मांड्या: काग्रेंस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज विपक्षी पार्टियों खासकर भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को चेतावनी दी कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का मजाक नहीं उडाए। श्रीमती गांधी ने कर्नाटक के मांड्या कांग्रेस पार्टी की और से आठ वर्ष बाद राज्य में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद करने के लिए बुलाई गई बैठक में कहा पूरी कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री के साथ है और अपने नेता के खिलाफ् किसी तरह की आलोचना बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने इस वर्ष मई में राज्य में कांग्रेस की वापसी के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता के कारण ही पार्टी आठ वर्षों के बाद सत्ता में आई है और मांडया तथा बेंगंलूर ग्रामीण लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जनता के समर्थन के कारण ही पार्टी प्रत्याशी जीते है। उन्होंने कल राजधानी दिल्ली में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री के खिलाफ श्री मोदी के कटाक्षों पर प्रतिकिया व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी प्रधानमंत्री की इस तरह आलोचना नहीं कर सकता है और कांग्रेस विपक्षी पार्टियों के इस तरह के हमलों से डरने वाली नहीं है।

श्रीमती गांधी ने कहा कि पार्टी महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के आदर्शों  पर चलकर लोगों को जोडने के सिद्धांतों पर काम करती है न कि भाजपा की राह पर चलकर लोगों को संप्रदाय के  नाम पर तोडने का। उन्होंने कहा कांग्रेस भाजपा या किसी अन्य पार्टी से डरने वाली नहीं है।

उन्होंने भाजपा की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि इसी पार्टी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन संप्रग सरकार के कई प्रस्तावित विधेयकों की राह में अडंगा डालने का प्रयास किया जो देश की प्रगति तथा लोगो की बेहतरी के लिए लाए गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा खादय सुरक्षा विधेयक की राह में यह कहकर अडचने डालना चाहती थी कि इससे किसान प्रभावित होंगे और दिवालिया घोषित हो जाएंगे। लेकिन सच्चाई इसके उलट है और इससे किसानों सशक्तीकरण को बढावा मिलेगा और अर्थव्यवस्था में जबर्दस्त बदलाव आयेगा। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार ने जितनी उपलब्धियां हासिल की हैं उतनी किसी और सरकार ने नहीं की।