Saturday 31 January 2015

वार्षिक राशिफल 2015(Yearly Horoscope): माह(Feb to Dec 2015) राशि व वर्ष 2015 राशि: आपके नाम का पहला अक्षर किस राशि के अंर्तगत आता है?देखें और पड़ें आपके नाम का राशिफल

माह(Feb to Dec 2015) राशि व वर्ष 2015 राशि: आपके नाम का पहला अक्षर किस राशि के अंर्तगत आता है?देखें और पड़ें आपके नाम का राशिफल


धर्म डेस्क | Jan 31, 2015Comment


राशि अनुसार जानिए 
फरवरी से दिसंबर के बीच आप मालामाल होंगे या नहीं






















उज्जैन। नए वर्ष 2015 का एक माह बीत चुका है। नए साल की शुरुआत के साथ ही हमारे मन में कई प्रश्न लगातार चलते रहते हैं, जैसे इस वर्ष हमें धन लाभ होगा या नहीं, नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलेगा या नहीं, हमारा घर बनेगा या नहीं, स्वास्थ्य कैसा रहेगा, घर-परिवार का वातावरण कैसा रहेगा, जो लोग विवाह योग्य हैं और अविवाहित हैं वे अपने विवाह को लेकर मंथन करते हैं कि इस वर्ष विवाह होगा या नहीं, विवाहित लोगों को संतान सुख मिलेगा या नहीं। ऐसे कई सवाल हमारे मन में सदैव चलते रहते हैं।
यदि आप भी अपने इन सवालों का जवाब चाहते हैं तो यहां आपकी राशि अनुसार 2015 के शेष 11 माह का राशिफल दिया जा रहा है।


 

आपके नाम का पहला अक्षर किस राशि के अंर्तगत आता है...
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ.
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
कन्या- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
धनु- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
मीन- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची



वार्षिक राशिफल 2015 - Rashifal 2015 Yearly

Horoscope 

 

मेष वार्षिक राशिफल 2015 Mesh Varshik Rashifal 2015


धन, व्यापार और कारोबार (Financial Prediction 2015): भविष्यफल 2015 के अनुसार यह साल आपके लिए आर्थिक स्तर पर बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आय के नए स्त्रोत मिलने की उम्मीद है। कहीं से अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नई संपति या वाहन खरीदने के योग हैं। यह वर्ष निवेश के लिए बेहतर है।
 

शिक्षा और करियर (Education and Career Forecast for 2015):मेष राशि के लिए साल 2015 अध्ययन के लिए भी अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में की गई मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। हालांकि अनियमितता बरतने वालो को कुछ कष्ट उठाना पड़ सकता है। अपने अध्यापकों और गुरुजनों के साथ अच्छा व्यवहार बना कर रखें। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है।
 

परिवार (Family Relations in Year 2015): मेष राशि के जातकों के लिए साल 2015 पारिवारिक दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगा। इस साल परिवार में आपसी सहयोग की भावना रहेगी। कुछेक कारणों से अगर कभी परेशानी आई भी तो परिवार एकजुट होकर इस समस्या से निकल सकता है। माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों के साथ रिश्ते मजबूत होने के संकेत हैं। संतान पक्ष से निराशा हो सकती है। बच्चे की पढ़ाई पर खास ध्यान दे।
 

प्यार और रिश्ते (Love and Relation 2015): प्रेम के क्षेत्र में साल 2015 के शुरुआती कुछ महीने मेष राशि के जातकों के लिए परेशानी भरे हो सकते हैं। अहंकार के कारण प्रेमी जोडों के बीच मनमुटाव हो सकता है। प्रेम प्रसंगों में बेवजह की जिद और साथी पर अपने विचार थोपने से बचें। अपने साथी की भावनाओं को समझें और उसका सम्मान करें।
साल का दूसरा भाग विवाह आदि के लिए शुभ है। इस दौरान जीवनसाथी की तलाश करने वाले जातकों को साथी मिल सकते हैं।
 

स्वास्थ्य राशिफल (Health Horoscope 2015): इस साल मेष राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से अधिक परेशान नहीं होना होगा। कुछ छोटी-बड़ी बीमारियां हो सकती हैं लेकिन वह समय के साथ खत्म हो जाएंगी। समय पर उपचार लें और स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें।
शारीरिक शक्ति बढ़ेगी। लेकिन इस साल वाहन चलाते और सड़क पार करते समय अवश्य सावधान रहें। याद रखें सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।

मेष वार्षिक राशिफल 2015 (Mesh Varshik Rashifal 2015): राशिफल 2015 के अनुसार इस साल बृहस्पति महाराज की भरपूर कृपा आप पर रहने वाली है। आपका भाग्येश आपके चतुर्थ और पंचम भाव में रहेगा। अत: वर्ष के प्रथम भाग में घरेलू जीवन सुखी रहेगा। यदि विदेश जाने के लिए प्रयासरत थे, तो उसमें सफलता मिलने वाली है।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2015 Vrishabha Varshik Rashifal 2015


धन, व्यापार और कारोबार (Financial Rashifal 2015): राशिफल 2015 के अनुसार यह वर्ष वृषभ राशि के लिए व्यापार और आर्थिक स्तर पर अनुकूल फल देने वाला है। व्यापार के कारण यात्रा के योग हैं जो अच्छा फल देंगे। इस साल किसी बड़े काम की शुरुआत कर सकते हैं, इस काम में किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए अत्यंत फलदायक साबित होगी।
अप्रत्याशित ढंग से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। रियल इस्टेट या शेयर बाजार से भारी मुनाफा हो सकता है। घर या वाहन खरीदने के योग हैं। भाई और मित्रजनों से सहायता मिल सकती है। पैसों के लेन-देन को लेकर सतर्क रहें। अत्यधिक और बिना वजह की खरीदारी से बचें, अन्यथा खर्चे बढ़ सकते हैं।
 

शिक्षा और करियर (Education and Career Forecast for 2015): यह साल शिक्षा के क्षेत्र में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आप अपनी प्रतिभा निखारने पर विशेष ध्यान दें। विदेश में जाकर शिक्षा लेने वाले पाने वाले जातकों को कामयाबी मिल सकती है। छात्रों को उनकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।
 

परिवार (Family Relations in Year 2015): पारिवारिक दृष्टिकोण से यह साल मिलाजुला रहेगा। साल के प्रथम भाग में कुछ कारणों से भागदौड़ हो सकती है। अत्यधिक व्यस्ता के कारण आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। मित्रों और परिजनों से अपेक्षित मदद ना मिलने के आसार हैं। निजी जीवन में कुछ कलेश के संकेत हैं। हालांकि परिवार के साथ समय बिताने और गुस्से में काबू रख आप हालात संभाल सकते हैं।
साल का दूसरा भाग थोड़ा आरामदायक होगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय मिलेगा। इस दौरान बिगड़ी बात बन सकती है। मुश्किल समय में अपने गुस्से और जुबान पर काबू रखकर आगे बढ़ें।
 

 प्यार और रिश्ते (Love Rashifal of 2015) : साल 2015 वृषभ राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के लिए बेहद कामयाब साबित हो सकता है। इस साल किस्मत आपके साथ है तो दिल का कनेक्शन आराम से हो सकता है। हालांकि प्यार में धोखा देने वालों को इस साल बेईज्जत होना पड़ सकता है।
शादी-शुदा जोड़ों के लिए यह साल अपने रिश्ते को और गहरा करने के लिए बेहतरीन है। हालांकि जिद और छोटी-मोटी बातों का बतगंड बनाने से बचें।
 

स्वास्थ्य राशिफल (Health Horoscope of 2015): स्वास्थ्य के लिए लिहाज से यह साल आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। उदर संबंधी परेशानियों की वजह से धन व्यय हो सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें।
वाहन चलाते समय और सड़क पार करते समय सावधानी बरतें। जहां तक हो सके गैर जरूरी यात्रा करने से बचें। सावधानी और पहले से लिए गए अहतियात भरे कदम आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2015 (Vrishabha Varshik Rashifal 2015): यह साल आपके लिए बहुत सारे शुभ परिणामों का पिटारा भर कर लाया है। राशिफल 2015 के अनुसार आप अपने परिजनों के हित के लिए इस वर्ष कुछ विशेष करने की सोच सकते हैं। ऐसा करने से आपके मान सम्मान भी बढ़ेगा। यदि आपको कोई पुरानी बीमारी नहीं है तो इस वर्ष आपका स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।

मिथुन वार्षिक राशिफल 2015 Mithun Varshik Rashifal 2015


धन, व्यापार और कारोबार (Financial Rashifal 2015): मिथुन राशि के जातकों के लिए यह साल आर्थिक स्तर पर बेहद अहम होगा। इस साल विशेषकर साल का प्रथम भाग धन की वर्षा करने वाला होगा। कहीं से अप्रत्याशित लाभ होने के आसार हैं। रियल इस्टेट या बिजनेस में किया गया निवेश बड़ा फायदा दिला सकता है। धार्मिक कार्यक्रम में खर्चा हो सकता है।
 

शिक्षा और करियर (Education and Career Forecast for 2015) : मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए साल 2015 अनुकूल रहेगा। इस साल इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई करने वाले जातकों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। अगर किसी प्रतियोगिता या परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि विदेश में शिक्षा लेने वाले छात्रों को विशेष मेहनत की जरूरत है।
 

परिवार (Family Relations in Year 2015): इस साल घर में किसी नए मेहमान के आने के संकेत हैं। परिवार में विवाह या संतानोत्पत्ति के आसार हैं। इस साल आप अपने परिवार की तरफ केन्द्रित रहेंगे।
परिवार के सुख-कल्याण के लिए आपकी मेहनत की सब प्रशंसा करेंगे। छोटे भाई-बंधुओं से अनबन हो सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम कर आप इस परेशानी से बच सकते हैं।
 

प्यार और रिश्ते (Love Rashifal of 2015): साल 2015 राशिफल के अनुसार प्रेम प्रसंगों के लिए यह साल मिला-जुल सिद्ध होगा। साल के प्रथम भाग में प्रेमी जोड़े क्रोध, जिद और लड़ाई झगड़े बचें। विवाहिक जीवन में कुछ कलेश हो सकते हैं। इस दौरान जितना हो सके तोल मोल के बोलें।
साल के दूसरे भाग में स्थितियां बेहतर होंगी। प्रेम प्रसंगों और वैवाहिक जीवन दोनों सुखमय होंगे। प्रेम विवाह करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती हैं। सही समय पर घरवालों से बात करें तो किस्मत आपका साथ अवश्य देगी।
 

स्वास्थ्य राशिफल (Health Horoscope of 2015): स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष 2015 सामान्य रहेगा। पूरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। योग और व्यायाम को जीवन का अहम अंग बनाएं। स्वस्थ्य आहार लें। आयुर्वेद और होमियोपैथी के इलाज से आपको अत्यधिक फायदा मिल सकता है।

मिथुन वार्षिक राशिफल 2015 (Mithun Varshik Rashifal 2015): यह साल आपके लिए कई मामलों में अनुकूल रहेगा। घर परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। घर परिवार में विवाह या संतान प्राप्ति के अच्छे योग हैं। लेकिन राशिफल 2015 कहता है कि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी होगी। 

कर्क वार्षिक राशिफल 2015 Kark Varshik Rashifal 2015


धन, व्यापार और कारोबार (Financial Rashifal 2015): राशिफल 2015 के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। व्यापार या व्यवसाय को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
कहीं से अप्रत्याशित आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। धन संचय करने में सफलता प्राप्त होगी। नई प्रोपर्टी खरीदने के योग हैं। इस साल आपकी मेहनत आपको अवश्य सफलता दिलाएगी।
 

शिक्षा और करियर (Education and Career Forecast for 2015): साल 2015 कर्क राशि के जातकों के लिए उत्तम फल देने वाला साबित होगा। मेहनती छात्रों को अप्रत्याशित फल मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा या प्रतिस्पर्धा आदि में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है। विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने वाले जातकों को मेहनत करनी पड़ सकती है।
 

परिवार (Family Relations in Year 2015): वर्ष 2015 कर्क राशि के जातकों के लिए पारिवारिक स्तर पर सुकूनदायक साबित होगा। परिवार में किसी शादी या बर्थडे पार्टी आदि का आयोजन किया जा सकता है। भाइयों और मित्रजनों से संबंध मधुर होंगे।
संतान पक्ष से निराशा हो सकती हैं लेकिन वाणी पर संयम रख आप इस परेशानी से भी बच सकते हैं। कुल मिलाकर यह साल पारिवारिक स्तर पर बेहद खुशहाल साबित होगा।
 

प्यार और रिश्ते (Love Rashifal of 2015): वर्ष 2015 जहां प्रेम प्रसंगों के लिए अनुकूल तो वहीं वैवाहिक जीवन के लिए उथल-पुथल भरा हो सकता है। प्रेम पंक्षियों के लिए यह साल बेहद शानदार रहेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों को सफलता मिल सकती है। संबंध और मजबूत होंगे। बिना वजह की नोकझोंक से बचें।
वैवाहिक जीवन में किसी छोटी-सी बात से बा बवाल होने का खतरा है। इसलिए जितना हो सके वाद-विवाद से बचें और आपसी सामंज्स्य बनाएं रखें। संतान प्राप्ति के आसार हैं।
 

स्वास्थ्य राशिफल (Health Horoscope of 2015): साल 2015 स्वास्थ्य के लिहाज से मिलाजुला रहेगा। मौसम जनित बीमारियों से दो-चार होना पड़ सकता है। खान-पान पर ध्यान दें अन्यथा उदर संबंधी परेशानियां हो सकती है। हालांकि किसी गंभीर बीमारी के योग नहीं हैं। समय पर दवाईयां लेने और एक स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाकर आप इस परेशानियों से बच सकते हैं। सुबह-सुबह योग और व्यायाम आपको जोड़ों और घुटनों आदि के दर्द से बचाएगा।

कर्क वार्षिक राशिफल 2015 (Kark Varshik Rashifal 2015): यह वर्ष आपके लिए मिला जुला रहेगा। वर्ष के प्रथम भाग में आपको कुछ परेशानियों से रू-ब-रू होना पड़ सकता है। राशिफल 2015 इंगित करता है कि चतुर्थ भाव में स्थित राहु और शनि आपके दिमागी शुकून में बाधा डालेंगे।

सिंह वार्षिक राशिफल 2015 Singh Varshik Rashifal 2015


धन, व्यापार और कारोबार (Financial Rashifal 2015): साल 2015 सिंह राशि के जातकों के लिए थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। शनि की ढैय्या के कारण आर्थिक स्तर पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें, सही समय पर आपको फल अवश्य मिलेगा। व्यापार या काम के सिलसिले में यात्रा पर जाते समय सावधान रहें।
हालांकि यह परेशानियां साल के दूसरे भाग में पूरी तरह से समाप्त हो सकती हैं। साल के दूसरे भाग में पदोन्नति और व्यापार में लाभ के आसार हैं। अपने खर्चों पर खास ख्याल रखें, अन्यथा धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
 

शिक्षा और करियर (Education and Career Forecast for 2015): साल 2015 सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित फल देने वाला होगा। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। सिंह जाति के जातकों को इस साल शिक्षा के क्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करने की जरूरत है तभी उन्हें सफलता प्राप्त होगी। कड़ी मेहनत का फल भी उत्तम ही मिलेगा। मुश्किल समय में आत्मविश्वास बनाएं रखें।
 

परिवार (Family Relations in Year 2015): साल 2015 के राशिफल के अनुसार यह साल पारिवारिक मामलों के लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। परिजनों में आपसी तालमेल की कमी देखने को मिल सकती है। किसी भी विपरित स्थिति से बचने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाएं। साल के दूसरे भाग में परेशानियां कुछ कम हो जाएंगी।
 

प्यार और रिश्ते (Love Rashifal of 2015): साल 2015 का प्रथम भाग प्रेम के क्षेत्र में भी परेशानी भरा हो सकता है। काम की वजह से घर से दूर जाना पड़ सकता है अथवा कार्यस्थल पर अधिक व्यस्ता के कारण परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। हालांकि साल के दूसरे भाग में हालात कुछ अच्छे होंगे। किसी नए साथी से मुलाकात होगी। विवाह, सगाई आदि के लिए समय अनुकूल है।
 

स्वास्थ्य राशिफल (Health Horoscope of 2015) : इस साल आपको अपनी जीवनशैली बदलने की जरूरत है। खानपान पर ध्यान ना देने और व्यायाम ना करने की आदत के कारण आपको छोटी-मोटी बीमारियों से दो-चार होना पड़ सकता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद अथवा जिद से बचें।

सिंह वार्षिक राशिफल 2015 (Singh Varshik Rashifal 2015): साल के पहले भाग में आपको बहुत सारे शुभफलों की प्राप्ति होने वाली है। साल के पहले भाग में घर परिवार के लोग खुशहाल होंगे। राशिफल 2015 के मुताबिक़ आमदनी के स्रोतों में इज़ाफ़ा होगा। मित्रों एवं भाइयों से खूब सहयोग मिलेगा। संतान और शिक्षा के लिए भी समय ठीक है। 

कन्या वार्षिक राशिफल 2015 Kanya Varshik Rashifal 2015


धन, व्यापार और कारोबार (Financial Rashifal 2015): कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2015 आर्थिक स्तर पर काफी फलदायक साबित होगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे और पूराने कर्ज चुक जाएंगे। अनावश्यक खर्चों से बचें, अन्यथा समय आने पर आपको तंगहाली से गुजरना पड़ सकता है। अप्रत्याशित तौर से धन प्राप्त होने के संकेत हैं।
 


शिक्षा और करियर (Education and Career Forecast for 2015): साल का पहला भाग अध्ययन के लिए अनुकूल हैं। उच्च शिक्षा या विदेश में शिक्षा लेने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। साल के प्रथम भाग में अत्यधिक मेहनत करें तभी दूसरे भाग में आपको फल प्राप्त होंगे। आज के काम आज ही निपटा लें उन्हें कल के भरोसे ना छोड़े। गुरुजनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
 

परिवार (Family Relations in Year 2015) : राशिफल 2015 के अनुसार कन्या राशि के जातको के लिए यह साल पारिवारिक स्तर पर खुशहाल साबित हो सकता है। परिजनों और मित्रजनों का सहयोग मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य के होने के संकेत हैं। शादी-विवाह या सगाई आदि के योग हैं। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।
संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। पिता या किसी वृद्ध व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है इसलिए बड़ों से बात करते समय वाणी पर संयम रखे।
 

प्यार और रिश्ते (Love Rashifal of 2015) : प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष 2015 अनुकूल साबित हो सकता है। बेकार की जिद और गलतफहमियों से खुद को दूर रखकर अपने प्रेम जीवन को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। शादी के योग्य जातकों को जीवनसाथी मिल सकता है।
वैवाहिक जीवन इस साल सामान्य रहेगा। किसी हिल स्टेशन या बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपने जीवनसाथी के साथ किसी भी मामलें में बात करते समय थोड़ा नरम रहें।
 

स्वास्थ्य राशिफल (Health Horoscope of 2015): इस साल कन्या राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। नियमित दिनचर्या में व्यायाम और योग को हिस्सा बनाएं। किसी पूरानी बीमारी के कारण इस साल आपको परेशान होना पड़ सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें।

कन्या वार्षिक राशिफल 2015 (Kanya Varshik Rashifal 2015): सामान्य तौर पर साल 2015 आपके लिए बड़े अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। लेकिन वाणी पर संयम रखने की सलाह हम आपको राशिफल 2015 को ध्यान में रखते हुए देना चाहेंगे।

तुला वार्षिक राशिफल 2015 Tula Varshik Rashifal 2015


धन, व्यापार और कारोबार (Financial Rashifal Rashi 2015): राशिफल 2015 के अनुसार आर्थिक स्तर पर यह साल तुला राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। धनार्जन पर आपका विशेष ध्यान होगा। शेयर मार्केट या प्रोपर्टी आदि में पैसा लगाने से बचें, अन्यथा नुकसान होने की आशंका है। सुरक्षित तरीके से पैसा कमाने के रास्तों का उपयोग करें, शॉर्टकट से जिंदगी मुश्किल बन सकती है।
 

शिक्षा और करियर (Education and Career Forecast for 2015): शिक्षा और करियर के लिहाज से साल 2015 में आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले जातकों को सफलता मिलने के चांस हैं। अच्छे फल पाने के लिए मेहनत भी अच्छी ही करनी पड़ेगी। साल के दूसरे भाग में विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कुछ नया करने से पहले बुजुर्गों की सलाह लेना ना भूलें।
 

परिवार (Family Relations in Year 2015) : यह साल पारिवारिक स्तर पर मिलाजुला रहेगा। साल के प्रथम भाग में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार को समय ना देने के कारण कुछ परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं हालांकि यह समस्या साल के दूसरे पूर्वाध में खत्म हो जाएगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
किसी बड़े-बुजुर्ग से आर्थिक या जमीन-जायदाद के संबंध में अनबन हो सकती है। ऐसे मसलों पर बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक विवाद होने के आसार हैं।
 

प्यार और रिश्ते (Love Rashifal of 2015) : साल 2015 प्रेम प्रसंगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस साल तुला राशि के जातकों को प्यार में सफलता मिलने के चांस हैं। नए साथी से मुलाकात हो सकती है। हालांकि जिद और अत्यधिक बोलने के कारण कुछ रिश्ते बिगड़ भी सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, इनसे बचने के लिए किसी भी प्रकार के शक से दूर रहें। विवाह और सगाई आदि के योग नजर आ रहे हैं।
 

स्वास्थ्य राशिफल (Health Horoscope of 2015): स्वास्थ्य के लिहाज से इस साल आपको सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही आपके लिए महंगी साबित हो सकती है। मानसिक चिंताएं लगी रहेंगी। किसी प्रियजन की सेहत खराब हो सकती है। तनाव और अनिन्द्रा से बचने के उपाय तलाश करें। डॉक्टर से समय-समय पर सलाह लेना ना भूलें।

तुला वार्षिक राशिफल 2015 (Tula Varshik Rashifal 2015): यह साल आपके लिए मिले जुले फल देने वाला रहेगा। यदि आप धार्मिक स्वभाव के हैं तो आप के परिवार में सुख शांति बनी रहेगी, क्योंकि भाग्य स्थान में स्थित बृहस्पति आपके भाग्य को प्रबल कर रहा है। लेकिन प्रथम भाव में स्थित शनि और राहु आपके स्वास्थ्य को ढीला रख सकते हैं।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2015 Vrishchik Varshik Rashifal 2015


धन, व्यापार और कारोबार (Financial Rashifal Rashi 2015): राशिफल 2015 के अनुसार इस साल धनु राशि के जातकों पर धन की वर्षा होती रहेगी। कहीं से फंसा हुआ धन आसानी से निकल आएगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य आदि पर कुछ खर्चा हो सकता है। व्यापार और बिजनेस आदि के लिए की गई यात्राओं का फल सुखदायक हो सकता है। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें।
 

शिक्षा और करियर (Education and Career Forecast for 2015): विद्यार्थियों के लिए यह साल अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं और प्रतिस्पर्धा आदि में सफलता मिलने के आसार हैं। किसी नए विषय में रूचि बढ़ सकती है। इस साल जितना हो सके मेहनत करें, अच्छी मेहनत का फल भी अच्छा ही मिलेगा।
 

परिवार (Family Relations in Year 2015): पारिवारिक स्तर पर यह साल अच्छा रहेगा। घर में आपसी तालमेल बढ़ेगा। किसी नए सदस्य के आने के संकेत हैं। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। परिजनों और दोस्तों से सहयोग मिलेगा।
जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य के होने के संकेत हैं। पारिवारिक स्तर पर इस साल के पूर्णत शांत रहने के आसार हैं।
 

प्यार और रिश्ते (Love Rashifal of 2015): प्रेम प्रसंगों के लिए यह साल मिलाजुला रहने की संभावना है। जहां साल के प्रथम भाग में यह अनुकूल यानि वृश्चिक राशि के जातकों के पक्ष में तो दूसरा भाग प्रतिकूल रहने के आसार हैं। साल के प्रथम भाग में प्रेमी के साथ प्यार बढ़ेगा, प्रेम विवाह के बारें में योजना बन सकते हैं। सगाई के लिए यह समय अनुकूल है।
वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। हालांकि साल के दूसरे भाग में व्यस्तता के कारण जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का मौका ना मिल पाएं। इस दौरान छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने से बचें।
 

स्वास्थ्य राशिफल (Health Horoscope of 2015): इस साल वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य के पर्ति सावधान रहने की जरूर है। किसी पूरानी बीमारी के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि इस साल आपको किसी नए रोग से कोई भय नहीं है। आयुर्वेद, योग और व्यायाम के द्वारा आप छोटी-मोटी बीमारियों से पार पा सकते हैं। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2015 (Vrishchik Varshik Rashifal 2015): वर्ष के आरम्भ में बृहस्पति आपके आठवें भाव में स्थित है अत: वर्ष के आरम्भ में आपको अधिक अनुकूल परिणाम पाने के लिए कठिन प्रयास करना पड़ेगा। परिजनों के बर्ताव में कुछ फ़र्क रह सकता है। मन में असुरक्षा की भावना जाग सकती है जिससे स्वास्थ्य पर भी फ़र्क पड़ेगा।


धनु वार्षिक राशिफल 2015 Dhanu Varshik Rashifal 2015

धनु राशिफल 2015Astrology, Horoscope, Rashiphal, Prediction | राशिफल | Rashifal in Hindi

धन, व्यापार और कारोबार (Financial Rashifal 2015): धनु राशि के जातकों के लिए साल 2015 आर्थिक स्तर पर कठिनाई भरा हो सकता है। इस साल इन्हें अधिक मेहनत करने की जरूरत हैं। हालांकि यह मेहनत आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा दिला सकती है। किसी भी डील को करने से पहले उसके भले-बुरे के बारें में अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। जल्दीबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है।
नई जगह जॉब पाने या नया व्यापार शुरु करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। साल के दूसरे भाग में आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। इस दौरान आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं।
 

शिक्षा और करियर (Education and Career Forecast for 2015): साल 2015 के प्रथम भाग में छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस दौरान सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत लगने के आसार हैं। साल का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल होगा। इस दौरान विदेश में शिक्षा प्राप्त और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा।
 

परिवार (Family Relations in Year 2015) : यह साल पारिवारिक मामलों में मिलाजुला रहेगा। राशिफल 2015 के अनुसार वर्ष के पहले भाग में घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित हो सकता है। इस दौरान छोटी छोटी बातों पर झगड़ें और विवाद करने से बचें।
साल के दूसरे भाग में स्थितियां नियंत्रित होती दिखेंगी। परिजनों से मनमुटाव दूर होगा। इस दौरान संतान पक्ष से खुश खबरी मिलने के आसार हैं।
 

प्यार और रिश्ते (Love Rashifal of 2015): प्रेमी जोड़े साल के पूर्वाध यानि पहले छह महीने सतर्क रहें। जिद, घमंड और साथी की बात ना सुनने के कारण संबंधों में खटास आ सकती है। इस दौरान सावधानी से काम लें। हालांकि साल का दूसरा भाग अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आपसी प्रेम बढ़ेगा। साथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। विवाह योग्य जातकों को जीवनसाथी मिल सकता है।
 

स्वास्थ्य राशिफल (Health Horoscope of 2015): स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2015 अनुकूल नजर नहीं आता। इस साल वाहन चलाते समय या सड़क पार कर समय सावधान रहें अन्यथा दुर्घटनाग्रस्त होने के आसार हैं। इस दौरान यात्रा करने से बचें। कुछ पेट की तकलीफें भी परेशान कर सकती हैं।
खान-पान पर संयम रखें, बाहर के खाने से परहेज करें। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप अपनी समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

धनु वार्षिक राशिफल 2015 (Dhanu Varshik Rashifal 2015): राशिफल 2015 कहता है कि वर्ष का प्रथम भाग आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। लाभ भाव में स्थित शनि और राहु आपके लाभ में बढ़ोत्तरी करवाने का संकेत कर रहे हैं। 

मकर वार्षिक राशिफल 2015 Makar Varshik Rashifal 2015

मकर राशिफल 2015Astrology, Horoscope, Rashiphal, Prediction | राशिफल | Rashifal in Hindi

धन, व्यापार और कारोबार (Financial Rashifal Rashi 2015): राशिफल 2015 के अनुसार इस साल आपकी आर्थिक हालात सुधरेगी। धन संचय होगा और आमदनी के नए स्त्रोत भी मिल सकते हैं। कहीं से अचानक धन प्राप्ति के योग हैं।
वर्ष के शुरुआत में व्यापार काफी तेजी से चलेगा, इसकी रफ्तार वर्ष के अंत तक कुछ धीमी अवश्य हो सकती है। निरंतर मेहनत करते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी। इस साल आपको अपने बचत पर ध्यान देने की जरूरत है।
 

शिक्षा और करियर (Education and Career Forecast for 2015): मकर राशि के विद्यार्थियों को साल 2015 में अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता के आसार हैं। शिक्षकों और गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छे दोस्तों का साथ मिलेगा।
 

परिवार (Family Relations in Year 2015): मकर राशि के लिए राशिफल 2015 के अनुसार पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख-शांति का वास रहेगा। धार्मिक कार्य या अनुष्ठान हो सकते हैं। साल के दूसरे भाग में परिवार के प्रति सतर्क रहें। घर के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। इस दौरान वाणी और गुस्से पर काबू रखें।
 

प्यार और रिश्ते (Love Rashifal of 2015): प्रेम प्रसंगों के लिए साल का प्रथम भाग अनुकूल रहेगा। किसी नए साथी के साथ मुलाकात हो सकती है। नए साथी के चक्कर में पूराने साथी को नजरअंदाह करना महंगा पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों की तलाश पूरी हो सकती है।
वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इन परेशानियों को दूर रखने के लिए वाणी पर संयम रखें। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करें।
 

स्वास्थ्य राशिफल (Health Horoscope of 2015): इस साल अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम जनित बीमारियों के साथ थकान, तनाव आदि से आपको जुझना पड़ सकता है। वाहन आदि से चोट लगने के संकेत हैं। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय सावधानी बरतें। व्यायाम, योग और स्वस्थ आहार को जीवनशैली में शामिल कर आप कई परेशानियों से बच सकते हैं।

मकर वार्षिक राशिफल 2015 (Makar Varshik Rashifal 2015): साल 2015 आपके लिए मिले जुले परिणाम देने वाला रहेगा। वर्ष के आरम्भ में वृहस्पति का गोचर आपके छ्ठे भाव में है। अत: साल के पहले भाग में परिजनों से कुछ मनमुटाव रह सकता है, आर्थिक मामलों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

कुंभ वार्षिक राशिफल 2015 Kumbh Varshik Rashifal 2015

कुंभ राशिफल 2015Astrology, Horoscope, Rashiphal, Prediction | राशिफल | Rashifal in Hindi

धन, व्यापार और कारोबार (Financial Rashifal 2015): राशिफल 2015 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए यह साल मेहनत करने वाला सिद्ध हो सकता है। इस साल उन्हें सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस करने वाले जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले उसके बारें में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल हैं। पदोन्नति आदि के आसार हैं।
 

शिक्षा और करियर (Education and Career Forecast for 2015): विद्यार्थियों के लिए साल 2015 सफलता देने वाला साबित हो सकता है। प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है। विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को सफलता मिलने के आसार हैं। हालांकि इस साल पढ़ाई व मेहनत करने में आलस्य ना करें। याद रखें बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता।
 

परिवार (Family Relations in Year 2015): राशिफल 2015 के अनुसार पारिवारिक मामलों में यह साल मिश्रित फल देने वाला होगा। वर्ष के पूर्वाध में कुछ घरेलू कलेश हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य या संतान को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।
लेकिन साल का दूसरा पक्ष आपके लिए शांति का पैगाम लेकर आएगा। परिवार में आपसी तालमेल बढ़ेगा। मित्रों और भाईजनों का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक कार्य के होने के आसार हैं।
 

प्यार और रिश्ते (Love Rashifal of 2015): प्रेम प्रसंगों के लिए साल 2015 अनुकूल नहीं दिख रहा। कुंभ राशि के राशिफल अनुसार इस साल प्यार में सावधानी की आवश्यकता है। बिना वजह की जिद और साथी की बात ना सुननें के कारण कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
वैवाहिक जीवन में आपको साथी का साथ मिलेगा। विवाह योग्य जातकों की तलाश जल्द ही पूरी हो सकती है।
 

स्वास्थ्य राशिफल (Health Horoscope of 2015): कुंभ राशि के जातकों को इस साल अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सजग रहने की आवश्यकता है। इस साल आपको पेट की कुछ समस्याएं हो सकती हैं। नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। पूराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

कुंभ वार्षिक राशिफल 2015 (Kumbh Varshik Rashifal 2015): साल की शुरुआत काफ़ी बेहतर ढंग से होने वाली है। घर परिवार में कोई शुभ कृत्य हो सकता है। संतान सुख के लिए यह एक उत्तम समय होगा। शिक्षा के लिए भी समय को अनुकूल कहा जाएगा। दूर की यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। धार्मिक यात्राओं के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

मीन वार्षिक राशिफल 2015 Meen Varshik Rashifal 2015


धन, व्यापार और कारोबार (Financial Rashifal Rashi 2015): मीन राशि के लिए साल 2015 आर्थिक स्तर पर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में बदलाव करने पड़ सकते हैं। पदोन्नति और अच्छा जॉब ऑफर मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। शेयर बाजार में पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल है, हालांकि कहीं भी पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।
जमीन-जायदाद या नया वाहन खरीदने के योग हैं। कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। पूराने कर्ज से छुटकारा पा सकेंगे। कड़ी मेहनत का फल मीठा ही होगा।
 

शिक्षा और करियर (Education and Career Forecast for 2015): मीन राशि के छात्रों के लिए साल 2015 अनुकूल साबित होगा। साल के पहले पूर्वाध में अधिक सफलताएं मिलेंगी। प्रतियोगी परिक्षाओं के परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं।
सरकारी नौकरी आदि की परिक्षाओं में सफलता मिलने के आसार हैं। अध्ययन से जुडे मामलों में सही निर्णय लेंगे। वर्ष के मध्य में पढ़ाई से मन भटक सकता है। इसके प्रति सावधान रहें।
 

परिवार (Family Relations in Year 2015): पारिवारिक दृष्टिकोण से यह साल मिश्रित फलदायक होगा। परिवार में सब मगंलमय होगा। परिवार को अधिक से अधिक समय दे पाएंगे। कहीं घूमने आदि का प्लान बन सकता है।
संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। हालांकि वर्ष के दूसरे भाग में परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। माता-पिता के साथ बातचीत करते रहें।
 

प्यार और रिश्ते (Love Rashifal of 2015): राशिफल 2015 के अनुसार इस साल प्रेम डगर पर मीन राशि वालों को सफलता अवश्य मिलेगी। किसी नए साथी से मुलाकात के योग हैं।
अपने प्यार को आप एक नए आयाम पर ले जाने में सफल होंगे। नए रिश्तों के कारण पूराने रिश्तों को नजरअंदाज ना करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। हालांकि घरेलू समस्याओं को रिश्तों पर हावी ना होने दें।
 

स्वास्थ्य राशिफल (Health Horoscope of 2015): इस साल आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। किसी पूरानी बीमारी के कारण आपको तकलीफ हो सकती है।
माता-पिता की सेहत पर भी विशेष ध्यान दें। मौसम जनित बीमारियां और छोटी-मोटी चोट लगने का खतरा है। चिंतामुक्त रहे और सड़क पार सकते समय खास ख्याल रखें। खान-पान पर ध्यान दें।

मीन वार्षिक राशिफल 2015 (Meen Varshik Rashifal 2015): राशिफल 2015 के नज़रिए से यह साल आपके लिए काफ़ी बेहतर सिद्ध हो सकता है। भले ही आप पर शनि की ढइया का प्रभाव हैं लेकिन इस साल बृहस्पति की कृपा आप पर बनी रहेगी। जिससे घर परिवार में सुख शांति रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। 




Note:
Drop Below Your Any Horoscope Problem or Mail Me On E-Mail: bhupeshmandal84@gmail.com if Problem Is Not Publishable. I will Try To Solve Your Problem in A Minute When I Am Free To My Professional Work.

If You Want Your Personal Horoscope Through Your Date Of Birth Then Send Me Your Information.
Like- 
1- Your Date Of Birth And Exact Time
2- Your Name
3- Birth Place (County,State,City)
4- Your E-Mail Id

Thank's & Good Luck :)




https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEifUEfguOvVxRzOQtUzuKlh1krH-O4jHwivzWVGVwDorD9y_porIrTFrMhN5DsJ9UWtyB84mPWyvrqkLQjXQfwZAkWBSJMLtHyvvRPTCie2xtR09VXk522LZlrxglXTpvMo_eWTqMK1riJR/s1600/Indian+Waving+Flag+Animation.gif


      Kosulla India Ltd.
        Our Punchline : Quality & Self Satisfaction



Address:
Noida , Sector-49
E-Mail ID: bhupeshmandal84@gmail.com
Web Address: kosullaindialtd.blogspot.com

No comments:

Post a Comment