Sunday 1 February 2015

60वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: शाहिद (हैदर), कंगना (क्वीन) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री पुरस्कार. सर्वश्रेष्ठ फिल्म- क्वीन

60वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: शाहिद (हैदर), कंगना (क्वीन) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री पुरस्कार. सर्वश्रेष्ठ फिल्म- क्वीन

Sunday, February 1, 2015 - 12:55
60वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: शाहिद, कंगना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री पुरस्कार

मुंबई: मुंबई में शनिवार को 60वें ब्रिटानिया फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में अभिनेता शाहिद कपूर को 'हैदर', जबकि कंगना रनाउत को फिल्म 'क्वीन' में उनकी जबर्दस्त अदाकारी के लिए क्रमश: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।
रजत कपूर की बहुप्रशंसित फिल्म 'आंखों देखी' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता। वहीं, अभिनेता संजय मिश्रा को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष सर्वश्रेष्ठ (क्रिटिक्स) के पुरस्कार से नवाजा गया। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म 'हाईवे' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) पुरस्कार जीता।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- शाहिद कपूर (हैदर)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- कंगना रानौत (क्वीन)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- क्वीन
सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर- विकास बहल (क्वीन)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स)- संजय मिश्रा (आंखों देखी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स)- आलिया भट्ट (हाईवे)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स)- आंखों देखी
सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिग अभिनेता- के के मेनन (हैदर)
सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिग अभिनेत्री- तब्बू (हैदर)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता डेब्यू- फवाद खान (खूबसूरत)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री डेब्यू- कृति शैनॉन (हीरोपंती)
सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर डेब्यू- अभिषेक वर्मन (2 स्टेट्स)
सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक गायक (मेल)- अंकित तिवारी (गलिया, एक विलेन)
सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक गायक (फीमेल)- कनिका कपूर (बेबी डॉल, रागिनी एमएमएस2)
सर्वश्रेष्ठ गाना- रश्मि सिंह (मुस्कुराने की वजह, सिटीलाइट्स)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर- अहमद खान (जुम्मे की रात, किक)

पुरस्कार समरोह में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान अभिनेत्री तब्बू, काजोल, सलमान खान, रेखा, माधुरी दीक्षित, इलियाना डिक्रूज, दीया मिर्जा, सोनम कपूर, नेहा धूपिया, विकास बहल, श्रद्धा कपूर, सुभाष घई, विद्या बालन, अब्बास मस्तान, नरगिस फाकरी, आर. माधवन, सोनाली बेंद्रे, शाहिद कपूर, मनीषा कोईराला व पाकिस्तानी अभिनेता-गायक फवाद खान सहित अन्य स्टार ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

TAGS:
  • फिल्मफेयर पुरस्कार
  • 60वां फिल्मफेयर पुरस्कार
  • शाहिद कपूर
  • कंगना रनाउत
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
  • Filmfare Awards 2015
  • 60th Filmfare Awards
  • kangana ranaut
  • Best actress
  • Shahid Kapoor Best Actor
  • Full list winners

No comments:

Post a Comment