Saturday 28 June 2014

भगवान जगन्नाथ की 137वीं रथ यात्रा हुई शुरू

भगवान जगन्नाथ की 137वीं रथ यात्रा हुई शुरू

अहमदाबाद, 29-06-14   12 PM
 Image Loading

यहां के जमालपुर इलाके में स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से रविवार सुबह भगवान जगन्नाथ की 137वीं रथ यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।
सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार, हाथियों ने पहले भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और रथ यात्रा की अगुवाई करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। रथ यात्रा की शुरुआत 400 साल से अधिक पुराने मंदिर से हुई। यात्रा शहर के करीब 14 किमी मार्ग से गुजरेगी।
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने रथ यात्रा के लिए सोने की झीड़ू से पाहिन्द विधि संपन्न की। इसमें भगवान जगन्नाथ के रथ के लिए मार्ग की प्रतीकात्मक सफाई की जाती है। पटेल ने टि्वटर पर लिखा आषाढ़ी दूज (हिंदुओं के माह आषाढ़ में अमावस्या के दूसरे दिन) को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत के लिए पहिन्द विधि संपन्न की।

No comments:

Post a Comment