Friday 6 February 2015

मोदी सरकार कर रही अंग्रेजी हुकूमत जैसा बर्ताव,सरकार ने जमीन अधिग्रहण कानून पास कर कॉरपोरेट घरानों के हाथों देश को बेचा, किसानों से छलावा: अन्ना

मोदी सरकार कर रही अंग्रेजी हुकूमत जैसा बर्ताव,सरकार ने जमीन अधिग्रहण कानून पास कर कॉरपोरेट घरानों के हाथों देश को बेचा, किसानों से छलावा: अन्ना

Fri, 06 Feb 2015 03:25 PM (IST)
 और जानें : Anna Hazare | British Raj | Modi Govt | Anti-corruption activist | Land Acquisition | Farmers | Achche Din | समाजसेवी अन्ना हजारे | मोदी सरकार | अंग्रेजी हुकूमत | |

नई दिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे ने जमीन अधिग्रहण बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अन्ना के अनुसार, मोदी सरकार ब्रिटिश हुकूमत की तरह बर्ताव कर रही है।
अन्ना ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, कॉरपोरेट घरानों के हाथों देश के हितों को बेच दिया गया है। सरकार ने जमीन अधिग्रहण कानून पास कर किसानों के साथ छलावा किया है। आज इस बिल के कारण किसानों की उपजाऊ जमीन को हथियाना आसान हो गया है।

अन्ना के मुताबिक, किसानों ने मोदी को वोट दिया था, ताकि अच्छे दिन आ सके, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी है। पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में इस कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हो चुके हैं। भूमि अधिग्रहण कानून में से 70 पर्सेंट किसानों की रजामंदी की शर्त हटाना गलत है। सरकार लोकहित नजरअंदाज कर मनमर्जी से फैसले ले रही है।

अन्ना ने जमकर ली क्लास



  • जमीन अधिग्रहण कानून का मकसद कृषि योग्य भूमि को उद्योगपतियों के हवाले करना है। अन्ना ने सवाल उठाया कि भूमि अधिग्रहण कानून से किसका भला होने वाला है?



  • यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के 68 साल बाद भी किसान आत्महत्या कर रहे हैं। नए भूमि अधिग्रहण कानून से किसानों की आत्महत्याएं बढ़ने की आशंका है।



  • विकास के नाम पर मोदी सरकार किसानों से धोखा कर रही है।

No comments:

Post a Comment