Monday, 30 June 2014

फीफा वर्ल्ड कप 2014: कोस्टारिका ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, ग्रीस को पेनाल्टी शूट आउट में 5-3 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2014: कोस्टारिका ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, ग्रीस को पेनाल्टी शूट आउट में 5-3 से हराया

नई दिल्‍ली, 30 जून 2014 | अपडेटेड: 08:47 IST

कोस्टा रिका के ब्रायन रूइज
ब्राजील में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में रविवार को कोस्टा रिका ने ग्रीस को पेनाल्टी शूट आउट में 5-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. क्वार्टर फाइनल में उनकी भिड़त नीदरलैंड से होगी. कोस्टा रिका और ग्रीस के बीच हुए इस रोमांचक मैच में हाफ टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं. 52वें मिनट में कोस्टा रिका के ब्रायन रूइज ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. स्कोर लेवल करने के लिए ग्रीस की टीम ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन निर्धारित समय तक वह गोल दागने में नाकाम रही. लेकिन निर्धारित समय के बाद दिए गए एक्स्ट्रा टाइम में ग्रीस के सोकराटिस पापास्थाथोपाउलोस ने गोल ठोककर मैच का स्कोर 1-1 की बराबर पर ला खड़ा किया.
आखिरकार मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के आधार पर हुआ. इन रोमांचक क्षणों में कोस्टा रिका के गोलकीपर रेयलोर नावास ने अच्छे सेव किए. कोस्टा रिका गोल पोस्ट में पांच बार बॉल को डाल पाई जबकि ग्रीस तीन बार. इस तरह कोस्टा रिका ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया.
हालांकि पूरे मैच में बॉल पर 57 फीसदी ग्रीस का कब्जा रहा और 43 फीसदी कोस्टा रिका का.


NPR-अवैध शरणार्थी|घुसपैठिए पहचान: अब दस्तावेजों से साबित करनी होगी अपनी 'राष्ट्रीयता', अवैध शरणार्थी नहीं कर पाएंगे वोट!::::3 year deadline for npr rollout link to voter id likely

NPR-अवैध शरणार्थी|घुसपैठिए पहचान: अब दस्तावेजों से साबित करनी होगी अपनी 'राष्ट्रीयता', अवैध शरणार्थी नहीं कर पाएंगे वोट!::::3 year deadline for npr rollout link to voter id likely

नई दिल्ली, 30 जून 2014 | अपडेटेड: 11:42 IST
टैग्स: एनपीआर| अवैध शरणार्थी| घुसपैठिए| भारतीयता| नागरिकता| पहचान| राजनाथ सिंह| आधार
Keyword : NPR Project, Illegal Immigrants, Narendra Modi, Rajnath Singh, Citizenship, Aadhar, UIDAI
Home Minister Rajnath Singh
गृह मंत्री राजनाथ सिंह
'अवैध' रूप से देश में रह रहे लोगों की पहचान के चुनावी वादे के मद्देनजर केंद्र सरकार अब सक्रिय हो गई है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नागरिकों की पहचान की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं. मंत्रालय ने नागरिकों को नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) में रजिस्टर करने के लिए अधिकारियों को तीन साल का वक्त दिया है. सरकार चाहती है कि देश भर में घर-घर जाकर वेरिफिकेशन किया जाए और सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही एनपीआर कार्ड दिए जाएं. 
 वोट देने के लिए जरूरी होगा NPR कार्ड?
अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' में छपी खबर के मुताबिक, सरकार एनपीआर को वोटिंग अधिकार से भी जोड़ने की योजना बना रही है. अगर ऐसा हुआ तो वोट करने के लिए वोटिंग पहचान पत्र के साथ एनपीआर कार्ड भी साथ ले जाना पड़ेगा.

गृह मंत्री ने 19 जून को भारत के रजिस्ट्रार जनरल के साथ बैठक की और एनपीआर प्रोजेक्ट में तेजी लाने को कहा. जिन अधिकारियों को यह काम दिया जाएगा वे 2011 के जनगणना आंकड़ों के आधार पर काम करेंगे. लोगों को अपनी राष्ट्रीयता साबित करने के लिए 6 तरह के तय दस्तावेजों में से कोई एक दिखाना होगा. इन दस्तावेजों का जिक्र 1955 के सिटीजनशिप एक्ट में किया गया है.

UPA लेकर आई थी NPR का कंसेप्ट
अखबार ने एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि यह एक बड़ा अभियान होगा और पूरी प्रक्रिया को तहसील दफ्तर से पूरा किया जाएगा. यहां रेवेन्यू अफसर हर जिले में वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे.

एनपीआर प्रोजेक्ट का कंसेप्ट 2010 में यूपीए कार्यकाल के समय लाया गया था. बायोमेट्रिक पहचान के इसके कई फीचर्स यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) यानी आधार से मिलते जुलते थे. हालांकि मोदी सरकार ने एनपीआर प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी है.

मंगलवार को बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'इस बार प्रोजेक्ट को लेकर सरकार का रवैया बिल्कुल साफ है. हमें भारतीय नागरिकों और अवैध शरणार्थियों की पहचान करने को कहा गया है. हमारे लोग हर घर में जाएंगे और दस्तावेज दिखाकर उनसे राष्ट्रीयता साबित करने को कहेंगे.'

एनपीआर प्रोजेक्ट के लिए पिछली सरकार ने 6649 करोड़ रुपये का बजट दिया था. इसमें से 4000 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. इस बारे में आगे विचार करने के लिए राजनाथ सिंह मंगलवार को बैठक करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इसी दिन साफ हो सकता है कि एनपीआर प्रोजेक्ट कब और कहां से शुरू होगा.


पीएम मोदी की मौजूदगी में PSLV C-23 ने भरी उड़ान :::: सार्क देशों के लिए उपग्रह लॉन्च करें भारतीय वैज्ञानिक: मोदी #ISRO #PSLVC23 #PSLV #INDIA


पीएम मोदी की मौजूदगी में PSLV C-23 ने भरी उड़ान ::::  सार्क देशों के लिए उपग्रह लॉन्च करें भारतीय वैज्ञानिक: मोदी #ISRO #PSLVC23 #PSLV #INDIA


सार्क देशों के लिए उपग्रह लॉन्च करें भारतीय वैज्ञानिक: मोदी


 सोमवार, 30 जून, 2014 को 10:51 IST तक के समाचार
Read More : श्रीहरिकोटा | पीएसएलवी C 23 सैटेलाइट प्रक्षेपण | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | चंद्रबाबू नायडू |


पीएसएलवी सी-23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वैज्ञानिकों से आह्वान किया है कि वे सार्क देशों के लिए एक उपग्रह लॉन्च करें, जिसे भारत के पड़ोसी देशों को आधुनिक तकनीकी का लाभ मिल सके.
मोदी ने पीएसएलवी सी-23 के प्रक्षेपण के बाद इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा, "यह उपग्रह भारत की तरफ से पड़ोसी देशों को तोहफ़ा होगा. ताकि दूरस्थ शिक्षा, टेलिमेडिसिन, और कृषि संबंधी जानकारी जैसी सुविधाएं उन्हें मिल पाएं.''

सार्क देशों में भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं.
मोदी ने कहा, "मानव के विकास की गाथा उपनिषद से उपग्रह तक पहुंची चुकी है."
इससे पहले पीएसएलवी सी-23 को सुबह नौ बजकर 52 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया.

प्रक्षेपण

44 मीटर ऊंचे, 230 टन वज़नी और क़रीब 100 करोड़ रुपए की लागत वाले इस रॉकेट ने पांच विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया. इनमें फ्रांस का 714 किलोग्राम भार वाला स्पॉट-7 प्रमुख है.

पीएसएलवी सी-23
इसके अलावा पीएसएलवी सी-23 ने जर्मनी के 14 किलो भार वाले एआईएसएटी, कनाडा के 15-15 किलो भार वाले एनएलएस7.1 (सीएएन-एक्स4) और एनएलएस7.2 (सीएएन-एक्स5) और सिंगापुर के सात किलो वज़न वाले वीईएलओएक्स-1 उपग्रह को भी अंतरिक्ष में भेजा गया.
पहले इसे नौ बजकर 49 मिनट पर प्रक्षेपित किया जाना था, लेकिन अंतरिक्ष में मौजूद मलबे से संभावित टकराव को टालने के लिए इसे तीन मिनट आगे बढ़ा दिया गया था.
भारत ने 1999 से लेकर अब तक पीएसएलवी के ज़रिए 19 देशों के 40 उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया है.

पीएम मोदी की मौजूदगी में PSLV C-23 ने भरी उड़ान

पीएम मोदी की मौजूदगी में PSLV C-23 ने भरी उड़ान

श्रीहरिकोटा: देश के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम में उपलब्धि की एक और इबारत लिखते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का ध्रुवीय प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी सी-23) पांच विदेशी उपग्रहों के साथ आज सफलतापूर्वक अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया।

पीएसएलवी ने आंध्रपदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ठीक सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर गगनभेदी गर्जना के साथ उड़ान भरी।

देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की इस कामयाबी को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा आंध्रप्रदेश के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन और मुख्यमंत्री के. चंद्रबाबू नायडू, इसरो के अध्यक्ष के.राधाकृष्णन सहित कई वैज्ञानिक और अधिकारी भी मौजूद थे। यान के सफल प्रक्षेपण के साथ ही समूचा अंतरिक्ष केंद्र तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।

'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाले सपा नेता पर देशद्रोह मामला दर्ज

'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाले सपा नेता पर देशद्रोह मामला दर्ज

 
 
Read More : सपा नेता | देशद्रोह | नरेंद्र मोदी | बीपी यादव |
'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाले सपा नेता पर देशद्रोह मामला दर्ज

शामली: 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाले सपा नेता पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को सपा नेता ने शराब के नशे में धुत होकर पाकिस्तान जिंदाबाद ओर नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। पुलिस के मुताबिक झिंझाना के चंदनपुरी निवासी सपा नेता महमूद आलम मेरठ-करनाल हाइवे पर वाहनों को रोककर अवैध वसूली कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस से उसने बदसलूकी भी की।

छह सिपाहियों ने उसे कब्जे में लिया तो युवक पाकिस्तान जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगा। पुलिस ने आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो एसओ झिंझाना बीपी यादव को फटकार लगाई और मामले में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया।

Sunday, 29 June 2014

#Fifa #WorldCup 2014:Dutch through after dramatic late double,Dutch comeback stuns Mexico ::::फीफा विश्व कप: मैक्सिको के हाथों से मैच ले उड़ा नीदरलैंड्स

#Fifa #WorldCup 2014:Dutch through after dramatic late double,Dutch comeback stuns Mexico ::::फीफा विश्व कप: मैक्सिको के हाथों से मैच ले उड़ा नीदरलैंड्स 

  30June 2014 Last updated at 12:05 AM


Team badge of Netherlands
Netherlands 2
Sneijder 88′ Huntelaar 90′ (pen)
Team badge of Mexico
Mexico 1
dos Santos 48′ 
 
Huntelaar scores from the spot in stoppage time
Klaas Jan Huntelaar scored from the spot in stoppage time as Netherlands recorded a dramatic victory over Mexico to reach the World Cup quarter-finals.
The Dutch were a goal down with two minutes of normal time left when Wesley Sneijder smashed in a fierce drive.
And in the second minute of stoppage time Arjen Robben was fouled by Rafael Marquez, leaving substitute Huntelaar to win the game.
Giovani dos Santos had given Mexico the lead with a 25-yard strike.
Louis van Gaal's side will now play Costa Rica or Greece in the last eight.
More to follow.
Netherlands fan
It was a colourful scene inside the Estadio Castelao in Fortaleza
Netherlands striker Robin van Persie
Netherlands striker Robin van Persie, who scored three goals at the World Cup, had a quiet game
Mexico players enjoy the cooling break
Mexico players enjoy the cooling break
Giovani dos Santos scores past Jasper Cillessen (pictured)
Dos Santos scored soon after the break - his shot giving Jasper Cillessen little chance
Guillermo Ochoa makes a save from Stefan de Vrij
Ochoa makes a brilliant save from De Vrij to keep the score at 1-0
Wesley Sneijder scores
Sneijder scores with an unstoppable half-volley to level for the Dutch
Klaas Jan Huntelaar celebrates his goal
Huntelaar missed his last three penalties in the Bundesliga - but made no mistake in Fortaleza

Lineup, Bookings (3) & Substitutions (6)

Netherlands

  • 01 Cillessen
  • 12 Verhaegh (Depay - 56' )
  • 15 Kuyt
  • 05 Blind
  • 02 Vlaar
  • 03 de Vrij
  • 20 Wijnaldum
  • 06 de Jong (Martins Indi - 9' )
  • 10 Sneijder
  • 09 van Persie (Huntelaar - 76' )
  • 11 Robben

Substitutes

  • 04 Martins Indi
  • 07 Janmaat
  • 08 de Guzmán
  • 13 Veltman
  • 14 Kongolo
  • 16 Clasie
  • 17 Lens
  • 18 Fer
  • 19 Huntelaar
  • 21 Depay
  • 22 Vorm
  • 23 Krul

Mexico

  • 13 Ochoa
  • 22 Aguilar Booked
  • 07 Layún
  • 15 Moreno (Reyes - 45' )
  • 04 Márquez Booked
  • 02 Rodríguez
  • 06 Herrera
  • 03 Salcido
  • 10 dos Santos (Aquino - 61' )
  • 19 Peralta (Hernández - 75' )
  • 18 Guardado Booked

Substitutes

  • 01 Corona
  • 05 Reyes
  • 08 Fabián
  • 09 Jiménez
  • 11 Pulido
  • 12 Talavera
  • 14 Hernández
  • 16 Ponce
  • 17 Brizuela
  • 20 Aquino
  • 21 Peña
Ref: Pedro Proença
Att: 58,817

Match Stats

Possession44%56%90minsNetherlandsMexico

Shots

13 10

On target

4 5

Corners

10 2

Fouls

8 12

Live Text Commentary

Full time
Full Time Match ends, Netherlands 2, Mexico 1.
90:00 +6:27 Full time
Full Time Second Half ends, Netherlands 2, Mexico 1.
90:00 +3:17 Goal scored
Goal! Goal! Netherlands 2, Mexico 1. Klaas-Jan Huntelaar (Netherlands) converts the penalty with a right footed shot to the bottom left corner.
90:00 +2:53 Booking
Booking Andrés Guardado (Mexico) is shown the yellow card.
90:00 +1:29 Booking
Booking Rafael Márquez (Mexico) is shown the yellow card for a bad foul.
90:00 +1:21 Penalty Netherlands. Arjen Robben draws a foul in the penalty area.
90:00 +1:21 Penalty conceded by Rafael Márquez (Mexico) after a foul in the penalty area.
90:00 +0:12 Attempt blocked. Memphis Depay (Netherlands) right footed shot from outside the box is blocked. Assisted by Wesley Sneijder.
89:11 Memphis Depay (Netherlands) wins a free kick in the defensive half.
89:11 Foul by Paul Aguilar (Mexico).
87:06 Goal scored
Goal! Goal! Netherlands 1, Mexico 1. Wesley Sneijder (Netherlands) right footed shot from the centre of the box to the bottom left corner. Assisted by Klaas-Jan Huntelaar with a headed pass following a corner.
86:51 Corner, Netherlands. Conceded by Miguel Layún.
85:19 Attempt blocked. Memphis Depay (Netherlands) right footed shot from outside the box is blocked. Assisted by Bruno Martins Indi.
84:11 Offside, Netherlands. Dirk Kuyt tries a through ball, but Klaas-Jan Huntelaar is caught offside.
83:44 Corner, Netherlands. Conceded by Miguel Layún.
81:18 Arjen Robben (Netherlands) wins a free kick on the left wing.
81:18 Foul by Carlos Salcido (Mexico).
79:14 Foul by Bruno Martins Indi (Netherlands).
79:14 Javier Aquino (Mexico) wins a free kick on the right wing.
78:46 Attempt missed. Carlos Salcido (Mexico) right footed shot from outside the box is high and wide to the right. Assisted by Andrés Guardado. 


फीफा विश्व कप: मैक्सिको के हाथों से मैच ले उड़ा नीदरलैंड्स

 
 
Read More : फीफा विश्व कप | नीदरलैंड्स | मैक्सिको | फोर्टलेजा | ब्राजील
फीफा विश्व कप: मैक्सिको के हाथों से मैच ले उड़ा नीदरलैंड्स

फोर्टलेजा: फीफा विश्व कप 2014, 17वें दिन का पहला मैच नीदरलैंड्स बनाम मैक्सिको के बीच कैस्टलन स्टेडियम, फोर्टलेजा (ब्राजील) में खेला गया। नीदरलैंड्स ने मैच के अंत में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और मैक्सिको के हाथों से जीत को उड़ा ले गया।

पहला हाफ खत्म होने तक नीदरलैंड्स और मैक्सिको में से एक भी टीम गोल नहीं कर सकी और पहले हाफ तक दोनों टीमें 0-0 गोल स्कोर के साथ बराबरी पर रही। दूसरा हाफ शुरू होने के बाद मैक्सिको के खिलाड़ी गिओवानी दोस सांतोस ने 48वें मिनट पर पहला गोल करते हुए नीदरलैंड्स से 1-0 से बढ़त बनाते हुए अपनी स्थिति को मजबूत किया।

मैच के अंत तक मैक्सिको जीत की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था परंतु नीदरलैंड्स के खिलाड़ी 'वेस्ली स्नेिजडेर' ने 88वें मिनट पर पहला गोल किया और मैक्सिको से कदम मिलाते हुए स्कोर 1-1 की बराबरी पर कर दिया। मैक्सिको के हाथों से जीत निकलती तब दिखाई दी जब नीदरलैंड्स के एक अन्य खिलाड़ी 'क्लास जान हुंतेलार' ने 90+ पर दूसरा गोल करते हुए टीम के गोल स्कोर में इजाफा किया और स्कोर 2-1 करते हुए मैक्सिको के हाथों से जीत को उड़ाते हुए मैच जीत लिया।



ONLINE RAILWAY RESERVATION AND PNR CHECK AND BOOKING WEB SITE: https://www.irctc.co.in/ IS NOW FAST FOUR TIME :::: अब ऑनलाइन रिजर्वेशन करवाना हुआ और आसान!...नई वेबसाइट की क्षमता लगभग 7200 टिकट प्रति मिनट बुकिं:CRIS / IRCTC

ONLINE RAILWAY RESERVATION AND PNR CHECK AND BOOKING WEB SITE: https://www.irctc.co.in/  IS NOW FAST FOUR TIME :::: अब ऑनलाइन रिजर्वेशन करवाना हुआ और आसान!...नई वेबसाइट की क्षमता लगभग 7200 टिकट प्रति मिनट बुकिं:CRIS / IRCTC




Read More : आनलाइन रेल आरक्षण | वेबसाइट | हार्डवेयर | साफ्टवेयर | बुकिंग
अब ऑनलाइन रिजर्वेशन करवाना हुआ और आसान!

नई दिल्ली: आनलाइन रेल आरक्षण कराने में पेश आने वाली मुश्किलें अब दूर हो गईं है। भारतीय रेल खान पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने अपनी वेबसाइट का आधुनिक संस्करण सार्वजनिक कर दिया जिसकी गति चार गुना तेज है। आईआरसीटीसी के सूत्रों ने बताया कि नेक्स्ट जेनेरेशन ई-टिकटिंग की पूरी प्रणाली का हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर में लगभग 69 करोड़ रुपए की लागत से अगले एक दशक की जरूरतों के अनुरूप आधुनिकीकरण किया गया। यह काम रेलवे की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी जरुरतें पूरी करने वाले सेंटर फार रेलवे इन्फार्मेशन सिस्टम (क्रिस) ने किया है।

सूत्रों के अनुसार पुरानी वेबसाइट की क्षमता करीब दो हजार आरक्षण प्रति मिनट से कुछ कम थी। इसका नतीजा यह होता था कि अक्सर व्यस्त समय में वेबसाइट हैंग कर जाती थी और आरक्षण अधूरे रह जाते थे। पुरानी वेबसाइट में एक साथ चालीस हजार से ज्यादा लोग लागिन नहीं कर पाते थे। सूत्रों ने बताया कि नई वेबसाइट की क्षमता लगभग 7200 टिकट प्रति मिनट बुकिंग की है। हालांकि इसके पूरी क्षमता से काम करने में थोडा और वक्त लगेगा। इस नई वेबसाइट को एक लाख बीस हजार से ज्यादा लोग एक साथ उपयोग कर पाएंगे। इससे पीक टाइम में भी बहुत आसानी से आरक्षण कराया जा सकेगा।

आईआरसीटीसी ने अपनी आन लाइन रेलवे आरक्षण की क्षमता वृद्धि के लिए पिछले वर्ष विंडोज 8 पर आधारित डेस्क टाप और मोबाइल फोन एप्लीकेशन लांच की है। इससे पहले इंटरनेट सुविधा से रहित साधारण फोन से एसएमएस के जरिए टिकट जारी करने की प्रणाली भी शुरु की है। ई बैंकिंग एवं कार्ड पेमेंट गेटवे में भुगतान की दिक्कतों को दूर करने के लिये ई.वोलेट योजना भी शुरु की गई है जिसमें लोग एडवांस राशि जमा रख सकते हैं। तकरीबन तेरह वर्ष पूर्व शुरु आईआरसीटीसी की आनलाइन रेलवे आरक्षण प्रणाली इतनी लोकप्रिय हो चुकी है कि लगभग 55 फीसदी यात्री इसी माध्यम से टिकट खरीद रहे हैं। मार्च 2014 में एक दिन में सर्वाधिक पांच लाख 80 हजार से ज्यादा टिकट इस पर बुक किये जाने
का रिकार्ड है।

World Cup 2014: Heat forces first cooling breaks in Brazil-between Netherlands and Mexico in Fortaleza

World Cup 2014: Heat forces first cooling breaks in Brazil-between Netherlands and Mexico in Fortaleza

29 June 2014 Last updated at 23:48PM

Mexico defender Francisco Rodriguez (right) waters his face

The World Cup had its first cooling breaks of the tournament during the last-16 match between Netherlands and Mexico in Fortaleza.
It took place in both halves when referee Pedro Proenca signalled a three-minute time-out as temperatures reached above 32C inside the stadium.
Both set of players rehydrated with drinks, while both coaches took the opportunity to give team-talks.
"Perspiration is dripping from my ears, and I'm only watching the game!"
The heat forced fans to move to the back of the stadium to get shelter.
Fifa said in a statement: "Climate conditions will be evaluated and should the temperature exceed 32 degrees, then the Fifa venue medical office will recommend cooling breaks to the Fifa general coordinator and match commissioner.
"Cooling breaks last three minutes in duration are then implemented by the referee at approximately 30 minutes into the run-of-play in both halves of the match (i.e. around the 30th minute and 75th minute respectively).
"Three minutes will then be added to stoppage time at the end of each half."
Mexico players take a drinks break
Mexico players take a drinks break
Netherlands midfielder Arjen Robben
Robben, who has scored three goals at Brazil 2014, enjoyed the time-out
Mexico players take a drinks break
Mexico coach Miguel Herrera gives his players a team-talk
The officials inside Estadio Castelao also took advantage
The officials inside Estadio Castelao also took advantage

व्यापमं घोटाला : संकट में है शिवराज का ताज,...1st BJP Scam Found!!!...Is it is Start of Scam in new Government?

व्यापमं घोटाला : संकट में है शिवराज का ताज,...1st BJP Scam Found!!!...Is it is Start of Scam in new Government?

Sunday, 29 June 2014

alt

पराध शास्त्र के अनुसार अपराध के बाद हर अपराधी साक्ष्य मिटाने की पूरी कोशिश करता है, मगर एक बड़ा साक्ष्य अवश्य छोड़ जाता है। मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले में भी यही हो रहा है। व्यापमं यानी व्यावसायिक परीक्षा मंडल के घोटाले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसटीएफ) ने इस घोटाले के राजनीतिक किरदारों को बचाने की लगातार हरसंभव कोशिश की है। मगर घोटाले की व्यापकता और हाई कोर्ट के दबाव के बाद उंगली मुख्यमंत्री निवास की तरफ भी उठ रही है। 
मुख्यमंत्री की पत्नी के मायके से परिवहन विभाग में सत्रह लोगों की भर्ती सामने आने पर मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वे ईमानदार हैं और ईमानदार रहेंगे। अगले दिन उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के मायके से एक भी व्यक्ति की भर्ती नहीं हुई है। इस खबर के साथ ही अखबारों में यह खबर भी थी कि परिवहन विभाग में इस भर्ती की हार्ड डिस्क और दस्तावेज गायब हो गए हैं। 24 जून को मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की बैठक को स्थगित कर दिल्ली में भाजपा हाई कमान को सफाई देने के बाद जब वापस भोपाल लौटे तो अखबारों में यह खबर भी आई कि प्रधानमंत्री कार्यालय की इस घोटाले पर कड़ी नजर है। पीएमओ में तैनात मध्य प्रदेश काडर के आइपीएस रामानुजम को इस घोटाले से संबंधित सारे दस्तावेज और समाचारों की कतरनें एकत्रित करने और रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाचार यह भी है कि इस अधिकारी ने 24 जून को ही प्रधानमंत्री को इस घोटाले से संबंधित रिपोर्ट सौंपी है और शायद यह रिपोर्ट शिवराज सिंह चौहान की चिंता बढ़ाने वाली है। फिर शिवराज ही नहीं, संघ के सुरेश सोनी भी शंका के घेरे में है। 25 जून के अखबारों में एक ओर मुख्यमंत्री की ओर से कांग्रेस के प्रवक्ता पर मानहानि का दावा करने की खबर है, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री की भांजी रितु चौहान को डिप्टी कलेक्टर बनाने के लिए नियम बदलने और रिकार्ड को दो साल के बजाय छह माह में ही नष्ट कर देने का प्रावधान करने की खबर भी है। 
व्यापमं घोटाला प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के समय से ही शुरू हो गया था। घोटाले में पकड़े गए परीक्षा नियंत्रक पंकज त्रिवेदी और नितिन महेंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री उमा भारती का नाम सामने आया था। तब विपक्ष से भी पहले, उमा भारती ने इस घोटाले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग करते हुए एक तीर से दो निशाने साधे थे। या तो प्रदेश सरकार उनके बचाव में आए या फिर सीबीआइ की जांच में शिवराज सिंह चौहान भी लपेटे में आएं। शिवराज ने उमा भारती को बचाने का रास्ता चुना। उमा भारती का नाम सामने आने पर प्रदेश के पुलिस प्रमुख नंदन दुबे उनके बंगले पर सफाई देने पहुंचे। 
फिर पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा का नाम सामने आया। पंकज त्रिवेदी और नितिन महेंद्रा ने बताया कि किस तरह उनके बंगले से बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की परीक्षा पास करवाने और नौकरियों की भर्ती में पास करवाने के लिए पर्चियां जाया करती थीं। उन्हें पास करवाने के बदले में वे पैसे भी मंत्री जी के निवास पर पहुंचाया करते थे। नाम आने के बाद उनके ओएसडी ओपी शुक्ला को तो गिरफ्तार कर लिया गया। मगर लक्ष्मीनारायण शर्मा से पूछताछ हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुई। दो बार की पेशी के बाद भी उन्हें तब गिरफ्तार किया गया, जब हाई कोर्ट ने इस पर एसटीएफ को फटकार लगाई। 
पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा की गिरफ्तारी भाजपा पर लगे दागों को धोने की बजाय पूरी चादर ही बदरंग कर गई है। शर्मा की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री का बयान आया कि कानून अपना काम करेगा, पर गिरफ्तार नेता के बयान भारी पड़े। गिरफ्तार होने से पहले शर्मा ने झुंझलाकर कहा था कि चलो मैं ही गिरफ्तार हो जाता हूं, वरना बड़े-बड़े लोगों को गिरफ्तार होना पड़ेगा। गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश होने आए शर्मा ने तो एसटीएफ और भाजपा दोनों को ही कठघरे में खड़ा कर डाला। नाम लिए बगैर उन्होंने वहां पत्रकारों से कहा कि एसटीएफ में दम हो तो भाजपा के एक बड़े नेता और तीन आइएएस अधिकारियों को पकड़ कर बताए। भाजपा ने अब शर्मा से पल्ला झाड़ लिया है। 
व्यापमं घोटाले की जांच घूम-फिर कर मुख्यमंत्री निवास के आसपास आकर अटक जाती है। खनन कारोबारी सुधीर शर्मा दो बार की पूछताछ और गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद बाद फरार हैं। शर्मा खनन माफिया हैं। प्रदेश में दिलीप बिल्डर्स के नाम से उनके सड़क निर्माण के ठेके भी हैं। भाजपा की सरकार बनने से पहले तक सुधीर शर्मा और दिलीप सूर्यवंशी दोनों ही संघ के कार्यकर्ता थे, एक मामूली शिक्षाकर्मी थे और दूसरे दूध का धंधा करते थे। मगर दो साल पहले उनके यहां आयकर के छापे में हजारों करोड़ की अकूत संपत्ति का पता चला। भाजपा ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए ही आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की है। मगर अब जब शिवराज सिंह चौहान की सरकार को ही सुधीर शर्मा पर पांच हजार का इनाम घोषित करना पड़ रहा है, तो समझा जा सकता है कि बचाव के
सारे रास्ते बंद हो गए हैं। सुधीर शर्मा पर वन विभाग में आरक्षकों की भर्ती करवाने का आरोप है। जाहिर है कि ऐसी भर्तियां करवाकर वे अपने खनन के अवैध कारोबार को ही बढ़ावा देना चाहते थे।जब सीबीआइ जांच की मांग उठी थी, तब एसटीएफ का गठन कर मुख्यमंत्री ने अपने बचाव की चादर ओढ़ ली थी। मगर यह चादर ऐसी है कि सिर ढंकने पर पांव बाहर आ जाते हैं और पांव ढंकते ही सिर बाहर हो जाता है। इसी हंगामे के बीच मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव प्रेम प्रसाद का नाम भी इस घोटाले में आ गया है। उन पर 2012 में अपनी बेटी को पीएमटी में पास करवाने का आरोप है। एसटीएफ ने इन्हें बचाने के लिए हर संभव कोशिश की है। मगर नितिन महेंद्रा के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क में उनका नाम आ जाने के बाद कोई रास्ता ही नहीं बचता था। एसटीएफ जब भी किसी को पूछताछ के लिए बुलाती है तो बाकायदा प्रेस में बयान देती है। फिर पूछताछ का ब्योरा भी मीडिया को दिया जाता है। मगर प्रेम प्रसाद और उनकी बेटी से दो बार गुपचुप तरीके से पूछताछ की गई। किसके दबाव में ऐसा हुआ? तेरह जून को हाई कोर्ट को दी गई अपनी प्रगति-रिपोर्ट में एसटीएफ ने बताया था कि प्रेम प्रसाद और उनकी बेटी से पूछताछ अभी पूरी नहीं हुई है। सही मायने में यह उन्हें सचेत करने का तरीका था। इसके बाद प्रेम प्रसाद और उनकी बेटी को जमानत मिल गई है। 
पीएमटी की परीक्षा पास करने के लिए 15 लाख रुपए और मेरिट में आने के लिए 25 लाख से लेकर 35 लाख तक की बोलियां पिछले कई सालों से लग रही थी। जाहिर है कि इससे प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। पीईटी की परीक्षा के लिए भी इसी तरह की बोलियां लगीं। नौकरियों के लिए तो नियम ही बदल डाले गए। यह नियम सामान्य प्रशासन विभाग बदलता है जो शुरू से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास है। क्या कभी सोचा जा सकता है कि नियमों में बदलाव भी होता रहे और मुख्यमंत्री की जानकारी में भी न हो। कोयला घोटाले की बाबत जब मनमोहन सिंह ऐसी अनभिज्ञता जाहिर करते थे तो भाजपा उन्हें कठघरे में खड़ा करती थी। मगर अब? 1980 में अर्जुन सिंह के कार्यकाल में नियम बनाया गया था कि रोजगार कार्यालय में पंजीयन जरूरी है। इस नियम को हटा दिया गया। पुलिस, परिवहन और अन्य आरक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद होने वाले शारीरिक टेस्ट को हटा दिया गया। प्रदेश के बाहर के छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई। इतना ही नहीं, परीक्षा में पास होने वाले छात्रों के रिकार्ड को दो साल तक सहेज कर रखने का प्रावधान था, उसे घटा कर पहले एक साल और बाद में छह माह कर दिया गया। इसके बाद भी मुख्यमंत्री खुद को पाक-साफ बता रहे हैं। 
एसटीएफ भी विवादों के घेरे में है। इसके कई अफसर ही घोटाले में लिप्त पाए गए हैं। भोपाल में हबीबगंज के सीएसपी पर इंदौर में राजेंद्र नगर का थाना प्रभारी रहते हुए चार फर्जी छात्रों को पकड़ने के बाद भी एफआइआर दर्ज नहीं करने का आरोप है। ग्वालियर के निलंबित सीएसपी रक्षपाल सिंह यादव भी इस टीम में थे। बाद में उन्हीं का बेटा अजीत भी पीएमटी में इसी तरह पास हुआ। कुछ सदस्यों के निकटतम रिश्तेदार घोटाले में लिप्त हैं। जांच के नाम पर जो भी हो रहा है, वह हाई कोर्ट की लगातार फटकार की वजह से। एसटीएफ की मजबूरी हो गई है।
घोटाले की आंच मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचने के बाद एसटीएफ ने आनन-फानन में तीन सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की गिरफ्तारी की है। इनमें कुछ तो ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने केवल परीक्षा दी मगर पास नहीं हुए। कुछ तो गांव के ऐसे दलित और गरीब किसान परिवारों से हैं, जिनकी आर्थिक हालत ही पंद्रह लाख रुपए देने की नहीं है। एसटीएफ की इस कार्रवाई ने शंका को कम करने की बजाय जनता के आक्रोश को हवा दी है। वैसे एसटीएफ भी बड़ा घोटाला बन गया है। पीड़ितों के अनुसार, किसी के बच्चे का नाम पीएमटी घोटाले में आने के बाद एसटीएफ की जांच मुख्य अपराधी तक पहुंचने की कम और छात्रों के नाम जानने की ज्यादा होती है। आरोप है कि सामने आए नामों पर कार्रवाई करने के बजाय एसटीएफ उनसे सौदेबाजी करती है। 
नरेंद्र मोदी के अच्छे दिनों के साथ ही शिवराज सिंह के बुरे दिनों की शुरुआत हो गई है। बात केवल इतनी नहीं है कि प्रधानमंत्री कार्यालय इस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है, मामला यह भी है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के पास पहुंचने वाले दस्तावेज शिवराज सरकार के ही किन्हीं लोगों या भाजपा के ही किसी नेता द्वारा पहुंचाए जा रहे हैं।
इन घोटालों में संघ का नाम भी आया है। संघ ने भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। जब भी ऐसा होता है, संघ स्वयं को स्वयंसेवक से अलग कर लेता है।

फ़ीफ़ा विश्व कप फ़ुटबॉल 2014 ब्राज़ील: नीदरलैंड्स का पलड़ा भारी

फ़ीफ़ा विश्व कप फ़ुटबॉल 2014 ब्राज़ील: नीदरलैंड्स का पलड़ा भारी

 रविवार, 29 जून, 2014 को 10:01 IST तक के समाचार

कोस्टा रिका टीम
विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को दूसरे दौर में दो मुक़ाबले खेले जाएंगे. पहले मैच में नीदरलैंड्स का सामना मैक्सिको से और दूसरे मैच में कोस्टा रिका का सामना ग्रीस से होगा.
इससे पहले शुरुआती दौर में नीदरलैंडस ने शानदार प्रदर्शन कर अपने तीनों मैच जीतकर नौ अंकों के साथ अंतिम 16 में जगह बनाई थी. दूसरी तरफ़ मैक्सिको ने भी दो मैच जीतकर जलवा दिखाया.
मैक्सिको ने शुरुआती दौर में तो ब्राज़ील जैसी ख़िताब की दावेदार टीम को गोलरहित बराबरी पर भी रोका.
फ़ुटबॉल समीक्षक नोवी कपाड़िया मानते है कि नीदरलैंड्स के लिए मैक्सिको के गोलकीपर कोरोना और मज़बूत डिफ़ेंस से पार पाना आसान नहीं होगा.
इसके अलावा यह मैच दिन में होगा, जिसका लाभ मैक्सिको को मिलेगा. मैक्सिको काउंटर अटैक में भी माहिर है.
नीदरलैंड्स पसंदीदा टीम तो है. उनके वेन पर्सी टीम में वापस आएंगे, उससे भी टीम को फ़ायदा होगा. उसेन बोल्ट की तरह भागने वाले रोबेन यहां कैसा खेलते हैं, यह देखना होगा.

कैंपबेल दावेदार

मेक्सिको के खिलाड़ी
संघर्षपूर्ण मैच के बावजूद पलड़ा नीदरलैंड्स का भारी लगता है.
दूसरे मुक़ाबले को लेकर नोवी कपाड़िया मानते हैं कि कोस्टा रिका और ग्रीस से तो किसी को भी दूसरे दौर में पहुंचने की उम्मीद नहीं थी. उनके मुताबिक़ यहां कोस्ट रिका के जोएल कैंपबेल पर सबकी नज़र रहेगी.
फ़ीफ़ा विश्व कप में यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड देता है, जिसके लिए कैंपबेल और कोलंबिया के रोड्रिगेज़ प्रबल दावेदार हैं.
नोवी कपाड़िया के मुताबिक़ ग्रीस जाल बनाकर मैच खेलती है, जबकि कोस्टा रिका आक्रामक. इस मैच की भविष्यवाणी करना आसान नहीं.
ग्रीस फ़ुटबॉल टीम
उनका कहना है कि मैच का विजेता क्वार्टर फ़ाइनल में नीदरलैंड्स और मैक्सिको के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा.
अगर वहां नीदरलैंडस जीत जाती है, तो फिर उसके लिए क्वार्टर फ़ाइनल जीतना आसान होगा, जो उसके लिए अतिरिक्त लाभ की बात है.

पीएसलवी सी23 के प्रक्षेपण की सभी तैयारी पूरी

पीएसलवी सी23 के प्रक्षेपण की सभी तैयारी पूरी

चेन्नई, 29-06-14 12:31 PM
 Image Loading

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसलवी सी23 के प्रक्षेपण की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
यान यहां से 80 किलोमीटर दूर श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से पांच विदेशी उपग्रहों के साथ सोमवार को सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर उड़ान भरेगा। पीएसलवी की यह 27वीं उड़ान होगी।
इसरो वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रक्षेपण के दौरान अंतरिक्ष केन्द्र में मौजूद रहेंगे, लिहाजा केन्द्र और उसके आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है।
इसरो सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर शुरू हुई यान प्रक्षेपण की उलटी गिनती सही तरीके से चल रही है। यान में ईंधन भरने का काम पूरा हो चुका है और अब इसे मोबाइल सर्विस टॉवर से प्रक्षेपण टॉवर पर ले जाने का काम हो रहा है।
यान को पहले सोमवार सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर छोड़ा जाना था, लेकिन इस दौरान अंतरिक्ष में इसके मार्ग पर कुछ खगोलीय पिंडों के आने के खतरे को देखते हुए इसका समय परिवर्तित करके 9 बजकर 52 मिनट कर दिया गया।