Friday, 12 July 2013

Legendary actor Pran dies at 93

Legendary actor Pran dies at 93

Legendary actor Pran dies at 93
Pran, one of Bollywood's most respected actors, died in Mumbai's Lilavati Hospital today. He was 93 and had been admitted to hospital a month ago.

He died after a spell of prolonged illness," his daughter Pinky told news agency PTI. "He was not keeping well, he was very weak. His health was deteriorating," she added.

Pran received the Dadasaheb Phalke Award this year in May. He was unable to travel to Delhi to receive the award at the presentation ceremony because of ill health. He was given the award at his home in Mumbai the next day.

Pran, star of films such as Zanjeer and Amar Akbar Anthony, began his career as a hero in Punjabi films, made a tremendous impact on Bollywood as the villain in Dilip Kumar's Ram Aur Shyam and was the first actor to break stereotype by playing character roles as well. In the '70s, there was almost no major film that did not feature Pran and he was often higher paid than the hero. Pran was credited with making the role of the villain as important as the hero's, and was known for his sophistication and style on screen.

Pran was also credited with helping actor Amitabh Bachchan get his biggest break - Zanjeer, which marked the rise of the Angry Young Man and made Amitabh Bachchan famous. Pran played one of his best known roles - the Pathan Sher Khan - in Zanjeer. He and Amitabh Bachchan formed a long and successful screen partnership after Zanjeer and struck up a lifelong friendship. Pran made one of his last public appearances at Amitabh Bachchan's 70th birthday party in October last year.

Pran's other famous films include Madhumati, Half Ticket, Upkar, Kashmir Ki Kali, Don, Karz, Naseeb and Shahenshah. He last appeared on-screen in 1997's Mrityudaata.

He is survived by his wife Shukla, daughter Pinky, and sons Arvind and Sunil.

अभिनेता प्राण का मुंबई में निधन, 93 साल की उम्र में लीलावती अस्पताल में ली आखिरी सांस


बॉलीवुड के मशहूर खलनायक प्राण का निधन हो गया. वो 93 वर्ष के थे. प्राण लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 12 फरवरी 1920 को दिल्‍ली में जन्‍मे प्राण ने 350 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया. शनिवार दोपहर 12 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा. प्राण ने रात 8.30 बजे अपनी अंतिम सांसें ली. प्राण का पूरा नाम प्राण कृष्ण सिकंद था. बीमार चल रहे और पद्मभूषण से सम्मानित 93 वर्षीय प्राण को 2012 के लिए 44वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया. हालांकि इस घोषणा को सबने सराहा, लेकिन अफसोस भी जताया कि उन्हें भारतीय फिल्म उद्योग का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान बहुत देर से मिला. विडंबना है कि इनमें से ज्यादातर पुरस्कार अभिनेताओं को उनके जीवन के ढलते दौर में ही मिलते रहे हैं.
प्राण का नाम भारतीय सिनेमा में विलेन का पर्याय रहा है, शायद यही बात उनके हिस्से आने वाले इस सम्मान के लिए अड़ंगा बन गई हो. हालांकि अपने छह दशक के लंबे करियर के दौरान उन्होंने लगभग 400 फिल्मों में काम किया है, उनमें से ज्यादातर में उनका रोल पॉजिटिव रहा है. हकीकत यह है कि अभिनय में पुरस्कार की बारी आती है तो नायक, नायिकाएं और अच्छे किरदार निभाने वाले, विलेन और कैरेक्टर ऐक्टर से बाजी मार ले जाते हैं, चाहे उनका अभिनय कौशल कितना ही सशक्त क्यों न हो.
प्राण ने परदे पर बतौर विलेन इतिहास रच डाला हैः उन्हें ‘विलेन ऑफ द मिलेनियम’ कहा गया है. दर्शकों को उन्होंने किस कदर थर्रा रखा था.

दोपहर में होगा अंतिम संस्कार, यहां पढ़ें निधन पर किसने क्या कहा?


मुंबई। 
सदी के खलनायक अभिनेता प्राण के निधन से पूरा बॉलीवुड शोकाकुल है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि राजनेता भी उनके निधन से काफी दुखी हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया है कि प्राण साहब के निधन से बॉलीवुड में स्वर्ण युग का अंत हो गया है। प्राण साहब को बॉलीवुड में खलनायकों का गॉडफादर कहा जा रहा है। शुक्रवार को लीलावती अस्पताल में प्राण साहब ने अंतिम सांस ली। आज दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


-अभिनेता शाहरुख खान ने इनके निधन पर कहा, प्राण साहब हमेशा ही हमारे दिल में रहेंगे, मुझे समझ नहीं आता जो लोग हमारे जज्बातों से जुड़े हैं, जो हमें जिंदगी के फलसफे सिखाते हैं उन्हें जाना क्यों पड़ता है। हम प्राण साहब को कभी भूल नहीं पाएंगे। बॉलीवुड ने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर शोक व्यक्त किया है।


-बिग बी ने लिखा,प्राण साहब से मैंने बहुत कुछ सीखा है। वे मेरे सीनियर थे। हम अच्छे दोस्त हुआ करते थे। जब वे बीमार थे तब मैं रोज उनकी सलामती की दुआएं मांगता था।
-किरण बेदी ने अभिनेता प्राण को खलनायकों का गॉडफादर करार दिया है।
-अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि जो प्राण साहब की फिल्म जंजीर के रिमेक में मुख्य किरदार निभा रही हैं, उन्होंने भी ट्विटर पर प्राण साहब को श्रद्धाजंलि दी है।
-अभिनेता अर्जुन रामपाल लिखते हैं कि वे एक एक्टर ही नहीं बल्कि एक जैंटलमैन थे।
-निर्माता मधुर भंडारकर ने लिखा कि ऐसे एक्टर बार बार नहीं जन्म लेते, इन्होंने हिंदी सिनेमा में नेगेटिव रोल्स को एक अलग ही पहचान दी थी।
-अभिनेता अभिषेक बच्चन ने लिखा कि जो प्राण साहब ने दिया है उसे भुलाना नामुमकिन है।
-निर्माता करण जौहर ने लिखा कि प्राण साहब ने फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाओं को एक नई उड़ान दी है।
-निर्माता कुणाल कोहली लिखते हैं कि इनके निधन से जैसे बॉलीवुड में खलनायकों का दौर खत्म हो गया।
-अभिनेता आफताब शिवदसानी ने भी उन्हें ट्विटर पर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
-अभिनेता अनुपम खैर लिखते हैं भारतीय सिनेमा में प्राण जी की भूमिका को भूला नहीं जा सकता है। उनका आखिरी वक्त आ गया था।
-अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने लिखा कि वे उन्हें ज्यादा करीब से नहीं जानती थीं, लेकिन वह एक बेहतरीन कलाकार के साथ-साथ एक बेहतरीन इन्सान भी थे।
-अभिनेता रितेश देशमुख लिखते हैं कि प्राण साहब हमेशा सबके दिलों में जिंदा रहेंगे। उन्हें कोई नहीं भूल सकता। 


प्राण के डायलॉग
_____________________

इस इलाके में नए आए हो बरखुरदार, वर्ना यहां शेर खान को कौन नहीं जानता!

 ज़ंजीर

राम ने हर युग में जन्म लिया लेकिन लक्ष्मण फिर पैदा नहीं हुआ.

 उपकार

ये पाप की नगरी है यहां कंस और दुर्योद्धन का ठिकाना है.

 उपकार

ज़िंदगी में चढ़ते की पूजा मत करना, डूबते की भी सोचना
क्लिक करें उपकार

ये फूलो के शाथ शाथ दिल कबशे बेचना शुरू कर दिया है.

 कश्मीर की कली

एक डाकू की लड़की पुलिस वाले से शादी करेगी, गोली मारिए सरदार

 जिस देश में गंगा बहती है

शेर और बकरी जिस घाट पर एक साथ पानी पीते हों वो घाट न हमने देखा है और न देखना चाहते हैं

आन बान

पहचाना इस इकन्नी को यह वही इकन्नी है जिसे बरसों पहले उछालकर तुमने मेरा मज़ाक उड़ाया था. रॉबर्ट सेठ तुम्हारे ही सोने से तुम्हारे ही आदमियों को ख़रीद कर आज मैं तुम्हारी जगह पहुंच गया हूं और तुम मेरे क़दमों में.

 अमर अकबर एंथनी


क्योंकि मैं रिवॉल्वर हमेशा ख़ाली रखता हूं.

 मजबूर

लेकिन मैं उस क़िस्म का जेलर नहीं हूं. मैं न तो छुट्टी पर जाऊंगा और न तबादले की दरख़्वास्त करूंगा. तुम्हारा वो रिकॉर्ड है, तो हमारा भी एक रिकॉर्ड है. हमारी जेल से संगीन से संगीन क़ैदी जो बाहर गया है उसने तुम्हारे उस दरबार में दुआ मांगी है तो यही दुआ मांगी है कि अगर दुबारा जेल जाए तो रघुवीर सिंह की जेल में न जाए

कालिया

समझते हो कि सब समझता हूं इससे बढ़कर इंसान की नासमझी और क्या हो सकती है

 क्रोधी

शायद तू यह भूल गया कि इस ज़मीन पर फ़तह ख़ां अकेला पैदा नहीं हुआ है, उसके साथ उसकी बला की ज़िद भी पैदा हुई है. कहीं मेरी ज़िद किसी ज़िद पर आ गई तो अपनी बेटी के रास्ते में पड़े हुए बेशुमार कांटों को तो मैं अपने दामन में समेट लूंगा लेकिन तेरे रास्ते दहकते हुए अंगारों से भर दूंगा.

सनम बेवफ़ा

आवाज़ तो तेरी एक दिन मैं नीची करूंगा, शेर की तरह गरजने वाला बिल्ली की ज़बान बोलेगा.

सनम बेवफ़ा


Tuesday, 9 July 2013

केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, तेजाब से जिंदगियां हो रहीं तबाह

केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, तेजाब से जिंदगियां हो रहीं तबाह

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्‍क | अंतिम अपडेट 9 जुलाई 2013 1:12 PM IST पर
supreme court slams centre on acid attacks
देशभर में लड़कियों और महिलाओं पर होने वाले तेजाबी हमलों को रोकने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।

तेजाबी हमले की शिकार एक पीड़िता की जनहित याचिका पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने कहा कि तेजाबी हमलों से जिंदगियां तबाह हो रही हैं, लोग मर रहे हैं। हर रोज एक या एक से अधिक ऐसी घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं को इससे होने वाली तकलीफ को समझने की जरूरत है। सरकार को इस मसले पर गंभीर होने की जरूरत है।

कोर्ट ने केंद्र सरकार को बाजार में आसानी से उपलब्‍ध तेजाब की ब्रिकी के लिए नई नीति पेश करने के लिए एक सप्ताह ‌का समय दिया है। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो कोर्ट स्वयं इसके लिए आदेश जारी करेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया था कि वह सभी राज्य सरकारों से मिलकर एक बैठक करेगी, जिसमें तेजाब की खुले बाजार में बिक्री को लेकर नए दिशा निर्देश बनाए जाएंगे। लेकिन इस बात के दो माह और तीन सप्ताह बीत चुके हैं।

कोर्ट ने कहा कि मुंबई जैसे शहर में एक लड़की की मौत तेजाबी हमले की वजह से हो जाती है ऐसे में कोई कैसे आंखें मूद सकता है? क्या इस समस्या से निपटना केंद्र और राज्यों सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है?

Delhi Metro footage of couples on porn sites

Delhi Metro footage of couples on porn sites

  New Delhi, July 09, 2013









Footage of couples getting intimate on the Delhi Metro has reached international porn sites. More than 250 clips of couples on near-empty trains have been made into two- to eight-minute videos and uploaded on these sites, a Central Industrial Security Force (CISF) official told Hindustan, requesting anonymity.

The bulk of these clips has been uploaded since 2011.
A leakage of this scale from its central control room, if found true, could embarrass the DMRC and raise a big privacy issue.
Hindustan contacted DMRC spokesperson Anuj Dayal on phone but did not get a response. A senior DMRC official said CISF was to blame because it monitors the CCTV footage.

But director general, CISF, Rajiv refuted the allegation. “We are just the monitoring agency. DMRC controls the database into which this CCTV footage goes, and so the leak most likely happened at its end,” he said.

Monday, 8 July 2013

CCTV से मिले अहम सुराग, आतंकियों ने रखे थे 13 बम

CCTV से मिले अहम सुराग, आतंकियों ने रखे थे 13 बम

गया/पटना/ब्यूरो/एजेंसी | अंतिम अपडेट 9 जुलाई 2013 1:53 AM IST पर
mahabodhi temple serial blasts four terrorist kept 13 bombs
बोधगया सीरियल ब्लास्ट की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियों को अहम सुराग हाथ लगे हैं।

जांच एजेंसियों की नजर सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे उन छह संदिग्धों पर आकर टिक गई है, जो धमाकों से कुछ देर पहले बैग लेकर महाबोधि मंदिर की ओर गए थे।

इन छह संदिग्धों में एक युवती भी है। भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली को दहलाने के लिए आतंकियों ने महाबोधि मंदिर परिसर में और इसके आसपास कुल 13 बम रखे थे, जिनमें से दस में धमाका हुआ। एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।


सोमवार को जांच एजेंसियों ने महाबोधि मंदिर परिसर के अंदर व बाहर लगे सभी 16 सीसीटीवी में रिकॉर्ड फुटेज को बारीकी से खंगाला।

एक फुटेज में शनिवार रात करीब एक बजे तीन युवक महाबोधि मंदिर की ओर जाते दिख रहे हैं। उनके हाथ में एक थैला भी था। एक युवक अपने शरीर पर चादरनुमा कोई कपड़ा डाले हुए है।

बोधगया प्रबंधकारिणी समिति (बीटीएमसी) कार्यालय के ठीक सामने बनी पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी इन युवकों को रोकते भी हैं, उनसे बात भी करते हैं। हाथ से इशारा कर युवकों को महाबोधि मंदिर की ओर कुछ बताते भी हैं।



इसके बाद तीनों युवक महाबोधि मंदिर की ओर बढ़ जाते हैं। करीब 10-15 मिनट के बाद ये तीनों युवक अलग-अलग दूरी बनाकर वापस लौट जाते हैं। इसके करीब दो घंटे बाद वाहन से दो युवक और एक युवती वहां पहुंचते हैं।

पुलिस वाले उनसे कुछ पूछते हैं और तीनों महाबोधि मंदिर की ओर बढ़ जाते हैं। करीब 10 मिनट बाद तीनों वापस लौट जाते हैं, लेकिन इन तीनों के लौटने में कुछ भिन्नता पाई गई। युवती जिस युवक के साथ मंदिर की ओर गई थी, उसके बजाय दूसरे युवक के साथ वापस आती है।

रविवार तड़के करीब 5:25 बजे से छह बजे के बीच महाबोधि मंदिर में धमाके हुए और इसके कुछ घंटे पहले अलग-अलग समय में रात के अंधेरे में पांच युवकों और एक युवती का हाथ में बैग लेकर जाने का मामला अधिकारियों को संदिग्ध लग रहा है। एनआईए और एनएसजी की टीमें इन छह लोगों की पहचान करने में जुटी हैं।

सीसीटीवी रिकॉर्ड की जांच शुरू
16 नंबर सीसीटीवी फुटेज से मिले छह संदिग्धों के हुलिया के आधार पर उनकी पहचान करने के लिए एनआईए और एनएसजी की टीमों ने बोधगया में बैंक, एटीएम व होटलों में लगे सीसीटीवी रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।

इस बीच, गृह मंत्री सुशील शिंदे ने भी पुष्टि की कि 10 धमाके हुए, जबकि 3 बमों को निष्क्रिय कर दिया गया। इससे पहले रविवार को नौ ब्लास्ट होने की बात कही गई थी।

हिरासत में लिए गए गया जिले के बाराचट्टी के विनोद कुमार से एनआईए, एनएसजी और पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

बिहार के डीजीपी अभयानंद ने बताया कि धमाकों के बाद विनोद का वोटर आई कार्ड मंदिर परिसर में पड़ा मिला था। एनआईए और एनएसजी की टीम ने मौके से सैंपल भी इकट्ठे किए हैं।

घटना के समय मंदिर परिसर में तैनात रहे निजी सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

आईईडी जैसे थे बम
एनएसजी ने गृह मंत्रालय को भेजी अपनी शुरुआती रिपोर्ट में कहा है कि धमाकों में अमोनियम नाइट्रेट और सल्फर का इस्तेमाल किया गया। कम तीव्रता के इन बमों ने आईईडी जैसा काम किया। धमाका क्लॉक टाइमर से किया गया। हर बम चार-पांच किलो का था और इसमें छोटा सिलेंडर भी लगा था।

माना जा रहा है कि आतंकियों ने धमाकों को अंजाम देने के लिए देश में पहली बार सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया है। बिहार के डीजीपी अभयानंद ने बताया कि हर बम पर उर्दू और अंग्रेजी में लिखा था कि इसे कहां रखा जाना है।

सीआईएसएफ करेगी सुरक्षा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ के हवाले करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

अनशन पर बैठे सुशील मोदी

बोधगया सीरियल ब्लास्ट और बगहा में पुलिस फायरिंग के खिलाफ वरिष्ठ भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अनशन पर बैठ गए हैं।

उन्होंने 24 घंटा व्यापी अनशन सोमवार से शुरू किया। मोदी पटना में गांधी मैदान पुलिस स्टेशन के निकट श्री कृष्णा मेमोरियल हॉल के बाहर अनशन पर बैठे हैं। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडे और अन्य नेता भी अनशन पर बैठे हैं।

केंद्र ने भेजे थे चार एलर्ट

बोधगया के महाबोधि मंदिर में आतंकी हमले की आशंका पिछले हफ्ते और पुख्ता हो गई थी जब केंद्र ने इस बाबत आखिरी अलर्ट बिहार सरकार को भेजा था।

यह पिछले महीनों में भेजी गई चौथी चेतावनी थी। इसी आधार पर 2 जुलाई को महाबोधि मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा की समीक्षा बैठक भी की।

इस बैठक के बाद परिसर में लगे सीसीटीवी को ठीक करने के अलावा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे पहले कि राज्य सरकार की ओर से मंदिर की सुरक्षा पुख्ता की जाती आतंकी धमाका करने में कामयाब हो गए।
 

विंबलडन में एंडी मरे ने रचा इतिहास

विंबलडन में एंडी मरे ने रचा इतिहास

 रविवार, 7 जुलाई, 2013 को 23:25 IST तक के समाचार

एंडी मरे
एंडी मरे विंबलडन कप के साथ.
दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे ने दुनिया के नंबर एक और शीर्ष वरीय सर्बिया के नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 7-5, 6-4 से हराकर विंबलडन पुरूष एकल ख़िताब जीत लिया है.
मरे और जोकोविच के बीच तीन घंटे 10 मिनट तक चले मुका़बले के दौरान तीनों सेटों में बेहतरीन खेल देखने को मिला. ख़ासकर दूसरे सेट में दोनों के बीच लंबा संघर्ष हुआ लेकिन बाज़ी मरे के हाथ लगी जब उन्होंने 7-5 से दूसरा सेट जीता.
मरे ने आख़िरकार तीसरा सेट 6-4 के अंतर से जीत कर क्लिक करें विंबलडन पुरूष एकल का ताज अपने नाम कर लिया.
खेल विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार को खेले गए फ़ाइनल मैच में जोकोविच अपने रंग में बिल्कुल भी नहीं दिख रहे थे. यहां तक की जोकोविच के कई रिटर्न्स सीधे नेट में जा टकराए जहां पर उन्हें आसानी से अंक मिल सकते थे.

शानदार प्रदर्शन

दूसरी तरफ़ एंडी  ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. उनकी कोट कवरेज बहुत ही शानदार थी. कई मौक़ों पर तो मरे ने अविश्नीय खेल का प्रदर्शन किया.
ख़ासकर उनके दोनों हाथों से लगाए गए बैकहैंड रिटर्न्स का जोकोविच के पास कोई जवाब नहीं था.

1966 फ़ुटबॉल विश्व कप जीत के बाद ब्रिटेन के खेल इतिहास का सबसे बड़ा दिन.
रविवार को मरे ने अपना सांतवा ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल मैच खेला जबकि जोकोविच के साथ ग्रैंडस्लैम में यह उनका चौथा मुक़ाबला था.
रविवार का दिन 1966 में फ़ुटबॉल विश्व कप जीतने के बाद ब्रिटेन के खेल इतिहास का शायद ये सबसे बड़ा दिन था. 77 साल बाद ब्रिटेन का कोई पुरूष खिलाड़ी विंबलडन एकल ख़िताब जीतने में सफल हुआ.
इससे पहले 1936 में ब्रिटेन के फ़्रेड पेरी ने विंबलडन पुरूष एकल ख़िताब जीता था.
साल 2012 में भी मरे विंबलडन के फ़ाइनल में पहुंचे थे लेकिन तब उन्हें फ़ेडरर से हार का सामना करना पड़ा था.
एंडी मरे का ये दूसरा ग्रैंडस्लैम ख़िताब है, इससे पहले वो साल 2012 में अमरीकी ओपन भी जीत चुके हैं.

भारतीय पहलू

2013 के विंबलडन फ़ाइनल का एक भारतीय पक्ष भी था. मैच के शुरू में भारत से लंदन पहुंची एक छोटी सी लड़की की मुस्कान ने स्टेडियम में बैठे 15 हज़ार लोगों का मन मोह लिया.
11 वर्षीय क्लिक करें पिंकी सोनकर जब पैदा हुई थीं तो उसका होंठ कटा हुआ था. स्माइल ट्रेन नाम की एक अंतरराष्ट्रीय चैरिटी संस्था ने 2007 में उसका सफल ऑपरेशन कराकर उसे एक मनोहारी मुस्कान दी है. इसका ज़िक्र ऑस्कर विजेता शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री 'स्माइल पिंकी' में भी किया गया था.
इसी संस्था की ओर से पिंकी को रविवार को सेंटर कोर्ट में लाया गया था जहां पिंकी ने सिक्का उछाल कर टॉस किया, जिसके बाद से मैच शुरू हुआ.
इससे पहले क्लिक करें सेमीफ़ाइनल में मरे ने पोलैंड के 24वीं वरीयता प्राप्त जेर्जी जानोविज को लगभग तीन घंटों तक चले 'छत' विवाद वाले मैच में 6-7, 6-4, 6-4, 6-3 से हरा कर विंबलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बनाई थी. जबकि नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को इतिहास में विंबलडन के सबसे लंबे सेमीफ़ाइनल में जुआन डेल पोत्रो को 7-5, 4-6, 7-6, 6-7, 6-3 से हराकर 11वीं बार ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में जगह बनाई थी.

मरे को अंतिम गेम याद ही नहीं: हेनमैन


एंडी मरे
एंडी मरे ने आख़िरकार विंबलडन जीतकर ब्रिटेन के लोगों का 77 साल का लंबा इंतजार समाप्त कर दिया.
 मरे ने फ़ाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के  नोवाक जोकोविच को लगातार सेटों में हराकर सेंटर कोर्ट में बैठे 15000 दर्शकों और देश भर के लाखों टेनिस प्रेमियों को जश्न मनाने का मौक़ा दे दिया.
26 साल के मरे का ये दूसरा ग्रैंड स्लैम है. इससे पहले उन्होंने पिछले साल यूएस ओपन का ख़िताब और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था.
बीबीसी के कमेंटेटर और चार बार विंबलडन से सेमीफ़ाइनल में पहुंचे टिम हेनमैन लॉकर रूम में मरे की जीत के जश्न में शामिल हुए.
उन्होंने कहा, “मुझे मैच के तुरंत बाद लॉकर रूम में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. एंडी को अपनी जीत पर विश्वास नहीं हो रहा था. मैंने उन्हें गले लगाया और उनसे कहा मैं नहीं जानता आपने ऐसा कैसे किया? इस पर उनका जवाब था ‘मैं भी नहीं जानता’.”

अविश्वसनीय उपलब्धि

"इसमें अब कोई शक नहीं है कि उन्होंने ब्रिटेन की जनता का दिल जीत लिया है. इससे पहले चंद लोगों को उनकी काबिलियत पर संदेह था"
टिम हेनमैन
हेनमैन ने कहा, “ये एक अविश्वसनीय उपलब्धि है और इसका ख़ुमार अब भी चढ़ा हुआ है. एंडी  टेनिस के ऐसे छात्र हैं जिन्हें जूनियर स्तर से लेकर अब तक के सभी परिणाम याद हैं. उन्हें अपने सभी मैच और शॉट याद हैं लेकिन उन्हें इस फ़ाइनल के अंतिम गेम के बारे में कुछ भी याद नहीं है. इस गेम की उनकी यादें धुंधला गई हैं.”
उन्होंने कहा, “मैंने लॉकर रूम में एंडी की टीम के सभी सदस्यों से बात की. वहां शैंपेन उड़ाई जा रही थी. मैं तो जैसे-तैसे बच गया लेकिन एंडी पूरी तरह शैंपेन में नहा गए. वह शराब नहीं पीते हैं लेकिन उन्हें एक घूंट पीनी पड़ी. जैसे ही शैंपेन उनके हलक से उतरी उनके मुंह से निकला ‘बहुत ख़राब’.”
हेनमैन ने बताया, “पिछली बार उन्होंने शैंपेन तब ली थी जब वो यूएस ओपन जीतकर घर वापस आ रहे थे. उस समय उन्होंने विमान में टूथपेस्ट के बजाय फेस क्रीम इस्तेमाल कर लिया था. तब उन्होंने शैंपेन का ली थी.”
उन्होंने कहा, “एंडी के लिए ये शानदार दिन है. टेनिस, टेनिस प्रेमियों और ब्रिटेन के खेलों के लिए भी ये एक शानदार दिन है. उन्हें इस साल बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनेलिटी ऑफ़ द ईयर अवार्ड मिलना ही चाहिए.”

जीत लिया दिल

हेनमैन ने कहा, “इसमें अब कोई शक नहीं है कि उन्होंने ब्रिटेन की जनता का दिल जीत लिया है. इससे पहले चंद लोगों को उनकी काबिलियत पर संदेह था. पिछले 12 महीने में लोगों ने उनका अलग रंग देखा है.”
हेनमैन और मरे
मरे और हेनमैन इस साल जून में एक चैरिटी मैच के दौरान.
उन्होंने कहा, “पिछले साल विंबलडन के फ़ाइनल में हारना एंडी के लिए बेहद अहम साबित हुआ. उसके बाद उन्होंने ओलंपिक स्वर्ण जीता और बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री से भी दुनिया को ये समझने में मदद मिली कि वह कितने महान खिलाड़ी हैं. इसे आप इस बात से महसूस कर सकते हैं कि उनके लिए समर्थन लगातार बढ़ता गया है और आज फ़ाइनल का माहौल अद्भुत था.”
हेनमैन के अनुसार, “मुझे हमेशा से लगता था कि ये क्षण आएगा. उनकी प्रतिभा को मैं उसी समय पहचान गया था जब वह डेविस कप में ऑरेंज ब्वॉय या वॉटर ब्वॉय हुआ करते थे. मैंने उनके साथ स्पेन में क्ले कोर्ट पर हाथ आजमाए थे जहां वह बतौर जूनियर प्रशिक्षण ले रहे थे.”
उन्होंने कहा, “छोटी उम्र में भी वह काफी समय बॉल के साथ गुजारते थे और यही बात उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग करती है.


विंबलडन 2013: महिला एकल वर्ग में बारतोली विजयी

विंबलडन 2013: महिला एकल वर्ग में बारतोली विजयी


 रविवार, 7 जुलाई, 2013 को 01:54 IST तक के समाचार


बारतोली की ये पहली बार ग्रैंड स्लैम जीत है.
विंबलडन में महिला एकल वर्ग को एक नई विजेता मिल गईं हैं. शनिवार को फ्रांस की मैरियोन बारतोली ने जर्मनी की सबीना लिसिकी को हराकर महिला वर्ग का एकल ख़िताब जीत लिया.
बारतोली ने सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से लिसिकी को हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम ख़िताब जीता.
बारतोली ने केवल 30 मिनट में ही पहला सेट जीत लिया. पहले सेट में उन्होंने लगातार छह गेम जीते जबकि दूसरे सेट में लगातार पांच गेम अपने नाम किए. लिसिकी के मैच में वापसी के तमाम प्रयास नाकाम रहे.
15वीं वरीयता प्राप्त बारतोली के सामने 23वीं वरीयता वाली सबीना लिसिकी टिक नहीं सकीं. अगर सबीना लिसिकी की जीत होने पर यह उनका भी  पहला ग्रैंड स्लैम होता.
वर्ष 2007 में वीनस विलियम से हार कर मैरियोन बारतोली ने ग्रैंड स्लैम जीतने का मौक़ा गवां दिया था, लेकिन इस बार एकतरफ़ा मुक़ाबले में उन्होंने यह जीत हासिल की.

भावुक हो गईं बारतोली

बारतोली को रोकने में नाकाम रहने पर दूसरे सेट में 23 साल की लिसिकी रो पड़ीं.
वहीं जीत के बाद बारतोली भी ख़ुशी में भावुक हो गईं.
बारतोली ने अपनी ख़ुशी अपनी मेंटर और 2006 की विंबलडन विजेता एमिली मोरेस्मो के साथ गले लगकर बांटी. उन्होंने अपने पिता और पूर्व कोच वॉल्टर को भी गले लगाया.
इससे पहले एमिली मोरेस्मो आख़िरी फ़्रांसिसी महिला थीं जिन्होंने विंबलडन जीता था.
ये लिसिकी का पहला ग्रैंड स्लैम होता
ये लिसिकी का पहला ग्रैंड स्लैम होता
पूरे टूर्नामेंट के दौरान बारतोली ने अपना दबदबा बनाए रखा. इस जीत के बाद वह विंबलडन ओपन में बिना कोई सेट गवांए जीतने वाली छठी महिला बन गईं हैं.
बारतोली का कहना था, "मुझे विशवास नहीं हो रहा, बचपन से ये दिन मेरा सपना था. लेकिन ऐस के साथ खेल ख़त्म करने की तो मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी."
विंबलडन में ये उनका 47वाँ मैच था.
लिसिकी से पाँच साल वरिष्ट बारतोली ने कहा, "मैं 2007 में विंबलडन नहीं जीत पाई, मैं जानती हूँ कैसा महसूस होता है. मुझे विश्वास है कि लिसिकी एक बार फिर यहाँ पहुंचेगी."
जर्मनी की मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिसिकी की दमदार सर्विस को बारतोली ने आसानी से खेला. छटे खेल में लिसिकी के दोबारा डबल-फॉल्ट ने विंबलडन का ख़िताब आसानी से बारतोली को थमाने में पूरी मदद की.
लिसिकी के पास दूसरे सेट के दूसरे मैच में बाज़ी अपनी ओर करने के मौक़े आए लेकिन बारतोली मैदान में मज़बूती से टिकी रहीं.
फ़ाइनल तक के रास्ते में लिसिकी ने चौथे दौर में पांच बार की चैंपियन सरीना विलियम्स को हराया और सेमीफ़ाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त अग्नियेस्का रदवांस्का को हराया था.


 

बोधगया ब्‍लास्‍ट का सीसीटीवी फुटेज जारी

बोधगया ब्‍लास्‍ट का सीसीटीवी फुटेज जारी

पटना, 8 जुलाई 2013 | 


CCTV से मिली धमाके की तस्वीर
बिहार के डीजीपी अभयानंद ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा कि बोधगया में रविवार को 10 धमाके हुए. उन्‍होंने बताया कि रविवार तक लग रहा था कि 9 धमाके हुए हैं, लेकिन सोमवार को एक और बम बरामद किया गया जो फट चुका था. यानी कि कुल 10 बम धमाके हुए. उन्‍होंने यह भी बताया कि इस मामले में एक संदिग्‍ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. इसी के साथ उन्‍होंने जांच के बारे ज्‍यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया.
इस बीच, बोधगया में हुए सीरियल धमाकों का सीसीटीवी फुटेज जारी हो गया है. कैमरे के समय के मुताबिक, सुबह 5 बजकर 40 मिनट 27 सेकेंड पर पहला धमाका हुआ. एक के बाद एक धमाकों से लोग सहम गए और भारी अफरातफरी मच गई.
सीसीटीवी कैमरे ने इधर-उधर भागते लोगों की तस्वीरें कैद की है. धमाके के तुरंत बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मी भी हरकत में आ गए. फुटेज में सुरक्षाकर्मियों को लोगों को हटाते और घटनास्थल की ओर भागते देखा गया. जांच एजेंसियां फुटेज खंगालने में लगी हुई हैं.
वहीं धमाकों के बाद बिहार सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है. धमाकों के विरोध में आज बीजेपी ने बोधगया और आरजेडी ने मगध क्षेत्र में बंद बुलाया है.

एक संदिग्ध गिरफ्तार, दो के स्केच जारी
वहीं आतंकियों की तलाश लगातार जारी है. गया के पास बाराचट्टी से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. शक की सुई आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन पर जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों को उन दो संदिग्ध की भी तलाश है जिनके बारे में आईबी ने जून के आखिरी हफ्ते में सूचना दी थी. आईबी ने अलर्ट जारी कर दो संदिग्ध भाईयों सहीदुर रहमान और सैफुर रहमान का स्केच जारी किया था और दोनों के पटना और गया जाने की बात कही थी. बिहार पुलिस ने रविवार को दोनों के स्केच जारी कर दिए हैं.
http://media2.intoday.in/aajtak/images/stories/072013/sktech1_325_070813100950.jpgताजा खुलासों के मुताबिक, महाबोधि मंदिर में रविवार सुबह 2 बजे पांच लोगों ने बम रखे थे. धमाकों का मकसद दहशत फैलाना था. उधर दिल्ली पुलिस ने भी दावा किया है कि इंडियन मुजाहिदीन म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर कथित अत्याचार का बदला लेने के लिए बिहार और मुंबई में धमाकों की योजना बना रहा था और इस संबंध में राजधानी की पुलिस ने बिहार और खुफिया एजेंसी को अलर्ट भी किया था. दिल्ली पुलिस को यह बात जर्मन बेकरी धमाकों के आरोपी मकबूल से पूछताछ में पता चली थी. मकबूल ने यह भी कबूला था कि हमले के लिए उसने महाबोधि मंदिर की रेकी और वीडियोग्राफी की थी.
धमाकों का असर बौद्ध धर्म के गढ़ धर्मशाला पर भी हुआ है. एहतियातन तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के आधिकारिक महल और उससे सटे सुगलगखांग मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दलाई लामा को पहले से ही सरकार से जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है.

इंडियन मुजाहिदीन पर शक
आजतक को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इंडियन मुजाहिदीन ने भारत में आतंकियों की लगातार गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए ये धमाके करवाए हैं. इंडियन मुजाहिदीन के मुखिया भटकल ने अपने सदस्यों को हिदायत दी थी कि आतंकियों का मनोबल बढ़ाने के लिए भारत में धमाके जरूरी हैं.
धमाकों की जांच के लिए बोधगया पहुंची एनआईए की टीम ने महाबोधि मंदिर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया. अब तक मिले सुरागों के मुताबिक धमाकों में इंडियन मुजाहिदीन और उसके सरगना अबू जुंदाल का हाथ हो सकता है. शुरुआती जांच में धमाके के लिए आईईडी के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं.
आतंकी हमलों को लेकर खुफिया एजेंसी आईबी ने भी बिहार सरकार को तीन अलग-अलग मौकों पर आगाह किया था. लेकिन हैरानी की बात है कि इसके बाद भी बिहार सरकार सोती रही. बिहार के डीजीपी अभ्यानंद ने भी माना है कि पुलिस को इस बात की सूचना थी कि बोधगया में महाबोधि मंदिर को निशाना बनाया जा सकता है.
मंदिर में पूजा शुरू
दोनों घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. हमले के बाद बौद्ध भिक्षुक सकते में हैं. महोबोधि मंदिर और उसके आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है लेकिन कई बौद्ध भिक्षुकों का कहना है कि बेहतर होता अगर ये इंतजाम पहले किए जाते.
महाबोधि मंदिर और उसके आस-पास हुए धमाकों के बाद बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति ने मंदिर परिसर की सुरक्षा बिहार पुलिस को सौंप दी है. समिति के सदस्य अरविंद सिंह ने भी माना कि मंदिर की सुरक्षा में कहीं न कहीं चूक हुई. अब तक महाबोधि मंदिर परिसर की सुरक्षा का जिम्मा इसी समिति के पास था.
आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए धमाकों के करीब 12 घंटे बाद ही महाबोधि मंदिर में दोबारा अमन का संदेश गूंज उठा. शाम को परंपरा के मुताबिक मंदिर में पूजा हुई जिसमें बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षुक शामिल हुए. शाम की पूजा में बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की.


उत्तराखंड की आपदा में 4045 लोग लापता

उत्तराखंड की आपदा में 4045 लोग लापता

 मंगलवार, 9 जुलाई, 2013 को 01:08 IST तक के समाचार

उत्तराखंड
उत्तराखंड में लापता लोगों के बारे में अभी भी पुख़्ता जानकारी नहीं है.
उत्तराखंड में बाढ़ और भूस्खलन से हुई भीषण तबाही में मरने वालों की संख्या 4045 से ऊपर जा सकती है. इस आपदा की विभीषिका को देखकर लगातार इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि इसमें कई हज़ार लोगों की मौत हुई होगी और सोमवार को जब सरकार ने मान लिया कि 4045 लोग अब भी लापता हैं तो इस बात की लगभग पुष्टि हो गई है.
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने देहरादून में एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि राज्य सरकार ने लापता लोगों की एक लगभग फ़ाइनल सूची बना ली है. 15 जुलाई के बाद लापता लोगों को मृतक मानकर उनके परिजनों को मुआवज़ा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
बहुगुणा के मुताबिक़ दूसरे राज्यों से जो सूची आई थी उससे मिलान करने के बाद और दोहराव की छानबीन के बाद ये सूची बनी है. उत्तर प्रदेश से आई सूची में अभी कुछ गड़बड़ है उसकी जांच कराई जा रही है.
दूसरे राज्यों को मुआवज़ा उन राज्यों के मुख्य सचिवों के ज़रिए दिया जाएगा.
हांलाकि अभी भी मारे गए, क्लिक करें लापता और अज्ञात शवों की संख्या को लेकर पसोपेश बना हुआ है और शायद इसकी वास्तविकता कभी पता भी नहीं चल पाए और सच आशंका और अंदाज़ के बीच ही झूलता रहे.

संशय बरक़रार

ध्यान देने की बात ये है कि सरकार का आपदा प्रबंधन विभाग 580 लोगों के  मारे जाने की बात कह चुका है और बक़ौल पुलिस विभाग के क़रीब 150 अज्ञात शवों का सामूहिक दाह संस्कार किया जा चुका है.
उत्तराखंड
उत्तराखंड में लोगों की ज़िदगी धीरे-धीरे सामान्य हो रही है.
अभी ये स्पष्ट नहीं है कि क्या लापता लोगों की 4045 की कुल संख्या इन 580 लोगों के अलावा बताई जा रही है, 150 शव 580 की संख्या का हिस्सा हैं या 4045 का और ये भी स्पष्ट नहीं है कि क्या 4045 की इस संख्या में 580 की संख्या के भी कुछ लोग हो सकते हैं.
लापता बताए जा रहे 4045 लोगों में उत्तराखंड के 795 लोग हैं. इनमें से सबसे ज्यादा रुद्रप्रयाग में हैं जहां 600 से ज्यादा लोगों का पता नहीं चल पा रहा है. इनमें 57 राज्य सरकार के कर्मचारी भी हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आपदा से हुई क्षति का आकलन जल्द ही किया जाएगा. इसके आधार पर भारत सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी. बाढ़ नियंत्रण के लिए केंद्र से 500 करोड़ का पैकेज भी मांगा जाएगा.
इस बीच केदारनाथ में पिछले पांच दिनों से फंसा 75 सदस्यीय राहत दल अभी भी काफ़ी मुश्किल में है.
उत्तराखंड
उत्तराखंड में पर्यटन उद्योग को काफ़ी नुक़सान पहुंचा है.
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के मुताबिक़ वायुसेना के सबसे बड़े हरक्यूलिज विमान ने केदारनाथ में काम कर रहे दल के लिए रसद पंहुचाने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रही. मौसम ख़राब है और विजिबिलिटी बहुत लो है.
उनके मुताबिक़ सेना से पैदल रास्ता निकालने का अनुरोध किया गया है.
जानकार पर्वतारोहियों के साथ एक छोटा दल भी रास्ता बनाता हुआ केदारनाथ को रवाना हो गया है. लेकिन इसके वहां तक पहुंचने की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है.
सरकार ने ऐलान किया है कि गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए यात्रा सितंबर के अंत में बहाल कर दी जाएगी.
उत्तराखंड में अभी भी कई इलाक़ों में भारी बारिश हो रही है और अलकनंदा, मंदाकिनी और काली नदियां ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.
पिथौरागढ़ और धारचूला के कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने की ख़बरें मिल रही हैं जिससे रास्ते बंद हो गए हैं और आम जीवन अस्त व्यस्त है.


चीन: भ्रष्टाचारी पूर्व रेल मंत्री को सज़ा ए मौत

चीन: भ्रष्टाचारी पूर्व रेल मंत्री को सज़ा ए मौत

 सोमवार, 8 जुलाई, 2013 को 17:28 IST तक के समाचार

चीन
लियु झिजुन 2011 में मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिए गए थे.
चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक़ एक अदालत ने पूर्व रेल मंत्री लियु झिजुन को भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग का दोषी करार देते हुए निलंबित मौत की सजा सुनाई है.
 लियो झिजुन पर पिछले 25 वर्षों के दौरान एक करोड़ डॉलर की रिश्वत लेने के आरोप थे.
अभियोजन पक्ष का कहना है कि उन्होंने रिश्वत लेकर सरकारी रेल सेवा के ठेके बांटे.
इस साल की शुरुआत में शी जिनपिंग के सत्ता संभालने के बाद लियु कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े नेता हैं जिन्हें भ्रष्टाचार के लिए दंडित किया गया है.
सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व संभालते समय शी ने वादा किया था कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा था कि कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष पर बैठे 'बाघों' से लेकर नीचे वाली 'मक्खियों' तक, सबसे निपट जाएगा.
कभी बेहद शक्तिशाली रहे क्लिक करें चीन के रेल मंत्रालय को मार्च में खत्म कर दिया गया.
सुरक्षा संबंधी कई गड़बड़ियों पर रेल विभाग को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा सरकारी ऑडिट में विभाग में भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए.

उम्रकैद मुमकिन

चीन
हाल के वर्षों में चीन में तेज गति से चलने वाले रेल नेटवर्क का काफी विस्तार हुआ है.
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार लियु को सोमवार को राजधानी बीजिंग की एक अदालत ने क्लिक करें दोषी करार दिया.
मौत की सज़ा सुनाए जाने के बावजूद लियु को मृत्युदंड ना दिए जाने की संभावना है. आम तौर पर चीन में निलंबित मौत की सज़ा उम्रक़ैद में तब्दील हो जाती है.
गबन के आरोप लगने के बाद लियु को पिछले साल मई महीने में ही कम्युनिस्ट पार्टी से निलंबित कर दिया गया था.
लियु पर आरोप था कि उन्होंने रिश्वत लेकर 11 लोगों को रेलवे परियोजनाओं से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में मदद की.
उन्हें 2003 में चीन का रेल मंत्री बनाया गया था. उनके कार्यकाल में चीन के रेल नेटवर्क का विस्तार किया गया जिसमें अरबों डॉलर का निवेश हुआ.
चीन में दुनिया का सबसे बड़ा तेज़ रफ्तार रेल नेटवर्क है. लेकिन उसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं. हाल के वर्षों में चीन में कई रेल हादसे हुए हैं. ऐसे ही एक हादसे में दो साल पहले 40 लोग मारे गए थे जिसके बाद रेल विभाग की ख़ासी आलोचना हुई थी.


'26 हज़ार अमरीकी सैनिक यौन शोषण के शिकार'

'26 हज़ार अमरीकी सैनिक यौन शोषण के शिकार'

 सोमवार, 8 जुलाई, 2013 को 22:59 IST तक के समाचार

जेरेमिया एरबोगैस्ट
पूर्व मरीन जेरेमिया ने अपने अनुभवों को बीबीसी के साथ शेयर किया.
अमरीकी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार साल 2012 में लगभग 26 हज़ार अमरीकी सैनिक जिनमें महिला और पुरूष दोनों शामिल हैं, वे किसी न किसी प्रकार से सेना के भीतर ही यौन शोषण के शिकार बने हैं.
सेना में बढ़ती यौन हिंसा के विरोध में अभियान चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि अमरीकी रक्षा मंत्रालय के ज़रिए जारी किए गए ताज़े आंकड़े इस ओर इशारा करते हैं कि ये समस्या कितनी गंभीर है और इससे इस बात की भी जानकारी मिलती है कि सेना में यौन शोषण के शिकार निचले स्तर के सैनिक और अधिकारी अपने सैन्य अधिकारियों को इसकी जांच कराने के लिए भी नहीं कह पाते हैं.
सेना के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार साल 2012 में केवल 3,374 मामलों को दर्ज किया गया था जिनमें केवल 302 मामलों में ही दोषियों के ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाया जा सका और वो भी जिनमें पीड़ितों ने केस का लगातार फ़ॉलो अप करते रहे.
हालाकि जब भी सेना में यौन शोषण की बात होती है तो सारा ध्यान महिलाओं के यौन शोषण की ओर केंद्रित हो जाता है लेकिन सेना में उनकी हिस्सेदारी केवल 15 फ़ीसदी है जबकि रक्षा मंत्रालय की इस ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार हज़ारों पुरूष सैनिक भी यौन शोषण के शिकार होते हैं.

जेरेमिया एरबोगैस्ट

अमरीकी सेना
अमरीकी सेना में 15 फ़ीसदी महिलाएं हैं.
अमरीका के पूर्व मरीन जेरेमिया एरबोगैस्ट एक अमरीकी सैन्य अड्डे पर यौन शोषण के शिकार हुए थे और एक सार्जेंट ने उनका बलात्कार किया था.
मरीन जेरेमिया एरबोगैस्ट ने बीबीसी से बातचीत के दौरान अपने उन अनुभवों का ज़िक्र किया कि किस तरह से उनका यौन शोषण किया गया था और इसका उनके जीवन पर क्या असर पड़ा था.
जेरेमिया ने 2006 में अमरीकी मरीन से रिटायरमेंट ली थी लेकिन उसके बाद भी वो सेना के भीतर उनके साथ किए गए यौन शोषण की मांसिक पीड़ा से ऊबर नहीं पाए.
बीबीसी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि साल 2009 उनका सब ख़राब दिन था जब उन्हें अक्सर लगता था कि वो दूसरों पर एक बोझ हैं.
लेकिन फिर उन्हें हिम्मत मिली और अब उन्हें लगता है कि वो इस ज़िंदगी से लड़ाई करते रहेंगे.
जेरेमिया के अनुसार अब उनका केवल एक ही सपना है कि अमरीकी सेना में मौजूद ऐसे लोगों का पर्दाफ़ाश किया जाए जो कि मासूम लोगों की ज़िदगी बर्बाद करते हैं.