Monday 4 August 2014

UPSC-CSAT English Marks Not Included In Merit-Jitendra Singh | central government,English Paper | यूपीएससी विवाद : खत्म नहीं होगा सीसैट, अंग्रेजी पर मेरिट तय नहीं

UPSC-CSAT English Marks Not Included In Merit-Jitendra Singh | central government,English Paper | यूपीएससी विवाद : खत्म नहीं होगा सीसैट, अंग्रेजी पर मेरिट तय नहीं

यूपीएससी विवाद : खत्म नहीं होगा सीसैट, अंग्रेजी पर मेरिट तय नहीं

Updated: Mon, 04 Aug 2014 03:35 PM (IST) |
 और जानें : UPSC Row | English Marks | Not Included | Merit | Jitendra Singh | central government | CSAT | English Paper | |

नई दिल्ली। यूपीएससी विवाद में एक बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने साफ किया कि सीसैट के दूसरे पार्ट के नंबर नहीं जुड़ेंगे। इसके साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया कि वह सीसैट का पेपर खत्म नहीं करेगी।
अभ्यर्थियों को राहत देते हुए सरकार ने घोषणा की है कि 2011 में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को 2015 में दोबारा मौका मिलेगा। इससे तय हो गया है कि अब अंग्रेजी के आधार पर मेरिट तय नहीं तय होगा।
हालांकि, सरकार के इस फैसले पर यूपीएससी का अंतिम मुहर लगना बाकी है।
इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा को लेकर जारी विवाद पर सोमवार को एक बार फिर राज्यसभा में हंगामा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। सदस्यों ने सरकार से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान ढूंढ़ने के लिए कहा।
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर प्रश्नकाल के दौरान श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता पर अपमानजनक आलेख के कारण हंगामा हुआ। हालांकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस आश्वासन के बाद यह मुद्दा शांत हो गया कि श्रीलंका के उच्चायुक्त को सम्मन भेजा जाएगा।
इसके बाद विपक्षी दलों के सदस्यों ने यूपीएससी की परीक्षाओं में भाषा के आधार पर भेदभाव का मुद्दा उठाया। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हालांकि सदन को आश्वस्त किया कि इस मुद्दे का समाधान जल्द ही ढूंढ़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ''समस्या का समाधान उससे भी कम समय में ढूंढ लिया जाएगा, जितने की उम्मीद की जा रही है।''
मंत्री के इस बयान से हालांकि विपक्षी दल कांग्रेस, जनता दल (युनाइटेड), समाजवादी पार्टी (सपा) तथा अन्य दलों के सदस्य संतुष्ट नहीं हुए और वे सभापति के आसन के समक्ष पहुंचकर हंगामा करने लगे, जिसके बाद उप सभापति पी. जे. कुरियन ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

No comments:

Post a Comment