Monday 27 April 2015

#RAMMANDIR: 6 महीने में राम मंदिर के निमार्ण का कार्य शुरू हो जाएगा: #Swamy #BJP | तो क्या सुप्रीम कोर्ट का मुकदमा बस एक दिखावा है?

#RAMMANDIR: 6 महीने में राम मंदिर के निमार्ण का कार्य शुरू हो जाएगा: #Swamy

तो क्या सुप्रीम कोर्ट का मुकदमा बस एक दिखावा है?

Subramanian Swamy, Rahul Gandhi, VHS Rally, VHS Rally Haridwar, Swamy Remarks Rahul, Rahul Kedarnath, Rahul Gandhi Hotel, Rahul in Kedarnath, Subramanian Swamy Haridwar, National News
हिन्दू संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में मुसलमानों की आबादी जिस हिसाब से बढ़ रही है एक दिन हिन्दूस्तान में मुसलमान बहुसंख्यक हो जाएंगे और हिन्दु अल्पसंख्यक हो जाएंगे। 
 
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी केदारनाथ के दर्शन करने के बहाने उत्तराखंड में बन रहे अपने होटल का काम देखने आए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा एक नाटक थी। वे रविवार को हरिद्वार में आयोजित हिन्दू संसद में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि मुसलमानों की आबादी भारत में 2.02 फीसदी के हिसाब से बढ़ रही है। जबकि हिंदुओं की आबादी 1.05 फीसदी के हिसाब से बढ़ रही है।

हिन्दू संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में मुसलमानों की आबादी जिस हिसाब से बढ़ रही है एक दिन हिन्दूस्तान में मुसलमान बहुसंख्यक हो जाएंगे और हिन्दु अल्पसंख्यक हो जाएंगे। ऐसे में आज हिंदुओं को सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बंग्लादेश से मुसलमानों की पूर्वोत्तर राज्यों में घुसपैठ बहुत तेजी से हो रही है। आसाम के कई जिलों में तो मुसलमान बहुसंख्यक हो गए हैं। जिससे नई समस्याएं पैदा हो गई है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बंग्लादेश पर यह घुसपैठ रोकने के लिए दबाव बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हिन्दुस्तान में हिन्दुओं को अल्पसंख्यक बनाने की गहरी साजिश चल रही है। जिसके खिलाफ हिंदुओं को एकजुट होकर विरोध करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू आधे अंग्रेज थे उन्होंने हिन्दुस्तान को धर्म निरपेक्ष बनाने के चक्कर में कश्मीर समेत कई समस्याएं पैदा कर दी। जिसको आज तक हिन्दुस्तान को भुगतना पड़ रहा है।

स्वामी ने कहा कि हिंदुओं को हथियार उठाने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे संविधान में सभी समस्याओं का समाधान है। मैंने सुप्रीम कोर्ट में जाकर अपील की और रामसेतु को तोड़ने की साजिश रुक गई। इसी तरह राम मंदिर को लेकर हाईकोर्ट इलाहबाद ने निर्माण का रास्ता निकाला। अब जल्द ही सुप्रीम कोर्ट से राममंदिर के निर्माण का रास्ता निकल जाएगा और छह महीने में राम मंदिर के निमार्ण का कार्य शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र या राज्य सरकारों को किसानों की जमीन क्षतिग्रस्त करके उद्योगपतियों को नहीं देनी चाहिए। बल्कि किसानों से खुद उद्योगपति सीधी बातचीत कर जमीन खरीदें। उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है कि कोई महिला दस बच्चे पैदा करें और हिंदुओं की आबादी इस तरह बढ़ाई जाए।

उन्होंने कहा कि आज के जमाने में लडकियां अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहती है। ऐसे में दस बच्चे पैदा करने वाली बात व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि आज विराट हिन्दुत्व की जरूरत है। हिन्दुस्तान के मुसलमानों को यह स्वीकार करना चाहिए कि उनके पूर्वज हिन्दू थे।
यदि हिन्दुस्तान के मुसलमान यह स्वीकार कर लेते हैं तो वे विराट हिन्दुत्व की छत्रछाया में रह सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जब अरब देशों में और पाकिस्तान में विकास कार्यों के नाम पर मस्जिदें तोड़ी जाती हैं तब हिन्दुस्तान के मुसलमानों को कोई ऐतराज नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज हिन्दु ऐकता की जरूरत है। जब इस बार लोकसभा चुनाव में हिंदुओं की ऐकता हुई तो केंद्र में भाजपा को बहुमत मिली है।

No comments:

Post a Comment