Friday 13 June 2014

केदारनाथ मंदिर आपदा :जंगल से पांच नर कंकाल मिलने से सनसनी,केदारनाथ मंदिर से कुछ दूर भी मिला कंकाल; इन कंकालों से पूर्व में पुलिस, सेना और प्रशासन द्वारा कंकाल ढूंढने के लिए चलाए गए अभियान पर सवाल

केदारनाथ मंदिर आपदा :जंगल से पांच नर कंकाल मिलने से सनसनी,केदारनाथ मंदिर से कुछ दूर भी मिला कंकाल; इन कंकालों से पूर्व में पुलिस, सेना और प्रशासन द्वारा कंकाल ढूंढने के लिए चलाए गए अभियान पर सवाल

 

केदारनाथ के रास्ते पर पांच नर कंकाल मिलने से सनसनी

जंगल से बरामद किए गए यह नर कंकाल

जंगल से बरामद किए गए यह नर कंकाल

पुलिस को केदारनाथ के रास्ते पर पांच नर कंकाल मिले हैं। बताया जा रहा है कि यहां चट्टानों पर अभी भी कई कंकाल पड़े हैं।

बार-बार मिल रहे इन कंकालों से पूर्व में पुलिस, सेना और प्रशासन द्वारा कंकाल ढूंढने के लिए चलाए गए अभियान पर सवाल उठ रहे हैं।

गुरुवार को रुद्रप्रयाग में जंगलचट्टी के 500 मी. दूर जंगल से यह नर कंकाल बरामद किए गए।
 

DNA सैंपल लेने के बाद नर कंकालों का दाह संस्कार

पुलिस टीम द्वारा डीएनए सैंपल लेने के बाद इन नर कंकालों का दाह संस्कार कर दिया गया। मिले हुए इन कंकालों को पिछले साल आई आपदा का शिकार माना जा रहा है।

बुधवार को भी मंदिर से कुछ दूर एक व्यक्ति का कंकाल मलबे में दबा हुआ मिला था। इसके पहले भी केदारनाथ में कई मानव कंकाल मिल चुके हैं।
  

केदारनाथ मंदिर से कुछ दूर भी मिला कंकाल

बुधवार सुबह केदारनाथ मंदिर से करीब 100 मीटर पहले नगर पंचायत के मजदूर मलबा सफाई का कार्य कर रहे थे।

खुदाई के दौरान एक व्यक्ति का कंकाल मलबे में दबा दिखाई दिया।

मजदूरों से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने कंकाल को बाहर निकलवाकर डीएनए के लिए उसके सैंपल लिए।
 

1 comment:

  1. Ye news sunn k toh main bhi darr gya
    Very great information about irctc login train availability thank you very much.
    irctc login
    irctc login
    irctc login

    ReplyDelete