Thursday 10 April 2014

WATCH: Woman Throws Shoe at Hillary Clinton during Las Vegas Speech :::: हिलेरी क्लिंटन पर फेंका जूता

WATCH: Woman Throws Shoe at Hillary Clinton during Las Vegas Speech 

::::

हिलेरी क्लिंटन पर फेंका जूता

Fri, 11 Apr 2014 07:17 AM (IST)
 woman throw a shoe | Hillary Clinton | former Secretary of State | Las Vegas convention | keynote speech | america | unites states |
 

लास वेगास। पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पर यहां एक कार्यक्रम के दौरान जूता उछाला गया। हिलेरी जब मंच से भाषण दे रही थीं, तब एक महिला ने उनकी और जूता फेंका। हालांकि हिलेरी समय रहते नीचे झूक गईं और जूता उन्हें नहीं लगा।
आरोपी महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। फेडरल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसकी करतूत के कारणों का खुसाला नहीं हो सका है।



जानकारी के मुताबिक, हिलेरी यहां के मंडाले बे रिसोर्ट में इंस्टिट्यूट ऑफ स्क्रैप रिसायक्लिंग इंडस्ट्री के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थीं। हालांकि घटनाक्रम के बाद हिलेरी सहज नजर आईं और उन्होंने इसे लेकर मजाक भी किया।
उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, क्या किसी ने मेरी तरफ कुछ फेंका है? मुझे नहीं पता था कि वेस्ट मैनेजमेंट इतना विवादित होता है।
जिस हॉल में यह घटना हुआ, वहां करीब एक हजार लोग मौजूद थे। बाद में लोगों ने जोरदार तालियों के साथ हिलेरी का स्वागत किया और उन्होंने अपना भाषण भी पूरा किया।
यूएस सर्विस सिक्रेट सुपरवाइजरी स्पेशल एजेंट ब्रायन स्पैसी के मुताबिक, महिला पर आपराधिक केस चलाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment