Monday 22 September 2014

#NalandaUniversity: सुषमा ने किया नालंदा यूनिवर्सिटी का उद्घाटन,800 साल बाद नालंदा विश्वविद्यालय में एक बार फिर से पढ़ाई शुरू

#NalandaUniversity: 

सुषमा ने किया नालंदा यूनिवर्सिटी का उद्घाटन,800 साल बाद नालंदा विश्वविद्यालय में एक बार फिर से पढ़ाई शुरू

 | Sep 23, 2014

पटना| विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।सुषमा विशेष विमान से सुबह साढ़े ग्यारह बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचीं। नालंदा रवाना होने से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ने बिहार बीजेपी के नेताओं से मुलाकात की। विदेश मंत्री का स्वागत करने के लिए कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत कई बीजेपी नेता एयरपोर्ट पहुंचे। नालंदा रवाना होने से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 800 साल बाद नालंदा विश्वविद्यालय में एक बार फिर से पढ़ाई होने पर खुशी जताई।उन्होने कहा कि 800 साल बाद इस विश्वविद्यालय को खोला जाना गौरव की बात है
उल्लेखनीय है कि नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में एक सितंबर से ही दो विषयों हिस्टोरिकल स्टडीज और इकोलॉजी एंड इन्वायरमेंट स्टडीज की पढ़ाई शुरू हो गई है। यहां कुल सात विषयों की पढ़ाई होगी। विश्वविद्यालय में जापान और भूटान के एक-एक छात्र सहित कुल 15 छात्रों ने नामांकन कराया है। दोनों विषयों के लिए 20-20 छात्रों का चयन किया जाना है। इन छात्रों को पढ़ाने के लिए 10 अध्यापकों (फैकल्टी) की नियुक्ति हो चुकी है। पढ़ाई के लिए वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के ही दो कमरे लिए गए हैं। प्रारम्भ में नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की परिकल्पना तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने की थी।
गौरतलब है कि पांचवीं सदी में बने प्राचीन विश्वविद्यालय में करीब 10 हजार छात्र पढ़ते थे, जिनके लिए 1500 अध्यापक हुआ करते थे। छात्रों में अधिकांश एशियाई देशों चीन, कोरिया, जापान से आने वाले बौद्ध भिक्षु होते थे। इतिहासकारों के मुताबिक चीनी भिक्षु ह्वेनसांग ने भी सातवीं सदी में नालंदा में शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने अपनी किताबों में नालंदा के विश्वविद्यालय की भव्यता का जिक्र किया है।

No comments:

Post a Comment