Tuesday 26 August 2014

‘एक हिंदू लड़की के बदले सौ मुस्लिम लड़कियों का धर्म बदलेंगे’:योगी आदित्यनाथ(BJP)

‘एक हिंदू लड़की के बदले सौ मुस्लिम लड़कियों का धर्म बदलेंगे’:योगी आदित्यनाथ(BJP)

 
Read More : उत्तर प्रदेश | भारतीय जनता पार्टी | योगी आदित्यनाथ | धर्म परिवर्तन | Bharatiya Janata Party
‘एक हिंदू लड़की के बदले सौ मुस्लिम लड़कियों का धर्म बदलेंगे’

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने बंद कमरे में धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर विवादित बयान देते हुए कह रहे हैं कि हमने फैसला किया है कि अगर वे एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाते हैं तो हम सौ मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराएंगे। वीडियो सामने आने के बाद आदित्यनाथ ने सफाई देते हुए कहाकि यह वीडियो पुराना है। हालांकि वीडियो से जगह और समय का पता नहीं चल पाया। इसके साथ ही आदित्यनाथ ने इस वीडियो में कहा कि, उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश ने मेरी चिंता बढ़ा दी है।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में पूछा था कि हिंदू लड़कियंा मुस्लिम युवकों से शादी क्यों कर रही है। गोरखपुर के युवक ने कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। युवक ने कहा है कि गोरखपुर में मुस्लिम लड़कियां हिंदू परिवारों में शादी कर रही है। अगर कोई हिंदू बनना चाहे तो हम यह स्वीकार करते हैं। इससे नई जाति का उदय होगा। यह वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियों ने आदित्यनाथ की कड़ी आलोचना की है। उन्होने कहा है कि इस तरह का बयान देना सांसद को शोभा नहीं देता।

No comments:

Post a Comment