नई दिल्ली: सरकार ने नौसेना के वरिष्ठतम अधिकारी वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा की सीनियारटी को किनारे करते हुए नौसेना उप प्रमुख  एडमिरल  आर के धवन को आज नया नौसेना प्रमुख बनाने की घोषणा कर दी। ऐडमिरल धवन ऐडमिरल डी के जोशी के स्थान पर नौसेना प्रमुख बनाये गये हैं  जिन्होंने नौसेना के एक के बाद एक कई हादसों की जिम्मेदारी लेते हुए 27 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

ऐडमिरल सिन्हा नौसेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख हैं जहां नौसेना में अधिकतर दुर्घटनाएं हुईं थीं। संभवत: इसी बात को ध्यान में रखते हुए उनकी वरिष्ठता को किनारे किया गया है। उनका कार्यकाल अभी अगस्त तक बकाया है। ऐडमिरल जोशी के त्यागपत्र के बाद ऐडमिरल धवन ही नौसेना प्रमुख का कामकाज देख रहे थे।