Monday 16 June 2014

फीफा विश्व कप: पुर्तगाल की करारी हार, 4-0 से जीता जर्मनी,थॉमस मुलर के शानदार 3 गोल

फीफा विश्व कप: पुर्तगाल की करारी हार, 4-0 से जीता जर्मनी,थॉमस मुलर के शानदार 3
गोल

 
 
Read More : फीफा विश्व कप | जर्मनी | पुर्तगाल | साल्वाडोर |
फीफा विश्व कप: पुर्तगाल की करारी हार, 4-0 से जीता जर्मनी

साल्वाडोर: फीफा विश्व कप 2014 ग्रुप-जी का पहला मैच जर्मनी और पुर्तगाल के बीच एरीना फोंटे नोवा मैदान साल्वाडोर (ब्राजील) में खेला गया। जिसमें जर्मनी ने पुर्तगाल को 4-0 से हराकर शानदार जीत को गले लगाया।

जर्मनी ने खिलाड़ी थॉमस मुलर ने 12वें मिनट पर पहला गोल दाग कर पुर्तगाल की टीम पर 1-0 से बढ़त बनाई। इसके बाद जर्मनी ने एक और खिलाड़ी मैट्स हंमेलस ने 32वें मिनट पर दूसरा गोल दाग कर पुर्तगाल पर 2-0 से आगे निकल गया है। जर्मनी की जीत तब निश्चित दिखने लगी जब जर्मनी के खिलाड़ी थॉमस मुलर ने 45+ मिनट पर अपना दूसरा और टीम का लगातार तीसरा गोल दाग कर टीम को मजबूती देते हुए स्कोर 3-0 कर दिया।

हाफ टाइम तक पुर्तगाल एक भी गोल नहीं कर सका जिसका फायदा जर्मनी को हुआ और हाफ टाइम तक जर्मनी 3-0 से आगे रहा। जर्मनी के खिलाड़ी थॉमस मुलर ने 78वें मिनट पर अपना तीसरा गोल और टीम का चौथा गोल करते हुए पुर्तगाल को 4-0 से बढ़त दिलाई और जीत के पायदान पर अपना पैर मजबूत कर लिया। पुर्तगाल इस मैच में एक भी गोल नहीं कर सका, जिस कारण पुर्तगाल को जर्मनी के हाथों 4-0 के गोल स्करो के साथ करारी हार का सामना करना पड़ा।
 
 
 

No comments:

Post a Comment