Saturday 28 June 2014

चीन ने कश्मीर व अरुणाचल के बड़े हिस्से को अपने मैप में दिखाया,घुसपैठ के बाद जारी किया विवादास्पद नक्शा

चीन ने कश्मीर व अरुणाचल के बड़े हिस्से को अपने मैप में दिखाया,घुसपैठ के बाद जारी किया विवादास्पद नक्शा


 Date:Saturday,Jun 28,2014 12:41:51 PM

 
चीनी सैनिकों की दादागिरी, घुसपैठ के बाद जारी किया विवादास्पद नक्शा
 
नई दिल्ली। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। भारत में सरकार बदलने के बाद भी चीन की नीयत नहीं बदली है। वह बार-बार भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ कर इन क्षेत्रों में अपना दावा पेश करता रहा है। इसके साथ चीन ने विवादास्पद नक्शा भी जारी किया है जिसमें उसने कश्मीर के कुछ हिस्से को और अरुणाचल को अपने नक्शे में दिखाया है। 

China's new map shows Arunachal Pradesh as part of its territory  




एक तरफ चीन अपने देश में भारत के उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी का स्वागत कर रहा है, दूसरी तरफ उसके सैनिक भारतीय इलाके में घुसपैठ कर रहे हैं। गौरतलब है कि इसी हफ्ते चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में पंगोंग झील के भारतीय इलाके में घुसकर उस पर अपना दावा जताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीनी सेना नाव पर सावर होकर इस खारे पानी की झील के भारतीय हिस्से में साढ़े 5 किलोमीटर अंदर तक घुस आई थी। यह घटना 24 जून की है। इस झील का ज्यादातर हिस्सा तिब्बत में पड़ता है और चीन के नियंत्रण में है।
बताया गया है कि चीनी सेना लगभग दो घंटे तक भारतीय क्षेत्र में रही। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने उन्हें वापस भेजा। यह पहला मौका नहीं है, जब इस झील पर चीनी सैनिकों ने ऐसा किया है। अभी तक 12 बार चीनी और भारतीय सैनिक इस झील पर आमने-सामने आ चुके हैं।
यह झील समुद्रतल से करीब 4,350 मीटर की ऊंचाई पर है। इसकी लंबाई 134 किलोमीटर है और अधिकतम चौड़ाई 5 किलोमीटर है। विवादित पंगोंग झील पर कब्जे को लेकर चीन और भारत के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। 1962 की लड़ाई में भी इस झील को लेकर उठे विवाद की बड़ी भूमिका थी।


 

No comments:

Post a Comment