Tuesday 15 April 2014

WARNING !!! Sony for Laptop: Sony ने जारी की चेतावनी, बंद करें Vaio का इस्तेमाल बैटरी हो सकती है ब्लास्ट :::: Sony Vaio Flip Pc Can Burn Users

WARNING !!! Sony for Laptop: Sony ने जारी की चेतावनी, बंद करें Vaio का इस्तेमाल बैटरी हो सकती है ब्लास्ट :::: Sony Vaio Flip Pc Can Burn Users

Apr 15, 2014, 13:37PM IST


गैजेट डेस्क। सोनी ने अपने यूजर्स के लिए एक अलर्ट जारी की है। कंपनी के अनुसार सोनी वायो फिट 11A/Flip लैपटॉप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को उनका गैजेट इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है। कंपनी ने कहा है कि जिन भी यूजर्स के पास ये गैजेट है उन्हें तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। इसका कारण गैजेट का ओवरहीट होना बताया जा रहा है। 
 
सोनी की इस अलर्ट में बताया गया है कि कंपनी का ये गैजेट नॉन रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है। ये बैटरी किसी अन्य कंपनी के जरिए सोनी को मिलती है। कंपनी का कहना है कि जो लोग 11A/Flip को इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें जलने का खरता हो सकता है। इस गैजेट की बैटरी इतनी गर्म हो जाएगी की लोग जल सकते हैं। 
 
आगे जानिए कौन से मॉडल का इस्तेमाल करना है बंद और कैसा है सोनी का ये लैपटॉप-
 
 
Sony ने जारी की चेतावनी, बंद करें Vaio का इस्तेमाल बैटरी हो सकती है ब्लास्ट

इस मॉडल नंबर का इस्तेमाल ना करें-
 
कंपनी के अनुसार अगर आपको पास इस पीसी का मॉडल नंबर SVF11N13CXS है तो उसे तुरंत बंद कर दें और मशीन को ऑन ना करें। सोनी फिलहाल इन पीसी को यूजर्स से वापस लेने की प्लानिंग कर रहा है और इन्हें सुधारने या रीप्लेस करने की बात कही जा रही है। सोनी के अनुसार इस प्रोग्राम की घोषणा कंपनी दो हफ्तों के अंदर कर देगी। इसके लिए कंपनी ने एक नंबर भी जारी किया है। 866-702-7669 इस नंबर पर फोन लगाकर यूजर्स अपना पीसी कंपनी को वापस कर सकते हैं।
   

Sony ने जारी की चेतावनी, बंद करें Vaio का इस्तेमाल बैटरी हो सकती है ब्लास्ट

क्या है सोनी Vaio Fit 11a Flip-
 
ये एक 11 इंच का लैपटॉप है जो एक खास तरह ही स्क्रीन के साथ आता है। इस लैपटॉप की स्क्रीन फ्लिप (उलटी) हो सकती है। इसे सीधा कर की-बोर्ड की मदद से काम किया जा सकता है और उल्टा कर ऑनलाइन टीवी, वीडियो और मूवीज देखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लैपटॉप के साथ एक डिजिटाइजर पेन भी आता है जो इसकी टचस्क्रीन में डिजाइनिंग के लिए या किसी और काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लैपटॉप को CES 2014 (लॉस वेगास) में लॉन्च किया गया है।
 
 
Sony ने जारी की चेतावनी, बंद करें Vaio का इस्तेमाल बैटरी हो सकती है ब्लास्ट

डिजाइन के हिसाब से ये लैपटॉप काफी स्टाइलिश है। ये किसी भी आम लैपटॉप से अलग लगेगा। इसका एक कारण फ्लिप फिट का एक्टिव पेन है और दूसरा इसकी फ्लिप हो सकने वाली स्क्रीन है। इसकी स्क्रीन की वजह से ही इसे फ्लिप नाम दिया गया है। 1.27 किलो वजन का ये लैपटॉप थोड़ा भारी भी है। अब देखा जाए तो स्टाइल और लुक्स के मामले में तो ये लैपटॉप काफी आकर्षक लगता है, लेकिन असल में कंपनी द्वारा जारी की गई अपडेट के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कितना खतरनाक साबित हो सकता है।
 
 
 

 
 

No comments:

Post a Comment