Thursday 12 June 2014

इन्फोसिस के नए सीईओ विशाल सिक्का:नच बलिए छोड़ विज्ञान-गणित में ध्यान लगाएं

इन्फोसिस के नए सीईओ विशाल सिक्का:नच बलिए छोड़ विज्ञान-गणित में ध्यान लगाएं

Published: Fri, 13 Jun 2014 08:10 AM (IST)
और जानें : Infosys Ltd | India second-largest IT services exporter | executive chairman N.R. Narayana Murthy | executive vice chairman S Gopalakrishnan | step down on June 14 | former SAP AG executive board member | Vishal Sikka | chief executive officer | Nach Baliye | math and science | |

बेंगलुरू। इन्फोसिस के नए सीईओ विशाल सिक्का का कहना है कि शिक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत है और भारत अपनी शिक्षा प्रणाली में सुधार कर दुनिया में काफी आगे जा सकता है। उन्होंने माना कि विज्ञान, गणित और इंजीनियरिंग के प्रति युवाओं का रुझान घटता जा रहा है। नई पीढ़ी नच बलिए, नाच-गाने के पीछे दीवानी हो रही है। हमें उनका ध्यान विज्ञान और गणित की ओर खिंचाना होगा।
मालूम हो, गुरुवार को इन्फोसिस ने एलान किया था कि देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेटर फर्म के संस्थापक सदस्य एनआर नारायण मूर्ति आगामी 14 जून को पद छोड़ देंगे। उनके स्थान पर पूर्व में सैप से जुड़े रहे विशाल सिक्का सीईओ बनाए गए हैं, जो एक जुलाई से पद संभालेंगे।
इन्फोसिस के इस एलान के बाद विशाल ने एक साक्षात्कार में कहा, मैं कंपनी के सभी क्लाइंट्स के साथ मिलकर काम करूंगा। साथ ही उन क्षेत्रों पर हमारा ध्यान केंद्रीत रहेगा, जहां सॉफ्टवेयर के जरिए सेवाएं प्रदान की जा सकती है।
बकौल विशाल, मैं इन्फोसिस में एक छात्र की तरह काम करूंगा। रबींद्रनाथ टैगोर यही बात कहा करते थे। इसके अलावा विश्वसनीयता भी मेरे लिए बहुत मायने रखती है।
मूर्ति के बेटे रोहन मूर्ति भी कंपनी छोड़ रहे हैं। इस सवाल के जवाब में विशाल ने कहा, मैं समय-समय पर रोहन से मार्गदर्शन लेता रहूंगा। मैंने उनका काम देखा है। एक बार फ्लाइट में हमने घंटों साथ बिताए थे। उन्होंने अपना काम मुझे दिखाया था। मैं काफी प्रभावित हुआ था।

No comments:

Post a Comment