Friday 11 April 2014

खुलासा(Robert Vadra | Sonia Gandhi son in law): अदाणी-वाड्रा की मुलाकात वाली तस्वीरें सार्वजनिक हुई

खुलासा(Robert Vadra | Sonia Gandhi son in law): अदाणी-वाड्रा की मुलाकात वाली तस्वीरें सार्वजनिक हुई

Sat, 12 Apr 2014 09:15 AM (IST)
 Lok Sabha Elections 2014 | interesting news | BJP | Congress | Narendra Modi | Rahul Gandhi | robert vadra | Sonia Gandhi son in law | goutam adani | Kutch based Mundra port | |


नई दिल्ली। अदाणी समूह से नरेंद्र मोदी की नजदीकियों को लेकर हंगामा मचा रही कांग्रेस के सामने अजीब स्थिति खड़ी हो गई है। अब अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रोबर्ड वाड्रा की मुलाकात वाली तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं।
तस्वीरें 1 जून 2009 की हैं, जो तब स्थानीय गुजराती अखबार 'कच्छ मित्र' में प्रकाशित हुई थीं। बताते हैं कि वाड्रा अदाणी के निजी विमान से कच्छ पहुंचे थे और मुंद्रा पोर्ट पर दोनों की मुलाकात हुई थी।
मालूम हो, अदाणी को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, भाजपा ने मोदी के कहने पर आडवाणी को बाहर कर अदाणी को अंदर कर लिया है।
हालांकि वाड्रा और अदाणी की मुलाकात की तस्वीर जारी होने के बाद कांग्रेस का कोई बयान नहीं आया है।

No comments:

Post a Comment