ने कहा कि यह आंकड़ा अनुमान से काफी नीचे पाया गया है.
बांग्लादेश के सरकारी वन विभाग के प्रभागीय संरक्षक ज़ाहिद कबीर ने कहा है कि छुपे हुए कैमरों की मदद से किए गए सर्वे से आंकड़ों का सही अनुमान लगाया गया है.
ज़ाहिद कबीर के नेतृत्व में पिछले दिनों एक सर्वे किया गया जिसमें पता चला है कि बाघों की संख्या 83 से 130 के बीच है.
उन्होंने  कहा, "आंकड़ों का औसत 106 होता है. यह सटीक आंकड़ा है."

बाघों की संख्या में तेज़ी से कमी

royal bengal tiger2
2004 में किए गए एक सर्वे के दौरान सुंदरबन में बाघों की संख्या करीब 440 बताई गई थी.
विश्व विरासतों की सूचि में शामिल सुंदरबन दुनिया में बाघों का आखरी प्राकृतिक निवास बचा है.
बताया जा रहा है कि सुंदरबन के भारतीय हिस्से में करीब चौहत्तर बाघ ही बचे हैं.
मुख्यत: भारत औऱ बांग्लादेश में करीब दो हज़ार तीन सौ बंगाल टाइगर ही बचे हैं , बाकी कुछ बाघ नेपाल, भूटान, चीन और म्यांमार में पाए जाते हैं.
सुंदरबन 10 हज़ार वर्ग किलोमीटर में फैला घना जंगल है

Abdul Kalam was an inspiration for millions of Indians: Obama

Abdul Kalam was an inspiration for millions of Indians: Obama

http://timesofindia.indiatimes.com/thumb/msid-48260658,width-300,resizemode-4/Kalam-children.jpg 

   WASHINGTON: US President Barack Obama extended his condolences on the death of former president APJ Abdul Kalam, saying he was an inspiration to millions who worked to deepen space cooperation between the two countries.

"On behalf of the American people, I wish to extend my deepest condolences to the people of India on the passing of former Indian President Dr APJ Abdul Kalam," Obama said in a statement.

"A scientist and statesman, Dr Kalam rose from humble beginnings to become one of India's most accomplished leaders, earning esteem at home and abroad," said Obama, who is visiting Africa.

An advocate for stronger US-India relations, Kalam worked to deepen our space cooperation, forging links with NASA during a 1962 visit to the United States, he said.

Abdul Kalam was an inspiration for millions of Indians










 

कलाम की कही 10 प्रेरणादायी बातें

कलाम की कही 10 प्रेरणादायी बातें

  • 28 जुलाई 2015
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का सोमवार को शिलॉन्ग में निधन हो गया.
'आम लोगों के राष्ट्रपति' कहे जाने वाले कलाम छात्रों के बीच ख़ास तौर से लोकप्रिय थे.
वो अक्सर छात्रों से बातें करते थे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे.
एक नज़र उनकी कहीं कुछ प्रेरक बातों पर.
  • आपका सपना सच हो, इससे पहले आपको सपना देखना होगा.
  • श्रेष्ठता एक सतत प्रक्रिया है, कोई हादसा नहीं.
  • जीवन एक मुश्किल खेल है. आप इंसान होने के अपने जन्मजात अधिकार को बरक़रार रखते हुए ही इसे जीत सकते है.
    अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ पूर्व राष्ट्रपति कलाम
  • इंसान को मुश्किलों की ज़रूरत पड़ती है क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये मुश्किल बहुत ज़रूरी हैं.
  • हमें तभी याद रखा जाएगा जब हम अपनी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित भारत दे पाएं. इस समृद्धि का स्रोत आर्थिक समृद्धि और सभ्य विरासत होगी.
  • जो लोग मन से काम नहीं कर सकते, उन्हें जो सफलता मिलती है वो खोखली और आधी-अधूरी होती है जिससे आसपास कड़वाहट फैलती है.
  • शिक्षाविदों को छात्रों के लिए बीच समानता, रचनात्मकता, उद्यमिता और नैतिक नेतृत्व की भावना विकसित करनी चाहिए और वे छात्रों का आर्दश बनें.
  • आसमान की तरफ देखिए. हम अकेले नहीं हैं. पूरा ब्रह्मांड हमारा दोस्त है और वो उन्हीं को सबसे सर्वोत्तम देता है जो सपने देखते हैं, मेहनत करते हैं.
    तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के साथ पूर्व राष्ट्रपति कलाम
  • अगर किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनना है, सुंदर मस्तिष्कों वाला देश बनना है तो मेरी साफ़ राय है कि समाज के तीन सदस्यों की इसमें बहुत अहम भूमिका है. ये तीन लोग हैं पिता, मां और अध्यापक.
  • मेरा संदेश, ख़ासकर युवा लोगों के लिए ये है कि वो अलग तरीक़े से सोचने का साहस दिखाएं, आविष्कार करने का साहस दिखाएं, अंजाने रास्तों का सफ़र करें, असंभव लगने वाली चीजों को खोजें और समस्याओं पर विजय पाते हुए सफलता हासिल करें. ये वो महान गुण हैं जिन्हें हासिल करने की दिशा में उन्हें काम करना है. युवाओं के लिए यही मेरा संदेश है.


पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न अबुल पाकिर जैनुलआब्दीन अब्दुल कलाम :

• देश का सबसे अच्छा दिमाग, क्लास रूम की आखरी बेंचो पर मिल सकता है।
• सपना वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।
• एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाइब्रेरी (पुस्तकालय) के बराबर होता है।
• अपने जॉब से प्यार करो पर अपनी कम्पनी से प्यार मत करो क्योकि आप नहीं जानते की कब आपकी कम्पनी आपको प्यार करना बंद कर दे।

‪#‎RIP‬ ‪#‎KalamSir‬ ‪#‎AbdulKalam‬

 Dr A.P.J. Abdul Kalam a man who failed to become a fighter pilot and then after some time he was a chief of all 3 forces as President of India.‪#‎motivation‬