Sunday 21 September 2014

गरबों पर इमाम का विवादित बयान:गरबों पर राक्षसों को कब्जा हो गया है,गरबा धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राक्षसों को खुश करने का साधन है।, तनाव

गरबों पर इमाम का विवादित बयान:

गरबों पर राक्षसों को कब्जा हो गया है,गरबा धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राक्षसों को खुश करने का साधन है।, तनाव

Updated: Mon, 22 Sep 2014 09:18 AM (IST)
 और जानें : Navratri | great unease | festive mood | Sufi Imam Mehndi Hussain | skullcap to Narendra Modi | garba for demons | entertainment for rakshasas | |

अहमदाबाद। नवरात्रि से पहले तनाव बढ़ता जा रहा है। अब गुजरात में सुफी इमाम मेहंदी हुसैन के विवादित बयान के बाद तनाव फैल गया है। हिंदू संगठनों ने इमाम की गिरफ्तारी की मांग की है।
इमाम ने कहा है कि ।राक्षसों को खुश करने के लिए गरबे आयोजित होते हैं गरबा धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राक्षसों को खुश करने का साधन है। आजकल भी गरबों पर राक्षसों को कब्जा हो गया है।

मालूम हो, इमाम मेहंदी हुसैन वही शख्स हैं, जिन्होंने 2011 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को गोल टोली पहनाने की कोशिश की थी। मोदी के इनकार करने के बाद बवाल मच गया था।
इमाम खेड़ा गांव के मौलवी हैं। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इमाम के खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

गुजरात में विहिप के महासचिव रणछोड़ भार्वद का कहना है कि अगर पुलिस ने इमाम को गिरफ्तार नहीं किया तो वे उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर देंगे।

No comments:

Post a Comment