Friday 20 June 2014

LIVE UP - बजट पेश:अखिलेश सरकार ने बंद कीं 3 योजनाएं- बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप स्कीम और कन्या विद्याधन बंद

LIVE UP - बजट पेश:अखिलेश सरकार ने बंद कीं 3 योजनाएं- बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप स्कीम और कन्या विद्याधन बंद

यूपी में बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप स्कीम और कन्या विद्याधन के लिए बजट नहीं। 
LIVE: विपक्ष के वाकआउट के बीच सीएम ने किया बजट पेश
Jun 20, 2014, 13:09PM IST
LIVE: विपक्ष के वाकआउट के बीच सीएम ने किया बजट पेश





लखनऊ. शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भी विपक्षी पार्टियों ने जमकर सदन में हंगामा किया। भाजपा और बसपा ने सदन से वाकआउट किया। हंगामे और वाकआउट के बीच सीएम अखिलेश ने साल 2014-15 के लिए यूपी का बजट पेश कर दिया। यह बजट कुल 2 लाख 74 हजार 704 करोड़ रुपए का है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 24 फीसदी ज्यादा है। 
LIVE
  • आर्थिक विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए का बजट।
  • कृषि संबंधित सेवाओं के लिए सात हजार 625 करोड़ रुपए का बजट।
  • शिक्षा में विकास के लिए 41 हजार 538 करोड़ रुपए का बजट।
  • चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए 14 हजार 377 करोड़ रुपए का बजट।
  • अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, विकलांग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के गरीबों के कल्याण के लिए 25 हजार 522 करोड़ रुपए का बजट।
  • यूपी पुलिस को हाइटेक बनाने के लिए 12 हजार 400 करोड़ रुपए का बजट।
  • बिजली परियोजनाओं के लिए 23 हजार 928 करोड़ रुपए का बजट।
  • गांवों में शौचालय बनाने के लिए 359 करोड़ रुपए का बजट।
  • कुक्कुट विकास के लिए 367 करोड़ रुपए का बजट।
  • समाजवादी पेंशन योजना के लिए दो हजार 424 करोड़ रुपए का बजट।
  • गाजियाबाद मेट्रो रेल के लिए एक हजार 838 करोड़ रुपए का बजट।
  • चकगंजरिया फार्म के लिए 846 एकड़ जमीन की व्यवस्था की गई।
  • गन्ना मूल्य भुगतान के लिए चार सौ करोड़ रुपए का बजट।
  • गन्ने के औसत उपज और चीनी उत्पादन वृद्दि के लिए 350 करोड़ रुपए का बजट।
  • सहकारी गन्ना समितियों के लिए 252 करोड़ रुपए का बजट।
  • नेशनल क्राप इंश्योरेंस योजना के लिए 95 करोड़ रुपए का बजट।
  • राजस्व बजट 28 हजार 994 करोड़, राजकोषीय घाटा 28 हजार 411 करोड़ रुपए का।
  • सरकार की महत्वाकांक्षी लैपटॉप योजना, कन्या विद्याधन और बेरोजगारी भत्ता का बजट  में जिक्र नहीं।  
  • यूपी विधान परिषद ने भाजपा नेता ह्दय नारायण दीक्षित ने हिंसा, रेप, डकैती में सभी मोर्चों पर सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा की मांग न माने जाने पर विवश होकर सदन का वाकआउट करना पड़ा। भाजपा यूपी में अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी।
  •  विपक्ष के वाकआउट के बीच सीएम ने किया कुल 2 लाख 74 हजार 704 करोड़ रुपए का बजट पेश। भाजपा ने किया वाकआउट।
  • भाजपा नेता सतीश महाना ने कहा- अखिलेश सरकार लॉ एंड आर्डर पर बात करना नहीं चाहती, सरकार जनादेश खो चुकी है। इनका बजट शून्य है। भाजपा बजट का बहिष्कार करती है। पिछले बजट का सरकार ने दुरुपयोग किया है।
  • बजट पेश करने के लिए सदन में पहुंचे मुख्यमंत्री, शुरू किया भाषण पढ़ना।
  • दोबारा शुरू होगी 12:20 बजे यूपी विधानसभा। सदन में जोरदार हंगामे के आसार। 
  • बजट पेश करने के बाद सोमवार तक के लिए हो सकता है सदन स्थगित।
  • सदन में हंगामे की वजह से ऐसा कर सकती है यूपी सरकार।
  • विधानसभा दोबारा हुई शुरू, पर हंगामे की वजह से 12:20 बजे तक के लिए स्थगित।
  • बसपा ने विधानसभा से किया बहिर्गमन।
  • बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा-भाजपा और सपा ने मिलकर पहले यूपी का माहौल बिगाड़ा। सपा और भाजपा की नूरा कुश्ती नहीं चलेगी।
  • बीजेपी के सभी विधायक बेल में आए। खराब कानून-व्यवस्था की मांग को लेकर किया हंगामा। 
  • संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने बीजेपी विधायकों पर किया पलटवार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब। 
  • कांग्रेस प्रदीप माथुर ने कहा- इस तरह का माहौल दुखद है। भाजपा ने कार्यमंत्रणा में तय होने के बाद भी सदन ठप करने की कोशिश की। इससे पता चलता है कि भाजपा अति उत्साहित है। केंद्र में सत्ता आने के बाद भाजपा विधायकों में अहंकार आ गया है। भाजपा जो कर रही है, वह ठीक नहीं है। 
  • भाजपा सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष से कानून-व्यवस्था पर चर्चा कराने की मांग। 
  • संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने कहा- विपक्ष दबाना चाहती है मुद्दा। बसपा का काला धन स्विस बैंक में है। बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना।
  •  हंगामे के चलते स्पीकर ने आधे घंटे के लिए सदन स्थगित कर दिया।
  • बीएसपी ने किया सदन बहिष्कार।
  • सदन में दूसरे दिन भी हंगामा जारी।

No comments:

Post a Comment