Tuesday 10 February 2015

#DelhiDecides #KiskiDilli: 70 में से 67 सीटें '#AAP' के खाते में : कौन जीता, कौन हारा...LIST

#DelhiDecides #KiskiDilli: 70 में से 67 सीटें '#AAP' के खाते में : कौन जीता, कौन हारा...LIST

Published: Tue, 10 Feb 2015 04:12 PM

और जानें : Delhi election | Delhi Assembly | Results | AAP | BJP | Congress | Arvind Kejriwal | Kejriwal CM | Narendra Modi | AMit Shah | दिल्ली चुनाव | दिल्ली विधानसभा | राजनीतिक भविष्य | परिणाम | | 

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। कुल 70 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा के खाते में तीन सीटें गई हैं। पांच सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे है। कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं जीत पाया है।



विजेता उम्मीदवारों की सूची



  1. अम्‍बेडकर नगर से आप के अजय दत्‍त ने भाजपा के अशोक कुमार से 42,460 मतों से हराया।



  2. करावल नगर से आप के कपिल मिश्रा ने भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट को 44,431 मतों से हराया।



  3. कालका जी से आप के अवतार सिंह कालकाजी ने भाजपा के हरमीत सिंह कालका को 19,769 मतों से हराया।



  4. गोकलपुर से आप के फतेह सिंह ने भाजपा के रणजीत सिंह को 31,968 मतों से हराया।



  5. चांदनी चौक से आप की अलका लाम्बा ने भाजपा की सुमन कुमार गुप्ता को 18,287 मतों से हराया।



  6. जनकपुरी से आप के राजेश ऋषि ने भाजपा के प्रो. जगदीश मुखी को 25,580 मतों से हराया।



  7. तुगलकाबाद से आप के सही राम ने भाजपा के विक्रम बिधूड़ी को 33,701 मतों से हराया।



  8. द्वारका से आप के आदर्श शास्त्री भाजपा के प्रद्दुम्न राजपूत से 39,366 मतों से जीते।



  9. नई दिल्‍ली से आप के अरविन्द केजरीवाल भाजपा की नुपुर शर्मा से 31,583 मतों से जीते।



  10. पटेल नगर से आप के हज़ारी लाल चौहान भाजपा की कृष्णा तीरथ से 34,638 मतों से जीते।



  11. बदरपुर से आप के नारायन दत्त्त शर्मा ने भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी को 47,583 मतों से हराया।



  12. बाबरपुर से आप के गोपाल राय ने भाजपा के नरेश गौड़ को 35,488 मतों से हराया।



  13. बिजवासन से आप के कर्नल देवेन्द्र सहरावत भाजपा के सत प्रकाश राणा से 19,536 वोटों से जीते।



  14. मुस्‍तफाबाद से भाजपा के जगदीश प्रधान ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के हसन अहमद को 6031 मतों से हराया।



  15. माडल टाउन से आप के अखिलेश पति त्रिपाठी ने भाजपा के विवेक गर्ग को 16,706 मतों से हराया।



  16. राजिन्‍द्र नगर से आप के विजेंदर गर्ग विजय ने भाजपा के आरपी सिंह को 20,051 मतों से हराया।



  17. राजौरी गार्डन से आप के जरनैल सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के मनजिन्दर सिंह सिरसा को 10, 036 मतों से हराया।



  18. रिठाला में आप के महेंद्र गोयल ने भाजपा के कुलवन्त राणा को 29,251 मतों से हराया।



  19. रोहिणी में भाजपा के विजेंदर कुमार ने आप के सीएल गुप्ता 5,367 मतों से हराया।



  20. शकूर बस्‍ती से आप के सत्येन्द्र जैन भाजपा के एससी वत्स से 3133 मतों से जीते।



  21. संगम विहार से आप के दिनेश मोहनिया भाजपा के शिवचरण लाल गुप्ता से 43,988 मतों से जीते।



  22. सदर बाजार से आप के सोम दत्त भाजपा के परवीन कुमार जैन से 34,315 मतों से जीते।



  23. सीलमपुर से आप के मौहम्मद इश्राक ने भाजपा के संजय जैन को 27,887 मतों से हराया।



  24. हरि नगर से आप के जगदीप सिंह भाजपा के अवतार सिंह से 26,496 वोटों से जीते।



  25. शाहदरा से आप के रामनिवास गोयल ने भाजपा के जितेन्द्र सिंह शंटी को 11,731 मतों से हराया।



  26. सुल्तानपुर माजरा से आप के संदीप कुमार ने भाजपा के प्रभू दयाल को 64,439 वोटों से हराया।



  27. मालवीय नगर से आप के सोमनाथ भारती ने भाजपा की डॉ. नंदिनी शर्मा को 15,897 वोटों से हराया।



  28. मोती नगर से आप के शिव चरण गोयल ने भाजपा के सुभाष सचदेवा को 15,221 मतों से हराया।



  29. रोहतास नगर से आप की सरिता सिंह भाजपा के जितेन्द्र महाजन से 7,874 वोटों से जीतीं।



  30. मंगोल पूरी से आप की राखी बिरला इंडियन नेशनल कांग्रेस के राज कुमार चौहान से 22,699 मतों से जीतीं।



  31. महरौली से आप के नरेश यादव भाजपा की सरिता चौधरी से 16,951 मतों से जीते।



  32. पटपड़गंज से आप के मनीष सिसौदिया ने भाजपा के विनोद कुमार बिन्नी को 28,761 मतों से हराया।



  33. पालम से आप की भावना गौड़ ने भाजपा की धर्म देव सोलंकी को 30,849 मतों से हराया।



  34. बल्लीमारान से आप के इमरान हुसैन ने भाजपा के श्याम लाल मोरवाल को 33,877 मतों से हराया।



  35. बादली से आप के अजेश यादव ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के देवेन्द्र यादव को 35,376 मतों से हराया।



  36. त्रिनगर से आप के जितेन्द्र सिंह तोमर ने भाजपा के नन्द किशोर गर्ग को 22,311 मतों से हराया।



  37. त्रिलोकपुरी से आप के राजू धींगान ने भाजपा की किरण वैद्य को 29,754 मतों से हराया।



  38. तिमारपुर से आप के पंकज पुष्कर ने भाजपा की रजनी अब्बी को 20,647 मतों से हराया।



  39. तिलक नगर से आप के जरनैल सिंह ने भाजपा के राजीव बब्बर को 19,890 मतों से हराया।



  40. देवली से आप के प्रकाश ने भाजपा के अरविन्द कुमार को 63,937 मतों से हराया।



  41. दिल्‍ली कैंट से आप के सुरेन्द्र सिंह ने भाजपा के करण सिंह तंवर को 11,198 मतों से हराया।



  42. किरारी से आप की रीतूराज गोविन्द ने भाजपा के अनिल झा को 45,172 मतों से हराया।



  43. कोण्‍डली से आप के मनोज कुमार ने भाजपा के हुकम सिंह को 24,759 मतों से हराया।



  44. ग्रेटर कैलाश से आप के सौरभ भरद्वाज ने भाजपा के राकेश कुमार गुल्लैया से 14,583 मतों से जीत हासिल की।



  45. गांधी नगर से आप के अनिल कुमार बाजपेयी ने भाजपा के जितेन्द्र को 7,482 मतों से हराया।



  46. घोण्‍डा से आप के श्री दत्त शर्मा ने भाजपा के साहब सिंह चौहान को 8,093 मतों से हराया।



  47. छतरपुर से आप के करतार सिंह तंवर ने भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को 22,240 मतों से हराया।



  48. जंगपुरा से आप के प्रवीण कुमार ने भाजपा के मनिन्दर सिंह धीर से 20,450 मतों से जीत दर्ज की।



  49. आदर्श नगर से आप के पवन कुमार शर्मा ने भाजपा के राम किशन सिंघल को 20,741 मतों से हराया।



  50. करोल बाग से आप के विशेष रवि ने भाजपा के योगेन्द्र चांदोलिया को 32,880 मतों से हराया।



  51. कृष्णा नगर से आपके एस के बग्गा ने भाजपा की किरण बेदी को 2,277 वोटों से हराया।



  52. कस्‍तूरबा नगर से आप के मदन लाल ने भाजपा के रविन्द्र चौधरी को 15,896 मतों से हराया।



  53. नांगलोई जाट से आप के रघुविंद्र शौकीन ने भाजपा के मनोज कुमार शौकीन को 37,024 मतों से हराया।



  54. मटिआला से आप के गुलाब सिंह भाजपा के राजेश गहलोत से 47,004 मतों से जीते।



  55. मटिया महल से आप के असीम अहमद खान ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के शोएब इक़बाल को 26,096 मतों से हराया।



  56. मुन्‍डका से आप के सुखवीर सिंह ने भाजपा के आज़ाद सिंह को 40,826 मतों से हराया।



  57. मादीपुर से आप के गिरीश सोनी ने भाजपा के राज कुमार को 29,387 मतों से हराया।



  58. लक्ष्मी नगर से आप के नितिन त्यागी ने भाजपा के बीबी त्यागी को 4,846 मतों से हराया।



  59. वजीरपुर से आप के राजेश गुप्ता ने भाजपा के डॉ. महेंद्र नागपाल को 22,044 मतों से हराया।



  60. विकास पुरी से आप के महिंदर यादव ने भाजपा के संजय सिंह को 77,665 मतों से हराया।



  61. विश्वास नगर से भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा ने आप के डॉ. अतुल गुप्ता को 10,158 मतों से हराया।



  62. सीमापुरी से आप के राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा के कर्मवीर को 48,821 मतों से हराया।



  63. शालीमार बाग से आप की बंदना कुमारी ने भाजपा की रेखा गुप्ता को 10,978 मतों से हराया।



  64. आरके पुरम से आप की प्रमिला टोकस ने भाजपा के अनिल कुमार शर्मा को 19,068 मतों से हराया।



  65. ओखला से आप के अमानतुलाह खान ने भाजपा के ब्रह्म सिंह को 64,532 मतों से हराया।



  66. नजफगढ़ से आप के कैलाश गहलोत ने इंडियन नेशनल लोक दल के भरत सिंह को 1,555 मतों से हराया।



  67. नरेला से आप के शरद कुमार ने भाजपा के नील दमन खत्री को 40,292 मतों से हराया।



  68. बुराड़ी से आप के संजीव झा ने भाजपा के गोपाल झा को 67,950 मतों से हराया।



  69. बवाना से आप के वेद प्रकाश ने भाजपा के गुगन सिंह को 50,023 मतों से हराया।



  70. उत्‍तम नगर से आप के नरेश बाल्यान ने भाजपा के पवन शर्मा को 30,568 मतों से हराया।

No comments:

Post a Comment