अमृतसर: अमृतसर के नारकोटिक सेल देहाती ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई. एस. आई. के लिए काम कर रहे एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया है। जो की सरहदी इलाकों में युवा पीडी को पैसे का लालच दे कर इस धंधे में धकेलता था। पुलिस को इस आरोपी से कई दस्तावेज बरामद हुए है जो की पाकिस्तान से तालुक रखते है।

सीमा के साथ सटे गांव हवेलियां से अमृतसर देहाती पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आई. एस. आई. का एजेंट है, जबकि तीन हेरोइन तस्कर हैं। आई. एस. आई. एजेंट की पहचान हरजिंदर सिंह निवासी गांव बोहलियां थाना राजासांसी अमृतसर के रूप में हुई है। अमृतसर देहाती के एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज संजीव कुमार को सूचना मिली थी कि हरजिंदर सिंह आई. एस. आई. एजेंट है। वह अपने साथियों हरवंत सिंह व गुरदेव सिंह निवासी गांव कक्कड़ कलां और गुरदित्त सिंह निवासी गांव छिड्डन के साथ रात को सीमा पर हेरोइन की खेप लेने जा रहा है। |

पुलिस ने बार्डर के साथ सटे गांव हवेलियां में नाकाबंदी कर दी। इस दौरान इंडिका कार (नंबर पीबी-08बीटी-0448) में सवार हरजिंदर सिंह व हरवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। कार के पीछे मोटरसाइकिल पर गुरदेव सिंह व गुरदित्त सिंह भी आ रहे थे। पुलिस ने इन दोनों को भी पकड़ लिया। पूछताछ में हरजिंदर ने बताया कि वह आई. एस. आई. का एजेंट है। वह सेना में सूबेदार था। संदिग्ध गतिविधियों के कारण उसका कोर्ट मार्शल कर दिया गया।

वहीं पुलिस का कहना है कि हरजिंदर सिंह बार्डर एरिया में सेना के यूनिट, सेना अधिकारियों के नाम, बंकरों की स्थिति के अलावा अन्य खुफिया जानकारी आई. एस. आई. को देता है। पुलिस ने हरजिंदर से पाकिस्तानी मोबाइल फोन, एक डायरी, जोंग मोबाइल कंपनी के दो सिम और आधा किलो नशीला पाउडर बरामद किया। इसमें पाक सेना अधिकारियों व आई. एस. आई. अधिकारियों के मोबाइल नंबर हैं। हरवंत सिंह से 250 ग्राम अफीम, गुरदेव सिंह से 32 बोर का पिस्तौल व छह कारतूस बरामद हुए।

सभी आरोपियों के खिलाफ थाना लोपोके में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस डायरी में कुछ लोगों के नाम और पते मिले है जो की बड़े स्मगलर है और साथ ही कुछ पाकिस्तान के लोगों के नाम और नंबर लिखे है जिनको यह अपनी खुफिया जानकारी पाकिस्तान में भेजता था। इसके साथ ही हरजिंदर सिंह पुरे देश भर में घूम चुका है।

वहीं इस मामले में पकड़े गए आरोपी हरवंत सिंह का कहना है कि उसको हरजिंदर सिंह ने पैसे का लालच दिया था और उससे हेरोइन की तस्करी करवाता था। वह पैसे के लालच के कारण उसके झांसे में आ गया, साथ ही हरजिंदर के पकिस्तान के लोगों के साथ सम्बन्ध है और उसको एक पैकेट के बदले में 50000 रूपए दिए जाते थे और सीमा से सामान ले कर आते थे। वहीं सूत्रों की माने तो हरजिंदर सिंह एक बड़ा नशे का व्यापारी है और साथ ही आई एस आई का यह एक पक्का एजेंट है जो की युवाओं को देश की गदारी के लिए तयार करता था।