Saturday 14 December 2013

सौरभ गांगुली ने भाजपा ज्वाइन करने का ऑफर ठुकराया



सौरभ गांगुली ने भाजपा ज्वाइन करने का ऑफर ठुकराया
कोलकाता  First Published:15-12-13 10:20 AM
 Image Loading

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने अगले साल होने वाले आम चुनावों में भाजपा से मैदान में उतरने और फिर खेल मंत्री बनाए जाने के ऑफर को ठुकरा दिया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है।

जानकारी के अनुसार यह पेशकश भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने की थी, जिन्होंने पार्टी के केंद्र में सत्ता में आने पर बंगाल के इस दिग्गज खिलाड़ी को कैबिनेट में खेल मंत्री बनाने का वादा किया था।
एक प्रमुख बंगाली दैनिक में गांगुली के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी। गौरतलब है कि गांगुली नवंबर के मध्य में एक मित्र के जरिये भाजपा नेता वरुण गांधी से मिले थे जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं जिसमें भाजपा की एकमात्र सीट दार्जीलिंग में है। इस रिपोर्ट पर हालांकि गांगुली से प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी है।

No comments:

Post a Comment