Friday 20 June 2014

BREAKING: इराक में अगवा 40 भारतीयों में से एक भागा, संपर्क में हैं अधिकारी

BREAKING: इराक में अगवा 40 भारतीयों में से एक भागा, संपर्क में हैं अधिकारी
 
Date:Friday,Jun 20,2014 12:42:51 PM
 
 
इराक में अगवा 40 भारतीयों में से एक भागा, संपर्क में हैं अधिकारी
 
बगदाद/नई दिल्ली। इराक में आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए 40 भारतीय नागरिकों में से एक आतंकियों के कब्जे से भाग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया है। बताया गया है कि वह भारतीय अधिकारियों के संपर्क में है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक इराकी रेड क्रिसेंट्स के अध्यक्षडॉक्टर यासीन अब्बास ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के कब्जे से निकल कर आया व्यक्ति पूरी तरह से सुरक्षित है।
उधर, इराक में आतंकियों ने 48 विदेशी नागरिकों को मुक्त कर दिया है। ये लोग एक निर्माण कंपनी के लिए काम कर रहे थे। लेकिन बंधक बनाए गए भारतीय नागरिकों की रिहाई को लेकर बात आगे नहीं बढ़ पाई है। भारत सरकार ने उनकी रिहाई की बात आइएसआइएस आतंकियों से कराने के लिए सऊदी अरब और कतर से मदद मांगी है।
इराकी पुलिस का कहना है कि रिहा किए गए लोगों में तुर्की, नेपाल, बांग्लादेश, तुर्कमेनिस्तान और अजरबैजान के लोग शामिल हैं। इराक में काम कर रहे सैकड़ों विदेशी नागरिकों को आतंकियों ने अपने कब्जे में ले रखा है। बताया जा रहा है कि इनमें 40 भारतीय और 40 तुर्की के नागरिक हैं।
गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने कहा था कि इराकी सरकार ने मोसुल के पास अगवा किए गए 40 भारतीयों के ठिकाने का पता लगा लिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने बताया कि इराकी विदेश मंत्री ने हमें जानकारी दी है कि उन्होंने अगवा भारतीयों की जगह का पता लगा लिया है।
कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करने वाले इन भारतीयों को इराक के मोसूल से अगवा किया गया था। सरकार ने उनकी रिहाई की बात इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक ऐंड अल शाम [आइएसआइएस] से कराने के लिए सऊदी अरब और कतर से मदद मांगी है। इस इलाके में इन दोनों देशों का दबदबा है।

No comments:

Post a Comment