Saturday 16 August 2014

अमित शाह की टीम से वरुण गांधी की छुट्टी, दो तिहाई सदस्य 50 साल से कम के | In Amit Shah's new team Varun Gandhi have on holiday | bjp president amit shah announces his new team of 11 vice presidents and 8 general secretaries

अमित शाह की टीम से वरुण गांधी की छुट्टी, दो तिहाई सदस्य 50 साल से कम के | In Amit Shah's new team Varun Gandhi have on holiday  |  bjp president amit shah announces his new team of 11 vice presidents and 8 general secretaries  
नई दिल्ली, 16 अगस्त 2014 | अपडेटेड: 13:46 IST
Keyword : BJP, Amit Shah, Team, BJP President Amit Shah, Amit Shah announces his new team बीजेपी| अमित शाह| टीम| महासचिव| जेपी नड्डा| राम माधव

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है. अमित शाह की नई टीम में 11 उपाध्यक्ष और आठ महासचिव शामिल किए गए हैं. हिमाचल प्रदेश के जेपी नड्डा को महासचिव बनाया गया है. वहीं, संघ से हाल ही में पार्टी में आए राम माधव को भी महासचिव पद की जिम्मेदारी मिली है. अमित शाह की नई टीम से वरुण गांधी की छुट्टी कर दी गई है. साथ ही इस नई टीम में संघ से सात लोगों को जगह दी गई है. टीम बनाते वक्त उन राज्य के लोगों को तरजीह दी गई जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं. खास बात ये कि टीम में दो तिहाई सदस्यों की उम्र 50 साल से कम है.
विजया रहतार को पार्टी की महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. अनुराग ठाकुर युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने रहेंगे. दुष्यंत कुमार गौतम एससी मोर्चा के अध्यक्ष होंगे और फग्गन सिंह कुलस्ते एसटी मोर्च के अध्यक्ष बनाए गए हैं. अब्दुल राशिद अंसारी को अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
उपाध्यक्ष
1. बंदारू दत्तात्रेय
2. बीएस येदियुरप्पा
3. सत्यपाल मलिक
4. मुख्तार अब्बास नकवी
5. पुरुषोत्तम रुपाला
6. प्रभात झा
7. रघुवर दास
8. किरण महेश्वरी
9. विनय सहस्त्रबुद्धे
10. रेणु देवी
11. दिनेश शर्मा

महासचिव
1. जगत प्रकाश नड्डा
2. राजीव प्रताप रूडी
3. मुरलीधर राव
4. राम माधव
5. सरोज पांडे
6. भूपेंद्र यादव
7. राम शंकर कठेरिया
8. राम लाल (महामंत्री संगठन)

संयुक्त सचिव (संगठन) 1. वी सतीश 2. श्योदान सिंह 3. बी एल संतोष 4. शिव प्रकाश
सचिव 1. श्याम जाजू 2. अनिल जैन 3. एच राजा 4. रोमेन डेका 5. सुधा यादव 6. पूनम महाजन 7. राम विचार नीतम 8. अरुण सिंह 9. सिद्धार्थ नाथ सिंह 10. सरदार आर पी सिंह 11. श्रीकांत शर्मा 12. ज्योति धुर्वे 13. तरुण चुघ 14. रजनीश कुमार
प्रवक्ता 1. शाहनवाज हुसैन 2. सिधांशु त्रिवेदी 3. मीनाक्षी लेखी 4. एम जे अकबर 5. विजय सोनकर शास्त्री 6. ललिता कुमार मंगलम 7. नलिन कोहली 8. संबित पात्रा
9. अनिल बलूनी
10. जीवीएल नरसिंहा राव
ऑफिस सचिव 1. अरुण कुमार जैन 

अमित शाह की नई टीम का एलान, वरुण गांधी को जगह नहीं


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नई टीम का एलान कर दिया गया है। टीम में 8 महासचिव और 11 उपाध्यक्ष शामिल हैं। जेपी नड्डा, राजीव प्रताप रूडी, मुरलीधर राव, राम माधव, सरोज पांडेय, भूपेंद्र यादव, आरएस कटेरिया और राम लाल (संगठन) को महासचिव बनाया गया है। पार्टी के संविधान के अनुसार दो और नेताओं को महासचिव बनाया जा सकता है। लेकिन बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की टीम में महासचिव रहे वरुण गांधी का नाम अमित शाह की नई टीम से गायब है। जबकि उनके नाम को तय माना जा रहा था। 
 
बीजेपी ने बी दत्तात्रेय, बीएस येदियुरप्पा, सतपाल मलिक, मुख्तार अब्बास नकवी, पुरुषोत्तम रुपाला, प्रभात झा, रघुवर दास, किरण माहेश्वरी, रेनू देवी, दिनेश शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। नए संसदीय बोर्ड का ऐलान भी आज हो सकता है।
 
वरुण, रामेश्वर को जगह नहीं मिलने से चर्चाएं तेज
सुल्तानपुर से बीजेपी के सांसद वरुण गांधी को अमित शाह की नई टीम में जगह नहीं मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बीजेपी में कुछ नेताओं का कहना है कि पार्टी नई टीम में उन्हें अहम जगह देकर पार्टी की यूपी ईकाई को कोई उलझन भरा संदेश नहीं देना चाहती थी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले वरुण गांधी की मां मेनका गांधी ने कहा था कि वरुण अगर यूपी के मुख्यमंत्री होते तो अच्छा था। मेनका के बयान से यूपी में बीजेपी में खेमेबाजी शुरू हो गई थी। अमित शाह ने शायद वरुण को ज्यादा अहमियत न देकर पार्टी के भीतर खेमेबाजी पर लगाम लगाने की कोशिश की है। वरुण गांधी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी का नाम न के बराबर लेते थे। कई लोग वरुण के नई टीम में शामिल न होने के पीछे इस मामले को भी कारण के तौर पर देख रहे हैं। रामेश्वर चौरसिया का नाम अमित शाह की टीम में शामिल न होना भी चौंकाने वाला है। रामेश्वर अमित शाह के साथ यूपी बीजेपी में चुनाव सह प्रभारी थे।



No comments:

Post a Comment