Wednesday 13 August 2014

Top Secret Tips And Tricks For Gmail | GMAIL के 9 ऐसे फीचर्स जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे आप

Top Secret Tips And Tricks For Gmail | GMAIL के 9 ऐसे फीचर्स जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे आप
Aug 13, 2014, 00:05AM IST


(प्रतीकात्मक फोटो)

गैजेट डेस्क। Gmail इंटरनेट पर मौजूद कुछ सबसे लोकप्रिय ईमेल सर्विसेज में से एक है। गूगल की इस ईमेल सर्विस को सबसे आसान और ऑर्गेनाइज्ड फीचर्स के लिए जाना जाता है। मेल, लेबल, थीम्स, सेटिंग्स, चैटिंग और भी बहुत से फीचर्स इस ई-मेल सर्विस में हैं। इतने फीचर्स के बाद भी GMAIL आपको अपने कुछ छुपे हुए, लेकिन काम के फीचर्स से चकित कर सकता है। 
 
GMAIL में छुपे हुए कुछ खास फीचर्स के बारे में।

1. तेज लोडिंग-

अगर आपका इंटरनेट कनेक्शन धीमा है तो उसके साथ GMAIL को पूरी तरह से लोड होने में कुछ मिनट लग सकते हैं। इसकी जगह अगर आप बेसिक वर्जन का इस्तेमाल करें तो इनबॉक्स जल्दी लोड हो सकता है। इसके लिए-
 
' ?ui=html' यह कोड अपने स्टैंडर्ड GMAIL यूआरएल पर लगाना होगा।
 
एडवांस शॉर्टकट्स-

GMAIL अपने यूजर्स को शॉर्टकट्स कस्टमाइज करने की भी सुविधा देता है। जैसा यूजर होगा वैसा ही वो अपने हिसाब से शॉर्टकट बना सकता है। इसके लिए-
 
Settings > Keyboard Shortcuts > Keyboard shortcuts on > Save changes
 
को फॉलो करना होगा। की-बोर्ड शॉर्टकट्स ऑन वाली स्टेप में आपको जो भी शॉर्टकट चाहिए, वो लिखना होगा। 
 
GMAIL के 9 ऐसे फीचर्स जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे आप

स्टार-
 
अपने ईमेल को स्टार मेल बनाना तो आपको आता ही होगा। यह महत्वपूर्ण ई-मेल को अलग से पहचानने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि GMAIL में आप स्टार का कलर (रंग) भी बदल सकते हैं। इसके लिए -
 
Gear box > Settings > Stars
 
पर जाना होगा। इसके बाद 1*, 2* और ऐसे ही आप स्टार सिलेक्ट कर लें। मान लीजिए आपने ब्लू स्टार सिलेक्ट किया है तो जो 2* पर आएगा। तो अपने इनबॉक्स पर वापस जाने पर अगर आप किसी ई-मेल को एक बार स्टार देंगे तो वह यलो रंग का आएगा, लेकिन जैसे ही दूसरी बार इस पर क्लिक करेंगे तो यह ब्लू रंग का हो जाएगा।
 
GMAIL के 9 ऐसे फीचर्स जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे आप

की-बोर्ड शॉर्टकट्स-
 
GMAIL तेजी से काम करने के लिए कई तरह के की-बोर्ड शॉर्टकट्स का उपयोग करने की सुविधा देता है। जब आप GMAIL पेज पर हो तब (Ctrl + Enter) क्लिक कीजिए। इसका मतलब होगा मैसेज सेंड करो। (Ctrl + .) का मतलब होगा नेक्स्ट विंडो पर क्लिक करो, (Ctrl + Shift + c) का मतलब होगा रिसीवर्स को Cc करना, (Ctrl + Shift + b ) का मतलब होगा रिसीवर्स को bcc करना।
 
 
GMAIL के 9 ऐसे फीचर्स जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे आप

टू डू लिस्ट-

अगर आप GMAIL में रिमाइंडर लगाना चाहें तो टू डू लिस्ट की मदद से कर सकते हैं। इसके लिए-
 
Mail > Tasks

पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने से एक छोटा पॉप-अप बार स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें अपने जरूरी काम और टाइम भरिए और ओके पर क्लिक कीजिए।
 
GMAIL के 9 ऐसे फीचर्स जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे आप

बैकअप मैसेज-
 
अगर आप अपने ई-मेल अकाउंट का बैकअप रखना चाहते हैं तो यह सबसे आसान काम है। इसके लिए-
 
Settings > Forwarding and POP/IMAP

में जाना होगा। यहां जाकर 'फॉर्वड अ कॉपी ऑफ इनकमिंग मेल टू ('Forward a copy of incoming mail to' )' पर क्लिक करना होगा और संबंधित ई-मेल आईडी डालना होगा। आपके सभी मेल बैकअप ई-मेल आईडी में चले जाएंगे। 
 
 
GMAIL के 9 ऐसे फीचर्स जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे आप

बिना अटैचमेंट के ई-मेल पर GMAIL देगा चेतावनी-
 
कई बार ई-मेल भेजते समय आप अटैचमेंट शब्द लिखते हैं और मेल में कोई भी फाइल अटैच करना भूल जाते हैं। ऐसा करने पर हो सकता है, आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़े जब संबंधित व्यक्ति के पास अटैचमेंट नहीं पहुंचे। इसलिए GMAIL का इंटेलिजेंट सर्च फीचर आपकी मदद करता है। यह फीचर ई-मेल में इस्तेमाल किए गए अटैचमेंट शब्द को सर्च करता है और अगर इसमें आपने कोई फाइल अटैच नहीं की है तो GMAIL एक वॉर्निंग मैसेज आपको दिखाता है। 
 
 
GMAIL के 9 ऐसे फीचर्स जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे आप

अकाउंट बदलना-
 
अगर आपके पास दो ई-मेल अकाउंट हैं और दोनों को एक ही समय पर खोलना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ अपने ई-मेल अकाउंट के ऊपर दी गई विंडो जहां फोटो डिस्प्ले होती है, उसपर क्लिक करना होगा। यहां 'ऐड अकाउंट' का विकल्प आपको मिलेगा। इस पर क्लिक कर आप एक साथ दो GMAIL अकाउंट खोल सकते हैं।
 

No comments:

Post a Comment